बहुराष्‍ट्रीय नि‍गम और ग्‍लोबल संस्‍कृति‍ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बहुराष्‍ट्रीय नि‍गम और ग्‍लोबल संस्‍कृति‍ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 15 जुलाई 2016

कश्मीर को यहां से देखो-

                  आतंकवादी वहां की जनता की आवाज नहीं हैं, वहां की लोकतांत्रिक ताकतें हैं जो सही आवाज हैं।मुश्किल यह है पीडीपी को महत्ता देकर सिरबिठा दिया है मोदी ने,वे ही उनको महत्व दे रहे हैं।राज्य और केन्द्र सरकार तुरंत निचले स्तर पर सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुला रहे,किसने रोका है।पीडीपी चाहती है आतंकी विपक्ष में रहें।जबकि सब जानते हैं नेशनल कांफ्रेस के बिना कश्मीर में लोकतंत्र बचाने वाला और कोई दल नहीं है। उल्लेखनीय है विधानसभा –लोकसभा चुनाव में भाजपा- पीडीपी ने प्रति वोट एक हजार रूपया नीचे सप्लाई देकर बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया है,पता करो यह पैसा किसने दिया। करोडों रूपया बांटा गया था,हर वोट पर एक हजार रूपया दिया गया है, लेकिन मीडिया में खबर तक नहीं है।हमारा अनुमान है भाजपा को यह पैसा बहुराष्ट्रीय शस्त्र निर्माता कंपनियों ने दिया था उसके बाद मोदीजी ने बड़े पैमाने शस्त्र समझौते ही किए हैं।

कश्मीर की जनता आजादी नहीं विकास और शांति चाहती है,आजादी तो आतंकी चाहते हैं।भाजपा वाले उसे हवा दे रहे हैं।मोदीजी के साथ पीडीपी ने विकास पर चुनाव लडा है वे जीते हैं विकास पर,हुर्रियत चुनाव नहीं जीती है।इसलिए हुर्रियत को न उछालें।विधानसभा चुनाव कौन जीता है इस पर सोचो,जीतने वाले ने क्या वायदे किए हैं,हुर्रियत ने चुनाव नहीं लड़ा,इसके अलावा आम जनता और आतंकियों में अंतर करो, जनता का एजेण्डा वह नहीं है जो आतंकियों का है। जनता ने कभी वोट का बहिष्कार नहीं किया,इससे समझ लो कि जनता लोकतंत्र और भारत चाहती है।

पृथकतावाद अपने एक्शन से खुद को तो नंगा करता है अन्य को भी खासकर साम्प्रदायिक ताकतों को भी नंगा कर देता है।कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनाने के दिन से हम भाजपा की आलोचना कर रहे हैं।भाजपा का मानना है कि वे अपनी साम्प्रदायिक नीतियों के प्रभाव से पीडीपी को बदल देंगे, लेकिन हो उलटा रहा है,भाजपा लगातार पीडीपी के प्रभाव में काम कर रही है,उसके इशारों पर मोदी नाच रहे हैं।साम्प्रदायिकता और पृथकतावाद के इस संयुक्त मोर्चे का कुफल कश्मीर की जनता भोग रही है।36निर्दोष मारे गए हैं,1500से ज्यादा घायल पड़े हैं।150 से ज्यादा की आँखें खतरे में हैं।समूचा पर्यटन का धंधा चौपट हो गया है।

मीडिया में लंबे समय से सेना को लेकर परम पवित्र भाव की आंधी चलायी जा रही है,यह बेहद खतरनाक चीज है। लोकतंत्र में सेना की भी समीक्षा होती है,आलोचना होती है,सेना को भी दण्डित किया जा सकता है। संघी मीडिया आंधी के बहाने सेना को विचारधारा विशेष की सेवा करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार किया जा रहा है।

सेना की लोकतंत्र में राजनीतिक भूमिका जीरो होती है।सेना की भूमिका देश की सरहदों पर है या विशेष अशांति की स्थिति में है,लेकिन इन सभी हालातों में सेना को राजनीतिक विचारधारा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।यह दुखद है कि सेना का किसी न किसी रूप में राजनीतिक असफलताओं को छिपाने या राजनीतिक समाधानों को स्थगित करने के लिए सत्ताधारीदलों ने निहित स्वार्थी ढ़ंग से हमेशा इस्तेमाल किया है।

