अफगानिस्तान में पश्चिमी लोकतंत्र का प्रहसन चल रहा है। हाल ही में वहां पर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए हैं और यह कहा जा रहा है कि यह लोकतंत्र की जीत है। पहली बात यह कि अफगानिस्तान में लोकतंत्र नहीं नाटो का सेनातंत्र है। नाटो लोकतंत्र पश्चिम का नया फिनोमिना है। सैन्य मौजूदगी और अफगानी जनता की संप्रभुता को रौंदते हुए राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न हुए हैं। यहां पर पक्ष-विपक्ष दोनों का ही फैसला पेंटागन और सीआईए के नीति निर्धारकों ने किया था। इस चुनाव को जनतंत्र कहना और अफगानिस्तान प्रशासन को संप्रभु सुशासन का नाम देना सही नहीं होगा।
20 अगस्त 2009 को राष्ट्रपति के पद के लिए मतदान हुआ और अभी तक ( 16 सितम्बर 2009) परिणाम नहीं आए हैं। विदेशी पर्यवेक्षकों से भरा निगरानी कमीशन 2,740 शिकायतों की जांच कर रहा है। उन तमाम मतदान केन्द्रों पर दोबारा मतगणना के आदेश दिए गए हैं जहां पर राष्ट्रपति करजई को शत-प्रतिशत मत मिले हैं। उल्लेखनीय है कि जिन मतदान केन्द्रों पर 600 से ज्यादा वोट पड़े हैं उन सभी मतदान केन्द्रों पर करजई को शत-प्रतिशत वोट मिले हैं।
8 सितम्बर को 92 प्रतिशत वोटों की गिनती के बाद जारी प्राथमिक परिणामों में करजई को 54 प्रतिशत,मुख्य विपक्षी उम्मीदवार अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 28.1 प्रतिशत वोट मिले हैं। 'डेमोक्रेटिक इंस्टीटयूशन एंड ह्यूमन राइटस' संगठन का कहना है कि गणना किए गए मतों में से कुल 1,253,806 वोट जाली पाए गए हैं। यानी 23 प्रतिशत जाली मत ड़ाले गए हैं। यदि जाली मतों को करजई के मतों में से निकाल दिया जाए तो उन्हें मात्र 47.48 प्रतिशत मत ही प्राप्त हुए हैं। जो उन्हें विजयी घोषित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। विजयी घोषित करने के लिए 50 प्रतिशत से ज्यादा मत प्राप्त करना जरूरी है। मजेदार तथ्य यह है कि तकरीबन चार मिलियन मतदाताओं ने वोट ड़ाले हैं इनमें मात्र 17 मिलियन रजिस्टर्ड मतदाता हैं। सवाल यह है कि गैर रजिस्टर्ड मतदाताओं ने वोट कैसे डाले ? यह सीधे चुनावी धांधली है।
अमेरिका ने अफगानिस्तान में लोकतंत्र का जो नाटक किया है वैसा नाटक वह और भी अनेक देशों में कर चुका है। इसमें पक्ष और विपक्ष कौन होगा,क्या मसले होंगे,कौन वोट देगा और कौन जीतेगा इत्यादि फैसले मतदान के पहले ही सीआईए के द्वारा ले लिए जाते हैं और मतदान के परिणामों के बहाने उनकी घोषणा कर दी जाती है। अफगानिस्तान और इराक में अमेरिका और उसके सहयोगी राष्ट्रों की सेना का कब्जा बुनियादी तौर पर अवैध है,यह इन दोनों देशों की संप्रभुता का हनन है। अफगानिस्तान की गद्दी पर बैठने वाला कोई हो वह अमेरिका की कठपुतली की तरह काम करने के लिए मजबूर है। लैटिन अमेरिका के देशों में कठपुतलियों को नचाने का अमेरिका को गाढ़ा तजुर्बा है। लैटिन अमेरिका में ही सेना और भाड़े के सैनिकों बलबूते पर लोकतंत्र का नाटक भी वर्षों चला है। अफगानिस्तान में लैटिन अमेरिका का प्रयोग ही दोहराया जा रहा है।
अफगानिस्तान में नाटो की सेनाओं के रहते हुए अफगानी तालिबानों के हमले बढे हैं। विभिन्न इलाकों में उनकी हमलावर कार्रवाईयों में तेजी आयी है। अफगानिस्तान में नाटो की सेनाओं की संख्या बढी है,भाड़े के सैनिकों की संख्या में बढोतरी हुई है।अफगानिस्तान का सन् 2007-08 की मानव विकास रिपोर्ट में शामिल 178 देशों में से 174वां स्थान है। यह दशा तब है जब अफगानिस्तान पर नाटो के कब्जे को आठ साल हो चुके हैं।
विभिन्न बहुराष्ट्रीय जनमाध्यमों के पत्रकार अपनी खबरों में अफगानिस्तान के चुनाव की प्रक्रिया पर ही लिखते रहे जबकि अफगानिस्तान में समस्या चुनावी प्रक्रिया की नहीं उसकी संप्रभुता की है। अफगानिस्तान जब तक नाटो सेनाओं के कब्जे में है किसी भी किस्म के चुनाव का कोई अर्थ नहीं है चाहे वह अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी हो अथवा किसी अन्य की निगरानी में हो। चुनाव की महत्ता तब है जब अफगानिस्तान विदेशी सेनाओं की कैद से मुक्त हो जाए। उसके बाद वहां की जनता तय करे कि शासनप्रणाली कैसी हो।
अफगानिस्तान की आंतरिक जनसंख्या संरचना में 42 फीसदी पख्तून जनजाति के लोग हैं। लेकिन इनका शासन में कोई खास दखल नहीं है। बल्कि शासन की मशीनरी जैसे पुलिस,सेना,गुप्तचर सेवा आदि प्रशासनिक हल्कों में ताजिक जाति का ही वर्चस्व है। ताजिक जाति अल्पसंख्यक हैं। मोहम्मद करजई का प्रशासन ताजिकों पर पूरी तरह निर्भर है। अभी तक तालिबान का अफगानिस्तान में प्रभाव बने रहने का बड़ा कारण पख्तून जनजाति में तालिबान का बने रहना। पख्तूनों में तालिबानों की पकड़ अभी भी बरकरार है। करजई प्रशासन ने विगत पांच सालों में पख्तूनों का दिल जीतने के लिए कोई भी प्रभावशाली कदम नहीं उठाया और इस उपेक्षा को तालिबान ने अपनी राजनीतिक पूंजी में तब्दील किया है।
20 अगस्त 2009 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्यापक धांधली के आरोप लगाए गए हैं। राष्ट्रपति करजई के खिलाफ आधा दर्जन उम्मीदवार खड़े हुए थे इनमें भू.पू. विदेशीमंत्री अब्दुल्ला अब्दुल्ला प्रमुख प्रतिद्वंद्वी थे और इन सभी विपक्षी उम्मीदवारों ने चुनाव में व्यापक पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। किस माहौल में चुनाव हुआ है इसका आदर्श उदाहरण है दक्षिणी अफगानिस्तान के दो प्रांत कंधहार और हिलमंद । इन दोनों प्रान्तों में नाटो सेना और गुरिल्लाओं के बीच घमासान युद्ध चल रहा था और उसी दौरान मतदान भी चल रहा था। युद्ध के दौरान लोग घर से नहीं निकल पाए थे।विभिन्न पर्यवेक्षकों और मीडिया वालों ने भी रिपोर्ट किया कि मतदान पांच प्रतिशत से भी कम हुआ है। लेकिन राष्ट्रपति करजई ने घोषणा की कि इन दोनों राज्यों में 40 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। स्वतंत्र में मीडिया में धांधली की व्यापक खबरें प्रकाशित हुईं इसके बावजूद ओबामा प्रशासन ने मतदान में व्यापकस्तर पर जनता की शिरकत का दावा किया है। व्यापक धांधली की शिकायतों को अमेरिकी प्रशासन के द्वारा लोकतंत्र के दर्द की संज्ञा दी गयी।अफगानिस्तान में धांधली के वीडियो प्रमाण दिखाए जाने के बावजूद अमेरिकी प्रशासन ने अफगानिस्तान के चुनाव को निष्पक्ष कहा है। इसके विपरीत ईरान में 12 जून 2009 को सम्पन्न हुए चुनाव के बारे में मतदान खत्म होते ही बहुराष्ट्रीय मीडिया और ओबामा प्रशासन ने हंगामा आरंभ कर दिया और कहा कि ईरान के चुनावों में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है। मतदान खत्म होने के पहले ही ईरान के राष्ट्रपति अहमदिनिजात के विरोधी उम्मीदवार मीर हुसैन मासवी ने,जिसे अमेरिका समर्थन और पैसा दोनों हासिल था,उसने अपने को विजयी घोषित भी कर दिया था। अमेरिका से यह सवाल किया जाना चाहिए कि अफगानिस्तान और ईरान के लिए दो तरह पैमाने क्यों अपनाए गए ? अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के द्वारा नियुक्त विशेषदूत हॉलब्रुक ने कहा कि अफगानिस्तान में यदि 10 प्रतिशत मतों की गिनती न किए जाने को कोई धांधली नहीं माना जाए। इसके विपरीत ईरान में चुनाव मतपत्रों की गणना शुरू होने के पहले ही अमेरिकी प्रशासन ने ईरान के चुनावों में धांधली का हल्ला शुरू कर दिया। आखिरकार अफगानिस्तान और ईरान को लेकर दो तरह के दृष्टिकोण का अमेरिकी प्रशासन ने परिचय क्यों दिया ?
