प्रभाष जोशी के पूरे साक्षात्कार पर एक बात रेखांकित करना बेहद जरूरी है इस साक्षात्कार में उन्होंने अपना जो इतिहास ज्ञान प्रदर्शित किया है, उसका इतिहास के तथ्यों से कोई लेना देना नहीं है बल्कि यह इतिहास के बारे में गलतबयानी है। इस गलतबयानी की जड़ है इतिहास की गलत समझ। कुछ नमूने दखें और गंभीरता के साथ विचार करें कि प्रभाष जोशी कितना सच बोल रहे हैं।
प्रभाष जी ने कहा है ''मारिया मिश्रा नाम की एक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की महिला हैं, उन्होंने एक अच्छी किताब लिखी है India since the Rebellion: Vishnu's Crowded Temple. उसमें उन्होने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू तो आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल थे. क्योंकि उन्होंने उन्हीं चीजों को कंटिन्यू किया जो कि गवर्नर जनरल करते थे।''
क्या यह बयान तथ्यों से पुष्ट होता है ? क्या भारत की आज जो आत्मनिर्भर देश की छवि है वह क्या अंग्रेजों के मार्ग पर चलने के कारण संभव थी ? सार्वजनिक क्षेत्र का जो विशाल तंत्र खड़ा किया गया वैसा क्या अंग्रेजों की नीतियों पर चलते हुए संभव था ? आज स्थिति यह है अमेरिका को आर्थिक मंदी के संकट से निकालने में भारत प्रमुख आर्थिक मददगार है। अमरीकी बैंकों के चीन के बाद सबसे ज्यादा बॉण्ड भारत ने खरीदे हैं । आज ब्रिटेन अपनी भी मदद करने की स्थिति में नहीं हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में नेहरू ने ऐसे समय पर निवेश शुरू किया जब भारत में कोई इसके पक्ष में नहीं था,सिवाय पूंजीपतियों के। नेहरू ने बुनियादी उद्योगों का निर्माण किया और आज हम उसी फिक्स डिपोजिट को बेच बेचकर देश चला रहे हैं। अर्थशास्त्र की भाषा में इसे विनिवेश कहते हैं। जबकि यह सार्वजनिक संपत्ति की खुली लूट है। भारत के लोकतंत्र में हजार कमियां निकाल सकते हैं किंतु यह अपने आपमें यूनिक है, इसका संविधान विशिष्ट है। यह ब्रिटेन के संविधान की नकल नहीं है।
प्रभाष जी ने कहा है ''कम्युनिस्टों ने भारत छोड़ो आंदोलन के खिलाफ अंग्रेजों की मुखबिरी की थी।'' यह वक्तव्य एकसिरे से आधारहीन है,प्रभाष जोशी को चुनौती है कि वे उन कम्युनिस्टों के नाम बताएं जो मुखबिरी करते थे,कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी कतारों में थे, खासकर 1940- 41 के बाद कांग्रेस संघर्ष कर रही थी या कम्युनिस्ट संघर्ष कर रहे थे ? प्रभाष जी चाहें तो अपने प्रिय धर्मनिरपेक्ष इतिहासकारों के लेखन पर एक एक नजर डालकर देख लें, ज्यादा न सही यशपाल की किताबें ही पढ़ लें, कम से कम यशपाल उनसे कम देशभक्त नहीं थे, लेखक भी उनसे कमजोर नहीं थे,कम से कम जसवंत सिंह की किताब पढ़ने से ज्यादा आनंददायक पाठ है उनका।
प्रभाष जोशी के अनुसार ''जब अंग्रेज यहां आकर औद्योगिकरण कर रहे थे तो मार्क्स ने कहा कि वो भारत की उन्नति कर रहे हैं।'' भारत में अंग्रेजों औद्योगिकीकरण नहीं किया बल्कि निरूद्योगीकरण किया,भारत के कच्चे माल के दोहन से औद्योगिक क्रांति ब्रिटेन में हो रही थी, भारत के विकास के जो आंकड़े प्रभाष जी ने दिए हैं, वे भी सही नहीं हैं। अंग्रेजों की नीतियों के चलते भारत के किसान की कृषिदासता बढ़ी, पामाली बढ़ी,अनगिनत अकाल पढ़े। इन सभी पहलुओं पर मार्क्सवादियों ने ही सबसे पहले रोशनी डाली थी, गांधीजी ने नहीं। प्रभाष जोशी जानते हैं कि दादाभाई नौरोजी पहले बड़े देशभक्त थे जिन्होंने अंग्रेजों की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर लिखा था, उनके लेखन में आए आंकड़े भी प्रभाष जोशी के मत की पुष्टि नहीं करते। जोशी जी जान लें अंग्रेजों के आने के बाद सन् 1770 में पहला अकाल पड़ा था जिसने लगभग एक करोड लोगों की जान ले ली,तब से अकाल,हैजा,प्लेग,संक्रामक बीमारियों के हमले आम बात हो गए। कार्ल मार्क्स पहले विचारकों में थे जिनके द्वारा पहलीबार ब्रिटेन के साम्राज्य का भयावह चित्रण सामने आया था, उनके सारे लेख अब हिंदी में भी हैं। मार्क्स ही पहले व्यक्ति थे जिन्होने यह रेखांकित किया था कि आखिरकार भारत में अंग्रेज क्यों आने में सफल रहे।
( यह टिप्पणी 'deshkal.com पर प्रकाशित प्रभाष जोशी के विवादास्पद साक्षात्कार पर लिखी गयी )
जगदीश्वर चतुर्वेदी। कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर। पता- jcramram@gmail.com
बुधवार, 26 अगस्त 2009
मंगलवार, 25 अगस्त 2009
चीन के कम्युनिस्टों का संपत्ति प्रेम
हाल ही में जारी हुरून रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर चीन में रहते हैं। एक लाख तेतालीस हजार मल्टीमिलिनियर और आठ हजार आठ सौ बिलिनियर चीन में हैं। अकेले शंघाई में 1,16,000 मल्टीमिलिनियर और सात हजार बिलिनियर हैं। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं,अथवा सदस्यों के करीबी रिश्तेदार हैं,अथवा भू.पू. सेना अधिकारी हैं। इनके शौक हैं शानदार बड़े बड़े रिहाइशी भवन,विला ,मर्सडीज कार आदि खरीदना,इनकी बीबियों के शौक हैं मंहगे शानदार क्लबों में जाना,पियानो बजाना सीखना,कलाकृतियां खरीदना ,दुनिया के वित्तीय जगत के बारे में अपडेट रहना। काश भारत में कम्युनिस्ट अरबपति होते।
सोमवार, 24 अगस्त 2009
प्रभाष जोशी पर बहस व्यक्तिगत नहीं पेशेवर है
सिद्धार्थ जी ,लगता है आप समझदार व्यक्ति हैं,लिखा हुआ पढ़ लेते हैं,मेरा सारा लिखा आपके सामने है आप कृपया बताएं कि कहां पर गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। क्या आलोचना लिखना गाली है ? यदि आलोचना लिखना गाली है तो फिर आलोचना विधा को क्या कहेंगे ? लिखा हुआ और यथार्थ की कसौटी पर परखा हुआ छद्म नहीं वास्तविक होता है,छद्म लेखन के लिए जिन उपायो की जरूरत होती है उनमें से एक है रूपकों के जरिए अनेकार्थी बातें करना और यह काम प्रभाष जोशी ने अपने साक्षात्कार में खूब किया है ,सती के प्रसंग में।
किसी के लिखे पर लिखना,आलोचनात्मक नजरिए से लिखना गाली-गलौज नहीं कहलाता,यह स्वस्थ समाज का लक्षण है, आंखें बंद करके रखना,जो कहा गया है उसे अनालोचनात्मक ढ़ंग से मान लेना आधुनिक होना नहीं है, आधुनिक व्यक्ित वह है जो असहमत होता है,आप जब असहमत होने वालों को गलत ढ़ंग से व्याख्यायित करते हैं तो हमें दिक्कत होगी ,हम चाहेंगे आप हमसे तर्क के साथ असहमति व्यक्त करें।निष्कर्ष और जजमेंट सुनाकर फैसला न दें।
भाई रणवीर जी, इंटरनेट पर जाओगे तो कुछ भी हो सकता है,मैं बहुत ही भरोसे कह रहा हूं, ‘मोहल्ला लाइव’ पर आयी प्रतिक्रियाओं को महज प्रतिक्रिया के रूप में लें,संपादकों के नाम पत्र तो इससे भी खराब भाषा में आते हैं और संपादकजी उन्हें पढते भी हैं,यह बात दीगर है कि छापते नहीं हैं।
‘निर्मम कुटाई’ को शाब्दिक अर्थ में ग्रहण न करें ,उसकी मूल भावना को पकडने की कोशिश करें ,जैसे प्रभाष जी से सती के ‘सत्व’ और ‘निजत्व’ की मौलिक खोज की है, वे जरा प्रमाण दें सती के ‘सत्व’ के ? उनकी सती का ‘सत्व’ सावित्री तक ही क्यों रूका हुआ है ? वह वर्तमान काल में क्यों नहीं आता ? मैं दावे के साथ कह सकता हूं यदि वे यही बात हाल के दिनों में हुई किसी सती के बारे में बताएं तो उनकी सारी पोल स्वत: खुल जाएगी। कृपया रूपकंवर के ‘सत्व’ का रहस्य बताएं ? क्या राजस्थान में सती के मंदिर स्त्री के ‘सत्व’ और ‘निजत्व’ के प्रदर्शन के लिए बने हैं ? बलिहारी है,कृपया सतीमंदिरों के सती को ‘सत्व’ में रूपान्तरित करके देखें क्या अर्थ निकलता है ? जरा उस बेलगाम गद्य की बानगी ‘नेट’ पाठक भी देखें और ‘सत्व’ का आनंद लें ? दूसरी बात यह कि मेरा परिचय और पता जान लें ,वेब पर नाम के साथ आसानी से मिल जाएगा।
