सोमवार, 7 सितंबर 2009

मीडि‍या मुगलों के खि‍लाफ चुप क्‍यों हैं प्रभाष जोशी

प्रभाष जोशी बडे पत्रकार हैं।मीडि‍या एथि‍क्‍स के आदर्श पुरूष हैं। हमें अभी तक यह बात समझ में नहीं आयी है कि‍ वे मीडि‍या मुगलों के बारे में चुप क्‍यों हैं ? भारत में मीडि‍या मुगल सरेआम कानून की धज्‍जि‍यां उडा रहे हैं। सभी नि‍यमों को ताक पर रख रहे हैं। मीडि‍या का उनके हाथों केन्‍द्रीकरण हो रहा है। जि‍सके पास अखबार है, वही अब टीवी,रेडि‍यो,केबल चैनलों का भी मालि‍क है,जि‍नके पास चैनल हैं वे अब प्रेस के धंधे में भी आ गए हैं। क्‍या मीडि‍या का बढता केन्‍द्रीकरण प्रभाष जोशी को दि‍खता नहीं है ? क्‍या हम यह जान सकते हैं कि‍ खबरों के काले धंधे से बचाने वाला इतना बड़ा पत्रकार मीडि‍या के केन्‍द्रीकरण के सवाल पर चुप क्‍यों है ? क्‍या यह सवाल जाति‍वाद,सतीप्रथा,शीला दीक्षि‍त आदि‍ से ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण नहीं है ? क्‍या इस सवाल पर मीडि‍या संगठनों की चुप्‍पी उन्‍हें परेशान नहीं करती ? मीडि‍या की स्‍वतंत्रता के नाम पर मीडि‍या का केन्‍द्रीकरण बढ़ा है। लोकतंत्र और अभि‍व्‍यक्‍ति‍ की आजादी के लि‍ए यह अशुभ संकेत हैं।
देश अब तक के सबसे गंभीर संकट में है, आर्थि‍क मंदी सामान्‍य चीज नहीं है, लेकि‍न मीडि‍या की सतही रि‍पोर्टिंग क्‍या लि‍खने के लि‍ए बेचैन नहीं करती ? क्‍या अनुयायी लि‍ख रहे हैं ? आखि‍रकार प्रभाष जोशी को इतनी बडी समस्‍याओं को देखकर भी गुस्‍सा क्‍यों नहीं आता। हमेशा मरे हुए मसलों को ही क्‍यों उठाते हैं। क्‍या कभी पाकि‍स्‍तान के परे जाकर अफगानि‍स्‍तान,इराक और फि‍लि‍स्‍तीन की भी याद आती है ? इस तरह वि‍श्‍व हि‍त के सवालों पर कलम पर चुप क्‍यों रहती है ? क्‍या इन देशों की तबाही बेचैन नहीं करती,क्‍या हुआ है आपकी भारतीयचेतना को। क्‍या पुराने पत्रकार ऐसे ही थे ? इराक और फि‍लि‍स्‍तीन के जनसंहार आपको कभी भी वि‍चलि‍त क्‍यों नहीं करते ? बेहतर कारण तो आप ही बता पाएंगे,लेकि‍न हम इतना जानते हैं यह मीडि‍या मुगलों के सामने आत्‍मसमर्पण है। मीडि‍या मुगल नहीं चाहते कि‍ अमरीकी साम्राज्‍यवाद और उसके सहयोगी देशों ने जो तबाही मचायी हुई है उसके खि‍लाफ कोई बोले। आश्‍चर्य की बात है आपको जि‍न्‍ना,मुशर्रफ,जरदारी आदि‍ पर बोलना अच्‍छा लगता है लेकि‍न पास ही में अफगानि‍स्‍तान,इराक और फि‍लि‍स्‍तीन में चल रहे जनसंहारों और गुलामी के तंत्र के खि‍लाफ बोलने की कभी भी इच्‍छा नहीं होती, आपकी आत्‍मा सोई हुई क्‍यों है ? प्रभाष जोशी जि‍स अखबार को आपने पाल पोसकर बडा कि‍या है उसके पन्‍ने भी इन तीन देशों के जनसंहार के बारे में चुप रहते