इधर मीडिया में सेना को हिन्दू राष्ट्रवाद से जोड़कर पेश करने की प्रतिस्पर्धा छिड़ी हुई है।सेना पूर्व अधिकारी और इन दिनों संघ के संघी फाउंडेशन से जुडे बड़े पूर्व सैन्य अधिकारी सबसे घटिया ढ़ंग से राष्ट्रोन्माद पैदा कर रहे हैं,सेना को राष्ट्रवाद से जोड़कर पेश कर रहे हैं और यह बेहद खतरनाक काम है,खासकर टीवी टॉक शो में सेना के पूर्व अफसरों के जरिए सेना को वैचारिक कवच पहनाने की ये गंदी हरकतें बंद होनी चाहिए।

सेना के पूर्व अधिकारियों का इराक-अफगानिस्तान में सैन्य हस्तक्षेप को वैध ठहराने के लिए मीडिया के जरिए अमेरिका-ब्रिटेन और नाटो ने जमकर दुरूपयोग किया,ये पूर्व सैन्य अधिकारी अमूमन सफेद झूठ बोलते रहते हैं जिनको इन सैन्य अधिकारियों में सत्य दिखता है उनको इराक हमले पर हाल ही में आई ब्रिटिश जांच रिपोर्ट को पढ़ना चाहिए।पूर्व संघी सैन्य अधिकारी आमतौर पर मीडिया में उत्तेजक भाषा बोलते हैं,अशांति और झूठ के वक्ता के रूप में पेश आते हैं।इन सबको कायदे से बेनकाब करने की जरूरत है।

कश्मीर के सच को आतंकियों ,संघियों और बहुराष्ट्रीय शस्त्र निर्माता कंपनियों और कारपोरेट मीडिया की नजर से देखना बंद करें।ये चारों तत्व मिलकर इस इलाके में अशांति बनाए रखना चाहते हैं।आतंकियों की सबसे ज्यादा मदद कौन कर रहा है ? पाक तो बहाना है ,असल में शस्त्र निर्माता कंपनियां कश्मीर को सुलगाए रखना चाहती हैं जिससे भारत में हथियारों की अबाध सप्लाई बनी रहे।इन कंपनियों के साथ भाजपा और कांग्रेस दोनों के गहरे संबंध हैं।इन दोनों दलों को इन कंपनियों से गुपचुप पैसा मिलता रहा है।कश्मीर में विगत विधानसभा-लोकसभा चुनाव में इन दोनों दलों ने वोटरों को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया था,यह पैसा कंपनियों ने शांति स्थापित करने के लिए नहीं दिया है।कश्मीर पर हो रही सारी बहस शस्त्र निर्माता कंपनियों की भूमिका की अनदेखी करके चल रही है,दिलचस्प बात है इन कंपनियों का पैसा अनेक स्तरों पर बंट रहा है।