चार्वाक सत्य जी, आप काहे को नाराज हो रहे हैं, आलोक तोमर के गद्य में व्यंग्य होता है और सत्य भी। आलोक जी का यह कथन प्रभाष जोशी के लिए काफी है,आलोक तोमर ने लिखा है ”लेकिन जहां तक भारत में नेट का समाज नहीं होने की बात है, वहां मैं अपने गुरु से विनम्रतापूर्वक असहमत होने की आज्ञा चाहता हूं। भारत में इंटरनेट का समाज आज लगभग उतना ही विकसित है जितना छपे हुए अखबारों और पत्रिकाओं का। प्रभाष जी ने अगर एक शब्द लिखा या बोला तो नेट के तमाम ब्लॉग और वेबसाइट पर हर शब्द के जवाब में हजारों लाखों शब्द लिखे गए।” इससे बेहतर प्रशंसा नेट लेखकों की नहीं हो सकती,रही बात प्रभाषजी के ‘महानायक’ होने की तो वे ‘महानायक’ रहेंगे, उस पद का फिलहाल दूर-दूर तक हिंदी में कोई संपादक दावेदार नहीं है। वे अपने चर्चित साक्षात्कार में व्यक्त किए गए प्रतिगामी विचारों के बावजूद ‘महानायक’ रहेंगे।वे प्रेस संपादकों की परंपरा के अंतिम ‘महानायक’ हैं, क्योंकि यह युग ‘नायक’ और ‘महानायक’ के अंत के साथ ही शुरू हुआ है।
आलोक तोमर ने लिखा है ”प्रभाष जी को बताया गया था कि इंटरनेट पर बहुत धुआंधार बहस उनके बयानों को लेकर छिड़ गई थी और अब तक छिड़ी हुई है। उस बहस में मैं भी शामिल था इसलिए उन्होंने मुझसे बात की। गुस्से में लिखे हुए एक वाक्य के लिए झाड़ भी लगाई।” यहां ‘ झाड़’ शब्द पर ध्यान दें। प्रभाष जोशी अपने सबसे प्रिय पत्रकार को क्या लगा रहे हैं ? ‘झाड़’, हम लोगों से संवाद नहीं करने का मूल सूत्र यहां मिल गया है,काश हम भी उनके चेले होते अथवा सहकर्मी होते तो कम से कम जो सौभाग्य बंधुवर आलोक तोमर को मिला है वह हमें भी नसीब होता। आलोक तोमर की बाकी बातों पर कुछ नहीं कहना है क्योंकि उन्हें अपनी बात अपने लहजे में कहने का उन्हें पूरा हक है ,और ‘अल्लू पल्लू’ कोई गाली नहीं है,वैसे ही बेकार का शब्द है। दोस्त अगर गाली भी दे तो हंसकर सुन लेना चाहिए ,आलोक तोमर हमारे अजीज दोस्त रहे हैं और आज भी हैं।
चार्वाक सत्य जी,’जनसत्ता’ को बर्बाद करने में मालिकों की बड़ी भूमिका है,संपादक तो निमित्त मात्र है। आप प्रभाष जी को कहां रखते हैं यह समस्या नहीं है, वे जहां हैं वहीं रहेंगे। किसी पत्रकार को प्रबंधन क्षमता के आधार पर नहीं संपादकीय क्षमता के आधार पर देखना चाहिए। प्रभाष जोशी निश्चित रूप से अद्वितीय संपादक थे। यह स्थान उन्होंने लेखन के बल पर बनाया है,भूल और गलतियों के आधार पर नहीं,प्रत्येक लेखक से भूलें होती हैं,दृष्टिकोणगत भूलें भी होती हैं,’परफेक्शन’ की कसौटी पर प्रभाषजी को परखने की जरूरत नहीं है,वे उन बीमारियों के भी शिकार रहे हैं जो प्रतिष्ठानी प्रेस के संपादक में होती हैं। ये बीमारियां प्रतिष्ठानी प्रेस के संपादक में कहीं पर भी हो सकती हैं। ‘एक्सप्रेस ग्रुप’ की हालत को समग्रता में देखें, किस तरह वह धीरे धीरे मार्केट में कमजोर होता चला गया है,’जनसत्ता’ इस प्रक्रिया में तुलनात्मक तौर पर ज्यादा बर्बाद हुआ है,यह दुख की बात नहीं है, आप अखबार को यदि ‘विचार’ साहित्य का पर्याय बना देंगे तो यह दुर्गत किसी के भी साथ हो सकती है, खबरों के युग में,नई तकनीक और नई प्रबंधन कला के युग में ‘एक्सप्रेस’ ग्रुप के मालिक अपने को समय के अनुरूप तेज गति से बदल ही नहीं पाए और एक्सप्रेस ग्रुप को समग्रता में संकट से गुजरना पड़ रहा है। ‘जनसत्ता’ अखबार बेखबर लोगों का अखबार जब से बनना शुरू हुआ तब से उसका प्रेस जगत में दीपक लुप लुप करने लगा। यह दुर्दशा प्रभाषजी के संपादनकाल से ही आरंभ हो गयी थी। एक जमाना ‘जनसत्ता’ हिन्दी के जागरूक पाठकों का ही नहीं हिन्दी अनिवार्य अखबार था,बाद में किसी को पता ही नहीं है कि वह कहां है, क्या छाप रहा है,पाठकों से जनसत्ता का अलगाव पैदा क्यों हुआ यह अलग बहस का विषय है।
चार्वाक सत्य जी, मुश्किल यह है प्रभाष जी सोचते हैं वे ‘महान’ कार्य कर रहे थे , ‘महान’ लेखन कर रहे थे , वे जो भी कुछ लिखते हैं ‘महान’ लिखते हैं ,और इस ‘महानता’ के बोझ ने ही ‘जनसत्ता’ अखबार के बारह बजा दिए। संपादक के नाते और सलाहकार संपादक के नाते प्रभाष जोशी अपनी भूमिका निभाने में एकदम असफल रहे हैं, ‘जनसत्ता’ की दुर्दशा के कारणों में से उनका संपादकीय रवैयाया गैर पेशेवर था, वे प्रधान कारण थे। वे यह मानते ही नहीं थे, कि अखबार के लिए नयी तकनीक,नयी प्रबंधन शैली,नयी मार्केटिंग आदि की जरूरत होती है, वे तो सिर्फ ‘विचार’ और ‘अपने नाम’ पर अखबार बेचना चाहते थे और परिणाम सामने हैं। उनके नाम से अखबार पसर चुका है, कोई उसे खरीदने को तैयार नहीं है। आज ‘जनसत्ता’ को कम से कम छापा जाता है और उससे भी कम बिक्री होती है।अधिकांश शहरों में तो वह स्टाल पर भी नजर नहीं आता,यह स्थिति दिल्ली की भी है। ‘जनसत्ता’ का पराभव ठोस सच्चाई है आभासी अगर कुछ है तो प्रभाष जोशी का लेखन। आलोक तोमर ने सही बात कही है उसे गंभीरता से लेना चाहिए,आलोक तोमर ने प्रभाष जी के बारे में सही लिखा है वह,’ एक हद तक आत्मघाती सरोकारों से जुड़े रहे हैं ।’ एक संपादक के ‘आत्मघाती सरोकार’ उसके व्यक्ितत्व,पेशे और पाठक सबको नष्ट करते हैं। ‘जनसत्ता’ कमाए यह चिन्ता प्रभाषजी की कभी नहीं थी,यह बात दीगर थी कि जनसत्ता के बहाने उन्होंने अपना हिसाब-किताब ठीक जरूर रखा। उनके गैर पेशेवर रवैयये के कारण ही बेहतरीन पत्रकारों को जनसत्ता से अलग होना पड़ा।
चार्वाक सत्य जी,थोड़ा गंभीरता के साथ इस ‘डिस इनफारर्मेशन’ अभियान यानी ‘सत्य का अपहरण कांड’ पर भी ध्यान दें,
प्रभाष जोशी के अभी पुराने साक्षात्कार की स्याही सूखी भी नहीं थी कि उन्होंने अपने ‘ज्ञान’ और ‘सत्यप्रेम’ का परिचय फिर से दे दिया है। जो लोग उनके प्रति श्रद्धा में बिछे हुए हैं उन्हें गंभीरता के साथ ‘जनसत्ता’ (23 अगस्त 2009) के ‘कागद कारे’ स्तम्भ में प्रकाशित ‘सड़ी गॉठ का खुलना’ शीर्षक टिप्पणी पर सोचना चाहिए। यह टिप्पणी एक महान सम्पादक के सत्य- अपहरण की शानदार मिसाल है।
प्रभाष जोशी ने अपने मिजाज और नजरिए के अनुसार चाटुकारिता की शैली में जसवंत सिंह प्रकरण पर जसवंत सिंह के बारे में लिखा है ,” अपने काम,अपनी निष्ठा और अपनी राय पर इस तरह टिके रहकर जसवंत सिंह ने अपनी चारित्रिक शक्ति और प्रमाणिकता को ही सिद्ध नहीं किया है, अपने संविधान में से दिए गए अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार को भी बेहद पुष्ट किया है।” आश्चर्यजनक बात यह है कि प्रभाषजी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में यह सब लिख रहे हैं जो खुल्लमखुल्ला भारत के संविधान और संप्रभुता को गिरवी रखकर कंधहार कांड का मुखिया था,इस व्यक्ति को मौलिक अधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार देने का अर्थ है हिटलर की टीम के गोयबल्स को बोलने का अधिकार देना , सवाल यह है गोयबल्स यदि हिटलर से अपने को अलग कर लेगा तो क्या उसके इतिहास में दर्ज अपराध खत्म हो जाएंगे ? प्रभाषजी जब जसवंत सिंह की पीठ थपथपा रहे हैं तो प्रकारान्तर से जसवंत सिंह के ठोस राजनीतिक कुकर्मों ,राष्ट्रद्रोह और सत्य को भी छिपा रहे हैं, क्या भाजपा और शिवसैनिकों के द्वारा किए गए सांस्कृतिक हमले और अभिव्यक्ति की आजादी पर किए गए हमलों का जसवंत सिंह द्वारा किया गया समर्थन हम भूल सकते हैं ? क्या बाबरी मस्जिद विध्वंस और दंगों में संघ और उनके संगठनों की भूमिका और उसके प्रति जसवंत सिंह का समर्थन भूल सकते हैं ? प्रभाषजी जब संघ के बारे में,कांग्रेस के बारे में लिखते हैं उन्हें अतीत की तमाम सूचनाएं याद आती हैं,घटनाएं याद आती हैं,लेकिन जसवंत सिंह प्रकरण में उन्हें जसवंत सिंह की कोई भी पिछली घटना याद नहीं आयी, इसी को कहते हैं सत्य का अपहरण और ‘डिस- इनफॉरर्मेशन’ .
दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रभाष जी को इतिहास और राजनीतिक दलों के अन्तस्संबंध पर विचार करते समय यह भी धन रखना होगा कि कांग्रेस,कम्युनिस्ट, सोशलिस्ट आदि सभी दलों के मानने वाले इतिहासकारों में अपनी ही विचारधारा और नजरिए के लोगों के बीच मतभेद रहे हैं, इतिहास को लेकर मतभिन्नता के आधार पर कभी कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने अपने सदस्य इतिहासकारों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रभाष जी यदि जसवंत सिंह को अपनी एक सडी गॉठ खोलने के लिए यदि साढे छह सौ पेज चाहिए तो आपको जसवंत सिंह के राजनीतिक सत्य का उजागर करने के अभी कितने पन्ने और चाहिए ? प्रभाषजी जैसा महान पत्रकार यह विश्वास कर रहा है कि जसवंत सिंह को किताब लिखने के कारण निकाला गया,सच यह है कि राजस्थान के अधिकांश भाजपा विधायक और उनकर नेत्री चाहती थीं कि पहले अनुशासनहीनता के लिए जसवंत सिंह को पार्टी से निकालो, वरना वे सब चले जाते,भाजपा ने हानि लाभ का गणित बिठाते हुए जसवंत सिंह को निकालने में पार्टी का कम नुकसान देखा, उनके निष्कासन में अन्य किसी कारक की खोज करना मूर्खता ही है। इससे भी बड़ी बात यह है कि इतिहास के प्रति प्रभाषजी का किस्सा गो का रवैयया रहा है। भक्तों से जबाव की अपेक्षा है।
शंबूक जी, बहस को हल्का बनाने से क्या होगा ? आप उन्हें नायक,महानायक नहीं मानते ठीक है, आपका लोकतांत्रिक हक है और लोकतांत्रिक विवेक है कि आप उन्हें ही क्यों किसी को कुछ भी मानें,आप धन्य हैं,हमें धिक्कार है, आपका मूल्यांकन सही ,मामला अगर इतने से ही शांत हो जाए और जोशी जी बोलें तो समझें ठीक है, वरना तो विभारानी की बात ही ठीक है ‘हम सब रहम करें’,
अव्छी नेट पत्रकारिता को खराब करने से क्या लाभ ? आप जिस तरह के उदाहरण दे रहे हैं और हल्की बातें कहकर सारे मामले को दूसरी दिशा देना चाहते हैं वह तो प्रभाष जोशी के लिए अच्छा होगा और उनके भक्तों की इस बहस में व्यक्त धारणाओं की पुष्टि ही होगी।आप कम से कम अपना नहीं तो अपने कहे के प्रभाव का तो ख्याल रखें,ऐसा करते रहेंगे तो इससे साख नहीं बनेगी, इसे उपदेश न समझें,यह सुझाव भी नहीं है, यह महज एक राय है। इसे मानें या न मानें आपके ऊपर है। सबसे अच्छा तो यही होता कि आपको लोग वास्तव में नामों से सामने अपनी बातें रखते, खुलकर प्यार से बातें करते, नाम बदलकर लिखने से बात का वजन खत्म हो जाता है,मुखौटों पर लोग वैसे भी विश्वास नहीं करते। आप अच्छे लोग हैं और लोकतांत्रिक लय में रहते हैं, हमारे लिए तो यही काफी है अब यह आपके ऊपर है अपना गांव किसे सौंपें ,अपना काम कैसे करें,कैसे व्यक्त करें,सही नाम से या छद्म नाम से ,यह तो आपके ऊपर है। आप अपने दोस्त और दुश्मन को नहीं पहचानेंगे तो फिर हम बहस क्यों कर रहे हैं ?मैं फिर दोहरा रहा हूं, प्रभाष जोशी हमारे वर्ग शत्रु नहीं हैं। हम लोग लिखते हैं,घृणा का व्यापार नहीं करते। जो लेखक,पाठक, यूजर, राजनीतिज्ञ,संस्कृतिकर्मी घृणा का व्यापार करता है उसका समाज में कोई स्थान नहीं है।हमें अभी तक यही लगा है आप अच्छे लोग हैं,लोकतंत्र में विश्वास करते हैं,घृणा तंत्र में नहीं। हमारे मतभेद,विरोध,असहमति आप जो भी कुछ कहें वह प्रभाष जोशी के लिखे के साथ हैं, उनके व्यक्तिगत जीवन से हमें क्या लेना-देना जब तक वह सामाजिक नहीं होता.
( mohalla Live पर विभारानी की टिप्पणी 'प्रभाष जी की मति भ्रष्ट हो गयी है, आप सब रहम करें' को विस्तृत अध्ययन के लिए देखें ,उपरोक्त विचार वहां पर ही व्यक्त किए गए थे )

रविवार, 23 अगस्त 2009
'सच का समाना' और रियलिटी टीवी का खेल
हाइपररियलिटी का सबसे बड़ा खेल टेलीविजन इमेजों में चल रहा है। टीवी इमेजों के माध्यम से हमारे बीच रियलिटी शो पहुँच रहे हैं। रियलिटी टेलीविजन के जरिए हाइपररीयल और रीयल के बीच का भेद खत्म हो गया है। टेलीविजन अब हाइपररीयल इमेजों को ही प्रक्षेपित कर रहा है। यथार्थ और फैंटेसी के बीच फर्क भूल गए हैं। बगैर सोचे समझे फैण्टेसी के जाल में उलझ जाते हैं। ऐसी अवस्था में हम जान ही नहीं पाते कि क्या कर रहे हैं।
हाइपररीयल की चारित्रिक विशेषता है यथार्थ को समृध्द करना। इस प्रसंग में देरिदा का तर्क है यथार्थ को समृध्द करने के नाम पर कृत्रिमता को पेश किया जाता है और उसको ही दर्ज किया जाता है। दर्ज से अर्थ है घटनाविशेष की प्रस्तुति । इस तरह की प्रस्तुतियां पुंसवाद में इजाफा करती हैं और निजता (प्राइवेसी) पर हमला करती हैं। बौद्रिलार्द ने लिखा इससे ऑबशीन के प्रति हमारे मन में आकर्षण पैदा होता है। देखने की इच्छा का ही परिणाम है कि अन्य देखने के लिए आएं।
रियलिटी शो में हम अपनी सुविधाओं ,सत्य और आराम का महिमामंडन करते हैं। रियलिटी शो या खबरों में अन्य के कष्टों को देखकर परपीडक आनंद लेते हैं। टेलीविजन इमेज यथार्थ से भी बेहतर नजर आती है। बौद्रिलार्द के शब्दों में अब हम टेलीविजन नहीं देखते बल्कि टेलीविजन हमें देखता है। रियलिटी टेलीविजन की सफलता के बाद बौद्रिलार्द का उपरोक्त कथन ज्यादा प्रामाणिक नजर आने लगा है। रियलिटी टेलीविजन हमें अच्छा इसलिए लगता है क्योंकि इसमें ”जीवंत” (लाइव) प्रस्तुतियां होती हैं। ये टेली प्रस्तुतियां हैं।
देरिदा के शब्दों में घटनाओं के आगमन का ‘स्पेस’ तैयार किया जा रहा है। उम्मीदों को गैर-उम्मीद बनाया जा रहा है। खास किस्म के वैविध्य,भिन्नता और स्वर्त:स्फूर्त्तता को टेली स्क्रिप्ट के माध्यम से बनाए रखा जाता है। रियलिटी टेलीविजन की स्क्रिप्ट स्वर्त:स्फूर्त्तता का आभास देती है। यह अ-निर्देशित है । जिसके कारण ”प्रामाणिक” को कैद करना,चरित्रों के छिपे हुए आयामों को कैमरे में कैद करना इसका लक्ष्य होता है। इसके कारण यह स्वर्त:स्फूर्त्त लगती है। देरिदा ने इस प्रक्रिया को messianism नाम दिया है। देरिदा ने Echographies of Television में लिखा है कि messianism के द्वारा घटना को निर्देशित किया जाता है। भविष्य का वायदा किया जाता है। इसका खुलापन इस बात की संभावनाओं के द्वार खोलता है कि हम आनंद ले सकें। लाइव टेलीविजन में पुष्टि और सत्य का तत्व रहता है। जिससे इसे लिखित स्क्रिप्ट वाले कार्यक्रमों जैसे-टॉक शो आदि से अलग करने में मदद मिलती है। यह सारा लाइव रीयल टाइम में सम्पन्न होता है। इस तरह के कार्यक्रम में एकल विलक्षणता होती है। इसमें जिस आकार के क्षणों को बांधने की कोशिश की जाती है वे वर्तमान का अपरिवर्तनीय रूप हैं। इसमें यह तथ्य छिपा है कि ” यह चीज तो वहां थी। ” यह भी तर्क दिया जा सकता है कि जिसे सम्बोधित किया जा रहा है वह खुश होता है कि उसे रियलिटी टेलीविजन के द्वारा सम्बोधित किया जा रहा है। किंतु ग्रहणकर्त्ता इसके अर्थनिर्माण में हिस्सा नहीं लेता। आत्मस्वीकारोक्ति के दृश्य ही यथार्थ होते हैं। वैसे ही जैसे प्रसारित कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग का प्रधान लक्ष्य होता है दर्शकों को कार्यक्रम में व्यस्त रखना, बांधे रखना। कार्यक्रम में दर्शकों की ‘शिरकत’ को सुनिश्चित बनाने का तरीका है एसएमएस के जरिए इण्डियन आइडल जैसे कार्यक्रमों में दर्शकों को भागीदारी के लिए उद्बुध्द करना। दर्शक जिसके पक्ष में एसएमएस करते हैं उस पसंदीदा कलाकार की प्रस्तुतियां देखते हैं, उत्तेजित होते हैं, अपनी राय का इजहार करते हैं,संवाद करते हैं। इसी को देरिदा ने ‘यथार्थ प्रभाव” कहा है।
