फिलीस्तीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फिलीस्तीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 मई 2010

यूरोप के तीन हजार यहूदी बुद्धिजीवी फिलीस्तीन के समर्थन में मैदान में उतरे

(महान फ्रेंच यहूदी दार्शनिक बर्नार्ड लेवी)
         कल रविवार को यूरोप के 3 हजार यहूदी बुद्धिजीवियों ने यूरोपीय संसद को एकपत्र लिखकर अपील की है कि वैस्ट बैंक और पूर्वी यरुसलम में इस्राइल द्वारा अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाना चाहिए। इस इलाके में शांति स्थापित की जानी चाहिए। इस पत्र पर दस्तखत करने वाले ऐसे भी यहूदी बुद्धिजीवी हैं जो कल तक इस्राइल की प्रत्येक नीति का समर्थन करते थे । इन लोगों में इस्राइल अनेक बड़े बुद्धिजीवी हैं जिनके इस्राइल के राजनेताओं खासकर सीमोन के दोस्त हैं। यहूदी बुद्धिजीवियों ने लिखा है कि अब उनके सामने कोई विकल्प नहीं बचा है और वे मजबूरी में यह पत्र लिख रहे हैं। बुद्धिजीवियों ने लिखा है कि इस्राइल नहीं जानता कि वह किस जमाने में है। वह यह भी नहीं महसूस करता है कि उसका सारी दुनिया से संबंध कट गया है। इस प्रसंग में ‘यूरोपियन जूइस प्रेस’ पर प्रकाशित खबर को पढ़ें--  PARIS-BRUSSELS (EJP)---Around 3,000 European Jews, including prominent intellectuals from France, have launched a drive to call Israel’s government “to reason” in its conflict with the Palestinians, angering the leaders of several French Jewish groups.
They have signed a petition titled “JCall - European Jewish Call for Reason” – on the model of the J Street lobby group in the US-speaking out against Israel’s settlement policy and warning that systematic support for the Israeli government “is dangerous.”
Among those who signed the call are philosophers Bernard Henri-Levy and Alain Finkielkraut, considered some of Israel's strongest defenders among French intellectuals, but also leftists like Daniel Cohn-Bendit, leader of the student protests in the 1960s and now head of the Greens in the European Parliament.
Backers of the petition are to outline their position at a press conference at the European Parliament in Brussels on Monday.
They present themselves as "citizens of European countries, Jews, and involved in the political and social life of our respective countries." They hope to build a European movement that is both "committed to the state of Israel and critical of the current choices of its government."
"Systematic support of Israeli government policy is dangerous and does not serve the true interests of the state of Israel," says the text, published in six languages on the website www.JCall.eu.
The petition calls to stop construction in West Bank settlements and East Jerusalem.
It says that "occupation and settlements are morally and politically wrong," noting that they "feed the unacceptable delegitimization process that Israel currently faces abroad."
"Our objective is to create a European movement that will allow the voice of reason to be heard by all," it adds. "This movement is non-partisan. Its aim is to ensure the survival of Israel as a Jewish and democratic state. This depends on the creation of a viable and sovereign Palestinian state."
David Chemla, chair of  the leftists ‘Peace Now’ movement in France and co-founder of JCall , said:"Diaspora Jewry is not monolithic," adding that members of the new group -- for now primarily in France, Belgium and Switzerland -- had fought against European attempts to boycott Israeli scholars and trade, but "we also criticize the politics of Israel in the territories."
"Of course, we understand that the Israeli government has to make its own decisions," he said. "But we believe that other voices should be heard, in Europe as in the United States."
French Jews angered by JCall
While many signatories have a history of strong support for the state of Israel, the main Jewish groups in France — home to Europe’s biggest Jewish population — reacted with anger.
"This will largely be used by those who are true enemies of Israel," warned Richard Prasquier, president of CRIF, the umbrella representative body of the Jewish community in France, who declined to sign the call, saying he objected to some of its language and its tone.
"Do Israelis need the Jewish Diaspora to know what is 'the right' decision, what should be the borders of a country that their sons and daughters are protecting?" Richard Prasquier wrote in Le Figaro newspaper.
"It’s very serious because these are prestigious personalities," he added, saying that Levy and Finkielkraut had made a “serious mistake”.
Joel Mergui, president of France’s Central Consistory, called the wording of the petition "excessive" and said he was "shocked by the term ‘a call to reason’ when Israel is a democratic state."
Pierre Besnainou, chairman of the United Jewish Social Fund (FSJU), said he was worried about "Jews being divided in public" and Claude Barouch, deputy head of UPJF, the Jewish employers’ association, said the call "weakens Israel."
The Coordinating Committee of Jewish Organizations in Belgium (CCOJB) issued a statement "deploring" the campaign and the timing of its launch on Israel's Independence Day with no mention of Israel's achievements.
It suggested that Muslims and Arabs launch their own "call for reason," urging their brethren to recognize Israel.
Several pro-Israel groups have launched a competing petition roughly translated as "Keep Your Reason" (in French atwww.dialexis.org/php/index.php). A co-sponsor, the Algerian-born French scholar Shmuel Trigano, calls the J Call initiative "totally outdated," giving "the feeling that Israel is the sole obstacle to peace." 
Israel's Foreign Ministry declined to comment because the initiative is not government-sponsored.
'They simply do not understand the situation'
For Emmanuel Navon, Paris-born political commentator and professor at Tel Aviv University, supporters of JCall, as well as J Street, "simply do not understand the situation."

"I wonder if these people even watch the news! The situation has changed, and it is no secret to say that Israel has already accepted the two-state solution. Therefore, there is absolutely no point in trying to convince the Israeli government of anything,", he said.
"On the other hand, what these people do not seem to understand is that every time Israel offered concessions for peace, the Palestinians systematically refused. That is the main issue today – not trying to push for a two-state solution, but getting the Palestinian Authority to resume negotiations."

But according to Elie Barnavi, a former ambassador of Israel to France, who is expected to speak at Monday’s presentation of JCall in Brussels , “it is not enough to speak about a two-state solution, it is also essential to do everything for this solution to take form. And that will only begin with the end of colonization.” 

He said it was "time for other voices to be heard. Israel is in an unbearable situation today, because of its irresponsible government. Time is not our friend. JCall will finally give the opportunity to European Jews to speak out, before it’s too late."













रविवार, 2 मई 2010

फिलीस्तीन में मई दिवस - गाजा की नाकेबंदी खत्म करो बेकारों को काम दो

( फिलीस्तीनियों का मई दिवस का जुलूस)                     
    मई दिवस के मौके पर फिलीस्तीनियों ने एक शानदार जुलूस इरेज सीमा के पास निकाला जिसमें तकरीबन दो हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। यह खबर एएफपी समाचार एजेंसी ने दी है। प्रदर्शनकारी गाजा की इस्राइल द्वारा की गई नाकेबंदी खत्म करने की मांग कर रहे थे। वे यह भी मांग कर रहे थे कि विश्व जनमत इस्राइल पर दबाव डाले कि वह गाजा की नाकेबंदी खत्म करे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में फिलीस्तीन का झंड़ा था और वे इरेज सीमा के पास जमा हुए थे। इसके अलावा फिलिस्तीन के विभिन्न इलाकों में सैंकड़ों रैलियां निकाली गयीं जिनमें हजारों नौजवानों ने भाग लिया ये लोग गाजा की नाकेबंदी हटाने और रोजगार की मांग कर रहे थे। हमास ने भी गाजा में प्रदर्शन किया और मिस्र से मांग की है कि वह समुद्री मार्ग को खोल दे। उल्लेखनीय है गाजा में 2007 में चुनाव जीतने के बाद हमास का शासन है।   

