लोकसभाचुनाव 2014 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लोकसभाचुनाव 2014 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 19 जून 2014

जनतापूजा और उसके भक्तलेखक!


          इस बार के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी और भाजपा की जीत हुई है।उसे भारत की जनता ने वोट देकर सत्ता सौंपी है। भाजपा कई राज्यों में पहले भी चुनाव जीतती रही है। इसके पहले एनडीए के नेतृत्व में भाजपा को पहले भी केन्द्र में शासन करने का मौका मिला है। समस्या भाजपा की जीत की नहीं है ,फिलहाल मूल समस्या यह है जनता को कैसे देखें ?

जनता कोई बुद्धिहीन और विचारधाराहीन आधारों पर न तो जीती है और नहीं वोट देती है। जनता की भी अपनी विचारधारा है। यह कहना सही नहीं है कि जनता की कोई विचारधारा नहीं होती। जनता मात्र वोटबैंक नहीं है कि परेशान हुई और वोट दे आयी। जनता को अमूर्त और विचारधाराहीन मानना सही नहीं है। जो लोग जनता की चेतना में व्याप्त विचारधाराओं को नहीं देखते वे यथार्थ देखने का विभ्रम खड़ा करते हैं।

सच यह है कि जनता में आधुनिक वैज्ञानिक विचारधाराओं के प्रचार-प्रसार की हमने कोशिश ही नहीं की। हमने यह मान लिया कि जनता महान है और उसके वोट से जीतने वाले नेता उससे भी महान हैं। जनता और चुने हुए प्रतिनिधियों की विचारधारा को देखने का यह तरीका सबसे खतरनाक और सब्जेक्टिव है।

लंबे समय तक जनता इस तरह के नेताओं को चुनती रही जिनके अंदर लोकतांत्रिक मूल्यों और वैज्ञानिक नजरिए को लेकर गहरी आस्थाएं थीं लेकिन इससे जनता स्वतःही लोकतांत्रिक नहीं हो गयी। हमें देखना चाहिए आम जनता की चेतना में आज भी सभी रंगत की पूर्व-आधुनिक मान्यताएं और मूल्य घर किए हुए हैं। नेता वोट पाते रहे और हम जनता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते रहे। जनता के बुरे और घटिया मूल्यों को लेकर न तो नेहरु ने कोई बड़ी मुहिम चलायी और न जयप्रकाश नारायण ने मुहिम चलायी,न भाजपा ने सोचा और न कांग्रेस ने सोचा। इन सबके लिए जनता महान थी,उसमें कोई दोष नहीं था। निर्दोष और मूल्यवान जनता का इन दलों और राजनेताओं का राजनीतिक भावबोध हम सभी के मन में स्टीरियोटाइप की तरह जड़ें जमाए बैठा है।

भारत को जनतांत्रिक देश बनाने के लिए नेता,राजनीतिकदलों और संगठनों की विचारधारा के मूल्यांकन के साथ साथ जनता में व्याप्त विचारधाराओं की भी समय समय पर समीक्षा की जानी चाहिए।

सच यह है आम जनता के एक हिस्से में साम्प्रदायिक विचारधारा का गहरा असर है और इस साम्प्रदायिक चेतना का साम्प्रदायिक राजनीतिक दल समय समय पर लाभ उठाते रहे हैं और जनता उनको नियमित वोट भी देती रही है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आम जनता का एक ठोस अंश है जो भाजपा और इसी तरह के दलों को नियमित वोट देता रहा है।ये वे वोटर हैं जो विचारधारात्मक प्रतिबद्धता के आधार पर वोट देते रहे हैं। ये चंचल वोटर नहीं हैं जो आज भाजपा के साथ तो कल किसी और के साथ चले जाएं।चंचल वोटरों का क श है जो समय-समय पर विभिन्न दलों के साथ जुड़ता और टूटता है। ऐसा समूह भाजपा के साथ भी है।लेकिन भाजपा के अधिकांश वोटर वैचारिकतौर पर भाजपा से जुड़े हैं।

चंचल वोटर की सामयिक समस्याओं को लेकर प्राथमिकताएं बदलती रहती हैं और उसी आधार पर वह अपने वोट की प्राथमिकता भी बदल देता है। लेकिन वोटरों में एक वोटर है जो स्थिरभाव से जुड़ा रहता है यह प्रतिबद्ध वोटर है। भाजपा के पास प्रतिबद्ध वोटर की संख्या निरंतर बढ रही है। इससे यह पता चलता है कि भाजपा अपने साम्प्रदायिक प्रचार के जरिए जनता के एक अंश को वैचारिकतौर पर निरंतर जोड़े रखने में सफल रही है। ऐसी अवस्था में इस जनता को साम्प्रदायिक कहने से हमारे लेखक-बुद्धिजीवी परहेज क्यों कर रहे हैं ? जब जनता में जातिवादी को रेखांकित कर सकते हैं तो साम्प्रदायिक या आतंकी मनोभाव को रेखांकित क्यों नहीं कर सकते।

जनता शुद्ध नहीं होती। जनता महज जनता नहीं होती। जनता महान भी नहीं होती। जनता के पास दिलोदिमाग है। उसके जीवन के व्यापक अनुभव हैं,परंपराएं हैं और मूल्य भी हैं,जिनके आधार भी जनता के मूल्यबोध और वैचारिकतंत्र का निर्माण होता है।इसलिए जनता को हमें विचारधाराहीन नहीं समझना चाहिए।

हमने एक सुविधा का शास्त्र बनाया है हम साम्प्रदायिकता की आलोचना करेंगे, यानी प्रवृत्ति की आलोचना करेंगे लेकिन इस प्रवृत्ति की वाहक जनता की आलोचना नहीं करेंगे। हम जातिवाद की आलोचना करेंगे लेकिन इस जातिवाद के वाहक व्यक्ति या समूहों की आलोचना नहीं करेंगे। हमें दोनों ही स्तरों पर यह आलोचना विकसित करनी होगी। हमें प्रवृत्ति और व्यक्ति,प्रवृत्ति और समूह या समुदाय आदि के अन्तस्संबंधों को भी देखना होगा और उसे रेखांकित करके आलोचना करने का जोखिम उठाना होगा। वरना तो यही होगा जनता सही और नेता गलत। हमें यह कहने की आदत विकसित करनी होगी,नेता गलत है तो उसको वोट देने वाले भी गलत हैं।

आलोचना के केन्द्र में जनता के न रहने का दुष्परिणाम यह निकला है कि जनता के प्रति अनालोचनात्मक भावबोध पैदा हुआ है। इसने जनता में तमाम किस्म की अप्रासंगिक विचारधाराओं को बनाए रखने में मदद की है। जनता को हमें अनालोचनात्मक और पूजाभाव से देखना बंद करना चाहिए और जनता के विभिन्न स्तरों और समूहों में व्याप्त वैचारिक रुपों की बार-बार समीक्षा करनी चाहिए।

हम जानते हैं जनता अच्छी भी होती है और बुरी भी होती है।यह कैसे हो सकता है कि जनता सिर्फ अच्छी होती है। यदि जनता अच्छी होती है तो फिर समाज में इतनी अप्रासंगिक विचारधाराएं और जीवन मूल्य वर्चस्व क्यों जमाए हुए हैं ?लोकतंत्र की बेहतरी के लिए हम जनता को पूजना बंद करें। जनता का विवेक पूजन से नहीं आलोचनात्मक विवेक और मूल्यांकन के प्रचार-प्रसार से आगे बढ़ता है।