ईरान और अफगानिस्तान के चुनाव में दूसरी महत्वपूर्ण समानता यह है कि ईरान के राष्ट्रपति के समर्थकों ने मतों की गिनती शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद दो-तिहाई मतों से जीत की घोषणा कर दी। अमरीकी मीडिया ने ईरान में चुनावी धांधली का इसे सबसे बड़ा प्रमाण माना और विदेशी माध्यमों में यह प्रचार आरंभ हो गया कि वोटों की गिनती खत्म होने के पहले ही ईरान के राष्ट्रपति को दो-तिहाई मतों से ईरानी प्रशासन ने विजयी कैसे घोषित कर दिया । मीडिया के अनुसार यह सीधे धांधली है। मजेदार बात यह है कि ईरान के राष्ट्रपति पद के अमेरिका समर्थित विपक्षी उम्मीदवार ने मतदान के खत्म होने के पहले ही अपने को विजयी घोषित कर दिया था। इसी तरह अफगानिस्तान में करजई प्रशासन में वित्तमंत्री हजरत उमर जखीलवाल ने मतदान खत्म होने के तीन दिन बाद ही 23 अगस्त को ही प्रेस को विस्तार के साथ बता दिया कि करजई जीत गए हैं। उन्हें 68 प्रतिशत वोट मिले हैं,साथ ही उन्होंने मीडिया को सटीक वोटों का विस्तार के साथ ब्यौरा भी दे दिया। उन्होंने कहा कि करजई को तकरीबन तीन मिलियन वोट यानी 68 प्रतिशत वोट मिले हैं। जबकि अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 1.5 मिलियन वोट मिले हैं। अन्य उम्मीदवारों को पांच फीसद से भी कम वोट मिले हैं। समूचे चुनाव में पांच मिलियन वोट पड़े थे। हजरत उमर साहब ने जिस समय मीडिया को ये जीत के आंकड़े जारी किए उस समय तक साढ़े चार लाख वोटों की गिनती होनी बाकी थी। समस्या यह है कि गिनती खत्म होने के पहले ही ईरान के राष्ट्रपति के चुनाव परिणाम की घोषणा को बहुराष्ट्रीय मीडिया ने चुनावी धांधली करार दिया लेकिन अफगानिस्तान के वित्तमंत्री की गिनती खत्म होने के पहले करजई की जीत की घोषणा को चुनावी धांधली नहीं माना। अफगानिस्तान में छह हजार मतदान केन्द्र बनाए गए जिनमें से मात्र 500 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना के आधार पर ही करजई को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।इन सब तथ्यों की ओर से अमेरिकी बहुराष्ट्रीय मीडिया आंखें बंद किए रहा। इसी को कहते हैं कारपोरेट मीडिया की अमेरिकी हितों की पक्षधरता। अमेरिकी कारपोरेट मीडिया का अमरीका की विदेशनीति से नाभिनालबद्ध संबंध है। यह तथ्य भी इससे पुष्ट होता है।
( मोहल्ला लाइव पर भी प्रकाशित)
जगदीश्वर चतुर्वेदी। कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर। पता- jcramram@gmail.com
गुरुवार, 17 सितंबर 2009
सभ्य देश का झूठा राष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में स्वास्थ्य और चिकित्सा की अमेरिका में स्थिति को लेकर हाल ही में अपने देश की सीनेट में जब बयान दिया तब उस बयान को लेकर सीनेटरों ने ओबामा को झूठा तक करार दे दिया। यह मामला थमा ही नहीं था कि भू.पू.राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने आग में घी डालने वाला बयान दे डाला कि ओबामा के खिलाफ जो लोग हल्ला मचा रहे हैं वे ओबामा के प्रति रंगेभेदीय घृणा व्यक्त कर रहे हैं। कार्टर साहब के बयान में सच का लेशमात्र भी अंश नहीं है । सच यह है कि राष्ट्रपति ओबामा ने सीनेट में असत्य कहा था। ओबामा ने अपनी 40 मिनट के भाषण की शुरूआत ही इस वाक्य से की थी 'एक चिन्ता की खबर है', ' यह पता चला है कि 65 साल की उम्र के तकरीबन आधे से ज्यादा अमरीकी आगामी 10 सालों अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा गारंटी खो देंगे।'' और '' एक-तिहाई से ज्यादा लोगों के पास एक वर्ष से भी ज्यादा समय तक कोई स्वास्थ्य सुरक्षा गारंटी नहीं होगी।'' सीनेटरों ने चीखकर ओबामा के बयान का प्रतिवाद किया और कहा कि राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं। तथ्य ओबामा के बयान की पुष्टि नहीं करते।
मिशिंगन विश्वविद्यालय के द्वारा सन्1997- 2006 के बीच 17 हजार लोगों में सर्वे किया गया। उससे यह तथ्य सामने आया है कि उपरोक्त दशक के दौरान 47.7 प्रतिशत लोगों ने अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा गारंटी खो दी। इसी अवधि में 36 फीसद ऐसे भी लोग थे जिनके पास एक वर्ष तक कोई स्वास्थ्य सुरक्षा गारंटी नहीं थी। असल में ओबामा ने इस सर्वे के आंकड़ों का दुरूपयोग किया है और कहा कि ऐसा भविष्य में हो सकता है। जबकि यह सर्वे भविष्य के बारे में नहीं था अतीत के बारे में था। मजेदार बात यह है कि इस तर्क वितर्क का काले गोरे से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद भू.पू.जिमी कार्टर जैसे दिग्गज नेता ने इस बहस को रंगभेदीय रंग दे दिया। जिमी कार्टर जो कह रहे हैं उसमें सत्य यही है कि अमेरिका में अभी भी रंगभेद है। रंगभेदीय उत्पीडन अभी भी जारी है। लेकिन ओबामा के खिलाफ हाल ही में जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं उनमें ज्यादातर नस्लभेदीय नहीं हैं। मजेदार बात यह है जिस दिन जिमी कार्टर ने अपना बयान दिया उसी दिन स्कूली बच्चों की एक बस में बच्चों के बीच मारपीट हो गयी और उसे एक नस्लभेदीय नजरिए से प्रेस में हवा दे दी गयी। प्रेस में छपे बयान में कहा गया कि बस में सफर करने वाले गोरे बच्चे अब काले बच्चों के हाथों सुरक्षित नहीं हैं।
सच यह है कि ओबामा को गोरे-काले सभी रंगत के लोगों से व्यापक जनमर्थन मिला था,इसके बावजूद उनकी जीत को सुनिश्चित बनाने में श्वेत फंडामेंटलिस्टों और ईसाई फंडामेंटलिस्टों की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
जिमी कार्टर का बयान ओबामा को पुन: अस्मिता की राजनीति के विवाद में ले जा सकता है, इससे अमेरिका में अस्मिता की बहस फिर से जोर पकड़ सकती है।
'अस्मिता के सम्मोहन' के साँचे में सजाकर जब चीजें पेश की जाती हैं तो आप आलोचनात्मक नजरिए से मूल्यांकन करने में असमर्थ होते हैं। 'अस्मिता सम्मोहन' की राजनीति में आकर्षण और सम्मोहन दोनों है। इसके आधार पर विरोधियों को सम्मोहित करते हैं। छलते हैं। निरूत्तर करते हैं। यह खोखला सम्मोहन है। वह विरोधी को 'सम्मोहन' के नियमों के अनुसार खेलने के लिए मजबूर करता है। 'सम्मोहन' में वही देखते हैं जो दिखाया जाता है।
मीडिया प्रचार में ओबामा अश्वेत है, अश्वेत का अमरीका में जीतना सारी दुनिया में अश्वेतों या दलितों या वंचितों को प्रेरणा देता है। ओबामा अश्वेत है इसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता है। अश्वेत होने के नाते वह युवाओं और राजनीति का आदर्श प्रेरक के रूप में उभर कर आए थे । लेकिन औबामा जिस विचारधारा और राजनीति का प्रतिनिधित्व करते हैं वह श्वेतों की राजनीति है। ओबामा अमरीका की अश्वेत राजनीतिक परंपरा का हिस्सा नहीं है, वे कारपोरेट राजनीति के प्रतिनिधि हैं। कारपोरेट राजनीति के बिना ओबामा की कोई हैसियत नहीं है। ओबामा को लोग राष्ट्रपति के रूप में जानते हैं न कि अश्वेत नेता के रूप में। अश्वेत असंतोष को ओबामा ने राजनीतिक पूंजी में तब्दील किया है। जिस तरह अन्य रिपब्लिकन नेता अश्वेत राजनीति के फल भोगते रहे हैं उसी तरह ओबामा भी फल भोग रहे हैं।
