रि‍यलि‍टी टीवी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रि‍यलि‍टी टीवी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 नवंबर 2009

'सच का सामना' बनाम अम्‍बि‍का सोनी की शैतानी आयतें










केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री भड़की हुई हैं और सीधे अपने अधि‍कार क्षेत्र के बाहर चली गयी हैं। उन्‍होंने 'स्‍टारप्‍लस' को 'सच का सामना' कार्यक्रम के लि‍ए चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी सीधे प्रसारण की स्‍वतंत्रता में हस्‍तक्षेप है। यह चेतावनी 'प्रेशर की राजनीति‍' का परि‍णाम है। माध्‍यमों के संदर्भ में इसे फासीवादी हस्‍तक्षेप कहते हैं। यह चंद सांसदों के कठमुल्‍लेपन के दबाव में लि‍या गया नि‍र्णय है।
    मजेदार बात है कि‍ इन सांसदों ने रात 11 बजे के बाद से कानूनन ब्‍लू फि‍ल्‍म दि‍खाने की अनुमति‍ दी हुई है। इन सांसदों ने इंटरनेट के जरि‍ए ,ब्रॉडबैण्‍ड के जरि‍ए पोर्न वेबसाइट के अबाधि‍त प्रसारण की अनुमति‍ दी हुई है। इन सांसदों की आंखों के सामने अवैध सेक्‍स फि‍ल्‍मों के उत्‍पादन और वि‍तरण का कारोबार व्‍यापक स्‍तर पर फल फूल रहा है। इस सबसे न तो सूचना प्रसररण मंत्रालय को कोई परेशानी है और नहीं 'इंटरमि‍नि‍स्‍टीरि‍यल कमेटी' को ही कोई परेशानी है।
    हम पूछना चाहते हैं कि‍ इंटरनेट से पोर्न वेबसाइट का अबाध प्रसारण कि‍स कानून के तहत और कि‍स खुशी में जारी है ? हम क्‍या यह मान लें कि‍ भारत के लोग पोर्न नहीं देखते। पोर्न देखना,दि‍खाना,बेचना और खरीदना कानूनन अपराध है। हम मांग करते हैं कि‍ राष्‍ट्रहि‍त,समाजहि‍त, बालहि‍त और स्‍त्रीहि‍त में समस्‍त पोर्न वेबसाइट का प्रसारण तुरंत रोका जाए। यह प्रसारण कि‍स खुशी में जारी है और क्‍यों पोर्न के धंधे से राष्‍ट्रीयकृत बैंक अपना व्‍यापार कर रहे हैं ? हमें तमाम कि‍स्‍म के लेन देन और भुगतान को रोकने के बारे में वि‍चार करना चाहि‍ए जो हमारी राष्‍ट्रीयकृत बैंकों के क्रेडि‍ट कार्ड बगैरह के जरि‍ए पोर्न की खरीद के लि‍ए इंटरनेट से हो रहा है। यह कैसे हो सकता है कि‍ इंटरनेट पर आप घर में बैठकर पोर्न देख सकते हैं, रात को 11 बजे के बाद ब्‍लू फि‍ल्‍म देख सकते हैं, लेकि‍न 'सच का सामना' के सवाल -जबाव नहीं देख सकते। क्‍या पोर्न,ब्‍लू फि‍ल्‍में भारतीय संस्‍कृति‍,सभ्‍यता, कानून आदि‍ के दायरे में वैध हैं ? क्‍या उससे हमारे भारतीय परि‍वारों की संस्‍कृति‍ पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता ,यह कैसी संस्‍कृति‍ और सभ्‍यता है जि‍सकी एक साधारण से रि‍यलि‍टी शो के सवालों से चूलें हि‍ल जाती हैं। सरकार कांपने लगती है। मंत्री राजाज्ञा जारी कर देता