जो हिटलर की चाल चलेगा वो हिटलर की मौत मरेगा



         हमारे हिन्दी के कुछ सुधी पाठक नाराज हैं कि फिलीस्तीन पर इतना हल्ला क्यों मचाए हुए हैं। पाठकों ने तीन सवाल उठाए हैं, पहला सवाल यह है कि फिलिस्तीन पर आंसू क्यों बहा रहे हैं ?
    हम इस प्रसंग में कहना चाहते हैं कि भारत की श्रेष्ठ मानवीय परंपरा है दूसरों के दुखों में शरीक होना। फिलीस्तीन हमारे लिए आज दूसरे बन गए हैं। महात्मा गांधी ने भी फिलिस्तीनियों के संप्रभु राष्ट्र के संघर्ष का समर्थन किया था। भारत सरकार की आम सहमति से बनी नीति है फिलीस्तीन राष्ट्र के समर्थन की। हम जो भी बातें लिख रहे हैं वे भारत की राष्ट्रीय नीति के समर्थन और गांधीजी के सपनों को पूरा करने के लिए लिख रहे हैं।
     दूसरी बात पाठकों ने यह कही है कि इस्राइल जो कुछ कर रहा है आत्मरक्षा के लिए कर रहा है। यह बात प्रत्येक दृष्टि से गलत है। इस्राइल ने  फिलीस्तीनियों के देश पर कब्जा किया हुआ है। कोई भी देशप्रेमी नागरिक यह पसंद नहीं करेगा कि उसके देश पर कोई बाहरी शक्ति आकर कब्जा कर ले।
    इस्राइल -अमेरिका ने आज तक फिलीस्तीन के बारे में संयुक्तराष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद का एक भी प्रस्ताव लागू नहीं किया है। इन दोनों देशों के अलावा सारी दुनिया चाहती है कि फिलीस्तीनियों की अवैध कब्जा की गई जमीन इस्राइल छोड़ दे। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।
   एक पाठक ने पूछा है कि हम्मास क्या है ? हम्मास देशभक्त जुझारू क्रांतिकारी संगठन है और हम्मास को फिलीस्तीन की जनता में व्यापक समर्थन प्राप्त है। हम्मास ने हमेशा अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष किया है। हम्मास के कब्जे में इस्राइल का कोई हिस्सा नहीं है। हम्मास का फिलीस्तीन इलाकों में व्यापक नेटवर्क है जिसमें शिक्षा संस्थान,अस्पताल, अनाथालय आदि पचासों किस्म के जनसेवा के काम होते हैं। हम्मास के विकासमूलक कार्यों के लिए यूरोपीय देशों से व्यापक आर्थिक मदद भी मिलती है। अमेरिका और उसके भोंपू उसे आतंकवादी मानते हैं। जो तथ्य और सत्य दोनों ही दृष्टियों से गलत है। आप चाहें तो हम्मास के बारे में नेट पर फिलीस्तीन स्रोत सामग्री पढ़कर और ज्यादा जान सकते हैं।
     फिलीस्तीन आज सारी दुनिया में आजादी के प्रतीक है,स्वतंत्रता के संघर्ष में सबसे कठिन संघर्ष कर रहे हैं। हमें संप्रभु राष्ट्र,स्वतंत्रता और आजादी के मूल्य को इस्राइली-अमेरिकी बर्बरता से बचाना है तो फिलीस्तीन को आजादी और राष्ट्र की जमीन दिलाने के लिए समर्थन देना चाहिए। फिलीस्तीन की मुक्ति हम सबकी मुक्ति है। इस्राइली-अमेरिकी विस्तारवाद की पराजय मानवता के सुरक्षित विकास के लिए जरुरी है। सारी दुनिया में मानवाधिकारों के लिए,खासकर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार हनन की प्रक्रिया को इससे ्रारा झटका लगेगे। यह गठबंधन हारता है तो भारत भी मजबूत बनेगा
   जो लोग इस्राइल को फिलीस्तीन प्रसंग में निर्दोष मान रहे हैं वे जानते हैं कि इस्राइल की जितनी भी बर्बरता और युद्धोन्माद है उसका गोमुख है अमेरिका। अमेरिकी प्रशासन नहीं याहता कि फिलीस्तीन को मुक्ति मिले। इस्राइल कभी भी अपने बूते पर फिलीस्तीन का दमन नहीं कर सकता।
    अमेरिका की बेशुमार आर्थिक और सामरिक मदद का निरंतर बने रहना ही इस्राइल की बर्बरता का प्रधान कारण है। आज इस्राइल की पूरी अर्थव्यवस्था अमेरिकी मदद पर टिकी है। अमेरिका यदि आज इस्राइल की आर्थिक और सैन्य मदद बंद कर दे। हथियारों की सप्लाई बंद कर दे तो फिलीस्तीनी इलाकों से इस्राइल को भागना पड़े।
      फिलीस्तीन जनता के पास किसी भी तरह के आधुनिक हथियार नहीं हैं। गोला-बारुद नहीं है। अब स्थिति यह है कि पत्थर भी मारने के लिए नहीं बचे हैं। फिलीस्तीन के लोग इसके बावजूद बहादुरी के साथ निहत्थे जंग कर रहे हैं और उनके निहत्थे संघर्ष से मध्य-पूर्व का सबसे ताकतवर देश इस्राइल ढरा हुआ है। फिलीस्तीन को लेकर इस्राइली नेताओं में जिस कदर भय बैठा हुआ है उस भय को इस्राइली नेता परमाणु बम होने के बावजूद दूर नहीं कर पा रहे हैं।
       उल्लेखनीय है इस्राइल के पास अत्याधुनिक हथियारों का जितना बड़ा जखीरा है वैसा जखीरा मध्यपूर्व में किसी भी देश के पास नहीं है। फिलीस्तीन के भय से कांपते इस्राइली शासकों की रातों की नींद गायब है और वे उन हथकंडों को अपना रहे हैं जो कभी हिटलर ने यहूदियों पर लागू किए थे। हिटलर ने यहूदियों के सफाए को हर कीमत पर सुनिश्चित करने की कोशिश की और अंत में स्वयं ही मौत का शिकार बना। दुर्भाग्य की बात है कि इस्राइल का यहूदी नेतृत्व हिटलर के रास्ते पर चल निकला है। हिटलर का रास्ता पतन का रास्ता है। हिन्दी में चर्चित नारा है ‘‘ जो हिटलर की चाल चलेगा वो हिटलर की मौत मरेगा’’।
      