राजनीति सत्ता का खेल है । व्यक्ति जब एकबार सत्ता के खेल में शामिल हो जाता है तो उसकी श्वेत,अश्वेत,हिन्दू,मुसलमान, दलित,नारी आदि की पहचान गायब हो जाती है। राजनीति की अपनी स्वतंत्र पहचान और राजनीतिक प्रक्रियाएं होती हैं जिसमें सिर्फ एक ही पहचान बचती है वह है राजनेता की और एक ही खेल होता है सत्ता का खेल। बाकी सब नाटक है।
राजनेता की पहचान व्यक्ति की समस्त अस्मिताओं को हजम कर जाती है। राजनेता कभी भी सत्ता के खेल के बाहर नहीं होता। श्वेत,अश्वेत,नारी,दलित आदि रूप सामाजिक जीवन में असर दिखाते हैं। व्यक्ति जब राजनीति करने लगता है तो वह सामाजिक पैराडाइम के बाहर चला जाता है। राजनीति उसका मूल पैराडाइम होता है। राजनीति पावर का क्षेत्र है अस्मिता का नहीं।
आंबेडकर दलित थे किंतु अंतत राजनीति का हिस्सा बने। राजनीति के पावरगेम का हिस्सा बने। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी कांग्रेस अश्वेतों का दल है,एक से बढ़कर एक अश्वेत क्रांतिकारी नेता इस दल ने पैदा किए हैं किंतु अंतत: अफ्रीकी कांग्रेस को राजनीति करनी है तो पावरगेम का हिस्सा बनना होगा और अश्वेत भावबोध को त्यागना होगा। आज अफ्रीकी कांग्रेस सत्ता की राजनीति कर रही है उसके कार्यकलापों का अस्मिता के कार्यकलापों के साथ प्रतीकात्मक संबंध है , निर्णायक संबंध पावरगेम के साथ है। श्रीमती इंदिरागांधी स्त्री थीं किंतु राजनीति के पावरगेम का हिस्सा थीं। यही दशा मायावती,ममता बनर्जी, जयललिता आदि नेत्रियों की है। सत्ता की राजनीति की चौपड़ में जब अस्मिता शामिल हो जाती है तो अस्मिता नहीं रहती बल्कि राजनीतिक पावरगेम में रूपान्तरित हो जाती है।
ओबामा अब काले नहीं हैं,डेमोक्रेट भी नहीं हैं। अमरीकी राजनीति के पावरगेम के नायक हैं। पावरगेम, नायक के द्वारा नहीं पावरगेम के मदारियों के द्वारा संचालित होता है। पावर वह है जो व्यक्ति पर प्रभुत्व स्थापित करता है। पावर के सामने व्यक्ति को समर्पण करना जरूरी है। पावर के सामने व्यक्ति का समर्पण ही राजनीति की धुरी है।
राजनीति के पावरगेम में शामिल होने के बाद व्यक्ति एक ऑब्जेक्ट बनकर रह जाता है। पावरगेम का अपना अनुशासन है। वह व्यक्ति के सामान्य कार्यव्यापार को इस तरह निर्देशित करता है जिससे सबको स्वाभाविक लगे। वह राजनीति के एथिक्स,व्यवहार आदि सीखता है। व्यक्ति आज्ञाकारी और ज्यादा उपयोगी हो जाता है। ओबामा ने कारपोरेट हितों और अमरीका की प्रचलित नव्य उदार नीतियों के सामने समर्पण किया है और वे वही सब काम कर रहे हैं जो विगत राष्ट्रपति बुश कर रहे थे। इसका ही यह दुष्परिणाम है कि अमेरिका में ओबामा की जनप्रियता में तेजी से गिरावट आयी है।

बुधवार, 16 सितंबर 2009
स्वर्ग में गरीबी
गरीबी और भुखमरी विश्वबैंक और अमरीकी कारपोरेट घरानों का सबसे प्रिय विषय है। यह विषय जितना त्रासद है उतना ही उपेक्षा का शिकार भी है। विश्वबैंक की सन् 2008 में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार सारी दुनिया में सन् 2005 में 350 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या ढाई डालर प्रतिदिन के आधार पर गुजारा कर रही थी। इनमें भी 44 प्रतिशत लोग मात्र सवा डालर प्रतिदिन के आधार पर ही गुजारा कर रहे थे। अब इतनी बड़ी जनसंख्या के पास जब खाने के ही लाले पड़े हैं तो ऐसे में फोन,मोबाइल,घर,दवा,चिकित्सा आदि की बातें तो स्वर्ग की कल्पना नजर आती हैं। सारी दुनिया में प्रतिदिन भूख से तीस हजार लोग मर जाते हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र के 85 प्रतिशत बच्चे कुपोषण ,भूख और इलाज होने लायक बीमारियों के कारण ही मर जाते हैं।गैर जरूरी कारणों से मरने वालों की संख्या विगत चालीस सालों में 30लाख का आंकड़ा पार कर गयी है। इन मरने वालों में वे लोग ज्यादा हैं जो अभागे स्थानों में पैदा हुए हैं।
अभागे और भाग्यवानों के बीच में बंटे हुए इस संसार में संपत्ति भी बंटी हुई है। डेविड रूथकॉफ ने 'सुपरक्लास' नामक किताब में लिखा है कि दुनिया के सर्वोच्च दस प्रतिशत वयस्कों के पास सारी दुनिया की 84 प्रतिशत दौलत है। जबकि सबसे नीचे के लोगों के पास एक प्रतिशत दौलत है। इन दस प्रतिशत दौलतमंदों में एक हजार बिलिनियर हैं। अमीरी और गरीबी के बीच का यह आंकडा क्या सिर्फ भाग्य का खेल है ?चांस की बात है ?पूर्वजन्म के पुण्य का फल है ?अथवा कुछ और है ?
सारी दुनिया में किसान सबसे ज्यादा खाद्य पैदा करता है। वह इतना पैदा करता है कि सारी दुनिया का आसानी से पेट भरा जा सके,इसके बावजूद अगर लोग भूख और गरीबी के शिकार हैं तो यह भाग्य और भगवान का खेल तो कम से कम नहीं हो सकता। सन् 2007 में सारी दुनिया में किसानों ने 2.3 बिलियन टन गेंहूँ पैदा किया जो सन् 2006 की पैदावार से चार प्रतिशत ज्यादा था। इसके बावजूद भूखों की तादाद करोडों में पहुँच गयी है।
अब एक नया नारा कारपोरेट जगत में चल निकला है कि 'भूखा रखो अमीर बनो'। अमीरों की अमीरी भाग्य का खेल नहीं है बल्कि अमीरों की संवेदनहीनता और लालसा का खेल है। वे लोग आम आदमी को भूख से मारकर अमीर बन रहे हैं। अमीरी के इस नुस्खे में 'हल्दी लगे न फिटकरी रंग चोखो ही चोखो' की कहावत चरितार्थ हो रही है। ऊपर से चैनलों में बाबा रामदेव से लेकर श्रीश्री रविशंकर तक सभी परलोक, भगवान,भाग्य का उपदेश देते रहते हैं। इन लोगों को कभी यह तथ्य समझ में नहीं आता कि गरीबी और भुखमरी का कारण भाग्य और भगवान नहीं है। यह सवाल पैदा होता है कि कभी ये बाबा ,संत और महंत गरीबी और भुखमरी के लिए अमीरों पर आग बरसाते क्यों नजर नहीं आते ? वस्तुओं की जमाखोरी से पैदा होने वाले बेशुमार धन को कारपोरेट घराने सट्टाबाजार में लगाते हैं और एक के सौ बनाते हैं। अमीरों के लिए अकाल,सूखा और भुखमरी चिंता की चीज नहीं हैं बल्कि उनके लिए आनंद, उल्लास और मुनाफे की खबर है।
अब हम जरा अमीरों के स्वर्ग अमरीका की ओर नजर डालें कि वहां क्या हो रहा है। गरीबी,भुखमरी और बेकारी के प्रति कारपोरेट मीडिया का क्या रवैयया है ? अमरीका की गरीबी और तबाही का सबसे ज्यादा आख्यान वेबसाइट पर उपलब्ध है। चमकीले चैनलों और कारपोरेट प्रेस में अमरीकी तबाही का आख्यान एकसिरे से गायब है। अमेरिका के स्वयंसेवी संगठनों की वेबसाइटें गरीबी और तबाही के आख्यान से भरी हैं।