रियलिटी टेलीविजन देखते समय आमलोग पारदर्शी रूप में देखते हैं। इसकी पोर्नोग्राफी और अश्लीलता के साथ तुलना की जा सकती है। यह बर्बरता के नाटक का एकदम विलोम है। यह हिंसा जैसी बर्बरता नहीं है, किंतु यह बर्बरता है जब अभिनेता समस्त कपड़े उतार देता है,अपने मुखौटे उतार देता है और सत्य को दर्शक के सामने पेश करता है। यह ऐसा सत्य है जिसे दर्शक देखना नहीं चाहते। इसका पाठ ,अर्थ पर हावी रहता है।
रियलिटी शो में नाटकीयता के जरिए विलक्षण और विशिष्ट भाषा निर्मित की जाती है। विचार,भावभंगिमा को अवधारणा की शक्ल प्रदान की जाती है। इस प्रक्रिया में रियलिटी टीवी जब हस्तक्षेप करता है तब बर्बररूप में ही हस्तक्षेप करता है। चाहे वर्चुअल रूप में ही सही। हाल ही में ‘सच का सामना’ की पद्धति का अनुसरण करके स्त्री पर हमले घटना सिर्फ प्रमाण मात्र है।
खबरों और अन्य कार्यक्रमों अपराध की घटनाओं को ‘परफेक्ट क्राइम’ के रूप में पेश किया जा रहा है। ‘परफेक्ट क्राइम’ की घटना बनाते समय उसे महज सूचना में तब्दील कर दिया जाता है। ‘परफेक्ट क्राइम’ लोगों को आकर्षित करता है,यह ऐसा अपराध है जो उन्हें जिंदगी में अपराध से पार्थक्य रखना सिखाता है। अपराध को परफेक्ट अपराध बनाते समय टीवी अपराध को तुच्छ,साधारण अपराध,उपेक्षणीय अपराध बनाता है। अपराध की तुच्छता इनदिनों भवितव्यता अथवा नियति के रूप में आ रही है। जाहिर है जब भाग्य ही खराब है तो मनुष्य कुछ भी नहीं कर सकता। उसे भाग्य को मान लेना होगा। समर्पण कर देना चाहिए। मनुष्य से बड़ा है उसका भाग्य या नियति। ऐसी अवस्था में मनुष्य कुछ भी नहीं कर सकता।
वास्तविकता एक नियति के रूप में आ रही है,हमारी इच्छा इस नियति को देखने की होती है। हम ज्योंही इसके दृश्यों को देखना शुरू करते हैं,हम स्वयं को मीडिया ऑब्जेक्ट के रूप में देखना शुरू कर देते हैं।
( mohalla Live में मज्क़ूर आलम के लेख 'मेरा ज़ख़्मी जमीर अभी जिंदा है उर्फ एक करोड़ का झूठा सच' पर व्यक्त विचार )

लालगढ़ के असली अपराधी हैं माओवादी
संतोष राणा के आलेख में बड़े ही विस्तार और पारदर्शिता के साथ लालगढ़ आन्दोलन के बारे में विश्लेषण किया गया है ।यह विश्लेषण जिस चीज पर रोशनी डालता है वह है लालगढ़ आन्दोलन की असफलता। क्या लालगढ़ में कोई आंदोलन चल रहा था ? लालगढ़ में कोई आंदोलन नहीं चल रहा था,सालबनी की बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना के बाद जिस तरह का बर्बर व्यवहार पुलिस ने किया था उसके लिए राज्य प्रशासन ने यदि स्थानीय लोगों की मांगों को मान लिया होता तो यह समस्या उसी दिन खत्म हो जाती। राज्य सरकार ने अपनी दीर्घकालिक योजना के तहत पुलिस कैंप हटाने का फैसला लिया था, जनता का यदि इलाके में कोई आंदोलन रहा होता तो विगत बीस सालों से निकम्मे लोग पंचायतों से लेकर लोकसभा तक चुनाव नहीं जीत पाते,इस इलाके में माकपा का विगत बीस सालों से राजनीतिक वर्चस्व नहीं है बल्कि अन्य दलों का है। लालगढ़ में माओवादियों ने जो हिंसाचार किया है,जनता को उत्पीड़ित किया है,सजाएं दी हैं,माकपा और अन्य दलों के कार्यकर्त्ताओं की हत्याएं की हैं, उन्हें लेकर क्या कानूनी और राजनीतिक कदम उठाए जाने चाहिए ? दूसरी बात, आन्दोलन और संगठन के दम पर ‘इलाका दखल’ की राजनीति मूलत: फासीवादी राजनीति है, दुर्भाग्य यह है कि माकपा से लेकर माओवादियों तक,तृणमूल कांग्रेस से लेकर कांग्रेस तक सभी दल अपने- अपने तरीके से समय-समय पर इसका दुरूपयोग करते रहे हैं। माओवादी संगठनों के पूर्वज ‘इलाका दखल’ के जनक हैं ,बाकी तो उनके अनुयायी मात्र हैं। समस्या यह है क्या भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बंद करा दें अथवा उन्हें सुचारू रूप से काम करने दें ? माओवादियों के जो गिरोह ‘इलाका दखल’ अभियान में लगे हैं उनके बयान कितने ही क्रांतिकारी हों, वे मूलत: लोकतंत्र विरोधी हैं और राजनीतिक और सामाजिक अपराधी की कोटि में रखे जाने योग्य हैं। नागरिकों के जीवन , संपत्ति, वातावरण,रहन-सहन, स्वतंत्रताओं के हनन को ‘जनउभार’ कहना सही नहीं है। माओवादियों की कार्यशैली मूलत: माफिया सरदारों से जैसी होती है,उसमें ‘क्रांति’ ‘जनउभार’ और ‘सामाजिक परिवर्तन’ के तर्क खोजना एकसिरे से गलत है। ‘क्रांतिकारी’ भय पैदा करके,दमन करके,दंडित करके यदि वर्चस्व स्थापित करना चाहेंगे तो बुर्जुआ राज्य उन्हें चैन की नींद सोने नहीं देगा चाहे उसके लिए जो भी कीमत अदा करनी पड़े। हमें यह मानना पडे़गा कि भारत में लोकतंत्र की पुख्ता बुनियाद है और उसमें सबके लिए जगह है आप राजनीति करें,संगठित करें,जनता के लिए संघर्ष करें और लोकतंत्र बनाए रखें, भारतीय लोकतंत्र में प्रतिवाद और विकल्प राजनीति के लिए पर्याप्त जगह है।माओवाद के भारतीय संस्करण स्वभावत: भारतीय मनोदशा के विपरीत हैं।
( उपरोक्त विचार प्रसिद्ध नक्सलनेता संतोष राणा के 'काफिला' वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के संदर्भ में व्यक्त किए गए हैं,उस लेख को देखने के लिए kafila पर जाएं। )

ब्लॉग लेखन के दस साल और हिन्दी का भविष्य
'ब्लाग' लेखन के दस साल पूरे हो गए हैं। वर्ष 1999 में पीटर महोर्ल्ज ने इस नाम को जन्म दिया था। इसी साल सन फ्रांसिस्को की पियारा लैब ने 'वी ब्लॉग'से आगे बढकर लोगों को संवाद की सुविधा मुहैयया करायी थी,ब्लॉग की दुनिया ने आज सारी दुनिया में संवाद की प्रकृति को बदल दिया है। मार्च, 1999 में ब्रैड फिजपेट्रिक ने 'लाइव जर्नल' नामक वेब पत्रिका बनायी और लेखकों यानी ब्लागरों को इस पर लिखने की सुविधा प्रदान की। जो ब्लॉगरों को होस्टिंग की सुविधा देती थी। सन् 2003 में ओपेन सोर्स ब्लॉगिग प्लेटफार्म वर्डप्रेस का जन्म हुआ और पियारा लैब्स के ब्लॉगर को गूगल ने खरीद लिया। इसके बाद से ब्लॉगिंग की सुविधा सारी दुनिया में आम हो गयी।
'टेक्नोरॉटी' द्वारा 2008 में जारी आंकड़ों के हिसाब से पूरी दुनिया में ब्लॉगरों की संख्या 13.3 करोड़ पहुंच गई है। भारत में लगभग 32 लाख लोग ब्लॉगिंग कर रहे हैं।हिन्दी में भी ब्लॉगिंग लेखन जनप्रियता अर्जित कर रहा है। हिन्दी में ब्लॉगिंग लेखन में बड़ी संख्या में युवा लेखक,पत्रकार और बुद्धिजीवी आ रहे हैं,पुराने और वरिष्ठ लेखक भी ब्लॉग पर पढ़ना सीख रहे हैं,हो सकता है वे भी कुछ समय के बाद आने लगें। अनेक साहित्यिक पत्रिकाएं भी इन दिनों उपलब्ध है, कुछ ब्लॉग हैं जहां जमकर बहसें हो रही हैं। अभिव्यक्ित के वैविध्य के साथ हिन्दी ब्लॉग जगत समृद्ध हो रहा है।
मजेदार बात यह है कि हिन्दी का ब्लागर महज आत्मालाप और आत्मकष्टों का बखान नहीं कर रहा बल्कि बहुत कुछ सर्जनात्मक लिख रहा है। मसलन् क्रांतिकारी लोग क्रांति की बातों और क्रांति के साहित्य के वितरण में लगे हैं,कवि लोग कविता में व्यस्त हैं,टोपी उछालने वाले टोपी उछालने के धंधे में लगे हैं, कुछ युवा ब्लागर भी हैं जो बड़ी ही बेबाकी के साथ जो मन में आ रहा है लिख रहे हैं, हिन्दी में औरतें कम लिख रही हैं।