गुरुवार, 29 अप्रैल 2010

फिलीस्तीन की आर्थिक तबाही पर चुप क्यों हैं भारतीय बुद्धिजीवी


(फिलीस्तीनी फूलों की दुकान)
          एक जमाना था हिन्दी में साहित्यकारों और युवा राजनीतिक कार्यकर्त्ताओं में युद्ध विरोधी भावनाएं चरमोत्कर्ष पर हुआ करती थीं, हिन्दीभाषी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में युध्द विरोधी गोष्ठियां,प्रदर्शन, काव्य पाठ आदि के आयोजन हुआ करते थे,किंतु अब यह सब परीकथा की तरह लगता है।
      हिन्दी के बुद्धिजीवियों में अंतर्राष्ट्रीय मानवीय सरोकारों को लेकर बेगानापन बढ़ा है। हिन्दी के बुध्दिजीवी खासकर प्रगतिशील बुद्धिजीवी स्थानीय सरोकारों और मुद्दों पर इस कदर व्यस्त हैं कि उन्हें स्थानीयता के अलावा अन्य कुछ भी नजर ही नहीं आता। यह हिन्दी के बुद्धिजीवी की बदली हुई मनोदशा का संकेत है।
       अब प्रगतिशील जितना साम्प्रदायिकता पर हल्ला करते हैं, अमेरिका-इस्राइल के मध्यपूर्व में चलाए जा रहे जनसंहार अभियान पर उतना हल्ला नहीं मचाते। यह अचानक नहीं है कि मध्यपूर्व में चल रहा जनसंहार हिन्दी के बुद्धिजीवियों के चिन्तन के केन्द्र से अचानक गायब हो गया है।
        भूमंडलीकरण के वैचारिक हथौड़े ने बुद्धिजीवियों को व्यापक जनहित के सरोकारों की बजाय स्थानीय सरोकारों में उलझा दिया है। जबकि सच यह है कि बुद्धिजीवी वही कहलाता है जो अपने समय के सबसे बड़े सरोकारों को व्यक्त करता है। फिलीस्तीन में हाल ही में जिस तरह का बर्बर ताण्डव चल रहा है। वह हम सबके लिए शर्म की बात है। हमें प्रत्येक स्तर पर अमेरिकी-इस्राइली बर्बरता के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। हमें सोचना होगा कि इराक में जब तक अमेरिका एवं उसके सहयोगियों की सेनाएं कब्जा जमाए हुए हैं,इराकी जनता पर मानव सभ्यता के सबसे बर्बर अत्याचार हो रहे हैं,फिलीस्तीन जब तक अपनी धरती से वंचित है।ऐसी अवस्था में दुनिया में किसी भी किस्म की शांति की कल्पना करना बेमानी है।
          मध्यपूर्व में अमेरिका-इस्राइल की सैन्य कार्रवाई ने हमारे घरों के चूल्हे,कल-कारखाने,मोटर, गाडियां, परिवहन, माल ढुलाई,विकास आदि के प्रकल्पों को मंहगा बना दिया है। मध्यपूर्व में अमेरिका-इस्राइल जितना आक्रामक होंगे हमारा घरेलू बजट उतना ही गडबड़ाएगा। यह संभव ही नहीं है कि युध्द मध्यपूर्व में हो और हम उसके प्रभाव से बच जाएं। भूमंडलीकरण के दौर में कोई भी घटना स्थानीय नहीं होती,युद्ध भी स्थानीय नहीं होते।इस दौर में जो लोकल है वह ग्लोबल होता है और जो ग्लोबल है वह लोकल है। सैन्य दृष्टि से युद्ध स्थानीय होता है,किंतु राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव की दृष्टि से युद्ध हमेशा ग्लोबल होता है।
      फिलीस्तीनी जनता के खिलाफ किए जा रहे हमलों की जड़ में दो प्रधान लक्ष्य हैं , पहला है ,फिलीस्तीनी अर्थव्यवस्था को तबाह करना और दूसरा फिलीस्तीन जाति को पूरी तरह नष्ट करना। फिलीस्तीन की आर्थिक नाकेबंदी का अर्थव्यवस्था पर सीधा बुरा असर हो रहा है। इस्राइली समर्थन में काम करने वाला बहुराष्ट्रीय मीडिया ,फिलीस्तीन की तबाही के लिए फिलीस्तीन की मुक्ति के संघर्ष में सक्रिय संगठनों की तथाकथित हमलावर कार्रवाईयों के लिए जिम्मेदार ठहराता रहा है। साथ ही इस्राइली हमलों का लक्ष्य आतंकी निशानों को बताता रहा है। वास्तविकता यह है कि इस्राइली सैनिकों के द्वारा आम जनता,रिहायशी बस्तियों ,और अर्थव्यवस्था पर हमले होते रहे हैं।
      हाल ही में अदालत में इस्राइल के वकील ने यह माना कि आतंकियों पर हमले के दौरान जनता की संपत्ति पर भी हमले हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए बिजली काट दी गयी, पानी की सप्लाई बंद कर दी गयी। गैस लाइन बंद कर दी गयी। इस्राइल के इस तरह के कदम फिलीस्तीन जनता के खिलाफ की गयी सामूहिक दंडात्मक कार्रवाई हैं। बिजली ,पानी की सप्लाई काटना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।
      फिलीस्तीनी बस्तियों की वास्तविकता यह है कि उनमें इस्राइल ने जगह -जगह बेरीकेट लगा दिए हैं। प्रत्येक बेरीकेट पर इस्राइली सैनिकों की चौकियां हैं , इनसे माल और लोगों का आना -जाना बेहद कठिन है। फिलीस्तीनी नागरिकों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। कभी इस्राइली सैनिक हमले कर देते हैं तो कभी फिलीस्तीनी इलाकों में रहने वाले अवैध इस्राइली हमले कर देते हैं। इस प्रक्रिया में फिलीस्तीन के सकल घरेलू उत्पाद में सन् 1999-2007 के बीच 40 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी। उद्योग के क्षेत्र में निवेश बंद हो गया है। फिलीस्तीनियों की 37 फीसदी जमीन पर अवैध बस्तियां बसा दी गयी हैं। अकेले वैस्ट बैंक में 100 से ज्यादा अवैध बस्तियां बसायी गयी हैं।
      वैस्ट बैंक और पूर्वी यरुसलम में इस्राइली पाबंदियों और अवैध बस्तियों के बसाने के कारण अवैध इस्राइलियों की तादाद में सालाना 3.44 प्रतिशत की दर से इजाफा हुआ है। अकेले इस इलाके में 461,000 अवैध इस्राइलियों की संख्या बढ़ी है। वेस्ट बैंक के 227 इलाके हैं जो ओसलो समझौते के अनुसार फिलीस्तीन प्रशासन के तहत आते हैं। इन इलाकों का संपूर्ण दायित्व फिलीस्तीनी प्रशासन का है।
      ओसलो समझौते के अनुसार वेस्टबैंक के ए.बी.और सी तीन क्षेत्र हैं. इनमें ए और बी क्षेत्र में आने वाले सघन शहरी क्षेत्र की जमीन के इस्तेमाल और नागरिक प्रशासन की जिम्मेदारी फिलीस्तीन स्वशासन की है , बी क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण इलाकों की भी जिम्मेदारी फिलिस्तीनियों की है। लेकिन इस क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा की इस्राइल और फिलीस्तीनियों की साझा जिम्मेदारी है।
        उल्लेखनीय है कि वेस्ट बैंक के ए और बी क्षेत्र साझा नहीं हैं। लेकिन सी केटेगरी में आने वाले क्षेत्र वस्तुत : ए और बी वाले क्षेत्रों की नाकाबंदी करते हैं, चारो ओर से ए और बी के क्षेत्र को घेरते हैं। सी क्षेत्र में ही वेस्ट बैंक के सभी मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर हैं, इनमें मुख्य सड़कें भी शामिल हैं। सी क्षेत्र पूरी तरह इस्राइली सेना के कब्जे में है। सी क्षेत्र के 59 फीसदी इलाके में अवैध बस्तियां बसा दी गयी हैं। उल्लेखनीय है सी क्षेत्र में किसी किस्म का निर्माण कार्य करने का इस्राइल को अधिकार नहीं है। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध बस्तियों का निर्माण जारी है।
      ओसलो समझौते अनुसार गाजा से सटे समुद्री इलाके में फिलीस्तीनी मछुआरे बगैर किसी बाधा के 20 मील तक समुद्र में नौका लेकर जा सकते हैं। सन् 2000 में दूसरे इंतिफादा के बाद से यह इलाका हम्मास के कब्जे में आने के बाद से इस्राइल ने समुद्री सीमा को 20 से घटाकर 6 मील तक सीमित कर दिया था। विगत दो सालों में 3 मछुआरे इस्राइली सेना के हाथों अतिक्रमण करने के कारण मारे गए हैं। अनेक घायल हुए हैं और अन्य की नौकाएं जब्त कर ली गयी हैं। जो मछुआरे पकड़े जाते थे उन्हें नंगा करके समुद्र में तैरकर उस जगह तक जाने के लिए बाध्य किया जाता है जहां तक वह अपनी नौका लेकर गया था। यहां तक कि तेज ठंड़ में भी उन्हें यह दंड झेलना पड़ता है. बाद में उन्हें इस्राइली सैनिक चौकियों पर ले जाया जाता है।
       संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार समुद्र से मछली पकड़ने के लिए कम से कम 12-15 मील तक अंदर जाने पर ही अच्छी मछलियों के मिलने की संभावना होती है। इस्राइली पाबंदी के कारण मछली उत्पादन में गिरावट आयी है। चूंकि समुद्र में ज्यादा गहरे जाकर मछली पकड़ने की संभावनाएं खत्म हो गयीं और लागत बढ़ गयी इसके कारण मछुआरों ने इस धंधे से अपना मुँह फेरना शुरु कर दिया।
       संयुक्तराष्ट्र संघ के अनुसार सन् 2006 में मछली उत्पादन 823 टन था जो सन् 2006 में घटकर 50 टन रह गया। उल्लेखनीय है फिलीस्तीनियों के सकल घरेलू उत्पाद का 4 फीसदी मछली उद्योग से आता था। फिलीस्तीन बड़े पैमाने पर मछली का निर्यात करते थे। 1990 के दशक में 10 मिलियन डालर की इस क्षेत्र से सालाना आय होती थी। आज मछली उद्योग पूरी तरह तबाह पड़ा है।
       सन् 2001 से 2006 के बीच में मछुआरों और समुद्री इलाके के बाशिंदों की अच्छी आय हुआ करती थी। लेकिन इन दिनों गाजा में भयानक बेकारी है। लगातार कुपोषण बढ़ रहा है। अब मछली का इस्राइल आयात किया जा रहा है। बाजार में मछली की जबर्दस्त मांग है लेकिन मछली नहीं है।
      दूसरी ओर गाजा में फूलों का समूचा व्यापार लगभग चौपट हो गया है। उल्लेखनीय है गाजा से फूलों का यूरोपीय देशों में बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है, लेकिन गाजा की निरंतर नाकेबंदी और बमबारी ने फूलों का व्यापार बर्बाद कर दिया है। गाजा में 480 बड़े फूलों के बागान हैं जिनमें सालाना ( नवम्बर-मई के बीच) 60 मिलियन फूल पैदा होते हैं। सीजनल एक्सपोर्ट के जरिए सालाना 5 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू आता था और तकरीबन 4 हजार नौजवानों को नौकरी भी मिलती थी, नाकेबंदी का इस पर महरा प्रभाव पड़ा है।
       इस्राइल के द्वारा सीमाएं बंद कर देने का अन्य बातों के अलावा फूलों के व्यापार पर सीधा असर हुआ है। क्योंकि फिलीस्तीन के बाहर कोई भी चीज बाहर तभी जा सकती है जब वह इस्राइल द्वारा रोकी न जाए। फिलीस्तीन की सारी सीमाएं इस्राइल के रहमोकरम पर निर्भर हैं। अकेले यूरोपीय देशों के लिए गाजा से 75 मिलियन करमुक्त फूल निर्यात किए जाते थे, इस साल बमुश्किल 5 मिलियन फूलों का ही निर्यात हो पाया है।
        नाकेबंदी ने फूलों का कारोबार बर्बाद कर दिया है। फूल उत्पादक कर्जों में डूब गए हैं। फूलों की बिक्री से आज न्यूनतम आमदनी भी नहीं हो पा रही है। इसके कारण माली- मजदूर, बीज,खाद आदि के भुगतान करने में फूल उत्पादक असमर्थ महसूस कर रहे हैं।
       चूंकि ज्यादातर फूल उत्पादक कर्ज लेकर खेती करते रहे हैं अतः उनके पास कर्ज चुकाने के लिए रुपये नहीं हैं और ऐसी स्थिति में उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। इस्राइल की हैवानियत का आलम यह है कि वह उन्हीं फूल उत्पादकों को सीमा पार जाकर फूल बेचने दे रहा है जो इस्राइली प्रशासन को यह लिखकर दें कि वे फूलों का निर्यात नहीं करेंगे। अनेक मर्तबा यह होता है कि फूलों से भरे ट्रक सीमा पर लंबे समय तक खड़े रहते हैं और सारे फूल नष्ट हो जाते हैं। इस्राइल ने समुद्री जहाजों से फूल निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। यदि फूल देरी से सप्लाई के कारण नष्ट हो जाते हैं तो उसकी कीमत फूल उत्पादक को ही देनी होती है। जबकि देरी में इस्राइली अधिकारियों का हाथ होता है,फूलों के नष्ट होने की कीमत उनसे वसूली जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता और देरी के कारण नष्ट होने वाले फूलों की कीमत फूल उत्पादकों को भरनी होती है। इस समूची प्रक्रिया में बेलेन्टाइन डे पर फूलों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो चुका है, आगामी 11 मई को मातृदिवस पर फूलों के निर्यात के लिए फूल उत्पादक आस लगाए बैठे हैं। लेकिन अभी तक के हालात से लगता नहीं है कि कोई खास कारोबार हो पाएगा।

रविवार, 24 जनवरी 2010

फिलीस्तीन मुक्ति सप्ताह- फिलीस्तीन के महान गुरु इब्राहिम अबू लोग़द - एडवर्ड सईद



[ इब्राहिम अबू लोग़द (Lughod)  अमरीकी विश्वविद्यालयों में फिलीस्तीन मुक्ति के सवाल पर संघर्षशील वैचारिक आन्दोलन के असली उद्योक्ता थे। यहां एडवर्ड सईद का लिखा लेख प्रस्तुत है जिसमें उन्होंने इब्राहिम लोग़द को अपना गुरु कहा है । साथ ही उन दिनों का विवरण दिया है जिसके कारण खुद एडवर्ड सईद 'ओरियन्टलिज्मके लेखन की ओर बढ़ पाये। अल-अहराम  पत्रिका में छपे इस लेख का अनुवाद डा. रूपा गुप्ता ,रीडर ,हिन्दी  विभाग,वर्धमान विश्वविद्यालय ,वर्धमान,प.बंगाल ने किया है ।]