सोमवार, 16 जून 2014

मार्क्सवाद की दुखती रग

  कल पुराने मित्र कैसर शमीम साहब से लंबी बातचीत हो रही थी। वे मोदी के चुनाव में जीतकर आने के बाद से बेहद कष्ट में थे और कह रहे थे कि मैं तो सोच ही नहीं पा रहा हूँ कि क्या करुँ ? वे राजनीतिक अवसाद में थे। हमदोनों जेएनयू के दिनों से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े थे। वे जेएनयू में पार्टी में आए थे,मैं मथुरा से ही माकपा से जुडा हुआ था। कैसर साहब ने एक सवाल किया कि आखिरकार माकपा के सदस्य या हमदर्द भाजपा में क्यों जा रहे हैं ? माकपा का आपको पश्चिम बंगाल में क्या भविष्य नजर आता है ?  मैंने उनसे जो बातें कही वे आप सबके लिए भी काम आ सकती हैं इसलिए फेसबुक पर साझा कर रहा हूँ ।
     मैंने कैसर शमीम से कहा कि माकपा को पश्चिम बंगाल में दोबारा पैरों पर खड़ा होना बहुत ही मुश्किल  है। माकपा इस राज्य में समापन की ओर है। इसके कई कारण हैं जिनमें प्रधान कारण है माकपा का लोकतंत्र में हार-जीत के मर्म को न समझ पाना या समझकर अनदेखा करना।
     लोकतंत्र में चुनावी हार-जीत को हमें गंभीरता से लेना चाहिए। जो नेता हार गए हैं या जिन नेताओं के नेतृत्व में पार्टी हारी है वे आम जनता में घृणा के पात्र बन जाते हैं। पश्चिम बंगाल में बुद्धदेव भट्टाचार्य सिंगूर-नंदीग्राम की घटना के बाद घृणा के पात्र बनगए। उनको चुनाव अभियान का अगुआ बनाकर माकपा ने गलती की थी। यह सिलसिला जारी है।
    समूची जनता माकपा से जितनी नफरत करती थी वह नफरत उसने बुद्ध दा में समाहित कर दी ,यह सच है कि निजी तौर पर बुद्धदा बेहतर व्यक्ति हैं,सुसंस्कृत ईमानदार नेता हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि वे माकपा और वाममोर्चे के मुख्यमंत्री थे फलतः वे अपने प्रशासन के साथ अपनी पार्टी के अदने से कार्यकर्ता की भूलों के लिए भी जबावदेह थे। यही वजह है कि ईमानदार होने बावजूद वे आम जनता में घृणा के प्रतीक बन गए। यही हाल माकपा के राज्यसचिव विमान बसु का है। वे भी माकपा के घृणा प्रतीक बन गए, इसी तरह निचले स्तर पर अनेक नेता हैं जो आम जनता में घृणा के प्रतीक बन गए हैं। इनको पार्टी हटाने में असफल रही है।यही वजह है कि माकपा लगातार जनाधार खो रही है।
    कोई नेता घृणा प्रतीक क्यों बन जाता है ,यह बात तब तक समझ में नहीं आएगी जब तक हम आम जनता की हार-जीत की भावना को न समझें। लोकतंत्र में माकपा अकेला ऐसा दल है जो घृणा प्रतीकों को पार्टी के शिखर पर बिठाए रखता है। यह अकेला ऐसा दल है जिसकी पोलिट ब्यूरो और केन्द्रीयसमिति में अधिकतर सदस्य वे हैं जो जनता में जाकर कभी चुनाव नहीं लड़े हैं।
   लोकतंत्र में चुनाव न लड़कर लोकतंत्र का संचालन करने की कला सर्वसत्तावादी कला है। इससे नेता का जनता के साथ लगाव के स्तर का पता नहीं चलता। आज वास्तविकता यह है कि माकपा के अधिकांश कमेटियों के मेम्बर या सचिव कहीं से नगरपालिका चुनाव तक जीतकर नहीं आ सकते। ईएमएस नम्बूदिरीपाद या ज्योति बसु इसलिए बड़े दर्जे के नेता थे क्योंकि उनकी जनता मेंजडें थीं।वे जनता में कई बार चुने गए।
     पश्चिम बंगाल और केरल से पार्टी की सर्वोच्च कमेटियों में  अधिकांश नेता चुनाव लड़कर अपनी वैधता को जनता में जाकर पुष्ट करते रहे हैं।
    लोकतंत्र में रहकर यह देखना ही होगा कि माकपा के किस नेता से जनता घृणा कर रही है ? पश्चिम बंगाल के प्रसंग में यह सबसे बड़ी असफलता है कि आम जनता जिन नेताओं से नफरत करती है वे अभी भी पार्टी पदों पर बने हुए हैं। जबकि ऐसे नेताओं को बिना किसी हील-हुज्जत के पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त करना चाहिए।
     कैसर साहब ने यह भी पूछा था कि क्या वजह है कि माकपा के लोग भाजपा की ओर जा रहे हैं ? मैंने कहा कि इसके कई कारण हैं,इनमें पहला कारण है बंगाली जाति खासकर मध्यवर्गीय बंगाली की मनोदशा। इस वर्ग के लोग परंपरागत तौर पर सत्ताभक्त रहे हैं। उनका किसी विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। अंग्रेजों के जमाने से सत्ताभक्त बंगालियों की समृद्ध परंपरा रही है और यह परंपरा आजादी के बाद और भी मजबूत हुई है। वामशासन में मध्यवर्गीय बंगाली वाम के साथ था ,लोग कहते थे कि यह वाम विचारधारा का असर है, मैं उस समय भी आपत्ति करता था और आज भी करता हूँ।
    बंगाली मध्यवर्ग मे बहुत छोटा अंश है जो वैचारिक समझ के साथ वाम के साथ है, वरना ज्यादातर मध्यवर्गीय बंगाली सत्ताभक्त हैं । वे वैचारिकदरिद्र हैं। इस वैचारिकदरिद्र बंगाली मध्यवर्ग में ममता सरकार आने के बाद भगदड़ मची और रातों-रात मध्यवर्ग के लोग कल तक ममता को 'लंपटनेत्री' कहते थे ,अब 'देवी' कहने लगे हैं। मोदी की विजय दुंदुभि ने भी उनको प्रभावित किया है और वे लोग भाजपा की ओर जा रहे हैं। भाजपा की मुश्किलें इससे बढ़ेंगी या घटेंगी,यह मुख्य समस्या नहीं है। मुख्य समस्या है कि मध्यवर्ग  के इस चरित्र को किस तरह देखें ?
      मध्यवर्गीय बंगालियों का एक बड़ा हिस्सा अब सीधे माकपा से दामन छुडाने में लगा है। मैं 2005 से माकपा में नहीं हूँ लेकिन मैं अब तक इस संगठन की यथाशक्ति मदद करता रहा हूँ। इसबार के लोकसभा चुनाव में भी चंदा दिया और और अन्य किस्म की मदद की। लेकिन जो लोग माकपा के स्तंभ कहलाते थे वे दूसरे पाले में नजर आए।
    माकपा के नेताओं में यह विवेक ही नहीं है कि वे लोकतांत्रिक भावनाओं, मूल्यों और अनुभूतियों के राजनीतिकमर्म को समझें। मैं विगत 15सालों से लगातार लिख रहा हूँ कि माकपा के नेतृत्व में वे लोग आ गए हैं जिनसे जनता नफरत करती है। मेरी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया क्योंकि वे चुनाव जीत रहे थे। वे जब चुनाव जीत रहे थे तब भी आम जनता में नेताओं का एक तबका घृणा का पात्र था और आज भी है। इनमें विमान बसु और बुद्धदेव का नाम सबसे ऊपर है।
    आम जनता में माकपा के नेताओं के असंवैधानिक क्रियाकलापों के कारण घृणा पैदा हुई है और इस अनुभूति को माकपा किसी तरह कम नहीं कर सकती।
     माकपा के पराभव का एक अन्य कारण है कि माकपा के वोटबैंक में तमाम किस्म के स्थानीय प्रतिक्रियावाद का शरण लेना। वोटबैंक राजनीति के कारण लोकल प्रतिक्रियावाद के खिलाफ कभी संघर्ष नहीं चलाया गया। लोकल प्रतिक्रियावाद के तार बाबा लोकनाथ से लेकर तमाम पुराने समाजसुधार संगठनों के सदस्यों के बीच में फैले हुए हैं। इसमें मुस्लिम प्रतिक्रियावाद भी शामिल है। तमाम किस्म की विचारधाराओं के साथ रमण करने वाली माकपा आजकल इन तमाम किस्म के प्रतिक्रियावादी नायकों के संगठनों के समर्थन के अभाव में अधमरी नजर आ रही है।इसके बावजूद एक तथ्य साफ है कि पश्चिम बंगाल में आम जनता में प्रतिक्रियावाद मजबूत हुआ है। भोंदूपन, अंधविश्वास और प्रतिगामिता में इजाफा हुआ है। इसका राज्य के वामदलों के विचारधारात्मक क्रियाकलापों की असफलता से गहरा संबंध है।
     प्रतिक्रियावाद आसानी से किसी भी विचारधारा में शरण लेकर रह सकता है और मौका पाते ही वो भाग भी सकता है या पलटकर हमला भी कर सकता है। मैं एक वाकया सुनाता हूँ। एक कॉमरेड थे बडे ही क्रांतिकारी थे एसएफआई के महासचिव या ऐसे ही पद पर थे ,राज्यसभा के लिए नामजद किए गए, हठात कुछ महिने बाद पाया गया कि वे भाजपा में  चले गए। मैंने पूछा कि भाईयो यह कैसी मार्क्सवादी शिक्षा है जो सीधे भाजपा तक पहुँचा देती है ? किसी के पास जबाव नहीं था। कहने का आशय यह कि माकपा की लीडरशिप से लेकर नीचे तक अनुदारवाद और कट्टरतावाद बड़ी संख्या में सदस्यों में रहा है। यही अनुदारवाद अब खुलकर भाजपा की ओर जा रहा है।
    एक अन्य चीज वह यह कि अनुदारवाद एक किस्म सामाजिक अविवेकवाद है जिसमें अपराधीकरण की प्रवृत्ति होती है।यह अचानक नहीं है कि माकपा का बड़े पैमाने पर अपराधीकरण हो गया और कोई देखने को तैयार नहीं है।
     मैं जब 1989 में पश्चिम बंगाल आया था तो बड़ी आशाओं के साथ आया था, पार्टी ब्रांच में बात हो रही थी कि कौन कहां काम करेगा, सब मेम्बर अपने तरीके से बता रहे थे कि मैं वहां काम करूँगा,यहाँ काम करुँगा, अधिकतर लोग अपने –अपने मुहल्ले में काम करने के लिए कह रहे थे, मैंने भी कहा कि मैं अपने मुहल्ले में पार्टी से जुड़कर काम करूँगा। उनदिनों कॉं.अनिल विश्वास पार्टी ब्रांच संभालते थे, वे यहां के मुख्यनेताओं में से एक थे, बाद में राज्य सचिव बने, पोलिट ब्यूरो में रखे गए। वे तुरंत बोले कि तुमको मुहल्ले में काम नहीं करने देंगे, मैंने पूछा क्यों ,वे बोले नीचे पार्टी में गुण्डे भरे हैं तुम देखकर दुखी होओगे और पार्टी से मोहभंग हो जाएगा।
   उल्लेखनीय है मेरी  शिक्षा की ब्रांच थी और उसमें सभी मेम्बर नामी लोग थे और लोकल थे,मैं अकेला बाहर से गया था,मेरे लिए अनिल विश्वास का बयान करेंट के झटके की तरह लगा, मैं काफी दिनों विचलित रहा और उन लोगों ने मुझे लोकल स्तर पर पार्टी से दूर रखा।
    कहने का आशय यह कि पार्टी के नेता जानते थे कि निचले स्तर पर किस तरह के अपराधी घुस आए हैं। इस घटना के कुछ दिन बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर मेरी प्रकाश कारात से मुलाकात हुई हम दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली आए, प्रकाश ने पूछा यहां की पार्टी कैसी लग रही है, मैंने अनिल विश्वास वाली बात कही तो वो चौंका लेकिन उसके पास मेरे सवालों का जबाव नहीं था ।मेरा सवाल था कि माकपा ने जान-बूझकर जनपार्टी बनाने के चक्कर में अपराधियों को पार्टी में क्यों रख लिया है ?  
    मेरे कहने का आशय यह है कि माकपा में अनुदारवाद, कट्टरतावाद और अपराधीकरण ये तीनों प्रवृत्तियां लंबे समय से रही हैं और पार्टी नेतृत्व इनसे वाकिफ रहा है। इन तीनों प्रवृत्तियों को पूंजीवाद के खिलाफ घृणा फैलाने की आड़ में संरक्षण मिलता रहा है।
     यह खुला सच है कि पश्चिम बंगाल में माकपा सबसे बड़ा दल रहा है और उसने पूरे राज्य में आम जनता के जीवन के हर क्षेत्र में वर्चस्व बनाकर रखा। राज्यतंत्र को पार्टीतंत्र में रुपान्तरित कर दिया, अब वही माकपा अपने बनाए ताने-बाने और ढाँचे से पीड़ित है क्योंकि सरकार में ममता आ गयी। ममता को विरासत में ऐसा तंत्र मिला जिसमें पार्टीतंत्र की जी-हुजूरी करने की मानसिकता पहले से ही भरी हुई थी।
        पश्चिम बंगाल में भाजपा के वोट बढ़ने का एक और बड़ा कारण है कि पश्चिम बंगाल के मूल निवासी बंगालियों का एक बड़ा हिस्सा जो कल तक माकपा के साथ था वह तेजी से भाजपा की ओर जा रहा है। साथ ही हिन्दीभाषी लोग एकमुश्तभाव से भाजपा की ओर जा चुके हैं। इन दोनों समूहों को भाजपा की ओर मोडने में बहुसंख्यकवाद और हिन्दीवाद ने मदद की है।इसबार के चुनाव में भाजपा ने बहुसंख्यकवाद और हिन्दीवाद का घर –घर मोदी प्रचार अभियान में इस्तेमाल किया है।                    

रविवार, 15 जून 2014

नरेन्द्र मोदी की दक्षिणपंथी आंधी

       सोलहवीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया है। केन्द्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस से इतर किसी एक दल को बहुत मिला है । इसबार के चुनाव में अधिकांश राजनीतिक पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर परंपरागत ढ़ंग से चुनाव लड़ रही थीं। सिर्फ भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रचार के नए हथकण्डे अपनाए । भाजपा की जीत का मूलाधार है दक्षिणपंथी पापुलिज्म । ऐसा नहीं है कि दक्षिणपंथी पापुलिज्म पहलीबार हमारे बीच में आया है। विभिन्न रुपों में यह क्षेत्र विशेष में सक्रिय रहा है। हमारे समाज में पहले भी पापुलिज्म या लहर देखी गयी है। इनमें कई लहरें उदारतावाद केन्द्रित थी। लेकिन इसबार के पापुलिज्म की धुरी है अनुदारवाद।मसलन् सन् 1971 और 1977 के पापुलिज्म की धुरी उदारवादी कार्यक्रम था। यहां तक कि राष्ट्रीय मोर्चे की सरकारों के गठन में उदारतावादी पापुलिज्म की बड़ी भूमिका थी ।

जिसे मीडिया ने मोदी लहर कहा वह वस्तुतःसंघ का पापुलिज्म है। इस पापुलिज्म को वस्तुगत ढ़ंग से खोलकर पढ़ा जाना चाहिए। पापुलिज्म या लहर को हमेशा विचारधारात्मक तौर पर विश्लेषित किया जाना चाहिए। इसे सिरों की गिनती तक रखकर न देखें।

पापुलिज्म या लहर हमेशा संदर्भकेन्द्रित होती है। मोदी लहर के दोछोर हैं एक छोर पर मनमोहन सरकार की असफलताएं हैं तो दूसरे छोर पर संघ की विचारधारा है। इन दोनों छोरों के सम्मिश्रण से मोदी लहर बनाने में आक्रामक मीडिया रणनीति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस लहर की अंतर्वस्तु है अनुदारलोकतंत्र और नव्य-उदार आर्थिक नीतियां । मोदी की सफलताओं का जो भी आख्यान पेश किया गया वह वस्तुतःनव्य उदार आर्थिक नीतियों की सफलता का आख्यान है।

मोदी लहर के बहाने नव्य आर्थिक नीतियों की सफलताओं को जनता के गले उतार दिया गया। जो काम मनमोहन सिंह सरकार न कर पायी वह काम मोदी ने कर दिखाया। गुजरात मॉडल के नाम पर पक्ष-विपक्ष की बहस अंततःमनमोहन सरकार की नीतियों पर ही केन्द्रित रही है। मोदी यदि एक ओर गुजरात की सफलता का गान कर रहे थे तो दूसरी ओर जिन सफल राज्यों को पेश किया गया वे भी मनमोहन नीतियों का ही प्रकारान्तर से बखान कर रहे थे।

इस नजरिए से देखें तो 16वीं लोकसभा के चुनाव मूलतःमनमोहन सिंह द्वाराअपनायी गयी आर्थिक नीतियों के कार्यान्वयन की समीक्षा पर लड़े गए। इसमें गुजरात मॉडल की जमकर चर्चा हुई और मीडिया चर्चा होने और भाजपा के जीतने को यह मान लिया गया कि गुजरात मॉडल सफल है। यानी चुनावी जीत को सफलता का पैमाना मान लिया गया। जबकि चुनावी जीत को किसी भी किस्म के विकास की सफलता का पैमाना नहीं बनाया जा सकता है।

मजेदार बात यह है कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को कार्यान्वित करके गुजरात मॉडल बना है। लेकिन इसका यश मनमोहन सिंह सरकार को नहीं मिला।यश मिला है नरेन्द्र मोदी को। मनमोहन सिंह सरकार पर आरोप है कि वह भ्रष्ट और निकम्मी सरकार है। यानी यह चुनाव नीतियों के परिवर्तन के लिए नहीं लड़ा गया अपितु नव्य उदार आर्थिक नीतियों को लागू करने में कौन बेहतर भूमिका निभा सकता है उस पहलू पर लड़ा गया। उल्लेखनीय है आम आदमी पार्टी का भी नव्य आर्थिक नीतियों से कोई मतभेद नहीं था। वामदलों का मतभेद था, वे वैकल्पिक नीतियों की बातें करते रहे हैं इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा और उनको करारी हार का सामना करना पड़ा। कहने का आशय यह कि 16वीं लोकसभा का चुनाव जिन तीन प्रमुख मोर्चों के बीच लड़ा गया उनमें नव्य उदार आर्थिक नीतियां साझा तत्व है।

इस बार के चुनाव की विशेषता थी कि यह चुनाव बहुकोणीय होते हुए भी विचारधारात्मक तौर पर दो दलों के बीच में ही था। कांग्रेस बनाम भाजपा के बीच में ही चुनाव था। देश के संचालन में इन दोनों दलों में से किसी एक दल की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। इस वास्तविकता को मोदी ने प्रसारित किया । मोदी के हमले के केन्द्र में मूलतः कांग्रेस का नेतृत्व था।

मोदी ने कांग्रेस पर हमला करने के साथ क्षेत्रीयदलों के भ्रष्टशासन पर भी हमला बोला।क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया।

मोदी ने अपने प्रचार में केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन को मूलतः निशाना बनाया। भ्रष्टाचार और निकम्मेपन को निशाना बनाते हुए समूचे कम्युनिकेशन को विस्तार दिया। अपने को कांग्रेस के विकल्प के रुप में ही नहीं बल्कि समूची राजनीतिक व्यवस्था के विकल्प के रुप में पेश किया। राजनीतिक जीवन में मूल्यों में आई गिरावट को निशाना बनाया। उन आख्यानों और संदर्भों का इस्तेमाल किया जो राजनीतिक मूल्यों में आई गिरावट को व्यक्त करते थे।साथ ही उसने सख्त नेता की इमेज को पेश किया। इसके लिए जनता को गोलबंद करने का काम प्रच्छन्न बहुसंख्यकवाद के जरिए किया गया।