अक्टूबर 2008 में गरीबों के बारे में जारी एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में 28 प्रतिशत से ज्यादा परिवार ऐसे हैं जिनके दोनों या एक अभिभावक काम करते हैं और गरीबी में जीने के लिए अभिशप्त हैं। सन् 2004 से 2006 के बीच के श्रम विभाग और जनसंख्या विभाग से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि 9.6 मिलियन परिवार ऐसे हैं जो सबसे कम आमदनी वाली 'अतिगरीब' की केटेगरी में रखे जा सकते हैं। ये वे लोग हैं जो आधिकारिक स्तर पर गरीबी की जो परिभाषा है उससे 200 प्रतिशत कम कमाते हैं। सन् 2002 में तकरीबन 2.1 मिलियन बच्चे 'अतिगरीब' की केटेगरी में आते थे जिनकी संख्या सन् 2006 में बढकर आठ लाख का आंकड़ा पार कर गयी है। सन् 2006 में 29 मिलियन रोजगार 'अतिगरीब' केटेगरी में आते थे, इन लोगों को सरकार द्वारा घोषित वेतनमान से भी कम वेतन दिया जाता था। इन 'अतिगरीब' मजदूरों की संख्या बढकर पांच मिलियन का आंकडा पार कर गयी है। सन् 2002 से 2006 के बीच में अमरीका में परिवारों की आमदनी में असमानता तेजी से बढ़ी है। सन् 2006 में सर्वोच्च 20 प्रतिशत अमरीकी परिवारों की आमदनी सबसे निचले स्तर पर जीने वाले परिवार की आमदनी से 9.2 गुना ज्यादा दर्ज की गई।
सन् 2008 के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में 13.2 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी में जी रही है। अमेरिका में गरीबी का यह विगत 11 सालों का सर्वोच्च आंकड़ा है। इनमें अफ्रीकन अमेरिकी आबादी में गरीबों की तादाद दुगुना हो गयी है तकरीबन24.7 प्रतिशत आंकी गयी है। मंदी के कारण तकरीबन 31 प्रतिशत अमेरिकियों में गरीबी ने अपने पैर पसारे हैं। जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि सन् 2008 में 39.8 मिलियन लोग अभावपूर्ण अवस्था में जी रहे थे।सन् 1960 के बाद का अभावग्रस्त लोगों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।सन् 1999-2008 के दौरान प्रति व्यक्ति अमेरिकी आय में अभूतपूर्व गिरावट आई है। यह स्थिति तब है जब कि युद्ध के बहाने सैन्य उद्योग को चंगा करने की कोशिश की गई और इसके बावजूद आम जनता की जीवनदशा में गिरावट को रोका नहीं जा सका।
आर्थिक मंदी आने के बाद से अमेरिका की सामाजिक असमानता और भी बढी है। आज प्रति आठ में से एक व्यक्ति को गरीबी ने तबाह कर रखा है। तकरीबन 25 लाख लोग सालाना कारखानाबंदी,छंटनी आदि कारणों से लोग अतिगरीबी की केटेगरी में ठेले जा रहे हैं। ये आंकड़े 1998 के गरीबी के स्तर से तुलना करके जारी किए गए हैं।
अश्वेत परिवारों की तुलना में श्वेत परिवारों के पास नौ गुना ज्यादा संपदा है। इसी तरह अश्वेत युवाओं की तुलना में श्वेत युवाओं के पास सात गुना ज्यादा संपदा है। अमरीका में गरीबों में खासकर अफ्रीकी-अमरीकी नागरिकों में बीमारियों ने अपने घर बसा लिए हैं। अमरीका के 75 फीसदी टीवी के शिकार अश्वेत हैं। स्वयं ओबामा के राज्य इलीनोसिस में एचआईवी-एड्स के अधिकांश मरीज अश्वेत हैं। दस में से तीन काले और लातिनी लोग गरीबी में गुजारा कर रहे हैं। इसी तरह गरीब अश्वेत बच्चों की तादाद श्वेत बच्चों की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।
अमरीका के आंकड़े बताते हैं कि सन् 2007 में बच्चों में भुखमरी 50 फीसद बढ़ी है। अमरीका में सन् 2007 में 691,000 बच्चे भुखमरी के शिकार थे। यह संख्या विगत वर्ष की तुलना में पचास फीसदी ज्यादा है। प्रति आठ अमरीकियों में एक अमरीकी अपना पेट मुश्किल से भर पाता है। तकरीबन 36.2 मिलियन लोग इस वर्ष भूख से लड़ रहे थे। यानी उन्हें किसी एक समय बिना खाए रहना पड़ रहा है। सन् 2007 में भयानक भूख से पीड़ितों की संख्या 11.9 मिलियन थी। यानी सन् 2000 की तुलना में भूखे लोगों की संख्या में 49 फीसद का इजाफा हुआ है।
सन् 2008 की आर्थिक मंदी के बाद भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या और भी ज्यादा होने की संभावना है। चार लोगों के परिवार की आय 21,027 डालर के नीचे है तो उसे गरीब परिवार की केटेगरी में रखा जाता है। इतनी कम आय के लोगों को खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य असुरक्षितों की संख्या बढ़कर 37.7 फीसद हो गयी है। इनमें अफ्रीकी-अमेरिकी परिवारों में 22.2 फीसद परिवार खाद्य असुरक्षा के शिकार हैं। 20.1 फीसदी हिसपेनिक परिवार, एकल महिला अभिभावक 30.2 फीसद परिवार और एकल पुरूष अभिभावक परिवारों की संख्या 18 फीसद है। यानी एकल अभिभावक परिवार ज्यादा गरीब हैं।
अमरीका के दक्षिणी राज्यों में ज्यादा खाद्य असुरक्षा है। इनमें मिसीसिपी (17.4 फीसद),न्यू मैक्सिको ( 15 फीसद) ,टेक्सास ( 14.8 फीसद) और अरकन्सास ( 14.4 फीसद) में सबसे ज्यादा गरीबी है। खाद्य असुरक्षा सिर्फ शहर के अंदरूनी इलाकों अथवा महानगरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि गांवों और कम आबादी के इलाकों में भी खाद्य असुरक्षा ने पांव पसार दिए हैं। कम आबादी वाले अलास्का और लोवा में विगत नौ सालों से भयानक खाद्य असुरक्षा चल रही है। उल्लेखनीय है कि अमरीका में खाने पर ही लोग सबसे ज्यादा खर्च करते हैं। नए संकट ने सभी को खाने के बजट में कमी करने को मजबूर किया है।

लेखक अब डर गए हैं: चन्द्रबली सिंह
हाल ही में कोटा से प्रकाशित पत्रिका 'अभिव्यक्ति' का नया अंक देखने को मिला। इस अंक में हिंदी के सबसे बडे लेखक और आलोचक चन्द्रबली सिंह का एक शानदार साक्षात्कार छपा है। चन्द्रबली सिंह का व्यक्तित्व और कृतित्व हिंदी लेखकों से छिपा नहीं है। वे हिंदी के शिखरपुरूष स्व.रामविलास शर्मा से लेकर जीवित शिखर पुरूष नामवर सिंह के ज्ञानगुरू हैं। हिंदी की वैज्ञानिक आलोचना के निर्माण में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनकी मेधा के सामने रामविलास शर्मा से लेकर नामवर सिंह तक सभी नतमस्तक होते रहे हैं। चन्द्रबली जी हिंदी के ज्ञानगुरू हैं। हिंदी के लेखक जब भी गंभीर संकट में फंसे हैं उनके पास गए हैं और उनके द्वारा दिशा निर्देश पाते रहे हैं। चन्द्रबली सिंह प्रगतिशील लेखक संघ से लेकर जनवादी लेखक संघ तक सभी में शिखर नेतृत्व का हिस्सा रहे हैं। पिछले पैंसठ साल से भी ज्यादा समय से प्रगतिशील आलोचना को दिशा देते रहे हैं। इन दिनों चन्द्रबली सिंह अस्वस्थ हैं और बनारस में अपने घर पर ही बिस्तर पर पडे आराम कर रहे हैं। 'अभिव्यक्ति' के संपादक 'शिवराम' ने उनका साक्षात्कार प्रकाशित करके हिंदी की बडी सेवा की है। स्वयं शिवराम भी राजस्थान में सबसे ज्यादा सक्रिय परिवर्तनकामी लोकतांत्रिक नजरिए के लेखक हैं।