लंबी बीमारी के बाद बहत्तर वर्ष की आयु में 23 मई को इब्राहिम अबू लोग़द अपने रामल्लाह स्थित घर में चल बसे। वे नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक रहे और बाद में बीर .जेट यूनिवर्सिटी, वेस्ट बैंक के उपाध्यक्ष बने। तेलअवीव एयरपोर्ट पर उनसे मिलने के लिए जाते समय मुझे उनकी मृत्यु का समाचार मिला। वे मेरे सबसे पुराने और सबसे प्रिय मित्र थे ।
     वे एक ऐसे आत्मविश्लेषक चिन्तक, करिश्माई राजनैतिक गुरू एवं नेता थे जिनकी अन्तर्दृष्टि के कारण हमारी पचास वर्षों की मित्रता निभ सकी। जाफा में हुए उनके अंतिम संस्कार 'आजा-जागरण' - रामल्लाह के कतन केन्द्र उनके घर पर कई सौ शोक संतप्त लोग एकत्रित हुए। उनके दफनाये जाने के अगले दिन उनकी स्मृति में रामल्लाह के थियेटर में हुई स्मृति सभा में उनके कई मित्रों ने अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इब्राहिम को पहाड़ के समीप उस कब्रिस्तान में उनके पिता के बगल में दफ़नाया गया जिसकी गोद में बसी जलराशि में इब्राहिम अपने अतिथियों को तैरने के लिए ले जाते थे और हमेशा पास के उस इजरायली बीच कैफे में जाने से इंकार कर देते थे जो अत्यन्त आकर्षक था और निमन्त्रण देता प्रतीत होता था। जाफा में हुई उनकी शोकसभा के एक वक्ता फ़ैसल हुसैनी भी थे जो लोग़द की मृत्यु के ठीक एक सप्ताह बाद कुवैत के अपने होटल के कमरे में गुजर गये।
            फिलिस्तिनी अनुभवों के केन्द्र में जो उथल-पुथल और वेदना रही है वह इब्राहिम के सार्थक जीवन और उनकी मृत्यु में भी आद्योपान्त विद्यमान रही है, इसलिये उनके जीवन की पड़ताल जरूरी हो जाती है। यह इसलिये भी जरूरी हो जाती है क्योंकि यह फिलिस्तीनी स्थिति की सारी अनिश्चततताओं का वहन करती है। उनकी मृत्यु के समय सभी ने यह स्पष्ट अनुभव किया कि अबू लोग़द का जाफ़ा लौटने का निर्णय नितान्त व्यक्तिगत था, उनके जैसी अद्भुत इच्छा शक्ति रखने वाला ही कोई व्यक्ति ऐसा कर सकता था। उनके 1992 में फिलिस्तीन लौटने पर सभी ने टिप्पणी की जहां वे चवालीस (44) वर्षो की अनुपस्थिति के बाद लौटे थे। फिलिस्तीन में एक शिक्षक, जन बुद्धिजीवी और बहुत सी संस्थाओं के संस्थापक के रूप में बिताये उनके जीवन का एक दशक भी सभी की दृष्टि का केन्द्र रहा।
            उनके जीवन के सारे नाटकीय निष्कर्षों के उपरान्त भी एक विराट अस्थिरता बनी रही। वे अभी भी निश्चिन्त नहीं थे। यद्यपि उनकी वापसी ने उन्हें बदला नहीं फिर भी घर लौट कर वे निर्वासन से अधिक संतुष्ट थे। फिलिस्तीन एक सवाल था जिसका पूरा उत्तर कभी नहीं दिया गया यहां तक कि पर्याप्त रूप से इसकी प्रस्तुति भी नहीं की गई। उनके व्यक्तित्व की हर बात इस अस्थिरता की पुष्टि करती थी, उनकी मिलनसारिता से लेकर उनकी मूडी आत्मालोचना तक, उनके आशावाद और ऊर्जा से लेकर उनके उस जड़ताबोध तक जो पूरी तरह निष्क्रिय कर देती है और जिसकी जकड़ में हम में से बहुत लोग हैं। उनका जीवन एक साथ पराजय और जय, दीनता और उपलब्धि, हताशा और दृढ़ निश्चय को अभिव्यक्त करता है। संक्षेप में हमारे समय के सबसे अच्छे फिलिस्तिनियों में से एक इब्राहिम का जीवन फिलिस्तीनी जटिलताओं की ही छवि था।
            इब्राहिम जो निष्ठुरता की सीमा तक कुशल वक्ता थे, अपने लेखन के लिए कम याद किये जायेंगे। उनका लेखन उनकी सांगठनिक योग्यता की तुलना में कम सघन है। अमेरिका में वे एएयूजी (द एसोसियेशन ऑव अरब-अमेरिका यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स), द यूनाइटेड होली लैंड फंड, द इंस्टीटयूट ऑव अरब स्ट्डीज क्वार्टरली और मदीनी प्रेस की स्थापना के माध्यम बने। वे फिलिस्तीन मुक्त विश्र्वविद्यालय की स्थापना के मुख्य प्रेरक थे। जिसका मुख्यालय 1982 के लेबनान युद्ध तक बेरुत में रहा। वेस्ट बैंक पर उन्होंने एक पाठयक्रम सुधार केन्द्र की परियोजना तैयार की और उसके बाद शोध और शिक्षा के लिए कतन केन्द्र की परिकल्पना की। इसके बाद भी वे इस तथ्य से भली-भांति परिचित थे कि फिलिस्तीन के लिए किए जा रहे संघर्ष को इस तरह के संस्थानों द्वारा नहीं जीता जा सकता। लोगों के अपने देश लौटने या जबरन कहीं भेजे जाने पर भी। ये अन्ततः स्वतः स्फूर्त स्वयं संदर्भित ही होंगे एवं किसी प्रकार का अत्याचार, संघर्ष और अंतहीन नुकसान इन्हें नष्ट या बर्बाद कर देगा। कॉनराड के नायक की तरह इब्राहिम सदैव अपने आस-पास होते नाटकीय घटनाक्रम से यहां तक कि अपनी खुद की कमजोरियों से एक सार्थकता और गर्वबोध ग्रहण करने का प्रयास करते रहे।
            उनके जीवन को घेरे रखने वाली नाटकीय घटनाओं पर विचार करें। उनकी मृत्यु के समय उनके घर के बाहर अत्यन्त शक्तिशाली पर दिशाहीन झंझावात चल रहा था। 1982
में बेरूत पर अधिकार और परिणामस्वरूप साबरा और शातिला का हत्याकाण्ड और लेबनान से निर्वासन (उनके साथ ही पी एल ओ के सदस्यों का भी) 1948 में जाफ़ा का पतन उनके परिवार का बिखरना, अमेरिका में उनके लंबे निर्वासित जीवन का और फिलिस्तीन के पक्ष में उनकी मुखरता का आरंभ साथ ही 1992 में उनका अचानक वेस्ट बैंक लौटना। हर वह अरब नागरिक जो नस्लवादी बद्धमूढ़ता और विचारधारा, इस्लाम के प्रति पुराने बैर भाव से लड़ रहा था इब्राहिम का भारी कर्जदार है। उन्होंने ही यह संघर्ष आरंभ किया और उसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