उल्लेखनीय है भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार खुलेआम हिन्दूराष्ट्र की हिमायत का काम वह बड़े ही स्थूल ढ़ंग से करते रहे है। लेकिन इस बार उनकी प्रचार टीम ने बहुसंख्यकवाद को मीडिया के प्रचार अभियान से निकालकर परंपरागत निजी प्रचार में इस्तेमाल किया। मीडिया में कांग्रेस के नेतृत्ववाली यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन और क्षेत्रीयदलों के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन को निशाना बनाया। विकास के सपने को उछाला।

मीडिया में विकास के आख्यान और विकास की समस्याओं पर जोर दिया जबकि निजी परंपरागत प्रचार अभियान में बहुसंख्यकवाद का सघन प्रचार अभियान चलाया गया। मसलन् , संघ के लोगों ने घर –घर जाकर हिन्दुत्व के नाम पर वोट मांगे ,पर्चे बाँटे और हिन्दुत्व के नाम पर एकजुट होने की अपील की। इसका उनको लाभ मिला। बहुसंख्यकवाद की गोलबंद करने की प्रक्रिया मीडिया से तकरीबन गायब रही।इक्का-दुक्का टीवी रिपोर्ट के अलावा कहीं पर यह मीडिया में नजर नहीं आई। यहां तक कि राजनीतिकदलों को भी बहुसंख्यकवाद की आड़ में चल रहा साम्प्रदायिक प्रचार अभियान नजर नहीं आया। सब यही कहते रहे कि संघ सक्रिय है,लेकिन क्या प्रचार कर रहा है इस ओर मीडिया और राजनीतिकदलों का एकसिरे से ध्यान ही नहीं गया।

बहुसंख्यकवाद का ही परिणाम है कि अनेक राज्यों से मुसलमान सांसद चुनकर ही नहीं आए। खासकर उत्तरभारत से मुसलिम सांसदों का न चुना जाना अपने आप में समस्या है। तकरीबन 27राज्य हैं जहाँ से कोई मुसलिम सांसद नहीं चुना गया। बहुसंख्यकवाद का पापुलिज्म में बदलना स्वयं में बड़ी परिघटना है। इससे नए किस्म के सामाजिक-सांस्कृतिक ध्रुवीकरण की संभावनाएं जन्म लेंगी। नए किस्म की समस्याएं भी आएंगी जिनकी हमने कल्पना नहीं की है। 16वीं लोकसभा में मात्र 24 मुसलिम सांसद चुने गए हैं,जबकि विगत लोकसभा में 30 सांसद थे।

इस चुनाव के पहले आसएसएस हमेशा राजनीतिक प्रचार में हिन्दुत्व का जमकर मीडिया में इस्तेमाल करता था। लेकिन इसबार सचेत रुप से किसी भी संघीनेता ने हिन्दुत्व की बात नहीं की। विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा के इक्का-दुक्का नेताओं को छोड़कर किसी ने मीडिया में सीधे हिन्दुत्व की बात नहीं की। जबकि जमीनी स्तर पर संघ ने बहुसंख्यकवाद का वोट देने की अपील के बहाने जमकर प्रचार किया। एकजुट होकर वोट देने की अपील की । म.प्र. में तो एकमुश्त वोट देने की अपील करते हुए पर्चे भी बाँटे गए।

विकास के पापुलिज्म के अंदर पतली बारीक तह में लिपटा बहुसंख्यकवाद इसलिए हजम हो गया क्योंकि वह पापुलिज्म के अंग के रुप में आया था। पापुलिज्म के फ्रेम में यदि बहुसंख्यकवाद पेश करेंगे तो यह वैसे ही लगेगा जैसे समाजवाद या लोकतंत्र स्वीकार्य विचारधारा लगती है। पापुलिज्म के कारण बहुसंख्यकवाद जनप्रिय होकर आमलोगों के कॉमनसेंस का हिस्सा बन गया। संघ ने इसबार हिन्दुत्व को एक विचारधारा के रुप में नहीं पापुलिज्म के कॉमनसेंस के रुप में प्रचारित-प्रसारित किया।

भारत में पापुलिज्म को कभी लोकतंत्र के लिए खतरा नहीं माना गया बल्कि लोकतंत्र की अभिव्यंजना का महत्वपूर्ण रुप माना गया। हमारे यहां पापुलिज्म के कई अतिवादी-हिंसक रुप प्रचलन में रहे हैं जिनको हम माओवाद प्रभावित इलाकों या आतंकवाद-पृथकतावाद प्रभावित इलाकों में देख सकते हैं लेकिन ये सभी हिंसक रुप आज तक अपनी सामाजिक स्वीकृति अर्जित नहीं कर पाए हैं।

भारत में आपातकाल वह मूलाधार है जहाँ से राजनीति करवट लेती है। खासकर कांग्रेस और संघ की राजनीति करवट लेती है। आपातकाल के बाद तेजी से कांग्रेस और संघ में तनाव किसी न किसी रुप में बना रहा है। इस क्रम में कांग्रेस का निरंतर क्षय हुआ है और संघ की शक्ति में निरंतर इजाफा हुआ है।

राममंदिर आंदोलन हो या आरक्षण विरोधी आंदोलन हो , सबमें संघ की शक्ति बढ़ी है। यहाँ तक कि हाल के वर्षों में हुए अन्ना आंदोलन में भी संघ की शक्ति में इजाफा हुआ । कहने का तात्पर्य है कि आपातकाल के बाद भारत में उठे सभी किस्म के पापुलर आंदोलनों के साथ संघ ने अपना संबंध किसी न किसी रुप में बनाए रखा इससे संघ के व्यापक जनाधार का निर्माण हुआ।

शिक्षा से लेकर स्वयंसेवी आंदोलनों तक संघ के बहुआयामी नेटवर्क काम कर रहे हैं और वे यथाशक्ति अपने को स्थानीय लोगों से जोड़े रखते हैं।यह जुड़ाव दंगे से लेकर शादी-ब्याह तक साफ देख सकते हैं।

संघ में परंपरागत लिबरल हैं तो अनुदार-कट्टरपंथी भी हैं और संघ इन दोनों में संतुलन बनाकर चलता है। जहाँ जिनको प्रभावशाली देखता है वहाँ उनका इस्तेमाल करता है। संघ के अंदर हिंदुत्व के अंदर उदार-अनुदार की कशमकश को आए दिन साफ देख सकते हैं। यह कशमकश इन दिनों विकास के नव्य-उदार मॉडल और स्वदेशी आंदोलन के अंतर्विरोध के रुप में देख सकते हैं।

जो लोग स्वदेशी आंदोलन को पसंद करते हैं वे विकास के नव्य उदार मॉडल का विरोध करते हैं। वे खुलेआम मोदी के खिलाफ भी बोलते रहे हैं। इस अंतर्विरोध को ध्यान में रखें तो सही ढ़ंग से देख पाएंगे कि संघ में किस तरह लिबरल और अनुदार के बीच छद्म टकराहट है। असल में ये दो मार्ग हैं हिन्दुत्वरुपी बहुसंख्यकवाद को आम जनता में ले जाने के लिए।

संघ उदार-अनुदार दोनों ही मार्गों का एक साथ इस्तेमाल करता रहा है और आगे भी करेगा। इससे वह अपने सांगठनिक तनावों को कम करने में सफल हो जाता है। मसलन् यदि आप लिबरल हिन्दुत्व कोमानते हैं तो संघ में रह सकते हैं अनुदार या कट्टरपंथी हैं तब भी रह सकते हैं।इनमें से किसी एक वजह से संघ के दायरे बाहर जाने की जरुरत नहीं है।अथवा संघ के दायरे के बाहर सोचने की जरुरत नहीं है। इस अर्थ में संघ ने अपने यहाँ उदार-अनुदार का व्यापक रुप में समावेश कर लिया है और सांगठनिक विभाजन की संभावनाओं को ही खत्म कर दिया है। यही वजह है संघ को छोड़ने वालों की संख्या बहुत कम रही है। जितनी बड़ी तादाद में लोगों ने कांग्रेस या कम्युनिस्ट पार्टियों को छोड़ा है उतनी बड़ी तादाद में भाजपा को छोड़ने वाले नहीं मिलेंगे। इसका एक कारण और भी है संघ की विचारधारा के असर में आने के बाद व्यक्ति का विवेकवादी राजनीतिक सोच व्यवहारवादी हो जाता है। वह रेशनल नजरिए की बजाय व्यवहारवादी नजरिए के आधार पर सोचने लगता है। इसी व्यवहारवाद को नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रचार अभियान में इस्तेमाल किया और सबके साथ चुनावी समझौता करने का फैसला किया, इस क्रम में 25दलों के साथ राजनीतिक समझौता किया।

समूचे मीडिया प्रचार में व्यवहारवाद को ही मूलाधार बनाया गया। “अच्छे दिन आने वाले हैं” यह नारा सर्वजन स्वीकृति पा गया ,क्योंकि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है कि जो भविष्य में अच्छे दिन देखना न चाहता हो।

पापुलिज्म के नजरिए से मोदी ने समूचे देश की जनता को अपने सम्बोधन के निशाने पर रखा। “भ्रष्ट सरकार”, “निकम्मी सरकार” से लेकर “माँ-बेटे की सरकार ” तक का जो आख्यान है वह कांग्रेस के अंदर जो आभिजात्य है उसे उदघाटित करता है। कांग्रेस के अभिजनों की तीखी आलोचना करते हुए मोदी ने अपने को किसी दल का नहीं बल्कि पूरे सिस्टम का विकल्प बनाकर पेश किया । साथ ही राजनीति को सभी किस्म की गंदगी से मुक्त करने की बात कही। “देश को कांग्रेस से मुक्त करो” का नारा दिया। राजनीति को सारवान बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

पापुलिज्म के आधार पर जब कोई प्रचार रणनीति अपनायी जाती है तो उसमें किसी न किसी व्यक्ति को निशाने पर रखा जाता है उसके बारे में नकारात्मक प्रचार पर जोर दिया जाता है। इसबार निशाने पर नव्य़ आर्थिक नीतियां नहीं थीं, बल्कि मनमोहन सरकार और गांधी परिवार था। मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी के इशारे पर नाचने वाले प्रधानमंत्री के रुप में पेश किया गया।

मोदी ने जनता के सभी तबकों को सम्बोधित करने की कोशिश की। “भ्रष्टाचार” और “निकम्मेपन” के आधार पर कांग्रेस का विरोध किया।अपने को विकल्प के रुप में पेश किया। मोदी के प्रचार की दूसरी बड़ी विशेषता है कि उसने उदारतावादी नजरिए का “सबका विकास” के नारे तहत विरोध किया। अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण के सवालों को हाशिए के बाहर खदेड़ दिया।

हमारे उदार लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण के सवाल हमेशा से प्रमुख रहे हैं।लेकिन “सबका विकास” का नारा ऊपर से देखने में अच्छा लगता है लेकिन इसका मूल वैचारिक लक्ष्य है उदार लोकतंत्र का विरोध करना। वे इसके जरिए यह भी कहना चाहते हैं कि बहुसंख्यक समाज को सीमित दायरे में रहकर भूमिका अदा करनी चाहिए और इसके लिए संविधान की आड़ ली गयी।

जब भी अल्पसंख्यकों और खासकर मुसलमानों के सवाल उठाए गए तुरंत विरोध किया गया और कहा गया हम तो धर्म,जाति आदि से ऊपर उठकर सबका विकास चाहते हैं। संविधान के अनुसार काम करेंगे, संतुष्टीकरण नहीं करेंगे। मुसलमानों के हितों के संरक्षण को राजनीतिक तुष्टीकरण कहकर नकारात्मक बनाकर पेश किया।

मोदी और संघ परिवार का इस प्रसंग में कहना यही है कि इस देश में जो कुछ भी करना है उसके लिए बहुसंख्यक जनता ( हिन्दू जनता) की स्वीकृति जरुरी है। मुसलमानों के लिए जो कुछ किया गया है वह तुष्टीकरण है यानी उसे बहुसंख्यक हिन्दू जनता की स्वीकृति हासिल नहीं है। फलश्रुति यह कि जो कुछ करना चाहते हो हिन्दुओं की स्वीकृति लेकर करो।यही वह बिन्दु है जहां से बहुसंख्यकवाद की विचारधारा आम जनता के जेहन में उतारी गयी। मुसलमानों के तुष्टीकरण की बातें उठाकर मोदीपंथी लोग लोकतंत्र में मुसलमानों के प्रति बनी आम सहमति पर भी सवाल उठा रहे हैं। यानी बहुसंख्यकवाद लोकतंत्र में बनी उदार आम सहमति को निशाना बनाता है।उसके प्रति घृणा पैदा करता है।

मोदी के प्रचार अभियान में वे मुद्दे खूब उठाए गए जिनको अमूमन लोकसभा चुनाव में नहीं उठाया जाता। मसलन् उसने राज्यों के विकास ,खासकर विरोधी सरकारों के विकास संबंधी कार्यों को निशाना बनाया। इसके समानान्तर अपने विकास मॉडल को मध्यवर्गीय आकांक्षाओं से जोड़कर पेश किया ।



सोमवार, 9 जून 2014

माकपा की इमेज दांव पर

          माकपा इस समय सबसे गहरे संकट में है। जिस तरह का संकट फिलहाल माकपा के सामने है वैसा उसने पहले कभी महसूस नहीं किया। खासकर प्रकाश कारात को महासचिव बनाए जाने के बाद से माकपा को आम जनता में साख के संकट से गुजरना पड़ रहा है। माकपा की साख में बट्टा लगा है और उसके लिए माकपा सामूहिक तौर पर जिम्मेदार है।