शुक्रवार, 10 जुलाई 2009

बहुराष्‍ट्रीय नि‍गम और ग्‍‍लोबल संस्‍कृति‍

भूमंडलीय संचार माध्यमों को देखकर यह भ्रम होता है कि ये स्वतंत्र और तटस्थ हैं। सच में ऐसा नहीं है। इन माध्यमों की बुनियादी प्रकृति वर्चस्ववादी और संप्रभुता विरोधी है। इनके द्वारा स्वतंत्रता की मांग मुनाफे और बाजार की आजादी की मांग है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से उसका कोई सम्बन्ध नहीं है। ये स्वतंत्रता के नाम पर 'प्रभुत्व' का विस्तार करते हैं।समानता का निषेध करते हैं। इसके जबाव में प्रतिक्रिया पैदा होती है। अंतर्विरोध पैदा होते हैं।प्रतिरोधी भाव जन्म लेने लगते हैं। ऐसी स्थिति में माध्यम संघर्ष राजनीतिक संघर्ष की शक्ल ले लेता है। इस संघर्ष को सुसंगत ढंग़ से चलाने के लिए अंतर्राष्ट््रीय परिप्रेक्ष्य जरुरी है। इंटरनेट का पर्रवत्ती पूंजीवाद के विकास से गहरा संबंध है। यह शेयर बाजार और चंचल पूंजी के मायालोक पर टिका है। आज दुनिया में 40 हजार बहुराष्ट््रीय कम्पनियां हैं जिनकी ढ़ाई लाख शाखाएं हैं।इनका सकल कारोबार 5 ट्रि्लियन डॉलर से ज्यादा है। इसमें सर्वोच्च100 कम्पनियों की संपत्ति विश्वभर में 3.5 ट्रिलियन डॉलर आंकी गयी। इसमें1.3ट्रि‍लियन डॉलर की संपत्ति विदेशों में है। वहीं पर इनका समूचा कारोबार है। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में सबसे ज्यादा परिसंपत्तियां इलैक्ट्रोनिक्स क्षेत्र की कम्पनियों की है।इसमें 23 बहुराष्ट्रीय कम्पनियां विश्व बाजार के अस्सी फीसदी कारोबार को नियंत्रित करती हैं। इलैक्ट्रोनिक्स क्षेत्र की 100 कम्पनियों में 40 फीसदी कम्पनियां सकल कारोबार का 50 फीसदी कारोबार विदेशों में करती हैं। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में अमरीका सर्वोच्च स्थान पर है। सर्वोच्च 200 कम्पनियों में अमरीकी की 74, जापान 41, जर्मनी 23, फ्रंास 19, ब्रिटेन 13, स्विटजरलैण्ड 6, इटली 5,नीदरलैण्ड 4,ब्रिटेन/नीदरलैण्ड 2, है। इनमें से छह प्रमुख देशों की 176 कम्पनियां 88 फीसदी पर नियंत्रण रखती हैं। ये देश हैं- अमरीका, जापान, जर्मनी, फ्रांस,ब्रिटेन,और स्विटजरलैण्ड। सन्1982 से 1998 के बीच में सर्वोच्च 200 कम्पनियों की आय 3 ट्रिलियन डॉलर से बढकर 7 ट्रि‍लियन डॉलर हो गयी। किन्तु यह बढ़ोत्तरी असमान ढंग़ से हुई । इस दौर में अमरीकी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की संख्या बढ़ी और जापान की बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की संख्या घटी। सन् 1982 में अमरीकी कम्पनियों की संख्या 60थी जो 1998 में बढकर 74 हो गयी। जब कि जापान की कम्पनियों की संख्या 60 से घटकर 41 हो गयी। ये 200 कम्पनियां विश्व के सकल घरेलू उत्पाद के 26 फीसदी अंश की मालिक हैं। इसी तरह दुनिया के 200 सबसे ज्यादा धनी व्यक्तियों के पास 1 ट्रिलियन डॉलर की पूंजी है। इनमें सर्वोच्च 12 व्यक्तियों के पास एक-तिहाई पूंजी है। इनकी परिसंपत्तियों में 1996 से1999 के बीच तिगुनी वृध्दि हुई। सबसे धनी व्यक्तियों में एक नम्बर पर बिल गेट का स्थान है। उसके पास 90 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसकी संपत्ति में मात्र चार वर्षों में पांच गुना वृध्दि हुई। दुनिया के सबसे धनी 7 व्यक्ति अमरीकी हैं।