अपने साक्षात्कार में चन्द्रबली सिंह ने जो कहा है वह हिंदी के लेखक संगठनों की उदासीनता और बेगानेपन के खिलाफ तल्ख टिप्पणी है। चन्द्रबली जी ने लेखक संगठनों के बारे में कहा है '' लेखक संगठन जो काम कर रहे हैं,बहुत संतोषजनक तो नहीं है,उनका अस्तित्व औपचारिक हो गया है। '' हिंदी लेखक संगठनों के बारे में यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब हिंदी के लेखक सबसे ज्यादा असहाय महसूस कर रहे हैं। लेखक संगठनों की निष्क्रियता, विचारधारात्मक उदासीनता और स्थानीय गुटबंदियां चरमोत्कर्ष पर हैं। अब लेखक संगठन प्रतीकात्मक रूप में काम कर रहे हैं। लेखक संगठन प्रतीक क्यों बनकर रह गए हैं ? औपचारिक संगठन बनकर क्यों रह गए हैं ,उनके अंदर कोई वैचारिक और सर्जनात्मक सरगर्मी नजर क्यों नहीं आती ? हिन्दी में तीन बडे लेखक संगठन हैं,प्रगतिशील लेखक संगठन,जनवादी लेखक संगठन,जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा। इनके अलावा और अनेक स्थानीय स्तर के लेखक संगठन हैं। लेकिन तीन बडे संगठनों में किसी भी किस्म का समन्वय नहीं है। इन संगठनों की कार्यप्रणली में इनके साथ जुडे राजनीतिक दलों की राजनीतिक संकीर्णताएं घुस आयी हैं। इस प्रसंग में चन्द्रबली सिंह ने कहा '' कुछ को ऑर्डिनेशन राजनीतिक तौर पर हुआ है,पर उनकी राजनीति से जुड़े जो सांस्कृतिक संगठन हैं उनमें कोई समन्वय नहीं हुआ है। जहॉं तक कि साहित्यिक मतभेदों का सवाल है वह तो हर बौद्धिक संगठन में होना चाहिए।... लेखकों का संगठन राजनैतिक संगठन की तर्ज पर नहीं चल सकता।'' आगे बड़ी ही प्रासंगिक दिक्कत की ओर ध्यान खींचते हुए चन्द्रबली जी ने कहा '' राजनैतिक पार्टी में तो डेमोक्रेटिक सेन्ट्रलिज्म के नाम पर जो तय हो गया,वह हो गया। पर लेखक संगठनों में तो यह नहीं हो सकता कि फतवा दे दें कि जो ऊपर तय हो गया तो हो गया। दिक्कत तो है। सम्प्रति कोई ऐसी संस्था नहीं है कि समन्वय की ओर बढ़ सके। हम तो यह महसूस करते हैं कि इन संगठनों में जो नेतृत्व है वह नेतृत्व भी जो विचार-विमर्श करना चाहिए,वह नहीं करता है।पार्टी को इतनी फुर्सत नहीं है कि इन समस्याओं की ओर ध्यान दें।
चन्द्रबली सिंह ने एक रहस्योद्घाटन किया है कि लेखक संगठनों की समन्वय समिति बने यह प्रस्ताव नामवर सिंह ने दिया था ,चन्द्रबली जी भी उससे संभवत: सहमत थे। लेकिन पता नहीं क्यों यह प्रस्ताव अमल में अभी तक नहीं आ पाया है। चन्द्रबलीजी ने कहा है, '' मैंने समन्वय समिति का,नामवर ने जो प्रस्ताव रखा था कि यदि एक न हों तो समन्वय समिति हो जाए।पार्टियॉं जो हैं उनमें तो समन्वय समिति बनी ही है। पर लेखक संगठन व्यवहार में यह स्वीकार नहीं करते हैं कि वे पार्टियों से जुडे हैं। समन्वय की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जब तक दबाव नहीं बनाया जाएगा तब तक यह सम्भव नहीं है। बिना दबाव के यह हो नहीं पाएगा।'' पुराने जमाने और आज के जमाने के लेखक संगठनों की बहसों की तुलना करते हुए चन्द्रबली जी ने कहा '' ऐसा लगता नहीं है कि जैसी पहले मोर्चाबंदी हुई थी एक जमाने में,वैसी अब होती हो। वैसी अब दिखाई नहीं देती।वैसा वैचारिक संघर्ष दिखाई नहीं देता। गड्ड-मड्ड की स्थिति है। खास तौर से जो पत्र- पत्रिकाएँ निकलती हैं उनमें उस तरह की स्पष्टता और मोर्चाबंदी नजर नहीं आती। कभी -कभी ऐसा लगता है कि लेखक मंच पर भी व्यक्तियों के साथ आता है। उसके सारे गुण और दोष इन संगठनों में वह ग्रहण करता है। लीडरशिप के नाम पर लेखकों में एक सैक्टेरियन दृष्टिकोण पनपता है।पतनशील प्रवृत्तियों से कोई संघर्ष नहीं है। ये प्रवृत्तियॉं मौजूद रहती हैं।'' चन्द्रबली सिंह ने एक बडी ही मार्के की बात कही है। '' मैं तो यहाँ जलेस से कहता हूँ ,जिसमें ज्यादातर कवि ही हैं। वे कविता सुना जाते हैं। उनसे कहता हूँ कि अपनी कविताऍं,जनता के बीच में जाओ,उन्हें सुनाओ।फिर देखो क्या प्रतिक्रिया होती है। जनता समझती है या नहीं।पाब्लो नेरूदा जैसा कवि जनता के बीच जाकर कविता सुनाता था। जनता को उसकी कविताऍं याद हैं। जनता को जितना मूर्ख हम समझते हैं वह उतनी मूर्ख नहीं है। यदि वह तुलसी और कबीर को समझ सकती है तो तुम्हें भी तो समझ सकती है।बशर्ते उसकी भाषा में भावों को व्यक्त किया जाए।'' समीक्षा के वर्तमान मठाधीश प्रगतिशील लेखकों की उपेक्षा करते हैं। इस पर चन्द्रबली जी ने कहा '' कहते तो हैं अपने को प्रगतिशील और जनवादी पर कहीं न कहीं कलावादियों का प्रभाव उन पर है। आज के शीर्षस्थ जो आलोचक हैं,नामवरसिंह ,उनके जो प्रतिमान हैं,वे सारे प्रतिमान लेते हैं,विजयनारायण देव साही से।'' चन्द्रबली जी ने बडी ही मार्के की एक अन्य बात कही है '' लेखक अब डर गए हैं।'' लेखकों में यह डर कहां से आया ? प्रगतिशील लेखकों का वैचारिक जुझारूपन कहॉं गायब हो गया,आज वे अपने सपनों और विचारों के लिए तल्खी के साथ लिखते क्यों नहीं हैं ? लेखक अपने विचारों के प्रति जब तक जुझारू नहीं होगा तब तक स्थिति बदलने वाली नहीं है। लेखकों को अपना डर त्यागना होगा,अपने लेखन और व्यक्तित्व को निहितस्वार्थों के दायरे के बाहर लाकर वैचारिक संघर्ष करना होगा। बुद्धिजीवियों को दलीय विचारधारा के फ्रेम के बाहर निकलकर मानवाधिकार के परिप्रेक्ष्य में अपने विचारधारात्मक सवालों को नए सिरे से खोलना होबा। हिंदी के बुद्धिजीवियों में एक तरु डर है तो दूसरी औ व्यवहारवाद भी गहरी जडें जमाए बैठा है। हम अपने लेखन से किसी को नाराज नहीं करना चाहते। लेखक के नाते हमें यह याद रखना होगा, कि लेखक का काम दिल बहलाना नपहीं है। लेखन की दिल बहलाने वाली भूमिका में अगर हमारा लेखन चला जाता है तो जसने-अनजाने दरबारी सभ्यता और संस्कृति का गुलाम बनकर रह जाएगा। दिल बहलाने वाले साहित्य में जीवन की गंध,दुख,दर्द और प्रतिवाद के स्वर व्यक्त नहीं होते। दिल बहलाने का काम लेखक का नहीं है। दिल बहलाने के लिए खिलौने बाजार में मिलते हैं। हम बाजार जाएं अपने लिए दिल बहलाने का सामान खरीद लाएं और घर बैठे आनंद लें। लेखक का काम आम लोगों को बेचैन करना और स्वयं भी बेचैन रहना,अपना डर निकालना साथ समाज का भी डर निकालना। लेखक किसी एक का नहीं होता वह सबका होता है कठोरता,निर्भीकता और ममता से भरा होता है।
( 16 सितम्बर 2009 को 'मोहल्ला लाइव डॉट कॉम ' और 'भड़ास ब्लाग'पर भी प्रकाशित )

सोमवार, 14 सितंबर 2009
साइबरयुग में 'ई' निरक्षरता शर्मिंदगी है
बुद्धिजीवी स्वभाव से ठलुआ होता है। भारतीय भाषाओं के बुद्धिजीवी का ठलुआपन अब और भी परेशानी पैदा कर रहा है। यह पढा लिखा अनपढ है। उसने अपनी अपडेटिंग बंद कर दी है। संचार क्रांति के लिए जरूरी है इस ठलुआ बुद्धिजीवी की चौतरफा धुनाई। जिस तरह शिक्षित न होना अपमान की बात मानी जाती थी उसी तरह साइबर शिक्षित न होना भी अपमान की बात है। हमारे पिछडेपन का संकेत है। साइबर पिछडेपन पर वैसे ही हमला बोलना चाहिए जैसे निरक्षरता पर हमला बोलते हैं। निरक्षरता सामाजिक विकास की सबसे बडी बाधा थी तो साइबर निरक्षरता महाबाधा है। साइबर बेगानेपन को किसी भी तर्क से वैधता प्रदान करना देशद्रोह है,सामाजिक परिवर्तन के प्रति बगावत है। इसे किसी भी तर्क से गौरवान्वित नहीं किया जाना चाहिए। अखबार और पत्रिका का संपादक है वह गर्व से कहता है हम कम्प्यूटर पर नहीं लिखते,हम इंटरनेट पर नहीं लिखते। सवाल किया जाना चाहिए क्यों नहीं लिखते ? कम्प्यूटर पर नहीं लिखना,इंटरनेट पर नहीं पढना और नहीं लिखना निरक्षरता है। निरक्षरता पर हमारे बुद्धिजीवी को गर्व नहीं करना चाहिए। बल्कि उसे शर्म आनी चाहिए।
कम्प्यूटर लेखन,इंटरनेट लेखन नये युग की साक्षरता है। अक्षरज्ञान पुराने युग की साक्षरता थी जो आज सामाजिक और बौद्धिक विकास के लिए अपर्याप्त है। साइबर निरक्षर वैसे ही होता है जैसा निरक्षर होता है। कॉलेज,विश्वविद्यालयों से लेकर स्कूलों में पढाने वाले शिक्षक अपने साइबर अज्ञान का महिमामंडन करते रहते हैं। आज के युग में साइबर अज्ञानी और कम्प्यूटर पर लिखने से परहेज करने वाला लेखक बुनियादी तौरपर निरक्षर लेखक है।