हिन्दी में विदेशों में रहने वाले ब्लॉगर भी हैं जो काफी रोचक ढ़ंग से लिख रहे हैं,फिल्म समीक्षा के ब्लाग सबसे ज्यादा जनप्रिय हैं,उसके बाद तीखे वाद-विवाद वाले ब्लॉग जनप्रियता के दायरे में आते हैं,व्यक्तिगत तौर पर लिखे जा रहे साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों के ब्लॉगों पर परिचित अपरिचित सभी किस्म के यूजर आ रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या कम है।
हिन्दी लेखन में जिस तरह का सामंती माहौल है और बड़े लेखक,संपादक और प्रकाशक जिस तरह की गैर पेशेवर हरकतें कर रहे हैं उसे नष्ट करने में ब्लॉग संस्कृति सबसे कारगर हथियार है। भविष्य में हिन्दी को गैर पेशेवर धंधेखोरों के हाथों मुक्ति दिलाने में ब्लाग लेखन सबसे प्रभावी मंच होगा,इसका प्रकाशन,शिक्षण और भाषणकला पर भी गहरा असर होगा,ब्लॉगरों की बढ़ती संख्या हिन्दी के लिए शुभ संकेत है।
हरामखोर और कूपमंडक लेखकों,आलोचकों का भविष्य में कोई नाम लेने वाला भी नहीं मिलेगा। लेखन और भाषण में पेशेवर रवैयया और भी पुख्ता होगा। हिन्दी ब्लॉग लेखन को अपने को ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए समाज के ज्वलंत राजनीतिक,आर्थिक,सांस्कृतिक सवालों पर निरंतर सक्रिय करना होगा। हिन्दी के अधिकांश बुद्धिजीवी ,लेखक और ब्लागर जब तक इस दिशा में सक्रिय नहीं होते तब तक ब्लाग जगत को परिवर्तन का उपकरण नहीं बनाया जा सकता।
हिन्दी का ब्लागर जब तक सत्ता की नीतियों पर मुखर नहीं होता तब तक सामाजिक जीवन और सत्ता के गलियारों में ब्लाग का असर दिखाई नहीं देगा। ब्लाग को सत्ता की नीतियों की आलोचना और वैकल्पिक नीतियों का मंच बनाया जाना चाहिए। ब्लाग संस्कृति को राजनीतिक अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम बनाया जाना चाहिए,इस मामले में ब्लाग जगत में नक्सलवादी अभी भी बाकी विचारधारा के लोगों से आगे हैं।

शनिवार, 22 अगस्त 2009
संचार क्रांति,संस्कृति और समाज
संचार क्रान्ति की विश्व में लम्बी परंपरा है। यह कोई यकायक घटित परिघटना नहीं है। 19वीं शताब्दी के अंत और 20वीं शताब्दी के आरंभ में प्रकृति विज्ञान की खोजों ने तकनीकी क्रांति का आधार तैयार किया था। पहला भाप का इंजन 1708 में आया और सुधार के बाद जेम्सवाट ने 1775 में बनाया। पहला रेलमार्ग 1829 में लीवरपूल से मैनचैस्टर के बीच बना।पहली कार 1909 में बाजार में आई।पहला जेट विमान 1937 में आया।यानी भाप के इंजन से जेट के इंजन तक की तकनीकी यात्रा में 229 वर्षों का समय लगा।
जबकि पहली पीढ़ी का कंप्यूटर 1946 में आया।दूसरी ,तीसरी और चौथी पीढ़ी का कम्प्यूटर क्रमश:सन् 1956,1965और 1988 में आया।यानी कम्प्यूटर क्रांति पांचवीं पीढ़ी के परिवर्तनों तक मात्र 36 वर्षों में पहुंच गई। सतह पर देखें तो कम्प्यूटर क्रांति की गति औद्योगिक क्रांति से तीव्र नजर आएगी। यानी 6.4 गुना ज्यादा तीव्र गति से सूचना तकनीकी का विकास हुआ।गति की तीव्रता का कारण है तकनीकी, ,ज्ञान,विज्ञान,एवं सैध्दान्तिकी के पूर्वाधार की मौजूदगी। इसके विपरीत औद्योगिक क्रांति के समय आधुनिक ज्ञान-विज्ञान का पूर्वाधार मौजूद नहीं था।
औद्योगिक क्रांति के साथ समाज में जन-उत्पादन,जन-सेवा,जनसंचार,जन-परिवहन और बाजार के नए रुपों का जन्म हुआ।उत्पादन का क्षेत्र फैक्ट्ी थी।उसमें अवस्थित मशीन और उपकरण ही सामाजिक उत्पादन के केन्द्र बिन्दु थे। औद्योगिक क्रांति से उपजी आकांक्षाओं ने उपनिवेशों को जन्म दिया।नए महाद्वीपों की खोज को संभव बनाया।श्रम- विभाजन का विस्तार किया।विशेषीकरण को जन्म दिया।सार्वभौम उत्पादन पर बल दिया।सार्वभौमत्व को अनिवार्य फिनोमिना बना दिया।निजी व्यापार,निजी पूंजी और निजी संपत्ति पर बल दिया।
'कम्युनिस्ट घोषणापत्र'(1848) में कार्ल मार्क्स एवं फ्रेड़रिक एंगेल्स ने लिखा ''पूंजीपति वर्ग ने , जहां पर भी उसका पलड़ा भारी हुआ,वहॉ सभी सामन्ती,पितृसत्तात्मक और काव्यात्मक संबंधों को नष्ट कर दिया।उसने मनुष्यों को अपने ''स्वाभाविक बड़ों'' के साथ बांध रखने वाले नाना प्रकार के सामंती संबंधों को निर्ममता से तोड़ डाला;और नग्न स्वार्थ के,''नकद पैसे- कौड़ी'' के हृदय-शून्य व्यवहार के सिवा मनुष्यों के बीच दूसरा संबंध बाकी नहीं रहने दिया।धार्मिक श्रध्दा के स्वर्गोपम आनंदातिरेक को ,वीरोचित उत्साह और कूपमंडूकतापूर्ण भावुकता को उसने आना-पाई के स्वार्थी हिसाब-किताब के बर्फ़ीले पानी में डुबो दिया है।मनुष्य के वैयक्तिक मूल्य को उसने विनिमय मूल्य बना दिया है,और पहले के अनगिनत अनपहरणीय अधिकार पत्र द्वारा प्रदत्त स्वातंत्र्यों की जगह अब उसने एक ऐसे अंत:करणशून्य स्वातंत्र्य की स्थापना की है जिसे मुक्त व्यापार कहते हैं।संक्षेप में, धार्मिक और राजनीतिक भ्रमजाल के पीछे छिपे शोषण के स्थान पर उसने नग्न,निर्लज्ज, प्रत्यक्ष और पाशविक शोषण की स्थापना की है।'' यही वह परिप्रेक्ष्य है जब जीवन में आधुनिक संचार ,परिवहन और उत्पादन के रुपों के निर्माण का सिलसिला शुरु हुआ। इसी अर्थ में आधुनिक युग पूर्व के युगों से बुनियादी तौर से अलग है।
लेखकद्वय की राय है ''उत्पादन के औजारों में क्रांतिकारी परिवर्तन और उसके फलस्वरुप उत्पादन के संबंधों में,और साथ-साथ समाज के सारे संबंधों में क्रातिकारी परिवर्तन के बिना पूंजीपति वर्ग जीवित नहीं रह सकता।इसके विपरीत,उत्पादन के पुराने तरीकों को ज्यों का त्यों बनाए रखना पहले के सभी औद्योगिक वर्गों के जीवित रहने की पहली शर्त्त थी। उत्पादन में निरंतर क्रांतिकारी परिवर्तन ,सभी सामाजिक व्यवस्थाओं में लगातार उथल-पुथल,शाश्वत अनिश्चितता और हलचल -ये चीजें पूंजीवादी युग को पहले के सभी युगों से अलग करती हैं। सभी स्थिर और जड़ीभूत संबंध,जिनके साथ प्राचीन और पूज्य पूर्वाग्रहों तथा मतों की एक पूरी श्रृंखला जुड़ी होती है,मिटा दिए जाते हैं,और सभी नए बनने वाले संबंध जड़ीभूत होने के पहले ही पुराने पड़ जाते हैं। जो कुछ भी ठोस है वह हवा में उड़ जाता है,जो कुछ भी पावन है वह भ्रष्ट हो जाता है,और आखिरकार मनुष्य संजीदा नज़र से जीवन के वास्तविक हालतों को, मानव-मानव के आपसी संबंधों को देखने के लिए मजबूर हो जाता है।'' यही वह प्रस्थान बिन्दु है जिसके कारण साहित्य के केन्द्र में मनुष्य आया। साहित्य में जीवन के सामयिक प्रश्नों को अभिव्यक्ति मिली। उत्पादन की तकनीकी के बदल जाने से जीवन बदला वहीं दूसरी ओर साहित्य की अवधारणा बदली। उत्पादन और विनिमय के उपकरण बदलते हैं तो संचार के उपकरण भी बदलते हैं। जिनको सूचना शास्त्रियों ने संचार-क्रांति के विभिन्न चरणों के रुप में व्याख्यायित किया है। 'संचार क्रांति' पदबंध बुनियादी तौर पर बुर्ज़ुआ संचारविदों का चलाया हुआ है।संचार क्रांति के प्रति बुर्ज़ुआ और क्रांतिकारी सूचनाशास्त्रियों का रुख अलग - अलग है। यहां तक कि बुर्जुआ विचारकों में संचार क्रांति से जुड़े सवालों पर गहरे मतभेद हैं।