है। सांसदों की नींद गायब हो जाती है। यह कैसी संस्‍कृति‍ है,यह कैसी परंपरा है जो सवाल और जबाव से थर्राती है। दूसरी बात कोई भी सवाल और जबाव अशोभनीय,अशालीन नहीं होता। सवाल से लोग बि‍गडते नहीं हैं। सवाल से सांस्‍कृति‍क क्षय भी नहीं होता। चाहे वह स्‍वैराचार के बारे में पूछा गया सवाल हो,अवैध संबंधों के बारे में पूछा गया सवाल हो अथवा मंत्री महोदया के शब्‍दों में एकदम अश्‍लील सवाल ही क्‍यों न हो। 
     सवाल तो सवाल है। वह एक वाक्‍यभर है। वाक्‍यों से संस्‍कृति‍ नहीं गि‍रती,लज्‍जि‍त नहीं होती। अशालीनता और अश्‍लीलता सवाल ,जबाव और वाक्‍य में नहीं होती वह तो हमारे मन में होती है। सवाल-जबाव से संस्‍कृति‍ यदि‍ लज्‍जि‍त या आहत होती तो संस्‍कृति‍ का वि‍कास ही नहीं होता। संस्‍कृति‍ के वि‍कास के लि‍ए उन सवालों को बार-बार पूछा गया है जो अछूत माने जाते हैं,अशालीन ,अनैति‍क,और अश्‍लील माने जाते हैं। अंबि‍का सोनी जि‍न नैति‍क मानकों की बात कर रही हैं वे मानक हमें अंग्रेजों की वैचारि‍क गुलामी से मि‍ले हैं। उनसे भारतीय परंपरा का कोई लेना-देना नहीं है। यह देश का दुर्भाग्‍य है कि‍ हमारे सांसद और मंत्री अंग्रेजों के जमाने में तय की गई भारतीय नैति‍कता को नए सि‍रे से आरोपि‍त करने जा रहे हैं।केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अम्‍बि‍का सोनी ने 'स्‍टार प्‍लस' हि‍न्‍दी चैनल को 'सच का सामना' को चेतावनी दी है कि‍ वह अपना रि‍यलि‍टी शो कार्यक्रम तैयार करते समय भारतीय परंपराओं और संस्‍कृति‍ का ख्‍याल रखे। अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसके खि‍लाफ 'केबल टेलीवि‍जन नेटवर्कस (रेगूलेशन) एक्‍ट 1995' के तहत कार्रवाई की जाएगी। मजेदार बात यह है कि‍ मंत्री महोदया का मानना है कि‍ पॉलीग्राफ टेस्‍ट आधारि‍त शो के परि‍णाम बेहतर अभि‍रूचि‍ और भद्रता पर बुरा असर डालते हैं। नैति‍क दुर्बलता,  अगम्‍यागमन, स्‍वैर संबंध आदि‍ वि‍षयों पर सार्वजनि‍क तौर पर सवाल नहीं पूछे जाने चाहि‍ए। पॉलीग्राफि‍क टेस्‍ट के परि‍णाम लज्‍जि‍त करने वाले होते हैं। ये सवाल सि‍र्फ प्रति‍योगी के ही नहीं बल्‍कि‍ दर्शकों और उनके साथ बैठे परि‍वारीजनों के लि‍ए भी लज्‍जि‍त करने वाले होते हैं। जो सवाल पूछे जाते हैं वे अच्‍छी अभि‍रूचि‍ और भद्रता को आहत करने वाले होते हैं। सवालों में अश्‍लील शब्‍दों का प्रयोग कि‍या जाता है। इससे सार्वजनि‍क नैति‍कता और देश पर कालि‍ख लगती है। इस तरह के शब्‍द और सवाल सार्वजनि‍क तौर पर अबाधि‍त ढ़ंग से नहीं पूछे जाने चाहि‍ए। मंत्री महोदया पॉलीग्राफि‍क टेस्‍ट और उसके सवाल जबाव तेलगी कांड में क्‍या अशालीन नहीं लग रहे थे ? तब आप चुप क्‍यों थीं ?