बेंजामिन एम.कॉम्पेनी संपादित '' हू ऑन दि मीडिया ? कंसन्ट्रेशन ऑफ ऑनरशिप इन दि मास कम्युनिकेशन इण्डस्ट्री'' कृति में 35,000 से 40,000 अमरीकी माध्यम दुकानों का सर्वे किया गया है।सर्वे में बताया गया कि ज्यादातर उत्पादों के मालिक चंद माध्यम समूह हैं। 11समाचार समूहों का अखबार जगत पर कब्जा है। 16 का ब्रॉडकास्टिंग , 16 का पत्रिकाओं ,14 का पुस्तक प्रकाशन , 9 का केबल और 10 का फिल्म उद्योग पर कब्जा है। कुल 58 कंपनियों का माध्यम उत्पादों पर कब्जा है। इसमें माध्यम और गैर-माध्यम जगत की कंपनियों का बोलबाला है।
बिन एच.बागदिन ने ''दि मीडिया मोनोपोली''(1983)में लिखा कि अमरीकी माध्यमों का अधिकांश हिस्सा चंद कंपनियों के स्वामित्व में है। इस क्षेत्र में केन्द्रीकरण बढा है। ये सब बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं जिनके इलैक्ट्रोनिक्स ,हथियार निर्माण ,परमाणु अस्त्र निर्माण के साथ-साथ माध्यम उद्योग से भी हित जुड़े हैं। इनकी अमरीका की राष्ट्रीय नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।अपने हितों के विस्तार के लिए ये कंपनियां संपादकीय नीति में हस्तक्षेप करती हैं। अपने हस्तक्षेप से ध्यान हटाने के लिए सरकार के हस्तक्षेप को बढ़ा -चढाकर पेश करती हैं। सरकारी हस्तक्षेप की अतिरंजित प्रस्तुति उनका मुख्य लक्ष्य नहीं है अपितु यह तो उनके माध्यम हितों के विस्तार का प्रच्छन्न तरीका है। बागदिकीन का मानना है कि इन माध्यमों की कमजोरी है कि माध्यमों की संख्या एवं उत्पाद , उससे होने वाली बेशुमार आय को कथ्य की विविधता एवं समृध्दि से जोड़कर देखते हैं।जब कि हकीकत यह है कि अमरीकी माध्यमों में वैविध्य कम होता है। सीमित विषयों पर ही कार्यक्रम बनाए जाते हैं।सीमित क्षेत्रों की खबरें होती हैं।साथ ही ये सीमित लोगों तक पहुंचती हैं।इनकी इकसार और स्टीरियोटाईप अंतर्वस्तु होती है। इस क्षेत्र में चंद कंपनियों की ही इजारेदारी है।
आज माध्यम कंपनियों के अंदर तेज प्रतिस्पर्धा चल रही है। जिसके कारण अनेक बड़ी कंपनियां विलय कर रही हैं या बिक रही हैं। इसके परिणामस्वरुप बड़ी माध्यम कंपनियों की संख्या घटकर 9 रह गयी है। केन्द्रीकरण का ही परिणाम है कि यूरोपीय समूह के चार देशों में चंद कंपनियों का ही वर्चस्व है। आस्ट्र्ेलियाई मूल अमरीकी नागरिक रुपक मडरॉक का ब्रिटेन में वर्चस्व है। इसके अलावा कनाड़ा निवासी राय थाम्सन और कॉनराड ब्लैक ,और कुख्यात रॉबर्ट मैक्सवेल के नाम उल्लेखनीय हैं।फ्रांस में पिता-पुत्र बोयगुईस ,हेर्सेण्ट ,लागार्दे एवं सेयडॉक्स ब्रदर्स का वर्चस्व है। जर्मनी में बुइर ,किर्च ,र्बेत्तिल्समान एवं स्पिंगर परिवार का वर्चस्व है।इटली में एग्नीलि ,बेनेदेत्ती, बारलूसकोनी एवं गार्दिनी परिवार का वर्चस्व है।ये सभी माध्यम सम्राट मौटेतौर पर अराजनीतिक हैं। किन्तु कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी माध्यम शक्ति का राजनीतिक हित साधन के लिए दुरुपयोग करते हैं। कुछ भयानक कर्ज में डूबे हुए हैं।किन्तु कुछ जबर्दस्त मुनाफा कमा रहे है। जापान में भी इसी तरह की प्रवृत्ति देखने को मिलती है।चंद बड़ी कंपनियां हैं जो हार्डवेयर तैयार करती हैं।कुछ मीडिया साफ्टवेयर बनाती हैं।किन्तु सच यह है कि अधिकांश माध्यम सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियां अमरीकी हैं या ओईसीडी देशों या जी-7 देशों की हैं।ऐसी बहुत कम कंपनियां हैं जो गैर-पश्चिमी देशों की हों। यही वजह है कि बहुराष्ट्रीय माध्यम सामग्री पर अमरीकी दृष्टिकोण छाया रहता है।

विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...