हैं। आपकी आंखों के सामने युद्धापराध हो रहे हैं लेकि‍न आप चुप हैं। आप अपनी 'मैं सही ' की धुन पर कायम हैं। आप लोकतंत्र के भीतर बैठकर तीर चला रहे हैं,लोकतंत्र के बाहर जाकर ही लोकतंत्र की रक्षा संभव है। क्‍या भारत के मीडि‍या मुगलों के द्वारा जि‍स तरह का खबरों के साथ जघन्‍य व्‍यवहार कि‍या जा रहा है उसे देखकर क्‍या इनके खि‍लाफ बोलने की इच्‍छा नहीं करती यदि‍ करती है तो बोलते क्‍यों नहीं ? यह क्‍या बनि‍या-ब्राह्मण लगा रखा है प्रेस में। सीधे सही नाम और सही परि‍भाषाओं में सटीक ढंग से क्‍यों नहीं लि‍खते ?
बीसवीं शताब्‍दी की तीन बडी परि‍घटनाएं हैं लोकतंत्र का वि‍कास, कारपोरेट शक्‍ति‍ का वि‍कास और कारपोरेट प्रौपेगैंडा का वि‍कास। इन तीनों ही क्षेत्रों में अभूतवूर्व वि‍कास हुआ है। कारपोरेट प्रौपेगैण्‍डा का लक्ष्‍य है लोकतंत्र के बरक्‍स कारपोरेट हि‍तों की रक्षा करना। आपकी परंपरा आत्‍म सेंसरशि‍प की परंपरा है। इसके जरि‍ए पावरगेम में शामि‍ल लोगों के हि‍तों की कौशलपूर्ण ढंग से सेवा की जाती है। आप जैसे पत्रकार 'लोकतंत्र के प्रौपेगैण्‍डा प्रबंधक' हैं। इन प्रबंधकों का बुनि‍यादी काम ही यही है प्रेस और मीडि‍या को लक्ष्‍मणरेखा में रखना,कारपोरेट हि‍तों के खि‍लाफ न जाने देना।
प्रभाष जोशी चूंकि‍ प्रौपेगैण्‍डा मॉडल को केन्‍द्र में रखकर लि‍खते हैं फलत: उन्‍हें परंपरागत अभि‍जन परंपरा से खूब समर्थन मि‍लता है। कारपोरेट मीडि‍या उन्‍हें बेहद पसंद करता है। साधारण जनता को वे यह आभास देते रहते हैं कि‍ वे सत्‍ता के साथ नहीं हैं। सत्‍ता के गुलाम नहीं हैं। इस चाल को नंगे रूप में तब देखा जा सकता है जब प्रभाष जोशी चुनावों में लि‍खते हैं। देखें प्रभाष जोशी ने हाल ही में सम्‍पन्‍न चुनावों में कि‍सके पक्ष में लि‍खा है ? कि‍नके लि‍ए प्रचार कि‍या ? मजेदार बात यह है कि‍ जो पत्रकार अभि‍जन के पक्ष में खडा रहता है वह अपने को जनपक्षधर कहता है ? प्रभाष जोशी अपने लेखन के जरि‍ए जो राय,एटीटयूट,पूर्वाग्रह पहले से मौजूद हैं उनको ही पेश करते हैं। अंत में,प्रभाष जोशी कि‍न लोगों में जनप्रि‍य हैं ? बुद्धि‍जीवी और शि‍क्षि‍तों में जनप्रि‍य हैं। यही वह तबका है जो कारपोरेट मीडि‍या प्रौपेगैण्‍डा के सामने सबसे ज्‍यादा असुरक्षि‍त है। यह वह तबका है जो सभी कि‍स्‍म की सूचनाएं हजम कर जाता है।उन्‍हें मजबूर कि‍या जाता है कि‍ राय दें,फलत: वे अन्‍य की राय अथवा प्रौपेगैण्‍डा की चपेट में होते हैं। यह ऐसा तबका है जि‍सकी अपनी स्‍वतंत्र राय नहीं होती,वह कारपोरेट प्रौपेगैण्‍डा से ही अपनी राय बनाता है। इनके ही प्रभाष जोशी देवता भी हैं। हमारे तो 'बडे भाई' हैं।