'स्‍टारप्‍लस' चैनल को चेतावनी देने का फैसला 'इंटरमि‍नि‍स्‍टीरि‍यल कमेटी' की बैठक में लि‍या गया। यह कमेटी 'स्‍टारप्‍लस' चैनल के द्वारा भेजे गए जबाव की जांच कर रही थी। उल्‍लेखनीय है कि‍ 'स्‍टार प्‍लस ' को जुलाई 2009 में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने नोटि‍स भेजा था, उस समय राज्‍यसभा में हंगामा हुआ था, उस नोटि‍स के जबाव पर वि‍चार पर करने के बाद 'इंटर मि‍नि‍स्‍टीरि‍ल कमेटी'  ने यह चेतावनी जारी की है। मंत्री महोदया जानती नहीं हैं अथवा जानबूझकर शैतानी कर रही हैं। उन्‍हें अच्‍छी तरह मालूम है कि‍ हि‍न्‍दी में प्रति‍वर्ष ऐसी दसि‍यों बेहतर फि‍ल्‍में आती हैं जि‍नमें उस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, फि‍ल्‍माए जाते हैं जो 'सच का सामना' में पूछे जाते रहे हैं। इससे भी बड़ी बेवकूफी यह कि‍ रि‍यलि‍टी टीवी शो में रि‍यलि‍टी कम नि‍र्मित रि‍यलि‍टी ज्‍यादा होती है। इसे वास्‍तवि‍कता या स्‍वत:स्‍फूर्त्‍त सच्‍चाई की अभि‍व्‍यक्‍ति‍ समझने की भूल नहीं करनी चाहि‍ए।     



रविवार, 23 अगस्त 2009

'सच का समाना' और रि‍यलि‍टी टीवी का खेल

हाइपररियलिटी का सबसे बड़ा खेल टेलीविजन इमेजों में चल रहा है। टीवी इमेजों के माध्यम से हमारे बीच रियलिटी शो पहुँच रहे हैं। रियलिटी टेलीविजन के जरिए हाइपररीयल और रीयल के बीच का भेद खत्म हो गया है। टेलीविजन अब हाइपररीयल इमेजों को ही प्रक्षेपित कर रहा है। यथार्थ और फैंटेसी के बीच फर्क भूल गए हैं। बगैर सोचे समझे फैण्टेसी के जाल में उलझ जाते हैं। ऐसी अवस्था में हम जान ही नहीं पाते कि क्या कर रहे हैं।
हाइपररीयल की चारित्रिक विशेषता है यथार्थ को समृध्द करना। इस प्रसंग में देरिदा का तर्क है यथार्थ को समृध्द करने के नाम पर कृत्रिमता को पेश किया जाता है और उसको ही दर्ज किया जाता है। दर्ज से अर्थ है घटनाविशेष की प्रस्तुति । इस तरह की प्रस्तुतियां पुंसवाद में इजाफा करती हैं और निजता (प्राइवेसी) पर हमला करती हैं। बौद्रिलार्द ने लिखा इससे ऑबशीन के प्रति हमारे मन में आकर्षण पैदा होता है। देखने की इच्छा का ही परिणाम है कि अन्य देखने के लिए आएं।
रियलिटी शो में हम अपनी सुविधाओं ,सत्‍य और आराम का महिमामंडन करते हैं। रियलिटी शो या खबरों में अन्य के कष्टों को देखकर परपीडक आनंद लेते हैं। टेलीविजन इमेज यथार्थ से भी बेहतर नजर आती है। बौद्रिलार्द के शब्‍दों में अब हम टेलीविजन नहीं देखते बल्कि टेलीविजन हमें देखता है। रियलिटी टेलीविजन की सफलता के बाद बौद्रिलार्द का उपरोक्त कथन ज्यादा प्रामाणिक नजर आने लगा है। रियलिटी टेलीविजन हमें अच्छा इसलिए लगता है क्योंकि इसमें ”जीवंत” (लाइव) प्रस्तुतियां होती हैं। ये टेली प्रस्तुतियां हैं।
देरिदा के शब्दों में घटनाओं के आगमन का ‘स्पेस’ तैयार किया जा रहा है। उम्मीदों को गैर-उम्मीद बनाया जा रहा है। खास किस्म के वैविध्य,भिन्नता और स्वर्त:स्फूर्त्तता को टेली स्क्रिप्ट के माध्यम से बनाए रखा जाता है। रियलिटी टेलीविजन की स्क्रिप्ट स्वर्त:स्फूर्त्तता का आभास देती है। यह अ-निर्देशित है । जिसके कारण ”प्रामाणिक” को कैद करना,चरित्रों के छिपे हुए आयामों को कैमरे में कैद करना इसका लक्ष्य होता है। इसके कारण यह स्वर्त:स्फूर्त्त लगती है। देरिदा ने इस प्रक्रिया को messianism नाम दिया है। देरिदा ने Echographies of Television में लिखा है कि messianism के द्वारा घटना को निर्देशित किया जाता है। भविष्य का वायदा किया