साइबर संस्कृति का तेजी से विकास हो रहा है। हम चाहें या न चाहें साइबर संस्कृति हमारे घर आ गयी है। साइबर संस्कृति के घर आने के साथ ही साइबर भाषाएं भी घर में आने के लिए दस्तक दे रही है। भारतसरकार की मदद से सभी 22 भाषाओं के फॉण्ट मुफत में इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। भारत सरकार ने भारतीय भाषाओं के फाण्ट और यूनीकोड सिस्टम के विकास पर तकरीबन 1300 करोड रूपये खर्च किए हैं। जाहिर है भाषा के निर्माण में अब तक का यह सबसे बडा निवेश है। इसके दूरगामी सांस्कृतिक-आर्थिक-राजनीतिक परिणाम सामने आएंगे। भारत सरकार ने हाल ही में अपने एक फैसले के तहत बीस हजार कॉलेजों और पांच हजार शोध संस्थानों को 'सूचना,संचार और तकनीकी मिशन' के तहत ब्रॉडबैण्ड सुविधा मुहैयया कराने का फैसला किया है। इसके अलावा आज भारत की सभी प्रमुख भाषाओं के फाँण्ट मुफत में उपलब्ध हैं। कल बंगलौर में बांग्ला,कोंकणी, संथाली, सिन्धी और मणिपुरी भाषा के साफटवेयर को जारी करने बाद आज भारत की सभी 22 भाषाओं में कम्प्यूटर लेखन की व्यवस्था उपलब्ध हो गयी है। इसे आसानी से www.ildc.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अभी तक भारतीय भाषाओं के सात लाख सीडी डाक से भेजे जा चुके हैं। तकरीबन 39 लाख लोगों ने इंटरनेट से डाउनलोड किया है। भारत की जनसंख्या और संभावित कम्प्यूटर यूजरों के लिहाज से यह संख्या बहुत ही कम है। भारतीय भाषाओं के मुफत साफटवेयर की उपलब्धता के कारण इन भाषाओं का इंटरनेट पर इस्तेमाल और भी तेजी से बढेगा। केन्द्र सरकार की योजना के अनुसार प्रति छह गांवों में से एक गांव में 'कॉमन सर्विस सेंटर' खोला जाएगा,जिसके जरिए जनता को स्थानीय भाषा में ईमेल करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया में स्थानीय भाषाओं में कम्प्यूटर का इस्तेमाल तेजी से बढेगा।
भारतीय भाषाओं के कम्प्यूटरी रूपान्तरण की प्रक्रिया बेहद धीमी और गैर शिरकत वाली है फलत: भारत में अभी भी कम्प्यूटर भाषा में दुरूस्तीकरण धीमी गति से चल रहा है। अनेक भाषाओं के साफटवेयरों के बारे में शिकायतें भी आ रही हैं। ये शिकायतें जायज हैं, लेकिन इनका समाधान तब ही संभव है जब बुद्धिजीवियों खासकर भाषायी बुद्धिजीवियों की कम्प्यूटर भाषा के दुरूस्तीकरण में दिलचस्पी पैदा हो। वे 'ई साक्षर' बनें। भाषायी बुद्धिजीवी अभी तक कम्प्यूटर का न्यूनतम प्रयोग करते हैं। वे अभी भी कलम -कागज के युग के आगे नहीं जा पाए हैं। कम्प्यूटर लेखन को युवाओं का खेल मानते हैं। ब्लागरों को छिछोरा मानते हैं। ज्यादातर बुद्धिजीवी अभी भी कम्प्यूटर सामग्री का इस्तेमाल नहीं करते।वे साहित्य को तो मानते हैं और जानते हैं लेकिन 'ई' साहित्य को लेकर उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
'ई' साहित्य विकासशील साहित्य है। 'ई' साहित्य का किसी भी किस्म के साहित्य, मीडिया, रीडिंग आदत,संस्कृति आदि से बुनियादी अन्तर्विरोध नहीं है। 'ई' साहित्य और डिजिटल मीडिया प्रचलित मीडिया रूपों और आदतों को कई गुना बढ़ा देता है। जिस तरह कलाओं में भाईचारा होता है उसी तरह 'ई' साहित्य का अन्य पूर्ववर्ती साहित्यरूपों और आदतों के साथ बंधुत्व है। फर्क यह है कि 'ई' साहित्य डिजिटल में होता है। अन्य साहित्यरूप गैर-डिजिटल में हैं ,डिजिटलकला वर्चस्वशाली कला है। वह अन्य कलारूपों और पढ़ने की आदतों के डिजिटलाईजेशन पर जोर देती है। अन्य रूपों को डिजिटल में रूपान्तरित होने के लिए मजबूर करती है। किंतु इससे कलारूपों को कोई क्षति नहीं पहुँचती। यह भ्रम है कि 'ई' साहित्य और 'ई' मीडिया साहित्य के पूर्ववर्ती रूपों को नष्ट कर देता है, अप्रासंगिक बना देता है। वह सिर्फ कायाकल्प के लिए मजबूर जरूर करता है।
अमरीका में सबसे ज्यादा 'ई' कल्चर है और व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा किताबें खरीदी जाती हैं। अमरीका में बिकने वाली किताबों की 95 फीसदी खरीद व्यक्तिगत है। मात्र पांच प्रतिशत किताबें पुस्तकालयों में खरीदी जाती हैं। अमरीका में औसतन प्रत्येक पुस्तकालय सदस्य साल में दो किताबें लाइब्रेरी से जरूर लेता है। एक अनुमान के अनुसार पुस्तकालयों से किताब लाने और व्यक्तिगत तौर पर खरीदने का अनुपात एक ही जैसा है। यानी तकरीबन 95 प्रतिशत किताबें पुस्तकालयों से लाकर पढ़ी जाती हैं। इसके विपरीत भारत में अमरीका की सकल आबादी के बराबर का शिक्षित मध्यवर्ग है और उसमें किताबों की व्यक्तिगत खरीद 25 फीसद ही है। बमुश्किल पच्चीस फीसद किताबें ही व्यक्तिगत तौर पर खरीदकर पढ़ी जाती हैं। हाल ही में किए सर्वे से पता चला है कि विश्वविद्यालयों के मात्र पांच प्रतिशत शिक्षक ही विश्वविद्यालय पुस्तकालय से किताब लेते हैं।
पढ़ने -पढ़ाने की संस्कृति के विकास में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा निर्मित 'यूजीसी-इंफोनेट' नामक 'ई' पत्रिकाओं के संकलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक जमाना था जब जे.एन.यू. आदि बड़े संस्थानों के पास ही विदेशी पत्रिकाओं को मंगाने की क्षमता थी आज स्थिति बदल गयी है। आज यू.जी.सी. के द्वारा संचालित इस बेव पत्रिका समूह का हिन्दुस्तान के सभी विश्वविद्यालय लाभ उठाने की स्थिति में हैं। इस संकलन में साढ़े चार हजार से ज्यादा श्रेष्ठतम पत्रिकाएं संकलित हैं। मजेदार बात यह है कि इस संग्रह के बारे में अधिकतर शिक्षक जानते ही नहीं हैं। शिक्षितों की अज्ञानता का जब यह आलम है तो आम छात्रों तक ज्ञान कैसे पहुंचेगा ? जरूरत इस बात की है कि 'ई' साक्षरता और 'ई' लेखन को नौकरीपेशा शिक्षकों और वैज्ञानिकों के लिए अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। जो शिक्षक ,शोधार्थी और वैज्ञानिक नियमित 'ई' लेखन नहीं करे उसकी पगार,स्कालरशिप,तरक्की,इनक्रीमेंट रोक लेने चाहिए। जो लोग भारत सरकार का बौद्धिक उत्पादन के लिए धन पाते हैं उन्हें बदले में अपने विषय में 'ई' लेखन के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। भारत की नयी ज्ञान संपदा का बडा हिस्सा अभी भी अंग्रेजी में आ रहा है अत: हमारे बुद्धिजीवियों को अपनी भाषा में कुछ न कुछ सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध करानी चाहिए। हमें यह भी सोचना चाहिए कि ऐसा क्या हुआ कि जगदीशचन्द्र बोस,सत्येन्द्रबोस जैसे महान वैज्ञानिक बांग्ला में भी विज्ञानलेखन कर लेते थे और आज अमर्त्यसेन जैसा लेखक अपनी मातृभाषा में एकदम नहीं लिखता। अपनी भाषा के प्रति बुद्धिजीवी के इस बेगानेपन से हमें लडना चाहिए।
(मोहल्ला लाइव पर 14 सितम्बर 2009 को प्रकाशित)

साइबरस्पेस में घायल प्रभाष जोशी -राजेन्द्र यादव