माकपा के साधारण सदस्यों को आज जितनी जिल्लत आम लोगों में झेलनी पड़ रही है उतनी पहले कभी नहीं झेलनी पड़ी । माकपा पर पहले कईबार राजनीतिक हमले हुए हैं लेकिन एक संघर्षशील दल के रुप में उसकी साख बनी रही। लेकिन प्रकाश कारात की लीडरशिप में माकपा की संघर्षशील दल की इमेज पूरी तरह खत्म हो गयी है। यह संयोग है कि यूपीए-1 सरकार के अंतिम साल में कांग्रेस के साथ जो मुठभेड़ हुई उसमें माकपा को मनमोहन सिंह पूरी तरह बर्बाद करने में सफल रहे।

एक जमाना था माकपा को मजदूरों-किसानों की जंगजू पार्टी के रुप में लोग जानते थे लेकिन इनदिनों उसकी यह इमेज गायब हो चुकी है। त्रासद बात यह है कि माकपा का नेतृत्व इस चीज से वाकिफ होते हुए भी कोई सटीक कदम नहीं उठा पा रहा है। बार बार स्टीरियोटाइप बातें मीटिंगों में कही जा रही हैं, रिव्यू में कही जा रही हैं। माकपा जिस संकट में है उसमें पार्टी की स्टीरियोटाइप बातें मदद नहीं करेंगी और नहीं स्टीरियोटाइप लोग ही मदद कर पाएंगे। माकपा के सामने आज इमेज का संकट है,साख का संकट है।

माकपा की इमेज को हाल के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा झटका इस बात से लगा है कि इस पार्टी के समर्थकों का एक हिस्सा खुलेआम मोदीलहर की भेंट चढ़ चुका है और अभी जो समर्थक हैं वे भविष्य में पार्टी के साथ रहेंगे इस पर भी संदेह है।

माकपा की इमेज को जो संकट पैदा हुआ है उसका प्रधान कारण है माकपा नेतृत्व का नयी पूंजीवादी वास्तविकताओं के अनुरुप वैकल्पिक यथार्थवादी लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली का विकास न कर पाना। साथ ही व्यवहारवादी राजनीति में प्रभावशाली न हो पाना।

माकपा के नेतृत्व को सोचना होगा कि नयी पार्टी कैसे बनाएं। माकपा का अभी जो ढ़ांचा है वह एकसिरे से अप्रासंगिक हो चुका है। उसमें कोई पारदर्शिता नहीं है। पार्टी के नाम पर बंद कोठरियां हैं जिनमें बैठकर पार्टी कैडर और नेता काम करते हैं। पार्टी कैसे खुले में काम करे और पार्टी सदस्य किस तरह खुलेरुप में आम जनता में काम करें,बोलें,रीयलटाइम में हस्तक्षेप करें,कैसे आम लोगों से लिबरल धरातल पर मिलें और संवाद करें,किस तरह पार्टी सदस्य और नेता अपने को लोकतांत्रिक बनाएं आदि समस्याओं पर खुले में बहस चलानी होगी। माकपा को एक क्रांतिकारी और लिबरल दोनों के बीच में संतुलन से काम करने की आदत डालनी होगी। कार्यक्रम क्रांतिकारी हो, लेकिन आचार-व्यवहार और संवाद लिबरल हो। लक्ष्य क्रांति हो लेकिन लिबरल मार्ग पर चलकर किस तरह आम जनता का दिल जीतें,सदस्यों,पूर्व सदस्यों और गैर पार्टी जनता से कैसे संबंध बनाएं इस पर पुराने फ्रेमवर्क के बाहर निकलना होगा।

माकपा का पुराना फ्रेमवर्क कंजरवेटिव है। अनुदार है। इसमें संवाद,विवाद एकतरफा होता है। इसमें नेता कहते हैं और कार्यकर्ता अनुकरण करते हैं। नेता सोचते हैं और जनता दर्शक रहती है,कैडर गूंगा अनुयायी होता है। इंटरनेट युग में इस तरह का इकतरफा ढांचा पार्टी को संवादहीन मशीन बना देता है। पार्टी मेम्बर रोबोट की तरह काम करते हैं,रोबोट की तरह बोलते हैं और रोबोट की तरह दैनंदिन जीवन में आम लोगों से व्यवहार करते हैं। पश्चिम बंगाल में तो 34 साल के वाम शासन में स्थितियां बेहद त्रासद और पीडादायक दशा में पहुँच गयी थीं।

माकपा के अनुदार ढांचे के कारण पश्चिम बंगाल में चमचे और दलालवर्ग की पार्टी में हैसियत बढ़ गयी, पार्टी का विभिन्न स्तरों पर अपराधीकरण हुआ।समूचा पार्टी तंत्र कमोबेश इनलोगों के हाथों बंधक है।

पार्टी की सारी सद-इच्छाएं बेकार हैं यदि वह पार्टी का आंतरिक और बाहरी तंत्र नहीं बदलती। माकपा के पार्टी तंत्र में नेता के अलावा सब चुप रहते हैं। नेता की मनोदशा पूरी तरह अ-लोकतांत्रिक रही है। नेता किसी भी स्तर पर लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते और न लोकतांत्रिक नजरिए को सम्मान की नजर से देखते हैं। इसका सीधे असर यह हुआ कि आम जनता में जहां पर माकपा का असर रहा है वहां पर भी कंजरवेटिव तत्व या असामाजिक तत्व बेहद ताकतवर बन गए और अब वे और भी ज्यादा अनुदारवाद और अपराधीकरण की मांग करने लगे या और भी ज्यादा अनुदारदलों और अपराधी तत्वों की ओर जा रहे हैं।

ध्यान रहे लोकतंत्र में कंजरवेटिव भावबोध का जितना प्रचार करेंगे अनुदारवाद बढ़ेगा। आमलोगों को लिबरल बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। लेकिन माकपा ने क्रांति और पार्टी के नाम पर जो ढ़ांचा और व्यवहार आम जनता में विकसित किया उसने उदारवाद की बजाय अनुदारवाद को ज्यादा पुख्ता बनाया। हमारे इर्दगिर्द जो अनुदारवादी लहर दक्षिणपंथ के नाम पर दिखाई दे रही है उसे निर्मित करने में माकपा के अनुदारवादी रवैय्ये की भी भूमिका रही है। वामपंथी अनुदारवाद की कमजोरी है वह दक्षिणपंथी अनुदारवाद की लहर के सामने टिक नहीं पाता।

माकपा सुधरे इसकी पहली शर्त है कि वह सभी किस्म के अनुदारवाद के खिलाफ पार्टी के अंदर और बाहर जमकर संघर्ष करे। नेताओं-कैडर आदि को खुलकर बोलने, संवाद करने और लोकतंत्र का सम्मान करने की शिक्षा दे। लोकतंत्र का सम्मान और लोकतांत्रिक आचरण को विकसित किए बिना यह संभव नहीं है।

इंटरनेट युग में माकपा ने यदि जल्द ही अपने को पुराने फ्रेमवर्क से बाहर नहीं निकाला तो उसके सामने अप्रासंगिकता का खतरा पैदा हो जाएगा। लोकसभा चुनाव परिणाम बताते हैं कि केरल और पश्चिम बंगाल में माकपा का जनाधार तेजी से खिसक रहा है और उसके वोटर भाजपा की ओर भाग रहे हैं। जनता जब एकबार साथ छोड़ देती है तो वापस विश्वास जीतना कठिन होता है। यही वजह है कि समूचे उत्तर भारत में माकपा नदारत है। उत्तरभारत में माकपा या वाम के केन्द्र खत्म हो गए हैं। अब केरल-पश्चिम बंगाल की बारी है।



सोमवार, 19 मई 2014

लोकतंत्र के पुंसवादीतंत्र में औरतें

लोकसभा चुनावों में नेताओं के बंद दिमाग़ से बाहर निकलकर औरतों की ओर भी हमें नज़र डालने की ज़रुरत है। सन् १९५२में संसद में ४९९सीट थीं जिसमें २२महिला सांसद थीं। यानी ४.४फीसदी सीटों पर महिलाएँ क़ाबिज़ थीं। लेकिन २००९ में ५४३सीटों में मात्र ५८महिलाएं सांसद बनीं।
सन् २००४ में छह राष्ट्रीय दलों ने १,३५१उम्मीदवार खड़े किए जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या ११० थी। इसमें मात्र ३०महिलाएं चुनाव जीत पायीं। कांग्रेस ने ४१७उम्मीदवार खड़े किए जिसमें ४५ महिलाएँ थीं। भाजपा ने ३६४उम्मीदवार खड़े किए जिसमें ३० महिलाएँ थीं।
सन् २००९ में हुए लोकसभा चुनाव में छह राष्ट्रीय दलों ने कुल १,६२३ उम्मीदवार खड़े किए जिनमें मात्र १३४ महिलाएँ थीं। यानी मात्र ८फीसदी महिलाएँ मैदान में थीं। इनमें से मात्र ४३ महिलाएँ ही चुनाव जीत पायीं।
२०१४ के चुनाव में अब तक कांग्रेस की दो लिस्ट आ चुकी हैं जिनमें २६५ के नाम हैं जिनमें ३९महिलाओं को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की सूची में अब तक मात्र १४ महिलाओं को टिकट मिला है। आम आदमी पार्टी ने मात्र २३ महिलाओं को टिकट दिया है। इस मामले में वामदलों की अवस्था बेहतर नहीं है।

कहने का तात्पर्य यह है कि मौजूदा चुनाव में औरतों को राष्ट्रीयदलों ने हाशिए के बाहर खदेड़ दिया है और यह इस बात का संकेत भी है कि कुलमिलाकर लोकतंत्र पुंसवादी होता जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसी अवस्था में महिलाओं पर अत्याचार रोकना और भी मुश्किल हो जाएगा।
16वीं लोकसभा में 61 महिलाएं सांसद बनकर आई हैं लेकिन एक बड़ा हिस्सा है जहां पर महिलाओं को अभी बंदिशें तोड़नी हैं। 

रविवार, 18 मई 2014

आम आदमी पार्टी और लोकसभा चुनाव के सबक

    लोकतंत्र में लोक गौण है, तंत्र महान है। आमतौर पर यही कहते हैं कि लोक प्रमुख है। लेकिन वस्तुगत सच्चाई यह है कि लोकतंत्र में तंत्र और उसके दांव-पेंच ही प्रमुख हैं। जो दल जितने अच्छे दांव-पेंच जानता है वह उतना ही बेहतर भूमिका अदा करता है। दांव-पेंच का एक भरा पूरा शास्त्र है जिसने लोकतंत्र में लोक को कमजोर और तंत्र को समृद्ध बनाया है।
     दांव-पेंच में जरा सी चूक होते ही बाजी हाथ से निकल जाती है। इसलिए कहा जाता है लोकतंत्र में चूक नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र में जिससे चूक हुई वो चुक जाता है अथवा हाशिए पर चला जाता है। लोकतंत्र में एकबार हाशिए पर जाने के बाद फिर केन्द्र में आना मुश्किल होता है।इस नजरिए से आम आदमी पार्टी की इसबार के लोकसभा चुनाव में भूमिका को देखें तो कुछ नए पक्ष सामने आएंगे।

       आम आदमी पार्टी ने खुलकर अपने नजरिए का इजहार किया और यह भी बताया कि उसका आर्थिक मॉडल क्या है ? वह किस तरह की आर्थिक नीतियों को मानती है। दिल्ली में चुनाव जीतने के पहले आम आदमी पार्टी की आर्थिक नीति को लोग नहीं जानते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के साथ वे जान गए। आम आदमी पार्टी की समग्रता में भूमिका संतोषजनक रही है और उसे आशा के विपरीत बेशुमार वोट मिले हैं।उसके 4सांसद चुने गए हैं। इससे भी बड़ी बात यह कि राजनीति में नैतिक मूल्यों को लेकर जो मुहिम उसने छेड़ी थी वह भी रंग लाई। लेकिन लोकतंत्र में नैतिक मूल्यों पर उतना जोर नहीं रहता जितना राजनीतिक जोर आजमाइश पर रहता है।

आम आदमी पार्टी राजनीतिक जोर आजमाइश में संसाधनों की कमी और सांगठनिक दुर्बलता के कारण मैनस्ट्रीम से खिसक गयी। यह सच है कि केजरीवाल की कम्युनिकेटिव क्षमता बेजोड़ है,यहां तक कि आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रवक्ताओं की भूमिका भी विभिन्न टीवी प्रस्तुतियों में शानदार रही।

आम आदमी पार्टी को कायदे से सारे देश में चुनाव लड़ने की बजाय क्षेत्र विशेष-राज्य विशेष में केन्द्रित होकर लड़ना था ,इससे आर्थिक संसाधनों और सांगठऩिक क्षमता का बेहतर ढ़ंग से इस्तेमाल हो पाता। लोकतंत्र में केन्द्रित होकर सोचने,काम करने, चुनाव लड़ने की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव में समग्रता में भूमिका बेहतरीन रही है लेकिन मुश्किल यह है कि वह चुनाव की प्रक्रिया के तेजगति पकड़ने के साथ ही फोकस से गायब हो गयी। फोकस में सिर्फ केजरीवाल रह गए,दल गायब हो गया। केजरीवाल का फोकस में रह जाना और दल का फोकस से हट जाना स्वयं में समस्या मूलक है।

दूसरी समस्या यह भी है कि आम आदमी पार्टी अपने साखदार कम्युनिकेशन के लिए केजरीवाल पर अत्यधिक निर्भर है। वहीं दूसरी ओर केजरीवाल अपनी साख को तब ही भुना पाए जब वे मीडिया इवेंट करें। इस तरह मीडिया इवेंट केन्द्रित कम्युनिकेशन ने उनकी राजनीतिक क्षमता को संकुचित किया।