संचार क्रांति और साहित्य के अन्त:संबंध पर विचार करते समय यह बात ध्यान रखें कि संचार का आदिमरुप स्वयं साहित्य है।संचार क्रांति का अर्थ मात्र सूचनाओं का संचार करना नहीं है। संचार का अर्थ मानवीय हाव-भाव का संचार करना भी नहीं है। संचार का मतलब है मनुष्य के भावों,विचारों, संवेदनाओं और मानवीय क्रियाओं का व्यक्ति से व्यक्ति की तरफ संचार,यही संचार संबंध है। संचार क्रांति का साहित्य पर क्या प्रभाव पड़ा यह जानने के लिए मुख्य संचार उपकरणों से किस तरह की संवृतियों का उदय हुआ ?किस तरह साहित्य की धारणा बदली ?और मौजूदा संचार क्रांति के कारण किस तरह का साहित्य और साहित्य रुपों का जन्म हुआ ?यह जानना समीचीन होगा।
मुद्रण तकनीक- भारत में सन् 1550 में सबसे पहले दो मुद्रण की मशीनें इंग्लैंड़ से लाई गईं। किन्तु छपाई सन् 1557 से ही शुरु हो पाई। सबसे पहले सेंट फ्रांसिस जेवियर ने धार्मिक प्रश्नोत्तरी छापी। वह प्रथम प्रकाशक था।मुद्रण की मशीन लगाने का मूल उद्देश्य ईसाइयत का प्रचार करना था। तिन्नेलवल्ली जिले के पुन्नीकेल नामक स्थान पर सन् 1578 में पहला प्रेस स्थापित किया गया।
दूसरा प्रेस सौ वर्ष बाद 1679 में त्रिचुर के दक्षिण में अंबलकाद नामक स्थान पर स्थापित किया। हिन्दी में मुद्रित ग्रंथों की परंपरा 1802 से शुरु होती है। डा.कृष्ष्णाचार्य ने अपने शोध ग्रंथ ''हिन्दी के आदि मुद्रित ग्रंथ''में 1802 से पहले किसी मुद्रित ग्रंथ का जिक्र नहीं किया है।
प्रेस के आने के बाद पांडुलिपि का लोप हुआ और उसकी जगह पुस्तक आई।कृति दीर्घायु हुई। पुस्तक का लौकिकीकरण हुआ।चूंकि प्रेस ने सबसे पहले धार्मिक साहित्य छापा। अत:धर्म का लौकिकीकरण सबसे पहले हुआ।अब पुस्तक पूजा की वस्तु न होकर स्वयं में एक वस्तु और माल बन गई।उसके अंदर निहित देवत्व भाव नष्ट हुआ।भाषा के क्षेत्र में व्याप्त अराजकता का खात्मा हुआ। मानक भाषा का जन्म हुआ।इससे साहित्यिक भाषा का निर्माण हुआ।गीत और कविता में अंतर पैदा हुआ।गीत और कविता की भाषिक संरचना में अंतर आया।शैली की विविधताओं का जन्म हुआ। गद्य का जन्म हुआ।
ई.एम. फोर्स्टर ने लिखा मुद्रणकला के गर्भ से ही चिरस्मरणीयता का जन्म हुआ।लेखन की नई संरचना,वाक्य-विन्यास,नई भाषा के साथ-साथ देशज भाषाओं का विकास हुआ।समाज में निर्वैयक्तिकता और विशेषीकरण की चल रही पूंजीवादी प्रक्रिया ने रचनाकर्म को प्रभावित किया। इसने विचारों की दुनिया मे भी विभाजन पैदा किया।समाज में प्रतिस्पर्धा एवं निरंतरता की गति को तेज किया।अब किताब एक वस्तु थी,लेखक से स्वतंत्र उसकी सत्ता थी।मुद्रण की मशीन ने पुस्तक की पुरानी छबि को तोड़ा।उसे स्वायत्त बनाया।चिरस्थायी बनाया।
उल्लेखनीय है कि प्रेस का जन्म औद्योगिक क्रांति के साथ हुआ।प्रेस क्रांति को संभव बनाने में लंकाशायर की मिलों की महत्वपूर्ण भूमिका थी।यूरोपीय जनता में विदेशी कपड़ों की बढ़ती हुई मांग को इन मिलों ने पूरा किया।सन् 1790के बाद यूरोप में कपड़े की कमी खत्म हो गई।बने-बनाए कपड़े मिलने लगे। साथ ही कपड़े का गुदड़ा जो कि कागज के लिए कच्चा माल था ,उसका एकमात्र स्रोत था, वह बड़े पैमाने पर उपलब्ध हुआ। इससे कागज के मामले में इंग्लैंड आत्मनिर्भर बन गया। पहले कागज हाथ से बनाया जाता था,बाद में मशीन से बनने लगा।ये मशीनें पानी और भाप से चलती थीं।इससे कागज सस्ता और ज्यादा मात्रा में तैयार होता था। लेखक की स्वायत्त सत्ता का निर्माण हुआ। लेखकीय स्वतंत्रता का जन्म हुआ।पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन शुरु हुआ। यही वह संदर्भ है जब साहित्य , विश्व साहित्य और जातीय साहित्य की एकदम नई अवधारणा का जन्म हुआ। प्रेस के कारण लेखक ,पाठक, पाठ और समाज के बीच में नए रिश्ते की शुरुआत हुई।राष्ट्वाद और स्वतंत्रता की भावना पैदा हुई।यहां इन धारणाओं पर विचार करना सही होगा।
विश्व साहित्य- 'विश्व साहित्य' पदबंध का सबसे पहले प्रयोग गोयते ने किया था।यह'वेल्ट लिटरेचर' का अनुवाद है। सन् 1827 में उसने इसी शीर्षक से उसने एक कविता भी लिखी।गोयते ने विश्व साहित्य की धारणा उस युग को ध्यान में रखकर दी थी जब समूचे संसार का साहित्य एक हो जाएगा।बाद में ''कम्युनिस्ट घोषणापत्र'' में कार्ल मार्क्स एवं फ्रेडरिक एंगेल्स ने 'विश्व साहित्य' की अवधारणा पर विचार करते हुए लिखा ''भौतिक उत्पादन की ही तरह,बौध्दिक उत्पादन जगत में भी यही परिवर्तन घटित हुआ है।अलग- अलग राष्ट्रों की बौध्दिक कृतियां सार्वभौमिक संपत्ति बन गयी हैं। राष्ट्रीय एकांगीपन और संकुचित दृष्ष्टिकोण-दोनों ही असंभव होते जा रहे हैं, और अनेक राष्ट्रीय और स्थानीय साहित्यों से एक विश्व साहित्य उत्पन्न हो रहा है।''
जातीय साहित्य- जातीय साहित्य की धारणा के निर्माण के लिए जातीय साहित्य जरुरी है। जातीय साहित्य के लिए जातीय भाषा का निर्माण और जातीय भाषा के लिए जातीय गठन की आर्थिक - सामाजिक प्रक्रिया आवश्यक है।जाति,जातीय भाषा ,और जातीय साहित्य के वगैर जातीय साहित्य की अवधारणा असंभव है।रामविलास शर्मा के अनुसार '' जाति वह मानव समुदाय है जो व्यापार द्वारा पूंजीवादी संबंधों के प्रसार में गठित होती है। सामाजिक विकास क्रम में मानव समाज पहले जन या गण के रुप में गठित होता है।सामूहिक श्रम और सामूहिक वितरण गण-समाज की विशेषता है और उसके सदस्य आपस में एक-दूसरे से रक्त संबंध के आधार पर सम्बध्द माने जाते हैं।इन गण समाजों के टूटने पर लघुजातियाँ बनती हैं जिनमें उत्पादन छोटे पैमाने पर होता है और नए श्रम विभाजन के आधार पर भारतीय वर्ण-व्यवस्था जैसी समाज व्यवस्था का चलन होता है। पूंजीवादी युग में इन्हीं लघु जातियों से आधुनिक जातियों का निर्माण होता है।''
इसी तरह जातीय भाषा का स्थान उसे मिलता है जो प्रमुख व्यापारिक केन्द्र की भाषा होती है।वही भाषा प्रमुख संपर्क भाषा बन जाती है। जातीयता का विकास साझा भाषा,साझा संस्कृति, और साझा बाजार के आधार पर होता है।भारत में जिस भाषा ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद ,कृषि दासता,जाति-प्रथा,मध्यकालीन बोध और सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष किया उसने जातीय भाषा के रुप में स्वीकृति प्राप्त की। वहां जातीय चेतना और जातीय साहित्य का विकास हुआ। इसी तरह साहित्य की धारणा बदली।
बालकृष्ण भट्ट ने जुलाई 1881 के 'हिन्दी प्रदीप' में लिखा ''साहित्य जन समूह के हृदय का विकास है।''बाद में महावीर प्रसाद द्विवेदी ने माना ''ज्ञान राशि के संचित कोश का नाम साहित्य है।''आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने लिखा ''साहित्य जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिम्ब है।''इस तरह साहित्य की सामयिक साहित्यांदोलनों के कारण धारणा बदलती रही। टेलीग्राफ- भारत में 'दूरसंचार' का श्री गणेश सन् 1813 में हुआ।उस समय कलकत्ता और गंगासागर द्वीप के बीच 'सिगनल' के रुप में इस तकनीक का प्रयोग शुरु हुआ।जबकि पहली इलैक्ट्रिक टेलीग्राफ लाइन का निर्माण सन्1839 में हुआ। इसे कलकत्ता और डायमंडहारबर के बीच शुरु किया गया।आम जनता के लिए टेलीग्राफ सेवाएं सन् 1855 में शुरु हुईं।जबकि 'इंडो-यूरोपियन' टेलीग्राफ लाइन का निर्माण सन् 1867-1870 के बीच एक जर्मन फर्म ने किया। इसके जरिए लंदन, बर्लिन, वारसा,उडीसा,तेहरान, बुशहर, कराची,आगरा,और कलकत्ता को जोड़ा गया।सन् 1860 में लंदन और भारतीय उपमहाद्वीप को जोड़ा गया। यह कार्य स्वेज नहर के माध्यम से किया गया।सन् 1870 में लंदन-बंबई के बीच समुद्री जहाज के जरिए दूरसंचार संपर्क की शुरुआत हुई।भारत में टेलीप्रिण्टर का प्रयोग 1929 के करीब कलकत्ता में शुरु हुआ।निजी टेलीफोन लाइन सन्1875 में बिछाई गई। सन् 1881 में निजी कंपनियों को टेलीफोन व्यवस्था चलाने के लाइसेंस दिए गए।सन् 1890 में रेलवे को टेलीग्राफ और टेलीफोन से जोड़ा गया।