साइबर संस्कृति से परहेज करने वालों की इन दिनों शामत आयी हुई है।प्रभाष जोशी-राजेन्द्र यादव जैसे बडे लेखक जो नेट से नफरत करते हैं अथवा नेट पर लिखे को संवाद योग्य नहीं समझते,उनकी दिमाग की नसें तनी हुई हैं। वे नेट से होने वाले हमलों से घायल हैं और कराह रहे हैं। साइबर घायलों का कहीं इलाज नहीं होता, कोई अस्पताल उनकी केयर नहीं करता।यहां तक कि गांठ की बुद्धि भी काम नहीं देती।समझ में ही नहीं आता कि नेट पर इतने ताबडतोड हमले के पीछे राज क्या है ? वह भी ऐसे लेखकों से जिनका साहित्य और पत्रकारिता में कुछ भी दांव पर नहीं लगा है। नेट लेखकों का यदि जमीनी स्तर पर कहीं कुछ दांव पर लगा हो तो वे अपने लगुए-भगुओं से कहकर ठीक भी करा दें। लेकिन इस नेट का क्या करें इसने तो रातों की नींद और दिन का चैन हराम कर दिया है। नेट पर इन दोनों महानुभावों के बारे में कोई तीखी आलोचना प्रकाशित होती है,तुरंत भक्तगण दौडे जाते हैं,महाराज कुछ करो ये चुप नहीं हो रहे। वे दोनों अपने भक्तों से कहते हैं जाओ और धावा बोल दो। धावा बोलने के चक्कर में कुछ लोग वापस अपने घर आकर सो जाते हैं। जिनकी मजबूरी है वे उल्टी सीधी टिप्पणियां लिखकर अपने गुरू के प्रति दायित्व की इतिश्री समझ लेते हैं।
प्रभाष जोशी-राजेन्द्र यादव को 'हिंदीयुगल' कहना ठीक होगा। इन दोनों की तान को जिस तरह नेट ने बेताला किया है उसने नेट लेखन और प्रिंट लेखन से जुडे कुछ बडे सवालों को उठा दिया है। 'हिंदीयुगल' पर हुए हमले का पहला सबक है नेट का हमला स्थानीय नहीं ग्लोबल होता है। 'जनसत्ता' या 'हंस' को स्थानीय पाठक पढते हैं । नेट को ग्लोबल पाठक पढ़ते हैं। दूसरा सबक ,नेट लेखन और इमेज वर्षा अंतत: वर्चुअल यथार्थ है,यथार्थ नहीं है। इसकी यथार्थ से संगति खोजना बेवकूफी है।
नेट लेखन,इमेज,भाषा,प्रतीक आदि किसी को भी पढने,लिखने और समझने के लिए हमें वर्चुअल रियलिटी से वाकिफ होना होगा। यह लेखन और इमेज का रेगिस्तान है। लेखन के रेगिस्तान के नियम वैसे ही होते हैं जैसे रेगिस्तान के होते हैं। लेखन के रेगिस्तान में लिखे को देखकर हिंदी के इन लेखकों के भक्तों को यह भी लगा कि इस प्रक्रिया में कोई 'फेक' लिख रहा है। मजेदार बात यह थी कि अनेक 'फेक' नाम से बहस में राय भी दे रहे थे, इससे 'फेक' जैसा भी रहा था। नेट लेखन का 'फेक' लगना और अखबार लेखन का वास्तव लगना यह अपने आपमें आनंद की चीज है।
जब नेट पर बहस चल निकली तो बेलगाम थी। जिसके मन में जो आ रहा था लिख रहा था। कोई अनुशासन नहीं,कोई संपादक नहीं।कोई सेंसरशिप नहीं। सब कुछ पारदर्शी वर्चुअल था। बहस में बार बार विषयान्तर हो रहा था लोग बहस को पकड़कर मुद्दे पर ला रहे थे और बार-बार बहस हाथ निकली जा रही थी और यही नेट के रेगिस्तान की खूबी है। जैसे रेगिस्तान में अंधड मिट्टी के टीले को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह ले जाता है ठीक वैसे ही नेट लेखन चीजें जहां हैं वहां नहीं रहने देता। सबवर्सिब भूमिका अदा करता है।
नेट की बहसों में लेखकगण निजी कल्पनाशीलता के आधार पर शिरकत करते हैं। यथार्थ के आधार पर शिरकत नहीं करते हैं। विभिन्न वेबसाइट वालों ने प्रभाष जोशी के रविवार डॉट कॉम वाले साक्षात्कार को प्रकाशित करके उस पर जब बहस चलायी और यूजरों से प्रतिक्रियाएं मांगी तो प्रभाष जोशी का साक्षात्कार बार-बार उनकी बडी ही त्रासद छवि बना रहा था। पढने वाले प्रभाष जोशी को बडे ही दुखी भाव से देख रहे थे और मन ही मन कह रहे थे प्रभाषजी आपने ऐसा क्यों कहा। यदि यह सब न कहते तो इतनी फजीहत तो कम से कम नहीं होती। इस मामले में नेट लेखक रियलिटी टीवी के पैटर्न का अनुगमन करते हैं। नेट पर जो आता जो आता गया अपना राग सुनाता गया और चीजों को पारदर्शी रूप में देखता गया। आप प्रभाष जोशी के पक्ष में बोलें या विपक्ष में अंत में नाटक तो प्रभाषजोशी-राजेन्द्रयादव का ही हो रहा था। नेट लीला का यह रियलिटी टीवी रूप था,जिसमें वर्चुअल रियलिटी अपना खेल खेल रही थी। इसमें 'अच्छे' और 'बुरे' के बीच का वर्गीकरण भी चल रहा था।
नेट लेखन में सामान्य लेखन की तरह नैतिक पक्ष भी प्रच्छन्न रूप में आ धमकता है। इस पूरी प्रक्रिया से सबसे ज्यादा प्रभावित और पीडित महसूस प्रभाष-राजेन्द्र यादव और उनकी भक्तमंडली महसूस कर रही थी। नेट की शक्ति ने प्रभाषजोशी-राजेन्द्र यादव की पूरी किस्सागो क्षमता को सोख लिया था,पढने वाले तकलीफ पा रहे थे,कुछ आराम महसूस कर रहे थे। अब प्रभाषजोशी- राजेन्द्रयादव स्वयं नेट पर एक कहानी बनकर रह गए थे। वे दोनों परेशान थे कि हमने जो कहा नहीं, किया नहीं, पता नहीं कहां से खोज खोजकर हमारे आख्यान के साथ नत्थी कर दिया गया और जो आख्यान बनाया जा रहा था वह टुकडों में बिखरा हुआ था। कोई टुकडा इस वेब पर था तो कोई दूसरा टुकड़ा अन्य वेब पर था। इन दोनों की कहानी का एक हिस्सा 'क' के बयान में था तो अन्य पहलू 'ख' के बयान में था। ये दोनों महारथी अपनी नेट कहानी पहचान नहीं पा रहे थे। इन्हें अपने चेहरे और विचार अपने नजर नहीं आ रहे थे। इसी को कहते हैं नेट विपर्यय।
ये दोनों ही लेखक अपने शब्दों के असर को पहचान नहीं पा रहे थे, सोचने में असमर्थ पा रहे थे कि उनके शब्दों का इतना व्यापक प्रभाव है। जो तल्खी और गुस्सा इन दोनों पर चली बहस में सामने आया है वह यह बताने के लिए पर्याप्त है कि शब्दों के प्रभाव को ध्यान में रखकर लिखना चाहिए। जो मन में आया बोल दिया,जो मन में आया लिख दिया, इसका कम से कम लेखक और बडे लेखक को तो खास तौरपर ख्याल रखना चाहिए। इन दोनों के लेखन पर चली बहस ने नेट पाठकों का अच्छा खासा मनोरंजन भी किया,कुछ मर्माहत हुए तो कुछ लोगों को अपना गुस्सा जाहिर करने का मौका मिला।
नेट लेखन में निज-संदर्भ,बिडम्वना,प्रामाणिकता और पुनरावृत्ति पर सबसे ज्यादा लिखा जाता है। यह उत्तर आधुनिक खेल यहां पर भी चला। जो आलोचनात्मक टिप्पणियां आयीं वे यथार्थ का अतिक्रमण करने वाली थीं। यथार्थ में इन दोनों लेखकों ने जो कहा उसकी इनके लेखन के सांस्कृतिक संदर्भ में मीमांसा की गई। प्रभाष जोशी-राजेन्द्र यादव के भक्त चाहते थे,अतीत को अतीत रहने दो उसे अब सामने लाने से क्या लाभ जबकि अन्य कह रहे थे जब बहस उनके लेखन के सांस्कृतिक संदर्भ पर हो रही है तो हमें उनके अतीत और व्यवहार को भी विवादित गद्य के साथ जोडकर देखना चाहिए। वे इन दोनों लेखकों के बहाने वर्तमान में प्रेस और समाज की दशा पर भी बातें कर रहे थे।
'हिंदीयुगल' के भक्त मानकर चल रहे थे नेट की बहस मूर्त्तिभंजन है। जबकि अन्य ऐसा नहीं मानते। इस बहस में सब कुछ निर्मित था,कुछ भी स्वाभाविक नहीं था,इन दोनों का इतिहास भी निर्मित था। हम असल में यथार्थ लेखकों से मुठभेड निर्मित लेखक के जरिए कर रहे थे। उसका वैकल्पिक इतिहास भी बना रहे थे। वर्चुअल रियलिटी का नियम है कि जब तक लोग हजम नहीं कर लेते तब तक समझो कुछ नहीं हुआ है। प्रभाष जोशी-राजेन्द्र यादव को जब लोगों ने हजम कर लिया तब ही पता चला कि आखिर हुआ क्या है ?