जाता है। इसका खुलापन इस बात की संभावनाओं के द्वार खोलता है कि हम आनंद ले सकें। लाइव टेलीविजन में पुष्टि और सत्य का तत्व रहता है। जिससे इसे लिखित स्क्रिप्ट वाले कार्यक्रमों जैसे-टॉक शो आदि से अलग करने में मदद मिलती है। यह सारा लाइव रीयल टाइम में सम्पन्न होता है। इस तरह के कार्यक्रम में एकल विलक्षणता होती है। इसमें जिस आकार के क्षणों को बांधने की कोशिश की जाती है वे वर्तमान का अपरिवर्तनीय रूप हैं। इसमें यह तथ्य छिपा है कि ” यह चीज तो वहां थी। ” यह भी तर्क दिया जा सकता है कि जिसे सम्बोधित किया जा रहा है वह खुश होता है कि उसे रियलिटी टेलीविजन के द्वारा सम्बोधित किया जा रहा है। किंतु ग्रहणकर्त्ता इसके अर्थनिर्माण में हिस्सा नहीं लेता। आत्मस्वीकारोक्ति के दृश्य ही यथार्थ होते हैं। वैसे ही जैसे प्रसारित कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग का प्रधान लक्ष्य होता है दर्शकों को कार्यक्रम में व्यस्त रखना, बांधे रखना। कार्यक्रम में दर्शकों की ‘शिरकत’ को सुनिश्चित बनाने का तरीका है एसएमएस के जरिए इण्डियन आइडल जैसे कार्यक्रमों में दर्शकों को भागीदारी के लिए उद्बुध्द करना। दर्शक जिसके पक्ष में एसएमएस करते हैं उस पसंदीदा कलाकार की प्रस्तुतियां देखते हैं, उत्तेजित होते हैं, अपनी राय का इजहार करते हैं,संवाद करते हैं। इसी को देरिदा ने ‘यथार्थ प्रभाव” कहा है।
रियलिटी टेलीविजन देखते समय आमलोग पारदर्शी रूप में देखते हैं। इसकी पोर्नोग्राफी और अश्लीलता के साथ तुलना की जा सकती है। यह बर्बरता के नाटक का एकदम विलोम है। यह हिंसा जैसी बर्बरता नहीं है, किंतु यह बर्बरता है जब अभिनेता समस्त कपड़े उतार देता है,अपने मुखौटे उतार देता है और सत्य को दर्शक के सामने पेश करता है। यह ऐसा सत्य है जिसे दर्शक देखना नहीं चाहते। इसका पाठ ,अर्थ पर हावी रहता है।
रियलिटी शो में नाटकीयता के जरिए विलक्षण और विशिष्ट भाषा निर्मित की जाती है। विचार,भावभंगिमा को अवधारणा की शक्ल प्रदान की जाती है। इस प्रक्रिया में रियलिटी टीवी जब हस्तक्षेप करता है तब बर्बररूप में ही हस्तक्षेप करता है। चाहे वर्चुअल रूप में ही सही। हाल ही में ‘सच का सामना’ की पद्धति‍ का अनुसरण करके स्‍त्री पर हमले घटना सि‍र्फ प्रमाण मात्र है।
खबरों और अन्‍य कार्यक्रमों अपराध की घटनाओं को ‘परफेक्ट क्राइम’ के रूप में पेश किया जा रहा है। ‘परफेक्ट क्राइम’ की घटना बनाते समय उसे महज सूचना में तब्दील कर दिया जाता है। ‘परफेक्ट क्राइम’ लोगों को आकर्षित करता है,यह ऐसा अपराध है जो उन्हें जिंदगी में अपराध से पार्थक्य रखना सिखाता है। अपराध को परफेक्ट अपराध बनाते समय टीवी अपराध को तुच्छ,साधारण अपराध,उपेक्षणीय अपराध बनाता है। अपराध की तुच्छता इनदिनों भवितव्यता अथवा नियति के रूप में आ रही है। जाहिर है जब भाग्य ही खराब है तो मनुष्य कुछ भी नहीं कर सकता। उसे भाग्य को मान लेना होगा। समर्पण कर देना चाहिए। मनुष्य से बड़ा है उसका भाग्य या नियति। ऐसी अवस्था में मनुष्य कुछ भी नहीं कर सकता।
वास्तविकता एक नियति के रूप में आ रही है,हमारी इच्छा इस नियति को देखने की होती है। हम ज्योंही इसके दृश्यों को देखना शुरू करते हैं,हम स्वयं को मीडिया ऑब्जेक्ट के रूप में देखना शुरू कर देते हैं।
( mohalla Live में मज्क़ूर आलम के लेख 'मेरा ज़ख़्मी जमीर अभी जिंदा है उर्फ एक करोड़ का झूठा सच' पर व्‍यक्‍त वि‍चार )

विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...