राजनीतिक दल को राजनीतिकेन्द्रित दबाव पैदा करना चाहिए न कि इवेंटकेन्द्रित। इवेंट केन्द्रित कम्युनिकेशन तात्कालिक तौर पर अपील करता है लेकिन उसकी दीर्घकालिक अपील नहीं होती। इसके विपरीत प्रो.आनंदकुमार या योगेन्द्र यादव की इवेंटकेन्द्रित अपील कभी नहीं रही। वे गंभीर दीर्घकालिक अपील बनाकर काम करते रहे हैं। कायदे से इन दोनों को मुख्य संचालक के रुप में सामने रखा जाता तो संभवतः और भी बेहतर परिणाम आ सकते थे।

आम आदमी पार्टी को जितनी बड़ी संख्या में देशभर में वोट मिले हैं उससे यह साफ नजर आ रहा है कि इस दल में लंबे समय तक काम करने की संभावनाएं जनता देख रही है। तकरीबन डेढ़ करोड वोट पाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। खासकर युवाओं के वोट इसमें सबसे ज्यादा हैं।




शनिवार, 17 मई 2014

पश्चिम बंगाल में वाम की पराजय के सबक

वामदलों और खासकर माकपा का बड़ा आरोप यह है कि पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर चुनावों में धांधली, बूथदखल आदि की घटनाएं हुई हैं। उनके कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेण्टों पर हमले हुए हैं,जिसके कारण वे यह चुनाव हारे हैं। इन आरोपों में एक हद तक सच्चाई है। लेकिन कई अन्य चीजें भी हैं जिनको देखने की जरुरत है। मसलन्, वामदलों ने पश्चिम बंगाल में आधे मन से चुनाव लड़ा। कहीं पर कोई नारेबाजी नहीं,पोस्टर-बैनर आदि नहीं। कहीं पर प्रभावशाली दीवार लेखन नहीं । कोई नया नारा नहीं। कार्यकर्ताओं में कोई खास उत्साह नहीं। उनको देखकर यही लग रहा था की माकपा अपनी पराजय मानकर चल रही है और किसी दैवीय चमत्कार की उम्मीद में  चुनाव लड़ रही है। 
    यह सच है कि माकपा पर बेशुमार हमले हुए हैं लेकिन माकपा अपने सदस्यों की रक्षा नहीं कर पा रही है। यदि चुनाव आधे मन से लडना था या चुनावों में भयानक धांधली हुई है तो माकपा ने चुनावों का बहिष्कार क्यों नहीं किया ? जब चुनाव आयोग ने धांधली के आरोप नहीं माने तब तो माकपा चुनावों के बहिष्कार का निर्णय ले ही सकती थी। 
   लोकसभा के चुनाव परिणाम बताते हैं कि वामदलों का हिन्दीभाषियों और मुसलमानों के अलावा बंगालियों में भी जनाधार तेजी से खत्म हो रहा है। हिन्दीभाषी लोग और मुसलमान तो तकरीबन माकपा और वामदलों का साथ छोड चुके हैं। हिन्दीभाषी एकमुश्त भाजपा के साथ जा चुके हैं ,जबकि मुसलमानों में बहुत बड़ा अंश तृणमूल कांग्रेस के साथ जा चुका है।

इस बार के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 34,भाजपा 2 , वाममोर्चा 2 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली हैं। माकपा की सबसे बड़ी कमी यह है कि उसने हरामखोर और भ्रष्टनेताओं को अभी तक पार्टी पदों से मुक्त नहीं किया है। जो नेता पार्टी अनुशासन भंग करने और जनता को कष्ट देने के लिए सीधे ज़िम्मेदार हैं उनको दल के पदों से हटाया नहीं गया है। साथ ही पार्टी में लिबरल मूल्यों के प्रति शत्रुताभाव है। 
    माकपा के अधिकांश नेतागण सामंती भावबोध में जीते हैं और सत्ता का सामंती तौर तरीक़ों के ज़रिए संचालन करते रहे हैं और पार्टी का भी उसी तरह संचालन करते रहे है। सामंती भावबोध को जनता नापसंद करती है। इसके अलावा पार्टी पर अपराधीकरण के भी आरोप लगे हैं और इसमें शामिल नेतागण पार्टी में बने हुए हैं । इन सबके कारण पार्टी की जनता की नजरों में कोई इज्जत नहीं रह गयी है। ऐसी स्थिति में माकपा कोई सही आरोप भी लगाती है तो आम जनता उस पर विश्वास नहीं करती। किसी भी दल का जनता का विश्वास खोना बड़ी त्रासदी है।
      ऐसी स्थिति में ममता बनर्जी को वाम के जनाधार तो अपने साथ करने और सारी धांधलियों-हिंसाचार आदि के बावजूद जीत हासिल करने के लिए कोई खास परिश्रम नहीं करना पडा।उसे बेशुमार वोट मिला है। समूचे वोट को चुनावी धाँधली कहकर दरकिनार नहीं कर सकते। माकपा नेताओं की लोकतंत्र भंजक इमेज अभी जनता में घर किए हुए है। ऐसे में माकपा और वाम के निरंतर पराभव को रोकना संभव नहीं है।पश्चिम बंगाल में भाजपा को अभूतपूर्व 17फीसदी वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 9फीसदी वोट मिले हैं।प.बंगाल में तृणणूल कांग्रेस को 39 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि माकपा को 24 फीसदी वोट मिले हैं।





मोदी की जीत से निकलती संभावनाएं


अन्ना आंदोलन के आने के साथ अस्मिता की राजनीति की विदाई का सिलसिला शुरु हुआ तो मोदी की जीत के साथ अस्मिता की राजनीति के समापन का मध्याह्न है। मोदी की जीत के साथ नए किस्म की चुनौती सामने आई है।मोदी स्वयं अस्मिता की पैदाइश थे और अंत में स्वयं अस्मिता के खिलाफ खड़े हुए। कहने का अर्थ है अस्मिता हमेशा अस्मिता को ही खाती है। मोदी ने हिन्दुत्व की अस्मिता का अंत करके संघ के बड़े प्रकल्प का समापन किया है।

लोकसभा चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि अस्मिता की राजनीति जा रही है और आक्रामक नव्य उदारीकरण की राजनीति आने वाली है। यह राजनीति से वकील,दलील और प्रतिवाद के अंत की शुरुआत है।

मायावती का जाना, लालू-नीतीश का पराभव ,मोदी का विकास को प्रमुख और हिंदुत्व को प्रच्छन्न बनाना नए किस्म के नजरिए और लामबंदी की मांग करता है।उल्लेखनीय है राममंदिर आंदोलन से अस्मिता की राजनीति परवान चढ़ी थी और संघ के मोदी प्रकल्प ने ही अस्मिता की राजनीति का अंत कर दिया है।

मोदी की जीत का सकारात्मक पक्ष है ज्योतिषी झूठे साबित हुए ,नामांकन के दिन को दोष था उसका भी कोई मोदी पर असर नहीं हुआ। कुल मिलाकर ज्योतिषी और ज्योतिष असत्य साबित हुई।लोकसभा चुनावों को 18देशों के 43प्रतिनिधियोंने देखा।

इसबार के लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को हराया है साथ ही उनकी बनायी जनविरोधी नीतियों को भी ख़ारिज किया है। सवाल यह है मोदी क्या मनमोहन सिंह की जनविरोधी नीतियों का विकल्प पेश करेंगे ? यदि वे नई नीति पेश नहीं करते तो इसका यही अर्थ होगा कि उनके पास देश के विकास का मनमोहन मार्ग छोड़कर और कोई मार्ग नहीं है। क़ायदे से मोदी नई नीतियाँ लेकर आएँ । भाजपा की जीत में मोदी की निश्चित रुप से महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन यह जीत मूलतःवैचारिक जीत है।यह व्यक्तिविशेष की जीत नहीं है। यह नव्य उदार नीतियों की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।लंबे समय के बाद पहलीबार किसी दल को पूर्ण बहुमत मिला है। मोदी की जीत इस अर्थ में महत्वपूर्ण है क्योंकि मोदी को इन नीतियों को लागू करने के लिए पूर्ण बहुमत मिला है।

जनता महान है, जनता कभी गलत नहीं करती, इस पूजाभाव से जनता को न देखें। लोकतंत्र में वोट का महत्व है। लेकिन जरुरी नहीं है कि जनता का फैसला सही ही हो। इसका अर्थ यह होगा कि आम जनता ने मनमोहन सिंह या कांग्रेस को 2बार चुनकर नव्य आर्थिक उदारीकरण के कार्यक्रम को स्वीकार कर लिया था। जबकि सच्चाई यह नहीं है।

मोदी के नेतृत्व में एनडीए की जीत वस्तुतः नव्य आर्थिक उदारीकरण की जीत है ।वे ताकतें हारी हैं जो विकल्प खोज रही थीं । मोदी को मिला बहुमत निश्चित रुप से उदारीकरण की मुहिम को तेज करेगा,इससे उदारीकरण के अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। संसद चलेगी,सरकार दौडेगी,पूंजीपति चैन की नींद सोएंगे। युवा सपने देखेंगे।

लोकसभा परिणामों में पुंसवाद महान होकर आया है औरतों का प्रतिनिधित्व देखें जरा।औरतें हाशिए पर चली गयी हैं,अल्पसंख्यक संसद में कम हो गए हैं। गोवा से 2 में से कोई सांसद महिला नहीं। झारखंड में 14 में से कोई महिला सांसद नहीं। कर्नाटक में 28 में सिर्फ 1 महिला सांसद है।  इसबार संसद में 61 महिला सांसद चुनी गयी हैं। यह आंकड़ा हमारे लोकतंत्र के स्त्री विरोधी चरित्र को सामने लाता है और हम गर्व करते हैं कि माँ का सम्मान करते हैं,बहन को प्यार करते हैं। अरे भाई जरा लोकतंत्र में औरत की जगह तो तय करके दे दो ।जिस लोकतंत्र में औरत हाशिए के बाहर हो वह लोकतंत्र पुंसवाद की उर्वर भूमि है।यह गर्व की नहीं शर्म की बात है।छत्तीसगढ़ से 11 सांसदों में मात्र 1 महिला सांसद चुनी गयी है। यह कैसा विकास है जो महिलाओं को घर में ठेल देता है।हिमाचल से कोई नहीं,अंडमान -निकोबार से कोई नहीं,आंध्र से 1 महिला संसद पहुँची है।म.प्र. से 4महिलाएं चुनी गयीं,राजस्थान से1 महिला , हरियाणा से कोई महिला नहीं,बिहार से 2,गुजरात से 1 महिला चुनी गयी है लोकसभा के लिए।लोकसभा के लिए केरल से कोई महिला नहीं चुनी गयी, बेहतर शिक्षा का नतीजा है या कुछ और कारण हैं।

यूपी,बिहार-म.प्र.,राजस्थान में लोकतंत्र में बहुसंख्यकवाद का नया प्रयोग हुआ है । यह लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है।मुस्लिम प्रतिनिधित्व ग़ायब है।

मोदी की जीत मुग्धभाव से देखने की बजाय आँखें खोलकर देखें। यूपी में जो मोदी हवा चली है उसमें विकास के साथ साथ अन्य वैचारिक मान्यताएं प्रच्छन्न रुप में काम करती रही हैं।
यह कैसे हो सकता है कि यूपी से कोई मुसलमान न जीते। यह प्रच्छन्न तरीकों से चलाए गए बहुसंख्यकवाद के नए किस्म के ध्रुवीकरण की अभिव्यक्ति है। इसे विकास और जनता की आकांक्षा की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही है। पहलीबार ऐसा हुआ है कि जो ऐसा दल केन्द्र में सत्ता में बहुमत लेकर आया है उसके सांसदों में अल्पसंख्यक हाशिए के बाहर हैं। यह फिनोमिना चिंता की चीज है।

एक अन्य चीज मैं अभी तक समझ नहीं पाया हूँ कि अदानी के बारे में सबसे पहले अरविंद केजरीवाल के बोलने के बाद ही चुनाव में उसकी ओर ध्यान गया। सवाल यह है कि विगत दस साल में किसी भी वामनेता ने अदानी के मसले को देश के सामने क्यों नहीं रखा। कभी देश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं ने उसके बारे में केजरीवाल के बोलनेके पहले जनता को क्यों नहीं बताया ?