अमेरिका के अपने चालीस वर्षों के संघर्ष के बाद भी उनके लिए लौटने की गुंजाइश बची थी पर यह लौटना विपत्ति भरी स्थितियों की ओर लौटना था। यह लौटना मुक्त फिलिस्तीन में नहीं बल्कि ओस्लो के क्षेत्रक में अमेरिकी पासपोर्ट के साथ लौटना था, यह उस जाफा में लौटना था जो इजरायली अधिकार क्षेत्र में था। फिलीस्तीन लौटना इजरायली  P(A) अधिकार क्षेत्र में लौटना है - यह समझने वाले वे पहले व्यक्ति थे। और उनके अंतिम संस्कार को रोक देने की धमकी तक दी गयी ।
 फिलीस्तीन नेशनल काउन्सिल और पी.एल.ओ. के चरित्रगत परिवर्तन को 1988 में ही लक्षित करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। वे यह समझ गये थे कि अपने मुक्ति संग्राम का लक्ष्य छोड़ कर पी.एल.ओ ने राष्ट्रीय स्वाधीनता-संग्राम की राह पकड़ ली है जो हर हाल में उसके पहले उद्देश्य से कमतर था। जैसा कि बाद  में ओस्लो अनुबंध से भी प्रमाणित हुआ।
            पराजय की गहन हताशा को भी किस प्रकार छोटी ही सही - उपलब्धि में बदला जाता है यह इब्राहिम से बेहतर कोई नहीं जानता पर वे केवल नैतिक विजयों से संतुष्ट नहीं थे। फौजी शक्ति के यथार्थ से वे भलीभांति परिचित थे। उदाहरण के लिए 1982 में बेरुत की प्रलयंकारी घटना से अराफ़ात के बचने पर उन्होंने कहा - ''हमारे पास टैंक नहीं है मतलब हमारे पास वास्तविक शक्ति नहीं है। इसीलिए इजराइलियों के लिए हमारे संस्थानों को नष्ट करना एवं हमारे लोगों को मार डालना संभव हुआ।''
            मैं इब्राहिम से सन् 1954 में प्रिन्सटन में मिला था। उन दिनों विश्र्वविद्यालय में विदेशी स्नातक नहीं हुआ करते थे - न कोई अफ्रीकी अमेरिकन, न औरतें। वहां थे केवल वे उच्च वर्गीय श्वेतवर्णी युवक जिन्हें सबसे अच्छी शैक्षणिक सुविधा मिली थी जिन्हें सदा यह महसूस करवाया जाता था कि वे दुनिया पर शासन करने के लिए जन्मे हैं। बाद में उनमें से बहुतों ने शासन किया भी। उन्हीं दिनों शहर के एक धनिक ने संगीत विभाग को एक राशि दी ताकि प्रिन्सटन के अत्यन्त सम्मानजनक संगीत समारोह में विद्यार्थियों को टिकटें मुहैया करवाई जा सकें। मुझे टिकटों को बांटने का काम सौंपा गया। सितम्बर की एक खासी गर्म शाम को एक चपल नीली हरी तीव्र आंखों और उच्चारण के विशेष लहजे वाले एक युवक ने आकर मुझसे टिकट मांगा। उसने मुझे जल्दी से अपना परिचय पत्र दिखाया। (मैं उसका नाम नहीं देख पाया मैंने उसे केवल स्नातक विद्यार्थी में रूप में दर्ज किया।) जाते जाते हठात्‌ मुड़कर उसने मेरा नाम दोबारा पूछा मेरे फिर से बताने पर वह लौट कर आया और पूछा कि मैं कहां का हूँ । अभी इजिप्ट का हूँ पर पहले मैं फिलीस्तीन का था'' ऐसा ही कुछ मैंने कहा । उसका चेहरा चमक उठा - मैं भी फिलीस्तीन का हूं'' उसने कहा - ''जाफा से''। यह युवक जो थे इब्राहिम फिलिप हित्ती (Hitti) के साथ अध्ययन कर रहे थे जो लेबनान के मूल निवासी थे और उन्होंने 'ओरियन्टल स्टैडीज' (प्राच्य अध्ययन) विभाग की स्थापना की थी। यह विभाग मुख्यतः अरब के इतिहास एवं संस्कृति से सम्बद्ध था। इब्राहिम ने मुझे दूसरे अरब स्नातकों से मिलाया और पलक झपकते ही वे मेरे पुराने मित्र बन गये जिनके साथ मैं अरबी भाषा बोल सकता था। प्रिन्सटन में जियोनिस्ट उपस्थिति पर शोक कर सकता था जो स्वेज (Suez) संकट के समय सबसे अधिक प्रत्यक्ष थी।
            हम दोनों ने 1957 में प्रिन्सटन शहर छोड़ा। वे तब तक पीएचडी कर चुके थे और मैं बी.ए.। मैं एक वर्ष में लिए इजिप्ट लौट गया। मैं इब्राहिम और उनकी पत्नी जैनेट से काइरो में नियमित रूप से मिलता रहा। इब्राहिम वहां यूनेस्को के लिए काम कर रहे थे। फिलवक्त हम दोनों के अंदर संचित राजनैतिक ऊर्जा का अल्पांश ही दिखाई पड़ा था। मैं बहता बहता हार्वर्ड के स्नातक स्कूल से जा लगा। अबू लोग़द से मेरी मुलाकातें कम हो गयीं । हालांकि मैं जानता था कि वे शिक्षक के रूप में अमेरिका लौट चुके थे। तभी अचानक 1967 के झंझावात ने हम सबको हिला कर रख दिया। इब्राहिम ने मुझे एक पत्र लिख कर पूछा  क्या मैं न्यूयॉर्क से प्रकाशित होने वाली अरब लीग मासिक ''अरब वर्ल्ड'' के विशेष अंक के लिए कुछ लिख सकता हूँ , जिसके वे अतिथि संपादक थे, और युद्ध पर अरब दृष्टिकोण से प्रकाश डालना चाहते थे। मैंने इस अवसर का उपयोग किया। मैंने मीडिया और लोकप्रिय साहित्य में अरब की छवि पर प्रकाश डालते हुए मध्य युग तक इसके सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व को सामने रखा। यही मेरी पुस्तक ओरियन्टलिज्म का उत्स था जिसे मैंने जैनेट और इब्राहिम को समर्पित किया।
            बाद के वर्षों में यद्यपि लोग़द दम्पति शिकागो में रहते थे और मैं न्यूयॉर्क में फिर भी हम राजनीति के कारण एक दूसरे के नजदीक आते गये। हम एक साथ कांग्रेस के साक्षी रहे, 1988 में जॉर्ज शुल्त्ज से मिले, बॉस्टन में हमने 'अरब स्टैडीज' संस्थान बनाया, ''अरब स्टैडीज क्वार्टरली की स्थापना की और काइरो, अम्मान एवं अल्जीयर्स में फिलिस्तीन नेशनल काउन्सिल के अधिवेशनों में भाग लिया। महत्वपूर्ण गतिविधियों के उन वर्षों में अमेरिका और अरब की प्रतिभाओं को पहचानने में इब्राहिम ने अद्भुत बुद्धिमानी का परिचय दिया। उन्होंने इन प्रतिभाशाली लोगों का आपस में परिचय करवा कर उनके मिल-जुल कर कार्य करने का मार्ग प्रशस्त किया ।
पेरिस में एक वर्ष रहने के पश्चात्‌ 1982 के जून में वे मुक्त विश्र्वविद्यालय की स्थापना के लिए बेरूत चले आये। यह कार्य उन्होंने यूनेस्को और पीएलओ के साथ मिल कर किया । उनके बेरूत आगमन के दो दिनों के बाद आइ डी एफ (IDF) ने लेबनान पर आक्रमण कर दिया और उसके तुरन्त बाद ही उनक नया घर एक इजरायली रॉकेट द्वारा ध्वंस हो गया । अगले दो महीने वो बेरूत में फंसे रहे । यह समय उन्होंने अपने घनिष्ठ मित्र सोहेल मियारी के साथ मेरी मां के घर में गुजारा। उन कठिन दिनों में हम निरन्तर एक दूसरे के सम्पर्क में थे। इसमें अराफात ने हमारी सहायता की । अराफात में अमेरिकी प्रशासन से मध्यस्थत्ता में बहुत से लोगों की सहायता ली जिनमें एक मैं भी था।
            बेरूत संभवतः इब्राहिम के जीवन के अब तक और बाद के अनुभवों में सबसे महत्वपूर्ण रहा । इस अनुभव ने सबसे पहले उन्हें यह सिखाया कि मध्य पूर्व में किस प्रकार श्रेष्ठ संगठनों को औसत बुद्धि के लोगों और राजनैतिक तथा सामाजिक क्रूर अस्थिरता ने नष्ट कर दिया। दूसरी सीख उन्होंने यह ली कि सत्ता की शक्ति का वास्तविक समीकरण किस प्रकार सत्तानशीनों को प्रभावित करता है और उन्हें भी जो सत्ताविहीन हैं। तीसरी और शायद सबसे महत्वपूर्ण बात उन्होंने यह जानी कि जीवन में प्रयास करते रहना चाहिये भले ही असफलता कितने ही डरावने रूप में मंडरा रही हो। इब्राहिम का यही रूप सबसे वास्तविक था - एक ऐसा आदमी जो लगातार प्रयत्नशील रहने के महत्त्व को समझता है, अपने साथियों के प्रति सदैव निष्ठा रखता है, जो सर्वदा आशावादी बना रहता है (और मृत्युदंश जैसी परिस्थितियों में भी अपना हास्य बोध बनाये रखता है)।
            वे मुझसे अक्सर कहा करते थे - हमलोग बहुत सामान्य लोग हैं एडवर्ड, बहुत सामान्य पर अंत में देखना इजरायलियों की सारी प्रतिभा को यही सामान्यता पराजित करेगी किन्तु साथ ही यह अवश्य कहते - हम अच्छे इंसान हैं और .जिद्दी भी, हांलाकि हम हमेशा चतुर नहीं हैं। उन्हें ओस्लो अनुबंध की सबसे अधिक परेशान करने वाली बात फिलिस्तीनियों की अवमानना लगती थी। अराफ़ात की दीनता और विदूषक जैसी भावभंगिमा ने हम दोनों को बहुत उद्वेलित किया था और हम इस बात पर बहुत शर्मिन्दा थे कि ओस्लो अनुबंध के पहले हम उसके साथ थे। मुझसे विपरीत इब्राहिम फिलिस्तीन के उस भाग में रहना चाहते थे जो ओस्लो अनुबंध द्वारा तैयार हुआ था और आंशिक रूप से ,जबरन इजरायली 'एरिया ए' से दूर था और यही वह स्थान था जहां इब्राहिम ने स्वयं को, अपने साथियों को और अपने विद्यार्थियों का कर्म-स्थल बनाया।
            इब्राहिम विद्वानों और बुद्धिजीवियों में आस्था रखते थे - वे चाहे अरब के हों या पश्चिम के । किसी में प्रतिभा देखकर वे उत्साहित हो जाते थे क्योंकि इससे उन्हें उस छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलता था। उनके द्वारा प्रशंसित एवं श्रेणीबद्ध लोगों को हमेशा लगा कि दुनिया में लोग तो बहुत से हैं पर मैं विशिष्ट हूं। उनके जैसा उत्साहबर्द्धक संरक्षक और प्रायोजक कोई नहीं था। उनके मुंह से 'तुम अद्भुत तो' सुनने जैसा और कोई अनुभव नहीं था पर साथ ही जब वे किसी के लिए यह कहते थे कि वह मूर्ख (Jerk) है तो प्रथम ध्वनि को अपनी भारी जाफा उच्चारण के साथ और भारी कर देते थे।