'हिंदीयुगल' का वैकल्पिक इतिहास वह है जो यूजरों के अनुभवों से छनकर सामने आया,इसकी हमें कम जानकारी थी। यूजरों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों की एक-एक रेखा खींचकर जो चित्र बनाया वह वास्तव लेखक की प्रचारित इमेज से एकदम भिन्न था। यह वह इतिहास है जो इन दोनों की व्यावसायिक इमेज और प्रतिष्ठा के बाहर है। जब लोग अपनी राय दे रहे थे तो कुछ लोग प्रमाण मांगरहे थे उनसे यही कहना है कि प्रमाण तो लिखित पंक्तियां ही हैं।इस प्रक्रिया में इन दोनों के बारे में बना हुआ भक्ति का प्रभामंडल नष्ट हुआ । नेट लेखन मूलत: प्रभामंडल नष्ट करता है। यदि आपने भक्ति भाव से लिखा है तो यूजर उसे कभी ग्रहण नहीं करेगा। नेट की बहस में यूजर अपने अनुभवों के साथ दाखिल हो रहे थे और इन दोनों के आभामंडल को नष्ट कर रहे थे। साथ ही इन दोनों की रोमैंटिक इमेज को भी इस बहस ने नष्ट किया। नेट पर सस्ती भावुकता और भक्ति अपील नहीं करती बल्कि आलोचनात्मक विवेक अपील करता है। वैकल्पिक नजरिया अपील करता है।
( मोहल्ला लाइव पर 14 सितम्बर 2009 को प्रकाशित )

रविवार, 13 सितंबर 2009
14 सितम्बर हिंदी दिवस पर विशेष- संचार क्रांति में हिंदी रैनेसां
साइबर युग में हिंदी दिवस का वही महत्व नहीं है जो आज से बीस साल पहले था। संचार क्रांति ने पहलीबार भाषा विशेष के वर्चस्व की विदाई की घोषणा कर दी है। संचार क्रांति के पहले भाषा विशेष का वर्चस्व हुआ करता था, संचार क्रांति के बाद भाषा विशेष का वर्चस्व स्थापित करना संभव नहीं है। अब किसी भी भाषा को हाशिए पर बहुत ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता। अब भारत की सभी 22 राजकाज की भाषाओं का फॉण्ट मुफ्त में उपलब्ध है। भारतीय भाषाओं का साफ्टवेयर बनना स्वयं में भाषायी वर्चस्व की समाप्ति की घोषणा है। संचार क्रांति ने यह संदेश दिया है कि भाषा अब लोकल अथवा स्थानीय नहीं ग्लोबल होगी। भाषा की स्थानीयता की जगह भाषा की ग्लोबल पहचान ने ले ली है। अब प्रत्येक भाषा ग्लोबल है। कोई भाषा राष्ट्रीय,क्षेत्रीय अथवा आंचलिक नहीं है।
उपग्रह क्राति के साथ ही संचार क्रांति हुई और हम सब नए भाषायी पैराडाइम में दाखिल हुए हैं। भाषा की स्थानीयता खत्म हुई है। बहुभाषिकता का प्रसार हुआ है। अब विभिन्न भाषाओं में लोग आसानी के साथ संवाद कर रहे हैं। एक- दूसरे को संदेश और सामग्री संप्रेषित कर रहे हैं। अब हिंदी की स्थानीय अथवा राष्ट्रीय स्वीकृति की समस्या नहीं है। बल्कि संचार क्रांति ने हिंदी और अन्य सभी भाषाओं को ग्लोबल स्वीकृति दिलायी है। आज वे कंपनियां और कारपोरेट घराने हिंदी का कारोबार करने के लिए मजबूर हैं जो कभी यह मानते थे कि वे सिर्फ अंग्रेजी का ही व्यवसाय करेंगे। इस प्रसंग में रूपक मडरॉक के स्वामित्व वाले 'न्यूज कारपोरेशन' का उदाहरण देना समीचीन होगा। इस कंपनी की प्रतिज्ञा थी कि वह समाचारों का सिर्फ अंग्रेजी में ही प्रसारण करेगा, और उसने सारी दुनिया में अंग्रेजी के ही न्यूज चैनल खोले,लेकिन भारत में आने के बाद पहलीबार उसे अपनी प्रतिज्ञा हिंदी के आगे तोड़नी पड़ी और स्टार न्यूज का हिंदी में पहलीबार प्रसारण शुरू हुआ। हिंदी सत्ता और महत्ता का लोहा एमटीवी संगीत चैनल ने भी माना। एमटीवी के सारी दुनिया में अंग्रेजी संगीत चैनल हैं,इस कंपनी ने भारत में जब संगीत चैनल खोलने का फैसला किया तो हिंदी संगीत चैनल के रूप में एमटीवी आया। संचार क्रांति के दबावों के कारण ही भारत सरकार ने तकरीबन 1300 करोड रूपया भारतीय भाषाओं के सॉफ्टवेयर के निर्माण और मुफ्त सप्लाई पर खर्च किया है। भाषाओं के उत्थान के लिए इतना ज्यादा पैसा पहले कभी खर्च नहीं किया गया। इसका सुफल जल्दी ही सामने आने वाला है। अब तेजी से हिंदी और भारतीय भाषाओं में भाषान्तरण हो रहा है भाषाओं का पहले की तुलना में आज भाषान्तरण और संवाद तेजी से हो रहा है। आप सहज ही अपनी भाषा में लिखी सामग्री को किसी भी देशी विदेशी भाषा में रूपान्तरित कर सकते हैं।सिर्फ कम्प्यूटर चलाना आता हो और इंटरनेट कनेक्शन हो। उपग्रह क्रांति ने भाषाओं रीयल टाइम में संवाद और संचार को जन्म दिया है। भाषाओं में तत्क्षण संवाद की संभावना पहले कभी नहीं थीं। व्यक्ति के मिलने के बाद ही संवाद होता था,अब तो व्यक्ति नहीं भाषाएं मिल रही हैं। भाषाओं के लिए संचार क्रांति रैनेसां लेकर आयी है।
उपग्रह क्रांति के कारण यह संभव हो पाया है कि आज भारतीय भाषाओं के टीवी और रेडियो चैनल विश्वभर में कहीं पर भी डीटीएच सेवाओं के जरिए देखे और सुने जा सकते हैं।इंटरनेट के जरिए भाषायी प्रेस सारी दुनिया में पढा जाता है। इस प्रक्रिया में भाषाओं की स्थानीयता खत्म हुई है। भाषाओं के रैनेसां का युग है। हिंदी आज स्वाभाविक तौर पर भारत की पहचान का मूलाधार बन गयी है। यह सब संचार क्रांति के कारण संभव हुआ है।
नाइन इलेवन की घटना के बाद अमेरिका में जिस तरह के सुरक्षा उपाय किए गए हैं उसके कारण वहां पर सुपर कम्प्यूटर में सारी दुनिया के सभी भाषाओं के ईमेल और तमाम किस्म की सामग्री की छानबीन अहर्निश चलती रहती है। इसके कारण अमेरिका ने तय किया कि वह अपने देश के स्कूलों में चीनी,हिंदी,रूसी आदि भाषाओं के पठन-पाठन की खास व्यवस्था करेगा। सुरक्षा कारणों और सैन्य वर्चस्व को बनाए रखने के लिहाज से अमेरिका में हिंदी के अध्यापन की व्यापक व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। न्यूज कारपोरेशन, डिजनी,सीएनएन,सोनी,एमटीवी आदि कंपनियां भारत के मीडिया बाजार में प्रवेश करने के लिए सबसे पहले हिंदी में चैनल ,प्रेस और मीडिया प्रोडक्ट लेकर आई हैं। अब वे देशी समाचारपत्रों में पैसा लगा रहे हैं।
बांग्ला के आनंद बाजार प्रकाशन,जागरण प्रकाशन,अमर उजाला प्रकाशन ,हिंदुस्तान टाइम्स,टाइम्स ऑफ इंडिया आदि में विदेशी कंपनियों का पूंजी निवेश इस बात का संकेत है कि भाषायी मीडिया में बहुराष्ट्रीय मीडिया कंपनियां नतमस्तक होकर पैसा लगाने आ रही हैं और अंग्रेजी की तुलना में देशज भाषाओं की महत्ता को स्वीकार कर रही हैं। इस क्रम में हिंदी को स्वाभाविक बढत मिली है,अन्य भाषाएं भी इस प्रक्रिया में अपना विकास करेंगी। इस अर्थ में यह भाषाओं के नवजागरण का दौर है। हिंदी में अनुवाद और डबिंग का इतना व्यापक बाजार पैदा हुआ है इसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था। अनुवाद का ही तकरीबन 12 हजार करोड रूपये का भारत में बाजार है।कई हजार करोड रूपये का डबिंग का बाजार है,अभी तो कई बाल चैनल 24 घंटे हिंदी में डब किए गए कार्यक्रम दिखाते रहते हैं। विज्ञापनों में हिंदी विज्ञापन अकेले 7-8 हजार करोड के बाजार को घेरे हुए हैं। पहले अनूदित विज्ञापन होते थे अब हिंदी के मौलिक विज्ञापन तैयार हो रहे हैं।
कोई भाषा कितनी ताकतवर है यह इस बात से तय होता है कि व्यापार और आर्थिक मीडिया उसमें है या नहीं। अंग्रेजी के बाद हिंदी अकेली भाषा है जिसमें व्यापारिक चैनल और अखबार हैं, जैसे एनडीटीवी प्रोफिट,जी बिजनेस, सीएनबीसी आवाज आदि। इसी तरह बिजनेस स्टैंडर्ड, इकोनॉमिक टाइम्स जैसे आर्थिक अखबार सस्ते दामों पर हिंदी में निकल रहे हैं। आर्थिक अखबार और टीवी चैनलों का हिंदी में आना ,हिंदी में धडाधड इंटरनेट सामग्री का आना, तेजी से ब्लॉग संस्कृति का विकास इस बात का संकेत हैं कि हिंदी अब ग्लोबल भाषा है सही अर्थों में देशी विदेशी नागरिकों की विश्वभाषा है। सैटेलाइट हिंदी चैनलों के करोड़ों दर्शक भारत के बाहर हैं यह सब संभव हुआ है संचार क्रांति,उपग्रह क्रांति, कम्प्यूटर और डिजिटलाईजेशन के कारण।
कहने का तात्पर्य यह है हिंदी आज वास्तव अर्थों में ग्लोबल भाषा है । हिंदी मीडिया ग्लोबल स्तर पर संचार कर रहा है। यह हिंदी का नया पैराडाइम है। यह राज्य,कारपोरेट जगत और तकनीकी कैद से मुक्त एक नए रैनेसां की शुरूआत है। आओ हम संचार क्रांति का स्वागत करें और अपने को हिंदी संस्कृति के साथ 'ई' साक्षर भी बनाएं। 'ई' साक्षरता के बिना हम और हमारी भाषाएं नहीं बचेगी। आज प्रत्येक हिंदीभाषी की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने को संचार क्रांति से जोड़े और अपने को 'ई' साक्षर बनाए।
(भड़ास ब्लाग पर 13 सितम्बर 2009 को प्रकाशित )

सदस्यता लें
संदेश (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
मेरा बचपन- माँ के दुख और हम
माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...
-
भगत सिंह जहां एक जोशीला इंकलाबी था वह एक बहुत अच्छा विद्यार्थी भी था। उसके अध्यापक होने के नाते मैं यह बात दावे से कह सकता हूं कि उसे पढ़ान...
-
लेव तोलस्तोय के अनुसार जीवन के प्रत्येक चरण में कुछ निश्चित विशेषताएं होती हैं,जो केवल उस चरण में पायी जाती हैं।जैसे बचपन में भावानाओ...
-
मैं नहीं चाहता- सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सड़े हुए फलों की पेटियों की तरह बाजार में एक भीड़ के बीच मरने की अपेक्षा एकान्त में किसी सूने वृ...