लोकसभा चुनाव में कितनी जनता किसके कार्यक्रम के साथ है यदि इसे देखा जाए तो 125करोड़ की आबादी में भाजपा की बहुत सुखद स्थिति नहीं है।भाजपा को मात्र 17 करोड़ वोट मिले हैं,यानी 31.3फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा बाकी जनता भाजपा के कार्यक्रम के साथ नहीं है। यह स्थिति तब है जबकि भाजपा ने बेशुमार पैसा प्रचार और अन्य मेनीपुलेशन के साधनों पर खर्चकिया। यह आंकड़ा चुनाव कमीशन का है। इसलिए हमें कम से कम समझ साफ रखनी चाहिए कि बहुसंख्यक जनता अभी भी भाजपा के साथ नहीं है। इसके बावजूद यह सच है कि भाजपा जीत गयी है,सरकार बनाएगी।हमें इंतजार करना होगा कि वे क्या करते हैं और किनके हित में काम करते हैं।





















शनिवार, 20 जुलाई 2013

नरेन्द्र मोदी के चुनावी विभ्रम


भाजपा और नरेन्द्र मोदी का आनेवाले चुनाव में संभावित वैचारिक नारा "ताकतवर-भारत" का होगा। मोदी के प्रचार अभियान के प्रधान मुद्दे होंगे पड़ोसियों से दबकर मत रहो ।उनसे अकड़ से पेश आओ। अल्पसंख्यकों पर बहुसंख्यकों का समानता के नाम पर दबाब बनाए रखो। उन्हें मैनस्ट्रीम से बाहर रखो।
मोदी और भाजपानेताओं के भाषणों का मूल मुद्दा मनमोहन सरकार की करप्टशासन प्रणाली और अनेकों घोटाला गाथाएं रहेंगी।
मोदी के प्रचार का लक्ष्य है धर्मनिरपेक्ष सामाजिक बहुलतावाद को "भारत पहले "पदबंध के जरिए बहस से गायब करो। युवाओं की बात करने के बहाने,मध्यवर्गीय युवाओं को अपील करो। खेतीहरयुवाओं-अल्पसंख्यकयुवाओं पर ध्यान न दो। मजदूरों-किसानों के मूल सवालों से आम चुनाव में जनता का ध्यान हटाओ। नव्य-उदार नीतियों के जनविरोधी चरित्र पर से ध्यान हटाने के लिए "आदर्श गुजरात विकास " पर जोर दो। गुजरात विकास के कारपोरेट चरित्र का महिमामंडन करो और देश को उसका अनुगमन करने का संदेश दो।
----
नरेन्द्र मोदी जिस संघ परिवार से आते हैं उसकी खूबी है कि गुरू गोलवल्कर जो लिख गए हैं उन विचारों में अब तक कोई बुनियादी बदलाव नहीं आया है। मोदी गुरूजी के कथनों से ही प्रेरित होकर अपना रेहटोरिक सुनाते रहते हैं ।
मोदी से सवाल किया जाना चाहिए कि क्या वे संघ की विचारधारा या गोलवल्कर के विचारों को भाजपा के राजनीतिक घोषणापत्र का हिस्सा बनाकर गुजरात सरकार या भावी केन्द्र सरकार में लागू कर सकते हैं ?
मोदी या संघीनेताओं के चरित्र का यह दुरंगापन है कि वे भाषण देते हैं संघ के विचारों के अनुकूल ,और सरकार में आचरण करते हैं एकदम भिन्न।

----
नरेन्द्र मोदी जबाब दें- 1-

नरेन्द्र मोदी और उनकी मीडियाटीम से सवाल किया जाना चाहिए कि मोदी का गुरू गोलवल्कर के मुसलमान और ईसाइयों से संबंधित विचारों से सहमति है क्या ? नीचे गोलवल्कर का उद्धरण दे रहे हैं ,नरेन्द्र मोदी क्या इससे सहमत हैं ?

"The non-Hindu people of Hindustan must either adopt Hindu culture and languages, must learn and respect and hold in reverence the Hindu religion, must entertain no idea but of those of glorification of the Hindu race and culture... in a word they must cease to be foreigners; Or may stay in the country, wholly subordinated to the Hindu nation, claiming nothing, deserving no privileges, far less any preferential treatment— not even citizens' rights"

— M. S. Golwalkar

--
नरेन्द्र मोदी जबाव दें- 2-

मोदी का बड़ा जोर है कि इनको एसआईटी ने निर्दोष माना है,जबकि किसी अदालत ने उनको निर्दोष नहीं माना है। सवाल यह है कि जमशेदपुर दंगों में संघ की भूमिका के लिए मोदी क्या संघ की निंदा करेंगे ?

"After giving careful and serious consideration to all the materials that are on record,the Commission is of the view that the RSS with its extensive organisation in jamshedpur and which had close links with the Bharatiya Janata Party and the Bharatiya Mazdoor Sangh had a positive hand in creating a climate which was most propitious for the outbreak of communal disturbances. In the first instance, the speech of Shri Deoras (delivered just five days before the Ram Navami festival) tended to encourage the Hindu extremists to be unyielding in their demands regarding Road No. 14. Secondly, his speech amounted to communal propaganda. Thirdly, the shakhas and the camps that were held during the divisional conference presented a militant atmosphere to the Hindu public. In the circumstances, the commission cannot but hold the RSS responsible for creating a climate for the disturbances that took place on the 11th of April, 1979"

— Jitendra Narayan in a report on Jamshedpur riots of 1979
-----
मोदी से सवाल है कि वे हिटलर के बारे में क्या सोचते हैं , वे क्या गुरू गोलवल्कर के विचारों से सहमत हैं। मोदी जानते हैं कि भारत में हिटलर को घृणा की नजर से देखा जाता है। भारत हिन्दूराष्ट्र नहीं है। दूसरी बात यह कि नस्लवादी मानसिकता पर गर्व नहीं किया जा सकता।नस्लवाद आधुनिकयुग का धीमाजहर है,वैसे ही हिन्दुत्व भी धीमाजहर है। गुरू गोलवल्कर का मानना था-
"To keep up the purity of the Race and its culture, Germany shocked the world by her purging the country of the semitic Races — the Jews. Race pride at its highest has been manifested here. Germany has also shown how well nigh impossible it is for Races and cultures, having differences going to the root, to be assimilated into one united whole, a good lesson for us in Hindusthan to learn and profit by.
Ever since that evil day, when Moslems first landed in Hindustan, right up to the present moment, the Hindu Nation has been gallantly fighting on to take on these despoilers. The Race Spirit has been awakening."
--
कल (18जुलाई 2013)अन्ना हजारे का बयान कुछ था लेकिन आज दूसरा बयान आया है। अन्ना ने कहा है मोदी धर्मनिरपेक्ष नहीं है। पढ़ें- NEW DELHI: Calling BJP communal, activist Anna Hazare on Friday said he never described Narendra Modi as secular.

"He (Modi) belongs to a party that sympathizes with only one community, and is against other communities. It is also known that it is totally against one particular community," Hazare told reporters.

"Modi represents what BJP stands for. From their statements, it appears to be communal. I don't want to talk about an individual person, because it is a matter of his political party. BJP has nominated Narendra Modi as chairman of its campaign committee," he said.

Hazare said a non-communal person, who can provide better governance, should come to power after the elections.

He said that he was misquoted by a section of media which said he viewed Modi as not being communal.

"This is wrong. Journalists asked me whether I consider Narendra Modi communal or not. I immediately said I don't have any proof against him, so I can't say anything on it. But some newspaper wrote that Anna Hazare said Modi is not communal ... This does not mean that he is secular or non-secular."
(टाइम्स ऑफ इण्डिया से साभार)
--
नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक पैंतरेबाजी में शालीन राजनीतिक एजेण्डा कभी नहीं रहा। इसबार राष्ट्रीय क्षितिज पर आकर उन्होंने बेबकूफी-विमर्श का जो दायरा बनाया है उसकी कायदे से कांग्रेस और अन्यदलों को उपेक्षा करनी चाहिए। मोदी बोलें तो उनको बोलने दें । मोदी असल में पब्लिक रिलेशन के एजेण्डा सेटिंग पैटर्न पर चल रहे हैं।इस चक्र में फंसने के बाद न तो खबरें रहेंगी।और न राजनीतिक कार्यक्रम पर ही बातें होंगी। मोदी के जनसंपर्कचक्र का अर्थ है सिर्फ प्रौपेगैण्डा और सिर्फ प्रौपेगैण्डा। मोदी न तो खबर है और न इवेंट है,वह तो प्रौपेगैंडा है और प्रौपेगैण्डा खबर नहीं होती है।
--
नेताओं में बेबकूफी दूसरा शो विपक्ष की ओर से चल रहा है,मुलायम को अफसोस है ,कल हो सकता है राजनाथ सिंह भी गुजरात पर अफसोस जाहिर कर बैठें।मोदी तो तय है गुजरात दंगों के लिए माफी मांगेंगे। समस्या यह है कि किस समय मांगें ? इसबार का चुनाव नेताओं से सबकुछ कराएगा। अफसोस-दुख-निंदा करने वाले नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि अरे भाई आपने जब घटना घटी थी तब अफसोस -दुख जाहिर क्यों नहीं किया ?
--
भारत में मूर्खता का अंधड़ चल रहा है। सबसे बड़ा हिन्दू कौन ? इवेंट प्रतियोगिता का नियोजित शो चल रहा है। छोटे बच्चों की तरह नेतागण तुतला -तुतलाकर कह रहे हैं मैं बड़ा हिन्दू -मैं बड़ा हिन्दू। कोई चोटी दिखा रहा है ,कोई जनेऊ,कोई शंकराचार्य,कोई राम को तो कोई किसी और को। 21वीं सदी की यह सबसे बड़ी बेबकूफी है।
---
भाजपा ने उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा के लिए मदद के सवाल को आगामी लोकसभा चुनाव के साथ जोड़ दिया है। सस्ती राजनीति का संसार में यह दुर्लभ उदाहरण है।
भाजपा-कांग्रेस आदि दल अपनी रैलियों में पैसे खर्च करके लोग लाते हैं।फोकट में इन दलों की रैली में कोई नहीं आता। भाजपा जैसी समर्थ पार्टी के लिए पांच लाख का चंदा जुटाना आसान बात है,मौटे तौर पर इससे कई गुना ज्यादा पैसा तो हैदराबादरैली में आने वाले लोगों की परिवहन व्यवस्था और खाने-पीने पर खर्च हो जाएगा।
भाजपा का कहना है हैदराबाद में मोदी की मीटिंग में शामिल हो और पांच रूपया दो । यह पैसा उत्तराखंड के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को दिया जाएगा।
नरेन्द्र मोदी और भाजपा को यदि उत्तराखंड आपदा पीड़ितों की इतनी ही चिन्ता है तो वे इस तरह का सस्ता हथकंडा अपनाकर मदद क्यों कर रहे हैं ? यह अपमान है आपदा पीड़ितों का।
जो मदद करते हैं वे ढोल नहीं बजाते। पीड़ा में मदद की ढोल,मीटिंग के नाम पर जलसा करना ,आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनहीनता है। मदद के नाम पर लोग जुटाना और उनसे वोट की अपील करना,घटिया राजनीति है।
---
हमारा प्रस्ताव है देश में चारों ओर जिस राज्य के मजदूर ज्यादा काम करते हों ,उस राज्य के पैदाइशी नागरिक को प्रधानमंत्री पद सौंपना चाहिए। क्योंकि असली समाज संचालक वे ही हैं।
---
कांग्रेस - भाजपा के नेताओं से मीडिया और जनता यह सवाल बार-बार पूछे कि धर्मनिरपेक्ष प्रशासनिकतंत्र के निर्माण के लिए इन दोनों दलों क्या किया ? यदि इन दोनों दलों ने कुछ किया होता तो बाबरी मस्जिद का विध्वंस न होता। भारत की धर्मनिरपेक्ष राजनीति की दावेदार इनदोनों पार्टियों के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर बाबरी मस्जिद विध्वंस बदनुमा दाग है।
मंदिर तोड़ना, गुरूद्वारे जलाना,मस्जिद गिराना धर्मनिरपेक्ष राजनीति का काम नहीं है। लेकिन अफसोस यह है कि भारत में यह सब होता रहा है। किसने मस्जिद गिरायी, किसने गुरूद्वारे लाए और किसने मंदिरों पर हमले किए इसके बारे में देश के तमाम जागरूक लोग जानते हैं.हम यहां नाम नहीं लेना चाहते।
--
आज टीवी चैनलों पर खूब आनंद आया । कांग्रेस और भाजपा के प्रवक्ता मुर्गे की तरह लड़ रहे हैं। इन दोनों ही पुण्यात्मा दलों में होड़ मची है भारतीय राजनीति के सबसे बड़े पुण्यात्मा होने की। इस होड़ में इन दलों के नेताओं ने झूठ और बेशर्मी की सभी हदें तोड़ दी हैं। अरे भाईयो गुजरात हमारा है वह भाजपा-कांग्रेस का नहीं है। गुजरात यदि शिक्षा में पीछे रह गया तो यह भी भारत की कमी है ।इसे सिर्फ मोदी के खाते नहीं डाल सकते।
---
चुनाव आएं और मुसलमान याद न आएं हो नहीं सकता। मोदी भी याद कर रहे हैं और मोदी विरोधी भी मुसलमानों को याद कर रहे हैं। यानी मुसलमानों के बिना ये दल जी नहीं सकते। मुसलमानों का मैनस्ट्रीम से अलगाव खत्म करने का सही तरीका उनको याद करना मात्र नहीं है। मुसलमान अपने हैं तो इनदलों को मुसलमानों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक रिश्ते बनाने पर जोर देना चाहिए। दंगे से ज्यादा जरूरी है मुसलमानों के साथ खान-पान , वोट पाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है शादी-ब्याह के संबंध बनाना। उर्दू को पढ़ना -पढ़ाना,उसे मात्र मुसलमानों की भाषा न रहने देना। बाकी वैषम्य अपने आप समझने में सहायता मिलने लगेगी।
--
नरेन्द्र मोदी को संघ परिवार ने मैदान में उतारकर सारे देश में मनमोहन सरकार की जनविरोधी नीतियों पर से बहस को खिसकाकर मोदी के व्यक्तित्व विवेचन और क्षमता के प्रचार में लगा दिया है।
देश मनमोहन सिंह की नीतियों से तबाह है ,मोदी पर संघ परिवार बहस चलाकर बहुराष्ट्रीय निगमों और कारपोरेट घरानों की लूटलीला पर परदा डालने का काम कर रहा है।
आज मोदी का राष्ट्रवाद समस्या नहीं है,समस्या यह है कि भाजपा के पास मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों का कोई विकल्प है तो अब तक मोदी ने उन नीतियों को पेश क्यों नहीं किया ?