 शिक्षक के रूप में वे दो मनःस्थितियों के मध्य झूलते रहे। विद्यार्थियों को प्रभावित एवं शासित करने की इच्छा और उनके साथ समान होने की कामना । तीन प्रतिभाशाली पुत्रियों के पिता और बेहद प्रतिभा सम्पन्न नारी के पति होने के कारण वे अन्य अरब अथवा पश्चिमी पुरूषों की तुलना में स्त्रियों के प्रति अधिक सहिष्णु थे। यहां तक कि पितृवत् व्यवहार करते समय भी वे भ्रातृवत् समानता बनाये रखते थे किसी ने शायद ही कभी उनके तानाशाह रूप को देखा हो हांलाकि किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के लिए वे तानाशाही बहुत प्रभावशाली ढंग से उपयोग कर सकते थे। उनके व्यक्तित्व की दहाड़ती सतह के नीचे एक बेहद दयालु हृदय धड़कता था।
            हममें से बहुतों की तरह इब्राहिम भी कभी फिलिस्तीन के अभाव को भूल नहीं सके, उनके आरम्भिक जीवन के शरणार्थी दिनों की स्मृति उन्हें कभी नहीं भूली । हांलाकि उन दिनों की स्मृतियों को उन्होंने कभी अभिव्यक्त नहीं किया पर इजरायल के प्रति उनके क्रोध का वे सदैव एक अंश बनी रहीं और इसी कारण वे जानते समझते थे कि यह संघर्ष जटिल है और लंबा चलने वाला है, हमारे जीवन में हमें आत्म निर्णय का अधिकार मिलने वाला नहीं है। ''फिलीस्तीन के रूप परिवर्तन'' (उनके सुप्रसिद्ध निबन्ध संग्रह का शीर्षक भी है जिसमें उन्होंने .जियोनिज्म द्वारा देश की लूट को कठोर शब्दों के स्थान पर तनिक कोमलता से व्यक्त किया है) ने उनके जीवन के कार्यों को किसी न किसी रूप में प्रभावित किया, किन्तु वे विचारहीन उग्रपंथी नहीं थे बल्कि भयजनक सीमा तक स्वतंत्र चिन्तक थे। वे अक्सर धीमी गति से प्रहार करने वाले आलोचना मूलक बुद्धिजीवी थे। इस तथ्य के उपरान्त भी कि वे आजीवन व्यक्तिगत एवं पेशागत रूप में किसी विशेष उद्देश्य के लिए कार्य करते रहे उन्हें किसी भी तरह पेशेवर नहीं कहा जा सकता बल्कि वे सदा एक ऐसे अनाड़ी की तरह कार्य करते रहे जो प्यार और प्रतिबद्धता से चालित था।
            इब्राहिम ने मुझे फिलिस्तीन के वास्तविक विषयों और अनुभवों से परिचित करवाया था । वे मुझसे सात वर्ष बड़े थे और फिलिस्तीन की अवश्यम्भाविता से ज्यादा गहरे गुंथे हुए थे । उन्होंने मुझमें और मेरे जैसे बहुतों में अपनी दफनायी हुई आरम्भिक स्मृतियों को फिर से पाने की इच्छा जगायी, इसके पहले कि नक्ब सब कुछ समाप्त कर दे। उन्हें हमारे इतिहास की विस्तृत और सूक्ष्म जानकारी थी, वे इतिहास बहुत अच्छा समझते थे साथ ही उन्हें अद्भुत रूप से यह स्मरण था कि कौन सी वस्तु और व्यक्ति कहां से आये, कहां गये, वे अब कहां हैं अथवा वे कब लुप्त हो गये।
            सन्‌ 1940 के दशक में जाफ़ा का उल्लेखनीय महत्व है। इब्राहिम के स्कूल 'अमरिये' से चकित कर  देने वाले प्रतिभाशाली किशोरों - युवकों का दल निकला । इनलोगों ने शरणार्थी के रूप में, कार्यकर्त्ता, विद्वान और व्यवसायी बन कर जीवन आरम्भ किया। इब्राहिम ने इनलोगों से मेरा परिचय करवाया और वे मेरे घनिष्ठ मित्र बने। उन्हीं में इब्राहिम के भव्य, पी.एल.ओ. महारथी एवं कुशल वक्ता मित्र शफ़ीक-अलहुत भी थे जिन्होंने बेरूत कभी नहीं छोड़ा, 1982 की शरत्‌ ऋतु में शहर के इजरायइलियों द्वारा हस्तगत कर लेने पर भी नहीं। हां ओस्लो अनुबंध में अराफ़ात से तीव्र असहमति के कारण उन्होंने कार्यकारी समिति से त्यागपत्र अवश्य दे दिया था। और थे अब्दुल मोहसिन-अल-क़तन - एक सफल व्यवसायी जिन्होंने फिलिस्तिनियों की संस्थाओं की स्थापना के लिए अपनी अधिकांश सम्पत्ति दी और शफ़ीक तथा इब्राहिम की तरह वे भी ओस्लो अनुबंध के मुखर आलोचक थे।
            इब्राहिम इन सबों को अपने मध्यकालीन तिथिविज्ञान और अद्भुत उत्साह से दीप्त रखते थे। नेशनल काउन्सिल वेलफेयर ऐसोसियेशन की सभाओं में उन्होंने संख्या में सदैव विस्तारित होते फिलिस्तीनियों को एक दूसरे से मिलवाया। इन संकोची और शर्मीले लोगों से वे आश्चर्यजनक सूचनाएं एकत्रित कर लेते थे जिनका वे बड़ा समुचित उपयोग करते थे। फिलिस्तीन की कहानी के सबसे ठोस पक्ष के रूप में वे शिक्षकों, वकीलों, विद्वानों, बैंक कर्मचारियों और इंजीनियरों को विशेष महत्व देते थे। जैसे-जैसे वे कहानी कहते जाते थे सुनने वाले को लगता था कि वे कुछ भी भूलते नहीं हैं। उनकी कॉनरेडी (Conradian) विशिष्टता उनकी कही हुई हर बात को गहराई प्रदान करती थी। अरब और उस के राष्ट्रीय मुक्ति संग्रामों और उत्तर औपनिवेशिक राजनीति का अमेरिका से परिचय हो जाता है।
       इब्राहिम में क्षेत्रीयतावाद नहीं था वे केवल फिलिस्तीनी राष्ट्रवाद के समर्थक नहीं थे। उनका व्यापक दृष्टिकोण एवं पूरी दुनिया घूमने की उनकी आकांक्षा ईर्ष्या योग्य थी। वे उन स्थानों के बारे में अत्यन्त अधिकार पूर्वक बात करते थे जहां जाने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता था। ऐसे स्थानों की सूची में पेरू, चीन और रूस भी थे। वे बड़े शहरों में रहना पसंद करते थे और अक्सर अपना समय पेरिस, काइरो और शिकागो में व्यतीत करते थे।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलिस्तीनी मुद्दे पर लोगों की सहायता करने की शक्ति और सीमा से वे भली-भांति परिचित थे। जैसे मुझसे एक दशक पहले ही वे इस बात को समझ गये थे कि सी.एल.आर. जेम्स अपने को पश्चिम के व्यक्ति के रूप में देखता है अरबों के साथ अपने को जोड़ा जाना वह सहज ही स्वीकार नहीं करेगा। इसी के साथ वे अफ्रीकी अध्ययन के नार्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटीज प्रोग्राम के निदेशक होने के नाते अफ्रीका के मुक्ति संग्राम से बहुत अच्छी तरह परिचित थे। इसके कुछ महत्वपूर्ण नेताओं को उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न निमंत्रित भी किया था। अमिलकर काबराल और ऑलिवर टैम्बो जैसे व्यक्तित्वों की सराहना वे बहुत पहले ही कर चुके थे। न केवल उन्होंने इन व्यक्तित्वों की विशिष्टता पहचानी थी बल्कि वे उन कारणों के महत्व को भी रेखांकित कर सके थे जिनके लिए ये महान शख्सियतें संघर्ष कर रही थी। उन्होंने इन सभी संघर्षों एवं समस्याओं से फिलिस्तीन को जोड़ कर देखा। उन्हीं के माध्यम से अरब राष्ट्रवादी विमर्श के महान व्यक्तित्वों से परिचय संभव हो जाता है जैसे मुहम्मद हसनैन हकाल और मुनीफ़ अल रजाज से परिचय संभव हो पाता है।
            अपने दूसरे साथी इकबाल अहमद से 1970 में पहली बार मैं इब्राहिम के सौजन्य से ही मिला। इकबाल अहमद की असमय मृत्यु ने मुझे बहुत खालीपन से भर दिया। इब्राहिम की तरह इकबाल भी (अगर इब्राहिम द्वारा किसी की प्रशंसा में कहे गये सर्वोच्च शब्द का व्यवहार करूं तो) 'असल' इंसान थे - 'सच्चे', 'खरे'। इब्राहिम की ही तरह वे भी अत्यन्त उर्वर प्रतिभा के धनी थे, किसी बात को समझाने में वे अपनी सानी नहीं रखते थे। इन दोनों के साथ देर रात तक बैठकर उनकी सम्मोहक, विस्तीर्ण और ज्ञानप्रद बातें कभी कभी रहस्यमयी भी सुनते हुए खामोशी के गहन आगोश में डूबते जाना एक अद्भुत अनुभव था।
बातचीत की शैली चाहे जैसी भी रही हो पर वार्ता अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकी। मेरे दोनों गुरूओं में से कोई भी वक्त के प्रति कभी कंजूस नहीं रहा शायद इसी वजह से वे प्रिंट मीडिया की सापेक्षिक कंजूसी के प्रति लापरवाह रहे। मेरी बीमारी के दिनों में उन लोगों ने अपनी भाषा शैली, कई भाषाओं के ज्ञान और किस्से कहानियों और अपने विचारों की उदारता से मुझे जिस प्रकार उपकृत किया उसे स्वीकार कर मैं आज भी संकोच में पड़ जाता हूँ । यह संकोच मुझे उन बातों का यहां उल्लेख करने से रोक रहा है । मुझे सबसे अधिक सदमा उस बात से लगा है कि वे मुझसे पहले चले गये, वह भी आज के इन हालातों में जब मानवता के हक में उनकी आवाजों की सबसे अधिक जरूरत थी।
            दो वर्ष पहले इक़बाल की मृत्यु के समय उन पर लिखते हुए और आज इब्राहिम पर लिखते हुए उनकी उपलब्धियां गिनवाना मेरे लिए एक कठिन कार्य है। ये दोनों जिससे भी मिले उस पर उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। इनकी उपलब्धियां किसी एक संस्था में सीमाबद्ध नहीं थी वे तो विभिन्न सभाओं, संस्थाओं, दलों, संगठनों और परिवारों के बीच बिखरी हुई हैं । उन्होंने अपने सम्पर्क में आने वाले हर व्यक्ति को प्रभावित किया प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूपों में।
            अपने जीवन के अंतिम वर्षों में दोनों अपनी जड़ों की और लौट गये; इकबाल, बिहार के मूल निवासी, इस्लामाबाद और इब्राहिम, जाफा के मूल निवासी, रामल्लाह लौट गये। पर असल में घर नहीं लौटे।
अपनी स्मृतियों को पुनः पाने की प्रक्रिया में हम उसे अधिक जड़ बनाते चलते हैं, उन्हें कैद करने के इस प्रयास में हम उन स्मृतियों से धोखा करते हैं - उन स्मृतियों से जिनके पक्ष में ये लोग खड़े थे - ऊर्जा, प्रवाह, खोज और खतरे उठाने की क्षमता । फिलिस्तीन के लंबे इतिहास की स्मृति में इब्राहिम सदा अनुकरण योग्य व्यक्तित्व बने रहेंगे। किसी लक्ष्य के प्रति समर्पित होना किसे कहते हैं इब्राहिम को देख कर समझा जा सकेगा। वे केवल श्रद्धानत नहीं करते बल्कि उसी प्रकार जीने और जीवन के निरन्तर पुनर्परीक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें पूरी तरह समझने के लिए उन संघर्षों और सिद्धांतों को अच्छी तरह समझना होगा जिनसे उनका जीवन एक क्षण भी विलग नहीं हुआ, उनकी सार्थकता उनके अनुकरण में नहीं उनके जिये सिद्धांतों को फिर से जीने में है इस गुंजाइश के साथ कि भविष्य में इनके प्रति आलोचनात्मक दृष्टि रख इन्हें सुधारा जा सके।