टेलीग्राफ के उदय के बाद ही 'संप्रेषण' और 'परिवहन' में अंतर आया।वस्तु की 'शारीरिक गति' से 'संदेश' अलग हुआ।साथ ही संप्रेषण के माध्यम से शारीरिक प्रक्रिया को सक्रिय रुप से नियंत्रित करने में मदद मिली।आरंभ में रेलमार्गों का इससे नियंत्रण आदर्श उदाहरण है।इससे संप्रेषण ज्यादा प्रभावी ,बहुआयामी और गुणात्मक तौर पर बदल गया। टेलीग्राफ ने 'संप्रेषण' और 'परिवहन' की 'तथ्य' और 'प्रतीक' के रुप में अवधारणा ही बदल दी।पूर्व टेलीग्राफ युग की निर्भरता को टेलीग्राफ ने पूरी तरह खत्म कर दिया। उसी क्रम में संप्रेषण की पुरानी धारणा का लोप हो गया। इससे संचार की स्वायत्त स्थिति पैदा हुई।'संचार' के नए माध्यम के जरिए किसी भी संदेश को परिवहन से भी तीव्र गति से भेजा जा सकता था।अब संप्रेषण भौगोलिक बंधनों से मुक्त था।धार्मिक आवरण से मुक्त था। इस परिप्रेक्ष्य में देखें तो टेलीग्राफ मात्र व्यापार विस्तार के उपकरण में ही विकसित होकर नहीं आया अपितु उसने सोचने,समझने,संप्रेषित करने और विकास की धारणा ही बदल दी।ध्यान रहे टेलीग्राफ और बिजली के बीच गहरा संबंध है।यह संबंध विध्वंसक और पुनर्निर्माण दोनों का है।
टेलीग्राफ ने लिखित शब्द की प्रकृति और ज्ञान की प्रक्रिया को ही बदल दिया।उसने मानक भाषा को अभिव्यक्ति का आधार बनाया।फलत: पत्रकारिता से बोलचाल या आंचलिक भाषा की विदाई हो गई।भाषा में चकमा देने,व्यंग्योक्तिपूर्ण और हास्यमय अभिव्यक्ति के पुराने रुपों का खात्मा हो गया।साथ ही कहानीपरक शैली का खात्मा हो गया।भाषा जिन संबंधों को जोड़ती है टेलीग्राफ उन संबंधों को बदल देता है।वह प्रत्यक्ष निजी संपर्क,प्रत्यक्ष संवाद,प्रत्यक्ष पत्र-व्यवहार आदि को यांत्रिक शक्ति के अधीन कर देता है।वह सामाजिक संबंधों के मानवीय सारतत्व को खत्म करके उनकी जगह 'बिक्रेता' और 'खरीददार' के नए संबंध बनाता है।लेखक और पाठक के बीच नए संबंध बनाता है।
कहानी में उसने आदिम सरल-सपाट एवं कठोर भाषा का निर्माण किया।यह कृत्रिम भाषा है। टेलीग्राफ की भाषा का कहानी पर प्रभाव देखना हो तो हेमिंग्वे की कहानी की भाषा देखें। नामवर सिंह के शब्दों में वाक्य जैसे सिले हुए होठों से निकलते हैं।भाषा का प्रवाह क्या है कि 'स्टापवाच'। 'क्लिक' और घड़ी चालू।'क्लिक'और घड़ी बंद। एक-एक वाक्य जैसे किसी मशीन से बराबर- बराबर काटा हुआ।किसी तरह भावावेग प्रकट न हो।शब्द किसी सूखी नदी में बिछे हुए छोटे-छोटे चमकते पत्थर। यह भाषा दृश्य चित्र प्रस्तुत करने के लिए है,न वर्णन करने के लिए और न कथा कहने के लिए।यह भाषा में अमानवीयता है। टेलीग्राफ से संप्रेषित करने के लिए लेखक को अपनी सामग्री को टेलीग्राफिक भाषा में लिखना होता है।लेखक ने प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर जो देखा होता है उसे वह उस भाषा में लिख नहीं पाता। टेलीग्राफ के उदय के बाद 'टाइम' और 'स्पेस' की धारणा में परिवर्तन हो जाता है। अटकलबाजी या अनुमान को 'स्पेस'से निकालकर 'टाइम' में ले जाता है।'टेलीफोन' के आविष्कार के बाद उसने 'स्पेस' को और भी पीछे धकेल दिया।उसने मध्यस्थ और भावी बाजार के बीच संबंध बनाया।अब 'टाइम' महत्वपूर्ण हो उठा।
टेलीविजन - टेलीविजन का साहित्य पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। टेलीविजन के कारण धारावाहिक या सीरियल जैसी विधा का जन्म हुआ। साथ ही टेलीविजन कहानी जैसी स्वतंत्र विधा का जन्म हुआ। टेलीविजन कहानी में कहानी न होकर 'प्लाट' होता है। अथवा 'घटना' होती है। अथवा छोटे-छोटे घटना प्रसंग होते हैं। इसमें प्रसंग पर कम और घटना पर ज्यादा जोर होता है। अब हम 'घटना' को ही 'कथानक' मान लेते हैं।बातचीत के रुप को ही कहानी समझने लगे हैं।इस सबके कारण कहानी से कहानीपन का लोप हुआ है। कहानीपन के लोप को कैमरे की चालाकियों से भरने की कोशिश की जाती है।इससे कहानीपन का भ्रम पैदा होता है।टेलीविजन कहानी अंतर्विरोधों को छिपाने का काम करती है।वहां विरोधी तत्वों को कभी-कभी बाहर रखकर द्वन्द्व का तीव्र गति से समाधान कर दिया जाता है।अथवा खंड़-खंड़ में इतना लम्बा खींच दिया जाता है कि कथानक सपाट हो जाता है।वस्तु पर उद्देश्य का आरोप होने लगता है।इससे वह अपनी सार्थकता खो देता है।टेलीविजन कहानी का सत्य 'वस्तु' का सत्य होता है।यह दष्ष्टा का सत्य नहीं है बल्कि भोक्ता का सच है।यह टेलीविजन स्फीति का परिणाम है।टेलीविजन कहानी विराटता,व्यापकता और खंड़-खंड़ में महीनों,वर्षों तक चलती है। धारावाहिक का दर्शक एक देखता है तो दूसरा मांगता है और यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होता।
संचार क्रांति का साहित्य - संचार क्रान्ति के चौथे चरण में साहित्य कैसा होगा ?साहित्य में किस तरह के प्रश्न उठेंगे?संचार क्रांति के प्रथम से लेकर तीसरे चरण तक के दौर में रचे गए साहित्य के प्रति किस तरह का रवैय्या होगा ?इत्यादि सवालों के समाधान खोजने की जरुरत है।
जैसा कि सर्वविदित है कि हम यांत्रिक पुनरुत्पादन के युग में रह रहे हैं। बाल्टर बेंजामिन ने यांत्रिक पुनरुत्पादन के युग में कलाओं की अवस्था पर विचार करते हुए लिखा था कि ''यांत्रिक पुनरुत्पादन के इस युग में जो ऋण नष्ट होता है,वह कलाकष्ति का प्रभामंडल है।एक अन्य बात यह कि पुनरुत्पादन की तकनीक पुनरुत्पादित वस्तु को परंपरा के दायरे से बाहर कर देती है। अनेक कलाकृतियां बना कर किसी कलाकृति के अनूठे अस्तित्व को बहुसंख्यक नकलों में बदल दिया जाता है। दर्शक या श्रोता इस तरह पुनरुत्पादित कलाकृति को जैसे चाहे इस्तेमाल कर सकता है ,इसलिए अनुकृति में भी एक तरह की क्रियाशीलता पैदा हो जाती है।ये दो प्रक्रियाएं परंपरा को जबर्दस्त झटका देती हैं जो समकालीन संकट और मानव मात्र के पुनर्जागरण का ही दूसरा पहलू है। ये दोनों ही प्रक्रियाएं समकालीन जन-आन्दोलनों से घनिष्ठ रुप से जुड़ी हुई हैं।''
संचार क्रांति के वर्तमान दौर में कम्प्यूटर ,स्वचालितीकरण,सूचना प्रौद्योगिकी,उपग्रह प्रौद्योगिकी और संस्कृति उद्योग का वर्चस्व है।साथ ही साहित्य में उत्तर-आधुनिकतावाद इस युग का प्रमुख फिनोमिना है। इसमें समग्रता,रैनेसां,यथार्थवाद,मार्क्सवाद, और राजनीतिक अर्थशास्त्र का विरोध व्यक्त हुआ है। यहां हम सिर्फ कुछ उत्तर-आधुनिक धारणाओं तक सीमित रखेंगे।