नरेन्द्र मोदी मजमेवाजों की तरह चुनाव को नाटक बनाने में लगे हैं। वे नीतियों पर नहीं बोल रहे,थोथे बयान दे रहे हैं। थोथे बयान अंततः बहुराष्ट्रीयनिगमों को मदद करते हैं।
--
नरेन्द्र मोदी के नए वैचारिक खेल-3-

मोदी ने कहा है "मैं हिंदू राष्ट्रवादी हूं। "
सवाल यह है कि वे नागरिक की अस्मिता को मानते हैं या नहीं,वे अपने को भारत का नागरिक कहना पसंद क्यों नहीं करते, असल में नागरिक की पहचान में समानता,बंधुत्व और लोकतंत्र का भाव अभिव्यंजित होता है। लेकिन हिन्दू राष्ट्रवादी की संघी अवधारणा मुसलमानों और ईसाइयों के प्रति घृणा से भरी है।
एक हिन्दूराष्ट्रवादी कभी नागरिक भावबोध से लैस नहीं हो सकता। मोदी को भारत का नेता बनना है तो हिन्दू राष्ट्रवाद को छोड़ना होगा और भारत के नागरिकबोध को मानना होगा।
हिन्दू राष्ट्रवाद या मुस्लिम राष्ट्रवाद या राष्ट्रवाद का नागरिकभावबोध और नागरिक हकों से तीखा अन्तर्विरोध है। मोदी आने वाले चुनाव में हिन्दू राष्ट्रवादी के नाते नागरिकहकों पर हमलावर हो सकते हैं ?
--
नरेन्द्र मोदी के नए वैचारिक खेल-2-

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने एक झूठा बयान दिया है कि गुजरात दंगों के प्रसंग में वे निर्दोष हैं। सच है कि सुप्रीमकोर्ट ने उनको अभी क्लीन चिट नहीं दी है। यदि वे अपने को निर्दोष मानते हैं तो उनको यह बात अपने नेताओं को पहले समझानी थी कि उन्होंने 2002 से लेकर 2013 तक उनको भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया ? सन् 2014 में ही वे उम्मीदवार क्यों बनाए गए हैं ?
असल में उनको और संघ-परिवार को भय है कि कहीं मोदी को सुप्रीमकोर्ट दोषी करार न दे दे। यदि ऐसा होता है तो न्यायालय पर भी हमले करने में आसानी होगी।

मोदी से सवाल पूछा गया 2002 में आपने जो कुछ किया वह बिल्कुल ठीक था, तो उन्होंने कहा 'बिल्कुल। जितनी अक्ल मुझे ऊपर वाले ने दी है, जितनी अनुभव मैंने हासिल किया और उन हालात में जितनी ताकत मुझे हासिल थी, उसे देखते हुए जो कुछ मैंने किया वह बिल्कुल सही था और इसी बात की जांच एसआईटी ने की थी।'
--
नरेन्द्र मोदी के नए वैचारिक खेल-1-

भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी हिन्दुत्व के मौलिक चिंतक हैं। आज उनका एक नया रूप सामने आया है, वे गुजरात के दंगों में मारे गए लोगों को न तो मुसलमान मानते हैं और इंसान मानते हैं,वे उनको पिल्ला यानी कुत्ता मानते हैं। मारे गए लोगों की कुत्ते से तुलना करना निश्चिततौर पर संघ की विचारधारा का एकदम नया रूप है।
नवभारत टाइम्स के अनुसार "गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में गुजरात के दंगों पर विवादास्पद बयान दिया है।जब उनसे पूछा गया कि क्या जो कुछ हुआ उसका उन्हें दुख है, तो उन्होंने कहा, 'दुख तो होता ही है। अगर कुत्ते का बच्चा भी कार के नीचे आ जाए तो भी दुख होता है।' "


दंगों में मारे गए लोगों को इंसान न मानना और उनकी पिल्ले यानी कुत्ते के बच्चे से तुलना करना स्वयं में इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में मोदी आक्रामक हिन्दुत्व का कार्ड खेलने जा रहे हैं। यह सच है कि वे जो बोल रहे हैं,होशोहवास में बोल रहे हैं, सोचिए मोदी की कार ड्राइविंग का क्या हश्र होता यदि उनकी कार किसी ट्रेन या ट्रक की चपेट में आ जाती ? मोदी के मन में गुजरात दंगों में माए गए मुसलमानों के प्रति कोई दुख नहीं है। हम चाहते हैं मोद कार चलाएं और उसी तरह कार दौडाएं जैसे वे गुजरात में दौडा रहे हैं। ईश्वर उन्हें अगले चुनाव में वोटों की चपेट में वैसे ही ले जैसे कोई कार किसी ट्रेन की चपेट में आती है। उस दुर्घटना में मोदी बचें और भाजपारूपी कार ध्वस्त हो।

मंगलवार, 25 जून 2013

फेसबुक विचार वैतरणीः भाजपा और 2014 का लोकसभा चुनाव




-1-
BJP अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा को असली भगवा रंग में पेश करके भाजपा का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय कर दिया है। राजनाथ सिंह ने धर्मनिरपेक्षता को बीमारी कहा है और उसे बुरा माना है। उन्होंने कहा- “You know there is a disease called encephalitis which is very bad .....similarly there is another disease called secularitis from which the Congress and its allies are suffering in the manner they have been trying to create a divide on the lines of secularism and communalism in the country,”( हिन्दू,24जून 2013)

राजनाथ सिंह ने इस बयान के जरिए धर्मनिरपेक्षता पर हमला किया है। कल मोदी ने राष्ट्रवादीभावबोध से हमला किया था।आज धर्मनिरपेक्षता पर हमला किया गया,अगला हमला संभवतः राष्ट्रीयएकता पर होगा।
धर्मनिरपेक्षता भारतीय जीवन का महासच है, और साम्प्रदायिकता लघुसच है, यह देखना होगा कि देश की जनता किस सच को स्वीकार करती है।
साम्प्रदायिक भाजपा-संघ परिवार-मोदी को देश की जनता लगातार ठुकराती रही है। भाजपा को अपनी राजनीतिक महत्ता का अहसास हो जाएगा यदि वे इसबार अकेले चुनाव लड़ लें।
-2-
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है- “Our country must be saved from this disease (secularitis),” he said and urged all political parties to oppose it.
यानी देश को फंडामेंटलिज्म और प्रतिक्रियावादी राजनीति की ओर ले जाने का आह्वान किया है राजनाथ सिंह ने। राजनाथ सिंह जबाव दें कौन सा देश है जो फंडामेंटलिज्म या अनुदारवादी नीतियों के आधार पर अपना प्रगतिशील ढ़ंग से विकास कर पाया है ? आधुनिक होने के लिए धर्मनिरपेक्ष होना जरूरी है।
-3-
जो लोग गुजराती अस्मिता और गुजराती जातीयता को आगामी चुनाव में भाजपा के वोटबैंक का आधार बनाकर मोदी को नेता बनाना चाहते हैं वे जानलें कि आंध्र में क्या हो रहा है।
आंध्र में आज विभाजन का खतरा साक्षात खड़ा है,यह तेलुगू जातीयता के राज्य विभाजन की नई दिशा है। यह वैसे ही है जैसे राममंदिर आंदोलन के बाद हिन्दू उन्माद पैदा करके भाजपा-कांग्रेस आदि ने मिलकर यूपी-मध्यप्रदेश और बिहार को विभाजित किया।
कहने का मतलब है जातीयता और राष्ट्रवाद के आधार मोदी जो राजनीति कर रहे हैं वह विभाजनकारी है और इसके कभी भी कहीं पर भी सुखद परिणाम नहीं निकले हैं। यह बात योरोप से लेकर भारत तक सही है।
-4-
भाजपा -संघ परिवार और मोदी को इस सवाल का जबाव देना होगा कि उनका आगामी लोकसभा 2014 चुनाव में एजेण्डा राष्ट्रवाद है या राष्ट्रीय विकास है ?
-5-
जो राजनेता अपने तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्रीयता का इस्तेमाल करते हैं वे यह भूल जाते हैं कि राष्ट्रीयता में अंतर्गृथित तौर पर विभाजनकारी तत्व शामिल रहता है। राष्ट्रीयता कभी भी साम्प्रदायिकता या पृथकतावाद या आतंकवाद में रूपांतरित हो सकती है।
नरेन्द्र मोदी ने गुजराती अस्मिता और गुजराती जातीयता के सवाल को जिस शक्ति के साथ उठाया उसने स्वाभाविकतौर पर साम्प्रदायिक हिंसाचार में रूपान्तरण किया, यह हिंसा तब भी होती यदि गोधराकांड न होता।
पंजाब में अकालियों की पंजाबी जातीयता का हश्र हम देख चुके हैं.शिवसेना के मराठी जातीयता के विभाजनकारी रूपान्तरण से हम बाकिफ हैं।
सवाल यह है कि मोदी,भाजपा या संघ परिवार जातीय उन्माद और राष्ट्रवाद को छोड़कर आगामी चुनाव लड़ता है या नहीं ? ये दोनों ही प्रवृत्तियां आधुनिक भारत के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा हैं।
-6-
मोदी और भाजपा को यह बात समझ में आ गयी है कि गुजरात महान,गुजराती जातीयगर्व आदि के आधार पर मोदी राष्ट्रीयनेता नहीं बन सकते। यह राष्ट्रीयता की सीमा है। नरेन्द्र मोदी ,संघ परिवार और भाजपा को यह बात समझनी होगी कि राष्ट्रीयता के ईंधन से देश की अन्य राष्ट्रीयताओं में अपील पैदा नहीं की जा सकती।
राष्ट्रीयता का उन्माद एक सीमा के बाद राजनीतिक बेड़ी बन जाता है और यही कष्ट इनदिनों मोदी का है। वे गुजराती राष्ट्रीयता की जंजीरों में बंधे हैं। ये बेडियां उन्होंने ही डाली हैं, अब वे इनको तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं इसमें उनको शायद ही सफलता मिले। क्योंकि वे अपना राष्ट्रीयताप्रेम खारिज कर नहीं सकते और बिना राष्ट्रीयताप्रेम खारिज किए राष्ट्रप्रेम पैदा नहीं होता। डर है कि गुजराती राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद के द्वंद्व में भाजपा अपनी गुजरात के संसदीय आधार से हाथ न धो बैठे.
-7-
कल (22जून2013 )जब नरेन्द्र मोदी पंजाब से अपना चुनाव अभियान शुरू कर रहे थे तो अचानक उन्हें कश्मीर के युवाओं का खूब ख्याल आया, सवाल यह है कि चुनावी प्रचारसभा में ही ख्याल क्यों आया ,पहले कभी मोदी को कश्मीर के युवा नजर क्यों नहीं आए ? असल में युवाओं को मोदी राष्ट्रवादी उन्माद का ईंधन बनाने की कोशिश कर रहे थे। जो नेता युवाओं को राष्ट्रवाद का ईंधन बनाता है वह उनका सबसे ज्यादा नुकसान करता है। आज के दौर में राष्ट्रवाद कैंसर है।
-8-
कोई ये बता सकता है कि गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस फार्मूले से केवल गुजरातियों को चुनचुनकर सड्क और हवाई मार्ग से राहत सुविधाएं मुहैया करवाई होंगी। क्‍या प्रांतीयता पूछकर राहत कार्य संभव है्।(सुधासिंह का स्टेटस)
-9-
केदारनाथ आपदा में फंसा है वहां मदद की जरूरत है ,सन् 2014 के लोकसभा चुनाव अभी बहुत दूर हैं ,लेकिन नरेन्द्र मोदी चुनावप्रचार पर निकल दिए हैं। इसे क्या कहें -चुनावप्रेम या देशप्रेम ?
-10-
बिहार के मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी को कारपोरेट घरानों के साथ जोड़ा है और इसी प्रसंग में मुझे आडवाणी की सबसे रोचक टिप्पणी याद आ रही है। उन्होंने लिखा है- "देश में राजनीतिक भ्रष्टाचार के बारे में सन 2008 के राष्ट्रमंडल खेलों से सुना जा रहा है जिसके चलते हमारे राष्ट्र की काफी बदनामी हुई है। परन्तु वर्तमान के दौर में अलग श्रेणी के नायकों के शामिल होने से यही तथ्य उभरता है कि इस सभी गिरावट की जड़ में पैसा मुख्य है।