शनिवार, 23 जनवरी 2010

गाजापट्टी की नाकेबंदी और जनता की तबाही


                  

                                                    
 गाजा की इस्राइल द्वारा नाकेबंदी जारी है। हजारों लोग खुले आकाश के नीचे कड़कड़ती ठंड में ठिठुर रहे हैं , इन लोगों के पास न तो कम्बल हैं, न टैंट हैं, न खाना है, न पीने का साफ पानी है। यह बातें संयुक्तराष्ट्र संघ मानवीय सहायता दल के संयोजक मैक्सवेल गेलार्ड ने फिलीस्तीनी इलाकों का हाल ही में निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कही हैं।
     उल्लेखनीय है पिछले साल दिसम्बर-08 से जनवरी 2009 के बीच गाजा पर की गई भयानक बमबारी के कारण हजारों बिल्डिंगें ,मकान, स्कूल,अस्पताल सड़कें आदि पूरी तरह नष्ट हो गए थे। एक गैर सरकारी संस्था ऑक्सफॉम के अनुसार गाजा को तत्काल 268,000 मीटर कांच खिड़कियों के लिए और 67,000 स्क्वेयर मीटर सोलर वाटर हीटर के लिए चाहिए। इसके अलावा इतना ही कांच 30 फुटबाल पिचों को कवर करने के लिए चाहिए।
     गाजा में पिछले साल हुई इस्राइली बमबारी के कारण पानी,पायखाना,बिजली आदि का समूचा ढ़ांचा नष्ट हो गया। सहायता कार्य में लगी संस्थाओं बड़ी परेशानी हो रही है। उन्हें सीवर लाइन के पाइप,वाटर पंप ,टंकी आदि की मरम्मत  के लिए पर्याप्त सामान, पुर्जे,तेल आदि नहीं मिल पा रहे हैं। इसके कारण पीने के साफ पानी का अभाव भी बना हुआ है। बिजली उत्पादन व्यवस्था के बमबारी के कारण पूरी तरह नष्ट हो जाने का पानी की सप्लाई पर सीधा असर हुआ है।
     फिलीस्तीन का दैनन्दिन नजारा यह है कि गाजा के सभी रास्ते इस्राइली सेना ने बंद पर दिए हैं। आए दिन लगातार इस्राइली सैनिक घर -घर घुसकर तलाशी अभियान चला रहे हैं, ऊपर से रॉकेट से बस्तियों पर हमले किए जा रहे हैं। कई नाके वाले इलाकों में इस्राइली सैनिकों और हम्मास के सैनिकों के बीच झड़पें भी हुई हैं। विगत कुछ दिनों में जिस तरह झड़पें हुई हैं और इस्राइल ने हमले तेज किए हैं उससे यह भी कयास लगाए जा रहा है कि इस्राइल के द्वारा गाजा पर बड़े हमले की तैयारी चल रही है।     
शांति के नाम पर इस्राइल-अमेरिका मांग कर रहे हैं कि फिलिस्तीनी जनता अपने संघर्ष की सभी योजनाओं को त्याग दे।प्रतिरोध के सभी प्रयास बंद कर दे।इस्राइल के आतंक-उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष बंद कर दे।उल्लेखनीय है  इस्राइल के द्वारा फिलिस्तीनियों का उत्पीड़न उनके क्षेत्र में हो रहा है।इस्राइल बृहद इजरायल के सपने को साकार करने में लगा है।इस प्लान के आने के पहले जिन्नी प्लान,टेनेट प्लान आदि लाए गए किंतु अंतत: इस्राइली विस्तारवाद के आगे सबको ठंडे बस्ते के हवाले कर दिया गया।

फिलिस्तीनी बच्चों को इस्राइली हमलों के कारण गंभीर मनोवैज्ञानिक कष्टों से गुजरना पड़ रहा है।इस्राइली हमलों का ये बच्चे मात्र पत्थरों से प्रतिरोध कर रहे हैं।जबकि इस्राइ के द्वारा न पर टैंकों, वायुयानों और तोपों से हमले किए जा रहे हैं।अनेक मर्तबा तो निहत्थे बच्चों को सीधे गोलियों का निशाना बनाया जा रहा है।फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ इस्राइल सभी किस्म के हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। मानव सभ्यता के इतिहास में इतने बर्बर हमले पहले शायद किसी ने नहीं किए जितने इस्राइल ने किए हैं।

स्राइली आतंक ने फिलिस्तीनी बच्चों को सामान्य बच्चों से भिन्न बना दिया है।बच्चों के ऊपर जिस तरह का दबाव पड़ रहा है उसके कारण बच्चों का अपने ऊपर नियंत्रण खत्म होता जा रहा है। उनके अंदर सुरक्षा की भावना खत्म होती जा रही है।दैनंदिन आतंक ने बच्चों को अंतर्विरोधी अनुभूतियों का शिकार बना दिया है। इनमें कुछ सकारात्मक अनुभूतियां हैं तो कुछ नकारात्मक अनुभूतियां हैं।

मसलन् बंदूक से पलायन ही बच्चों में खुशी का कारण बन जाता है।बच्चे परेशान रहते हैं कि स्कूल कब खुलेंगे।बाजार कब खुलेगा।पिता कब लौटकर आएंगे।माता-पिता कब तक घर से दूर रहेंगे।वे दिन-रात इस्राइली सेना के हमले के दुस्वप्न देखते रहते हैं।इस्राइली सेना के प्रक्षेपास्त्र हमलों को लेकर आतंकित रहते हैं।सो नहीं पाते।ज्यादातर बच्चों की पाचन-क्रिया गड़बड़ा गई है। इससे बच्चों का शारीरिक विकास बाधित हो रहा है।
स्राइली आतंक ने बच्चों के खेलों का चरित्र बदल दिया है।पहले बच्चे जुलूस,सेना और बमबारी का खेल खेलते थे।किंतु अब इसमें मशीनगन और हेलीकॉप्टर भी शामिल हो गए हैं। हले बच्चे रबड़ की गोलियों,शब्द करने वाले पटाखों,धुँआ छोड़ने वाले या ऑंसू गैस के गोलों और बमों से खेलते थे। किंतु अब बच्चे हवाई जहाज, बमों,टैंक,खुले घरों,बम,और रॉकेट आदि से खेलते हैं।
 बच्चों की भाषा में भी बदलाव आया है।अब बच्चे धार्मिक भाषा में बोलने लगे हैं।वे कहते हैं कि 'शरीर मरता नहीं बल्कि स्वर्ग में जीवित है।' राष्ट्रवादी भावनाओं का राष्ट्रीय नारों के तहत प्रसार हो रहा है।वे राष्ट्रीय एकता के नारे लगाते रहते हैं। इन परिवर्तनों से भविष्य के मुक्तिदूत तैयार हो रहे हैं। इस्राइली प्रशासन द्वारा फिलिस्तीनी जनता पर उत्पीड़न की प्रतिदिन अनेक घटनाएं हो रही हैं।किंतु इक्का-दुक्का ही टीवी में दिखती हैं।
गार्जियन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार गाजा में सहायता कार्यों में लगे 80 से ज्यादा एनजीओ संगठनों,विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा है कि गाजा की नाकेबंदी के कारण 14 लाख लोगों का स्वास्थ्य दांव पर लगा है। बीमार लोगों में बीस प्रतिशत सख्त मरीज हैं, इन्हें तत्काल इलाज के लिए इस्राइल के अस्पतालों में भर्ती कराने की जरुरत है। गाजा में जिस तरह सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक हालात खराब हुए हैं उसके कारण लोगों की तबियत ज्यादा तेजी से खराब हो रही है।
    दूसरी ओर इस्राइली अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ घनघोर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। फिलीस्तीनी मरीजों को इस्राइल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। उल्लेखनीय है गाजा पर सन् 2007 से हम्मास का नियंत्रण स्थापित होने के बाद से इस्राइल ने गाजा की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं, फिलीस्तीन का शेष  संसार के साथ संपर्क और संचार के जितने भी रास्ते हैं वे इस्राइल और मिस्र से जुड़े हैं। इस्राइल की नाकेबंदी का फिलीस्तीन के लिए अर्थ है संसार से समस्त संपर्कों की समाप्ति। नाकेबंदी के कारण पर्याप्त मात्रा में दवा,इलाज की मशीनें ,एक्सरे मशीन आदि की सप्लाई तक में बाधा पड़ी है।
    
        
















फिलीस्तीन मुक्ति सप्ताह- फिलीस्तीन जनता का महान् कवि महमूद दरवेश - विजया सिंह






 फिलिस्तीन के राष्ट्रीय कवि महमूद दरवे मातृभूमि के प्रेम और उस पर इस्राइली कब्ज़े के दर्द से सराबोर हैं। उनकी कविता दे निकाला झेलते व्यक्ति की टूटन, पीड़ा को तो व्यक्त करती ही है किन्तु उसके वापस लौटने की जीजिविषा को भी रेखांकित करना नहीं भूलती। महमूद दरवे की कविता में मातृभूमि के कण-कण के प्रति सकर्मक प्रेम की अभिव्यक्ति हुई है। उनकी कविता का एक उदाहरण देखें-


मैं वहाँ से आया हूँ


मैं वहाँ से आया हूँ और मेरे पास स्मृतियाँ हैं,
मैं औरों की तरह नश्वर हूँ और मेरे पास माँ है,
और है एक घर अनेक खिड़कियोंवाला,
मेरे पास भाई, बंधु हैं
और एक कारागार भी है, जिसकी
खिड़कियाँ सर्द हैं।
वह लहर भी मेरी है जिसे अभी-अभी
समुद्री चिड़िया ने निगल लिया है,
मेरे पास मेरे विचार हैं,
और एक अतिरिक्त घास की पत्ती भी।
ब्दों के दूर तक फैले किनारे पर बैठा,
वह चंद्रमा भी मेरा है,
और चिड़ियों की अनकही उदारता,
और जैतून वृक्ष की अकल्पनीय अनश्वरता भी।
जिस भूमि, पर मैंने तलवारों के साए में गति पाई है
उसका जीवंत रीर अब निष्क्रिय बोझा भर है।
मैं वहाँ से आया हूँ।
मैंने खुले आका को उसकी माँ को सौंप दिया है,
जब वह माँ के लिए विलाप कर रहा था।
और मैं भी रोया,
लौटते बेसब्र बादल को अपनी पहचान बताने के लिए।
मैंने रक्त के आँगन में लिथड़े सारे ब्द सीख लिए हैं,
ताकि भंग कर सकूँ नियमों को।
मैंने सारे ब्दों को कंठस्थ कर उन्हें
खंडित कर दिया है ताकि
नवीन ब्द-सृजन कर सकूँ: मातृभूमि...।
                      