उत्तर-आधुनिक समाज में श्रेष्ठ और निम्न कलाओं का अंतर खत्म हो जाता है। उसी तरह साहित्य और बाजारु साहित्य का फ़र्क भी मिट जाता है।उच्च संस्कृति और निम्न संस्कृति का भेद भी मिट जाता है।संस्कृति का पूरी तरह वस्तुकरण हो जाता है।यह वस्तुकरण व्यक्तिगत,सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है।यहां तक कि ज्ञान,सूचना और अवचेतन को वस्तुकरण प्रभावित करता है। फ्रेडरिक जैम्सन के अनुसार पूंजीवाद के तीन चरण हैं।1.बाजार पूंजीवाद,2.इजारेदार पूंजीवाद और 3.बहुराष्ट्रीय पूंजीवाद।इन तीन अवस्थाओं में क्रमश:यथार्थवाद, आधुनिकतावाद और उत्तर- आधुनिकतावाद की अभिव्यक्ति हुई।यह वर्गीकरण फ्रेड़रिक जैम्सन ने ''उत्तर-आधुनिता और उपभोक्ता समाज''(1885)शीर्षक निबंध में किया है।
जैम्सन का मानना है युगों के बीच में पूरी तरह विभाजन का यह अर्थ नहीं है कि उनकी अंतर्वस्तु में भी पूरी तरह परिवर्तन हो जाता है।किन्तु एक अंतर जरुर आया है,मसलन् जो प्रवृति पहले हाशिए पर थी वह मुख्य हो गई और जो मुख्य थी वह गौण हो गई। जैम्सन के मुताबिक उत्तर-आधुनिकतावाद का उदय ऐसे समय में हुआ जब आधुनिकतावाद की प्रौद्योगिकी और नायकों की प्रतिमाएं संस्थागत रुप में रुपान्तरित हो गई।अथवा संग्रहालयों और विश्वविद्यालयों में स्थापित हो गईं। उत्तर-आधुनिकतावादी संस्कृति की यह खूबी है कि इसमें भय अंतर्निहित है,साथ ही मनुष्य को इतिहासबोध से रहित बनाती है।हमारी समसामयिक संरचना अपने अतीत को जानने की क्षमता खो चुकी है।वर्तमान में निरंतर जीने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। आधुनिकता के रुपों में महत्वपूर्ण परिवर्तन घट रहे हैं।अतीत के रुपों और शैलियों से विच्छिन्नता पर इस युग में जोर दिया जा रहा है।
उत्तर- आधुनिक युग में राजनीतिक संवादों का मनोरंजन एवं विज्ञापन की आचार-संहिता में समर्पण दिखाई देता है। उत्तर-आधुनिकता ने सत्य,व्यक्तिनिष्ठता,तर्क आदि की पुरानी धारणा को चुनौती दी।उसने संस्कृति के कुछ रुपों को बढ़ाबा देकर समग्रता को नियमित करने की कोशिश की। आभासी यथार्थवाद और सिजोफ्रेनिया पर जोर दिया। उत्तर-आधुनिक संस्कृति सांस्कृतिक प्रभुत्व की संस्कृति है।इसमें गांभीर्य का अभाव है।इस दौर में आम सांस्कृतिक व्याख्याएं सतही दृष्ष्टिकोण को सामने लाती हैं और ऐतिहासिक दष्ष्टिकोण को कमजोर बनाती हैं।विषय को विकेन्द्रित करती हैं।भावात्मक शैली पर जोर देती हैं।अब 'काल' सबसे प्रमुख हो जाता है। क्षणभंगुरता और विखंड़न प्रमुख हो उठते हैं।इमेज का दर्जा वास्तव से बड़ा हो जाता है।वैज्ञानिक और नैतिक फैसलों के प्रति विश्वास घटने लगता है। जॉन मेकगोवान के शब्दों में ''उत्तर-आधुनिकतावाद एक ऐसी फिसलनदार पदावली है कि हम उसे आसानी से स्थिर नहीं कर सकते।'' जबकि रिचर्ड रोर्ती के शब्दों में यह ''बिडम्बनात्मक सैध्दान्तिकी'' है,जो हर शाश्वत सत्य और अनिवार्यताओं की खोज के विरुध्द है।जो किसी एक व्याख्या या निष्कर्ष की योजना को चुनौती है।
उत्तर-आधुकितावाद के विद्वान् एहाव हसन के अनुसार यह ऐसा साहित्य है जिसमें साहित्य के सभी केन्द्रीय सिध्दान्तों का लोप हो जाता है।उत्तर-आधुनिक साहित्य गंभीर साहित्य के प्रति अविश्वास पैदा करता है। उत्तर-आधुकितावाद को विश्व प्रसिध्दि दिलाने में ज़ीन फ्रांसुआ ल्योतार का नाम सबसे आगे है। उनकी विश्व प्रसिध्द कृति ''पोस्ट मॉडर्न कण्डीशंस'' ने इस आंदोलन को जनप्रिय बनाया। ल्योतार ने बुनियादी तौर पर''ग्रहण करो या छोड़ो'' की पध्दति का प्रयोग करते हुए लिखा है।ल्योतार ने उत्तर-आधुनिकतावाद को आधुनिकता के विकास के रुप में ही देखा है। आधुनिकतावाद के बारे में ल्योतार ने कहा जब कोई लेखक निश्चित पाठकों को ध्यान में रखकर लिखता है।तब साथ ही साथ पाठक भी होता है।क्यों कि वह पाठक के नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करता है।साथ ही लेखक के रुप में उत्तर देता है।यह शास्त्रीयतावाद है।किन्तु हम जिसे आधुनिकता कहते हैं उसमें लेखक जानता नहीं है कि वह किसके लिए लिख रहा है।क्योंकि उसके सामने कोई अभिरुचि नहीं होती।उसके पास ऐसे आंतरिक मूल्य नहीं होते जिनके आधार पर वह चयन कर सके।वह कुछ चुनता है और कुछ का त्याग करता है।उसका सब कुछ लेखन के सामने तथ्य रुप में खुला होता है।वह अपनी पुस्तक को वितरण के नैटवर्क तक ले जाता है किन्तु यह ग्रहण्ा का नैटवर्क नहीं है।बल्कि आर्थिक नैटवर्क है,बिक्री का नैटवर्क है, अब पुस्तक के साथ क्या होगा कोई नहीं जानता। कौन पुस्तक कब पढ़ी जाएगी और किसके द्वारा पढ़ी जाएगी इसका कोई मूल्यगत आधार नहीं है।बल्कि उसका मनमाना आधार है।और उसकी उम्र बहुत कम होतीहै।बतर्ज ल्योतार जिस कला रुप की निश्चित ऑड़िएंस का पता हो उसे शास्त्रीयतावाद कहेंगे। ल्योतार का मानना है व्यंग्य आधुनिकता की सारवान अभिव्यक्ति है।ल्योतार ने न्याय के सवाल पर विस्तार से विचार किया है। कुछ लोगों के लिए न्याय का प्रश्न प्लेटोनिक प्रश्न है। प्लेटो मानता था किसी समाज में जो कुछ उपलब्ध है उसे सब में बांट दो। न्याय के बारे में भी कुछ लोग ऐसा ही सोचते हैं।न्याय के प्लेटोनिक नजरिए को ल्योतार अस्वीकार करते हैं।ल्योतार के लिए न्याय का मतलब है कि जो अनुपस्थित है,जिसका उदय लोग भूल गए हैं,उसे समाज में दुबारा स्थापित किया जाय।यह तभी संभव है जब उसके बारे में गंभीरता से सोच लिया जाय,व्याख्यायित कर लिया जाय।
ल्योतार ने उत्तर-आधुनिक दृष्ष्टि से इस सवाल पर विचार किया कि लेखक क्यों लिखता है ?जब भी किसी लेखक से यह सवाल किया जाता है कि वह क्यों लिखता है तो उसका जबाब होता है कि राजनीतिक कारणों से लिखता है। ल्योतार ने भाषा के खेल को अपनी सैध्दान्तिकी में सर्वोच्च स्थान दिया है।भाषा के खेल से साहित्य में मतलब है प्रयोगों का व्यापार।भाषा के नियम तभी बदलते हैं जब उन्हें खेलने वाला बदले।भाषा का खेल यथार्थ के विवरण पर निर्भर करता है।इस खेल का कोई सामान्य नियम नहीं है।यह तो इस पर निर्भर है कि यथार्थ का कैसे समाधान करते हैं। भाषा के खेल में बने बनाए संदेश,एकतरफा संदेश व्यर्थ होने लगते हैं।भाषा की अनेकार्थता पैदा हो जाती है।भाषा के वे अर्थ ग्रहण योग्य होते हैं जो अनुभव से निर्मित होते हैं।शब्दकोशीय अर्थ अप्रासंगिक होने लगते हैं।
इसी क्रम में स्त्री साहित्य और दलित साहित्य पर ध्यान गया,क्यों कि साहित्य में दलितों और स्त्रियों का लेखन एकसिरे से गायब था।भाषा के पुंसवादी सारतत्व के खिलाफ संघर्ष करते स्त्रीभाषा के निर्माण और पितृसत्तात्मकता पर्यावरण, मानवाधिकार, बच्चों के अधिकार,बौध्दिक संपदा के अधिकारों और भूमंलीकरण के प्रश्नों को प्रमुखता मिली।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)
विशिष्ट पोस्ट
मेरा बचपन- माँ के दुख और हम
माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...
-
भगत सिंह जहां एक जोशीला इंकलाबी था वह एक बहुत अच्छा विद्यार्थी भी था। उसके अध्यापक होने के नाते मैं यह बात दावे से कह सकता हूं कि उसे पढ़ान...
-
लेव तोलस्तोय के अनुसार जीवन के प्रत्येक चरण में कुछ निश्चित विशेषताएं होती हैं,जो केवल उस चरण में पायी जाती हैं।जैसे बचपन में भावानाओ...
-
मैं नहीं चाहता- सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सड़े हुए फलों की पेटियों की तरह बाजार में एक भीड़ के बीच मरने की अपेक्षा एकान्त में किसी सूने वृ...