किसी ने सही ही कहा है: धन रखना बहुत अच्छा है; यह एक मूल्यवान चाकर हो सकता है। लेकिन धन आपको रखे तो यह ऐसा है जैसे कोई शैतान आपको पाल रहा है, और यह सर्वाधिक स्वार्थी और खराब किस्म का शैतान है!"
यहां जोडें यदि धनवान पाले तो हैवान हो सकता है।
-11-
मोदी के नवरत्न अदालत के जरिए पुरस्कृत- एनडीए के टूटने की खबरों के बीच बीजेपी कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को करारा झटका लगा है। गुजरात में नरेंद्र मोदी सरकार में सीनियर मंत्री बाबूभाई बुखेरिया को अवैध खनन मामले में पोरंबदर की एक अदालत ने सजा सुनाई है। अदालत ने गुजरात के जल संसाधन मंत्री बुखेरिया और 3 अन्य लोगों के साथ 3 साल कैद की सजा सुनाई है। बुखेरिया पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
-12-
आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और लालकृष्ण आडवाणी के बीच मुलाकात हुई और तकरीबन 45 मिनट बातें हुईं। इस बातचीत में आडवाणी ने मोदी के खिलाफ एक पूरी चार्जशीट दी है और अपनी राय रखकर समझाने की कोशिश की है संघ का नया दांव भाजपा का देश में राजनीतिक अलगाव बढ़ाएगा। इस पर मोहन भागवत सहमत नहीं थे। अंत में दोनों में मोदी पर कोई सहमति नहीं बन पायी है। संभावना यह है कि मीडिया और इंटरनेट में आडवाणी अपने हमले और तेज करेंगे।
-13-
भाजपानेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग में एक सुंदर उद्धरण दिया है,
डेविडसन की टिप्पणी है: ”पैसा नगण्य है। लेकिन इससे जो सिध्दान्त स्थापित हुआ है, और जो इतिहास फिर से लिखा गया है, वह अथाह है।”
-14-
भाजपा का पुनःहिन्दुत्व की शरण में लौटना इस बात का संकेत है कि भाजपा के पास 21वीं सदी का कोई सपना नहीं है। वे हिन्दुओं को गरमाकर कुछ समय बाद अलकायदा टाइप दिशा ग्रहण करेंगे। यह बात आडवाणी पहचान रहे हैं और यही वह बिंदु है जहां पर उनको चुप रहने को कहा गया है।
आज भाजपा के सामने दो रास्ते हैं -1.एनडीए का रास्ता और 2.अलकायदा रास्ता। अलकायदा रास्ता प्रकारान्तर से कांग्रेस की सेवा है और भारत की सत्ता राहुल गांधी को सौंपने की एक तरह से प्रच्छन्न घोषणा भी है।
मोदी वैसे ही लड़ रहे हैं कांग्रेस से ,जैसे विन लादेन कभी अमेरिका से लड रहा था ,और अंत में अमेरिका के हाथों अफगानिस्तान सौंपकर ही मरा।
-15-
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मेरठ में मोदी की हिमायत करते हुए जो बयान दिया है उससे साफ हो जाना चाहिए कि मोदी को अगुवा बनाकर संघ परिवार देश में विकास का नहीं विभाजनकारी एजेंडा लागू करना चाहता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी में राष्ट्रीय भूमिका दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि "हिन्दुत्व ही वह रास्ता है जिससे देश में परिवर्तन लाया जा सकता है।"

मोदी का कद बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि" कोई पसंद करे या नहीं करे, हिन्दुत्व ही वह मार्ग है जो देश में परिवर्तन लाएगा। इसी में देश का सम्मान निहित है"।

भागवत ने सोमवार की शाम संघ के प्रशिक्षण शिविर में कहा कि" हमने नेता और एजेंडा बदल कर देख लिया, कुछ काम नहीं आया। राजनीति के द्वारा भारत को महाशक्ति नहीं बनाया जा सकता है, ऐसा सिर्फ हिन्दुत्व से किया जा सकता है।"

यानी भाजपा में जो कुछ बदलाव आए हैं वे संघ के आदेश पर आए हैं। संघ का इससे चरित्र फिर से साफ हुआ है कि वह सांस्कृतिक संगठन का मुखौटा लगाए राजनीतिक संगठन है।
दूसरी बात यह कि जब सारी दुनिया साइबरयुग में जाने की सोच रही है देश,नस्ल,राष्ट्र,राष्ट्रवाद आदि की सीमाओं का अतिक्रमण कर रही है ऐसी स्थिति में हिन्दुत्व के नाम पर एकजुट करना देश को 14वीं सदी में ले जाने की कोशिश ही कही जाएगी।
तीसरी बात यह कि मोदी के बहाने आनेवाले समय में विकास का नहीं हिन्दुत्व का एजेण्डा आने वाला है।
-16-
कांग्रेस के नेताओं के विलक्षण बयान आने लगे हैं। एक नेता ने कहा है कि धर्मनिरपेक्ष भारत कभी भी नरेन्द्र मोदी को अपना नेता नहीं मानेगा। यह बयान धर्मनिरपेक्षता की गलत समझ पर आधारित है।
धर्मनिरपेक्ष भारत में साम्प्रदायिक व्यक्ति भी प्रधानमंत्री -मंत्री-मुख्यमंत्री आदि हो सकता है। अटल-आडवाणी-नानाजी देशमुख -कल्याण सिंह आदि खांटी साम्प्रदायिक नेता इसके आदर्श उदाहरण हैं। यहां तक कि कागज पर नियमानुसार भाजपा धर्मनिरपेक्ष दल है और यह बात उसने अपने दलीय संविधान में मानी है। यह दीगर बात है कि उसके नेता अहर्निश साम्प्रदायिक प्रचार करते रहते हैं। कांग्रेस के नेताओं को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। धर्मनिरपेक्ष भारत में अनिश्वरवादी भी मंत्री आदि हो सकता है।
-17-
भाजपा या किसी भी दल को साम्प्रदायिक है या धर्मनिरपेक्ष है ,उसके अल्पसंख्यकों के प्रति नजरिए के आधार पर देखना चाहिए।
-18-
भाजपा क्या है और कांग्रेस क्या है,यह मुद्दा यहां बहस तलब नहीं है।एक घटना केन्द्र में है और उसकी संभावित परिणतियों पर अनुमान हमसब लगा रहे हैं। कानूनन भाजपा धर्मनिरपेक्षदल है।हमारा संविधान किसी साम्प्रदायिकदल को चुनावी मान्यता नहीं देता। लेकिन उसकी विचारधारात्मक समझ उसे साम्प्रदायिक बनाती है।इसी तरह कांग्रेस कहने को धर्मनिरपेक्षदल है विचारधारा के आधार पर ,लेकिन उसने अनेकमर्तबा निहितदलीय स्वार्थों के लिए साम्प्रदायिक पत्ते खेले हैं।
-19-
एनडीए का बिखरना लोकतंत्र के लिए अशुभ है,उसमें से धर्मनिरपेक्ष जदयू का निकल जाना और भी अशुभ है,क्योंकि अब यह मोर्चा और भी ज्यादा कंजरवेटिव और विभाजनकारी मुद्दों के आधार पर लोगों में उन्माद पैदा करेगा। जदयू ने अलग होकर साम्प्रदायिक ताकतों के लिए उन्मादी रास्ते तलाशने की मोड़ दिया है।
-20-
नरेन्द्र मोदी -भाजपा के जंजाल से मुक्त होकर नीतीश कुमार ने ठीक वही काम किया है जो किसी जमाने में वीपी सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर किया था। भारत की नई लीडरशिप अब नीतीश-अखिलेश यादव -राहुल गांधी और मायावती के चतुष्कोण पर केन्द्रित है और नई लोकसभा की संभावनाओं में वाममोर्चा इनके पूरक होंगे। यह काम यूपीए से अलग तीसरा मोर्चा बनाकर हो या अन्य किसी शक्ल में,वामदलों का आगामी कन्वेंशन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। नए समीकरण में नीतीश महत्वपूर्ण हैं।
-21-
भाजपा के लोग नीतीश के पुराने भाषणों को बांट रहे हैं, वे नहीं जानते कि उनके नेताओं के पुराने भाषण यदि बंटेंगे तो मोदी,भाजपा और संघ परिवार की क्या गत होगी ? चुनाव में पुराने भाषण कम जाति, नए भाषण और नए मुद्दे ज्यादा काम करते हैं,खासकर बिहार और यूपी में।
-22-
नीतीश कुमार ने मोदी को एक ही एक्शन में नायक से खलनायक बना दिया है और भावी रणनीति अब यादवों और नीतीश कुमार पर निर्भर है। बिहार-यूपी में गणित साफ दिख रहा है कि भाजपा हाशिए के बाहर है।
-23-
नरेन्द्र मोदी बड़े नसीब वाले हैं,कांटे निकालने में माहिर हैं,भाजपा की उलझी जुल्फें संवारने में लगे हैं,इस पर पढ़ें-

उलझी थी ज़ुल्फ़ उस ने सँवारा सँवर गई
शाने को क्या ख़बर ये बला किस के सर गई।।जमील मजहरी।।
-24-
भाजपा-जदयू विवाद में अंदर खाते की बातें आनी बाकी हैं,लेकिन बात बिगड गयी है तो इसका कोई समाधान संभव नहीं है.रहीम ने क्या कहा है पढ़ें-

बिगरी बात बने नहीं, लाख करो किन कोय ।
रहिमन बिगरै दूध को, मथे न माखन होय ॥
-25-
आज भाजपा के सभी नेता चैन की नींद सोएंगे,कई दिनों से नीतीश कुमार से परेशान थे।
कांटा निकल गया और दर्द बंद अब आराम से देश में रामरथ दौडाएंगे,कोई न रोकनेवाला है और न साथ से भागनेवाला।
हमें तो लगता है नीतीश बाबू ने भाजपा का साथ रामजी की कृपा के कारण ही छोड़ा है. राजनाथ सिंह की भगवान ने जिस तरह मदद की है,ईश्वर यूपीए की भी इसी तरह मदद करे।
-26-
नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा-संघ परिवार और कारपोरेट मीडिया सुनियोजित प्रचार चला रहा है । कहा जा रहा है भारत की सब बीमारियों की रामबाण दवा है मोदी। मोदी को गद्दी दो और देश की तकदीर बदलो।मोदी को लाने का अर्थ है हिन्दुस्तान को मूर्खिस्तान बनाना। मूर्खिस्तान पर काका की कविता पढ़ें-

मूर्खिस्तान ज़िंदाबाद / काका हाथरसी

स्वतंत्र भारत के बेटे और बेटियो !
माताओ और पिताओ, 
आओ, कुछ चमत्कार दिखाओ। 
नहीं दिखा सकते ?
तो हमारी हाँ में हाँ ही मिलाओ। 
हिंदुस्तान, पाकिस्तान अफगानिस्तान
मिटा देंगे सबका नामो-निशान
बना रहे हैं-नया राष्ट्र ‘मूर्खितान’
आज के बुद्धिवादी राष्ट्रीय मगरमच्छों से
पीड़ित है प्रजातंत्र, भयभीत है गणतंत्र
इनसे सत्ता छीनने के लिए
कामयाब होंगे मूर्खमंत्र-मूर्खयंत्र
कायम करेंगे मूर्खतंत्र।

हमारे मूर्खिस्तान के राष्ट्रपति होंगे-
तानाशाह ढपोलशंख
उनके मंत्री (यानी चमचे) होंगे-
खट्टासिंह, लट्ठासिंह, खाऊलाल, झपट्टासिंह
रक्षामंत्री-मेजर जनरल मच्छरसिंह
राष्ट्रभाषा हिंदी ही रहेगी, लेकिन बोलेंगे अँगरेजी। 
अक्षरों की टाँगें ऊपर होंगी, सिर होगा नीचे, 
तमाम भाषाएँ दौड़ेंगी, हमारे पीछे-पीछे।
सिख-संप्रदाय में प्रसिद्ध हैं पाँच ‘ककार’-
कड़ा, कृपाण, केश, कंघा, कच्छा। 
हमारे होंगे पाँच ‘चकार’-
चाकू, चप्पल, चाबुक, चिमटा और चिलम।

इनको देखते ही भाग जाएँगी सब व्याधियाँ
मूर्खतंत्र-दिवस पर दिल खोलकर लुटाएँगे उपाधियाँ
मूर्खरत्न, मूर्खभूषण, मूर्खश्री और मूर्खानंद।

प्रत्येक राष्ट्र का झंडा है एक, हमारे होंगे दो, 
कीजिए नोट-लँगोट एंड पेटीकोट 
जो सैनिक हथियार डालकर 
जीवित आ जाएगा
उसे ‘परमूर्ख-चक्र’ प्रदान किया जाएगा। 
सर्वाधिक बच्चे पैदा करेगा जो जवान
उसे उपाधि दी जाएगी ‘संतान-श्वान’
और सुनिए श्रीमान-
मूर्खिस्तान का राष्ट्रीय पशु होगा गधा, 
राष्ट्रीय पक्षी उल्लू या कौआ, 
राष्ट्रीय खेल कबड्डी और कनकौआ। 
राष्ट्रीय गान मूर्ख-चालीसा, 
राजधानी के लिए शिकारपुर, वंडरफुल !
राष्ट्रीय दिवस, होली की आग लगी पड़वा। 

प्रशासन में बेईमान को प्रोत्साहन दिया जाएगा, 
ईमानदार सुर्त होते हैं, बेईमान चुस्त होते हैं। 
वेतन किसी को नहीं मिलेगा, 
रिश्वत लीजिए, 
सेवा कीजिए !

‘कीलर कांड’ ने रौशन किया था
इंगलैंड का नाम, 
करने को ऐसे ही शुभ काम-
खूबसूरत अफसर और अफसराओं को छाँटा जाएगा
अश्लील साहित्य मुफ्त बाँटा जाएगा। 

पढ़-लिखकर लड़के सीखते हैं छल-छंद, 
डालते हैं डाका, 
इसलिए तमाम स्कूल-कालेज 
बंद कर दिए जाएँगे ‘काका’।
उन बिल्डिगों में दी जाएगी ‘हिप्पीवाद’ की तालीम 
उत्पादन कर से मुक्त होंगे
भंग-चरस-शराब-गंजा-अफीम
जिस कवि की कविताएँ कोई नहीं समझ सकेगा, 
उसे पाँच लाख का ‘अज्ञानपीठ-पुरस्कार मिलेगा। 
न कोई किसी का दुश्मन होगा न मित्र, 
नोटों पर चमकेगा उल्लू का चित्र !

नष्ट कर देंगे-
धड़ेबंदी गुटबंदी, ईर्ष्यावाद, निंदावाद। 
मूर्खिस्तान जिंदाबाद !
-26-
नीतीश कुमार-मोदी प्रसंग में-

पत्ता बोला वृक्ष से, सुनो वृक्ष बनराय ।
अब के बिछुड़े ना मिले, दूर पड़ेंगे जाय ॥
-27-
नरेन्द्र मोदी पर कबीर ये पंक्तियां पढ़ें-

जहाँ आप तहाँ आपदा, जहाँ संशय तहाँ रोग ।
-28-
मोदीपंथी मीडिया पर-

फूटी आँख विवेक की, लखे ना सन्त असन्त ।
जाके संग दस-बीस हैं, ताको नाम महन्त ॥कबीर।।
-29-


विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...