महमूद दरवेश की कविताएँ फिलिस्तीन जनता के स्वतंत्रता-संघर्ष तथा प्रतिरोध का प्रतीक बन गई हैं। दे के भीतर की फूट और बाहर के आक्रमण को झेलते-टूटते लोग, पीढ़ी दर पीढ़ी कुंठित होता युवा वर्ग, असुरक्षा, वर्चस्व, दमन,शोष, बहिष्कार में मरते-जीते-लड़ते इंसानों की व्यथा कथा को कवि बार-बार व्यक्त करता है। साधारण भाषा, सहज और सरल शैली में लिखी उनकी कविताएँ गहरे अनुभवों से लबरेज़ हैं।
महमूद दरवे का जन्म 13 मार्च 1941 में फिलिस्तीन के उत्तरी प्रांत के बिरवा गाँव में हुआ। सन् 1948 में दरवे के परिवार को यह गाँव भी छोड़ना पड़ा क्योंकि वह इस्राइल का हिस्सा बन गया था। उनका परिवार 'दयरू-ए-असाद' में जाकर बस गया था। एक वर्ष के उपरान्त पुन: अपनी मातृभूमि वापस लौटकर वे अपनों के बीच परायों की तरह रहे। उन्होंने इस्राइली कम्यनिष्ट पार्टी की सदस्यता ली और वामपंथी समाचार पत्र में अपनी कविताएँ प्रकाशित करने लगे। उनकी कविताओं को अरब लोगों का बेशुमार प्यार मिला। साथ ही वे इज़राइल के कोप का भाजन भी बने। उन्होंने और उनके परिवार ने इस्रायल के उत्पीड़न को झेला। उन्हें नज़रबंद कर दिया गया। सन् 1971 में वे सोवियत यूनियन शिक्षा हेतु चले गए।
मिस्त्र में उन्होंने 'अल-अहराम' समाचार पत्र में काम किया और फिलिस्तीन शोध केंद्र (पैलेस्टीनियन रिसर्च सेंटर) के निदेक भी बने। उन्होंने लेबनान की राजधानी बेरुत से निकलनेवाली पत्रिका 'पैलेस्टीनियन इश्यूज़' का संपादकीय कार्य-भार संभाला। सन् 1982 में इस्राइल के आक्रमण के बाद उन्हें बेरुत भी छोड़ना पड़ा। उनका जीवन अरब राष्ट्रों की राजधानियों, म्मान और पेरिस में व्यतीत हुआ।
दरवे फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन की कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। परन्तु उन्होंने 1993 में अमेरिका की मध्यस्तता में फिलिस्तीन और इस्राइल के बीच हुए 'ओस्लो संधि' के विरोध में इस्तीफा दे दिया। वे इस्राइल द्वारा फिलिस्तीन के कई इलाकों में गैरवाजिब हस्तक्षेप को आधिकारिक मान्यता देने के खिलाफ थे। विचारकों ने उनके पद-त्याग को राजनीति के त्याग के रूप में आकलित किया। और माना कि वे कभी इज़राइल के खिलाफ प्रतिरोध व्यक्त नहीं करेंगे। दरवे ने राजनीतिक विवेक और फिलिस्तीनी स्वायत्तता के लिए संघर्ष का त्याग नहीं किया बल्कि अमेरिकी साम्राज्यवाद के हाथों की कठपुतली बनने से इंकार किया ।


 वे फिलिस्तीनी जनता की भावनाओं, राजनीतिक क्ति और मनुष्य रूप में स्वयं के दुरूपयोग के खिलाफ खड़े हुए। ओसलो संधि और अमेरिकी हस्तक्षेप के प्रपंच को उनकी दूरंदेशी दृष्टि ने पहचान लिया था। राजनीतिक हथियार बनने की बजाय उन्हें अपनी फिलिस्तीनी पहचान अधिक प्रिय थी।
दरवे की रचनाएँ जन-आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करती हैं। जनता के उदबोधन के लिए उन्होंने सबसे पहला काम यह किया कि कविता को फिलिस्तीन के मिथकीय चरित्रों, इतिहास-बोध, वर्तमान संदर्भ और भविष्य की संभावनाओं से संतुलित रूप में जोड़ा।


उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के कष्टों, बहिष्कार की यंत्रणा, मुक्तिसंघर्ष और प्रतिरोधों को पूरे विश्व के सामने मानवीय संवेदनात्मक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया। इसी क्रम में कविता में राजनीतिक जीवन के यथार्थ और अनुभवों का तथ्य और सत्य भी सामने आया। यही कारण था कि दरवे की रचनाएँ अपने पूरे कलेवर में नवीन थी। भावनात्मक जटिलताओं के बावजूद कविता सहज तथा सम्प्रेणीय थी।


दरवे के स्वतंत्र विचारों की वाहक उनकी रचनाएँ ही बनीं। उन्होंने फिलिस्तीनी संगठनों हम्मास और फतह के बीच की प्राणघातक प्रतिद्वन्द्विता का पुरज़ोर विरोध किया और माना कि इन संगठनों की छिछली स्वार्थपरता ने फिलिस्तीन की स्वायत्तता और स्वतंत्रता को और भी मुश्किल बना दिया है।
दरवे ने 1996 में रामल्लाह लौटकर पुन: 'अल-कारमेल' पत्रिका का प्रकाशुरू किया और जीवन के अंतिम काल तक उससे जुड़े रहे। उनके कार्यकाल के दौरान साहित्यिक आंदोलन पूर्णरूप से सफल रहा।


उन्होंने कई नए रचनाकारों और उनकी रचनाओं से फिलिस्तीनी जनता को परिचित कराया। प्रतिरोध और विवक के कवि दरवे अरब जगत के श्रेष्ठतम रचनाकारों में से एक हैं न्हें कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने युध्द, संत्रास, अनिश्चित और असमाप्त संघर्ष से जुड़े फिलिस्तीनी राष्ट्रीय आत्म-पहचान की छवियों को दो दर्जन से ज्यादा पद्य और गद्य की रचनाओं में उतारा।


सन् 2001 में उन्हें सांस्कृतिक स्वतंत्रता के कार्यों के लिए 'लैनन' सम्मान दिया गया। उनकी अनेक कविताओं का गीत के रूप में संगीतमय रुपान्तरण भी किया गया जिनमें 'रीटा, बड्र्स ऑफ गैलिली', 'आई अर्न फॉर माई मदर्स ब्रेड' जैसी कविताएँ प्रमुख हैं। बीस से ज्यादा भाषाओं में उनकी पुस्तकें अनुदित हुईं हैं


दरवे की कविताएँ फिलिस्तीनी समाज का मानवीय दर्पण हैं। सन् 2000 में इस्राइल के शिक्षामंत्री यॉसी सारिद ने हाईस्कूलों में दरवे की कुछ कविताओं को पाठयक्रम का हिस्सा का बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे इस्राइली प्रधानमंत्री ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इस्राइल का स्कूली शिक्षातंत्र अब भी दरवे के विचारों को ग्रहण करने के लिए तैयार नहीं है। एक कनिता में कहा है-


'अब, जब मेरे पास जाने के सभी संभावित कारण
एकजुट हो चुके हैं,
मैं मेरा नहीं
मैं मेरा नहीं
मैं मेरा नहीं
दरवे की यह कविता उनकी मृत्यु से आठ वर्ष पहले लिखी गयी थी जो संसार की यथास्थिति के प्रति उनके मोहभंग की सूचक है। मोहभंग का यही दुख रहा होगा जब उन्होंने वितृष्णा के साथ कहा था-'मुझे लगता था कविता सबकुछ बदल सकती है। वह इतिहास बदल सकती है। वह मानवीय बनाती है।....परन्तु अब लगता है कि वह केवल कवि को बदलती है।' दरवे की मृत्यु 14 अगस्त 2008 को 67 वर्ष की आयु में हृदय-रोग की चिकित्सा के दौरान हुई थी। उनकी कब्र रामल्लाह में है। यासिर अराफ़ात के बाद महमूद दरवे ऐसे व्यक्ति थे जिनके सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीशोक का पालन किया गया।
फिलिस्तीन राष्ट्र की पहचान और सम्मान को वाणी देने के कारण पूरे मध्य-पूर्व विशेषकर फिलिस्तीन में महमूद दरवे का महत्वपूर्ण स्थान है। ' लवर फ्रॉम पैलेस्टाइन' कविता मातृभूमि के प्रति उनके सक्त प्रेम की अभिव्यक्ति है-
एक प्रेमी फिलिस्तीन से


उसकी ऑंखें फिलिस्तीन हैं
उसका नाम फिलिस्तीन है
उसके कपड़े और उसका दुख फिलिस्तीन है
उसका रुमाल, उसके पैर और उसका रीर फिलिस्तीन है
उसके ब्द र उसकी चुप्पी फिलिस्तीन है
उसकी आवाज़ फिलिस्तीन है
उसका जन्म और उसकी मृत्यु फिलिस्तीन है।
उनका समस्त रचनात्मक कर्म सकारात्मक मानवीय हस्तक्षेप की बात करता है। बकौल महमूद दरवे 'इस मातृभूमि पर ऐसा बहुत कुछ है जिसके लिए हमारा जीना हमेशा बचा रहेगा।
( लेखिका- विजया सिंह, रिसर्च स्कॉलर, कलकत्ता विश्वविद्यालय ,कोलकाता )









विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...