( देशकाल डाट कॉम पर भी 7सि‍तम्‍बर 2009 को प्रकाशि‍त)

'सामाजि‍क धर्म' मीडि‍या का महापाप है प्रभाष जोशी

प्रभाष जोशी का अति‍रंजि‍त लेखन साधारण लोगों को भ्रमि‍त करता है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो उन्‍हें 'जनसंपादक' और 'जनता का बुद्धि‍जीवी' मानते हैं। वे 'जनसंपादक' नहीं 'कारपोरेट संपादक' थे,वे जनता के बुद्धि‍जीवी नहीं 'पावर' के बुद्धि‍जीवी हैं। 'पावर' का बुद्धि‍जीवी 'वि‍चार नि‍यंत्रक' होता है, जो दायरे के बाहर जाता है उससे कहता है 'टि‍कोगे नहीं', यह मर्द भाषा है,नि‍यंत्रक की भाषा है। अलोकतांत्रि‍क भाषा है।
हिंदी में सही धारणाओं में सोचने की परंपरा वि‍कसि‍त नहीं हुई है अत: ये सब बातें करना बड़ों का अपमान माना जाएगा। यह अपमान नहीं मूल्‍यांकन है। सच यह है प्रभाष जोशी कारपोरेट मीडि‍या में संपादक थे। एक ऐसे अखबार के संपादक थे जि‍सका प्रकाशन हिंदुस्‍तान का प्रमुख कारपोरेट घराना करता है। प्रभाष जोशी ने 'जनसत्‍ता' के 'कारे कागद' स्‍तम्‍भ के ताजा लेख में जो बातें कहीं हैं,वे जनपत्रकारि‍ता के बारे में नहीं हैं,बल्‍कि‍ कारपोरेट पत्रकारि‍ता के बारे में हैं।
जोशी ने लि‍खा ''जनसत्‍ता हिंदी का पहला अखबार है जि‍सका पूरा स्‍टाफ संघ लोक सेवा आयोग से भी ज्‍यादा सख्‍त परीक्षा के बाद लि‍या गया।' जोशी यह भर्ती की कारपोरेट संस्‍कृति‍ है। परीक्षा,क्षमता,योग्‍यता और मेरि‍ट आदि‍ कारपोरेट संस्‍कृति‍ के तत्‍व हैं। 'जनसंपादन कला' के नहीं। नि‍राला,प्रेमचंद,महावीर प्रसादद्वि‍वेदी के यहां भर्ती के कारपोरेट नि‍यम नहीं थे।
प्रभाष जोशी ने अपने समूचे पत्रकार जीवन में 'अवधारणात्‍मक नि‍यंत्रक' का काम कि‍या है। लि‍खा है , '' अखबार मि‍त्र की प्रशंसा और आलोचना के लि‍ए ही नहीं होते। उनका एक व्‍यापक सामाजि‍क धर्म भी होता है।'' यह 'सामाजि‍क धर्म ' क्‍या है ? प्रभाष जोशी इसे कारपोरेट मीडि‍या की भाषा में कहते हैं 'अवधारणात्‍मक नि‍यंत्रण'। हिंदी पाठक कि‍न वि‍षयों पर बहस करे, कि‍स नजरि‍ए से बहस करे,इसका एजेण्‍डा इसी 'सामाजि‍क धर्म' के तहत तय कि‍या गया। इस 'सामाजि‍क धर्म' के बहाने कि‍नका नि‍यंत्रण करना है और कि‍स भाषा में करना है यह भी आपने बताया है ,लि‍खा है '' वह दलि‍तों-पि‍छड़ों की राजनीति‍क ताकतों,वाम आंदोलनों और प्रति‍रोध की शक्‍ति‍यों का भी आकलन मांगता है और जि‍सकी जैसी करनी उसको वैसी ही देने से पूरा होता है। '' यानी आपने दलि‍त,पि‍छड़े और वाम का मूल्‍यांकन कि‍या। कि‍स तरह के पत्रकारों से कराया मूल्‍यांकन ? कि‍सी प्रति‍क्रि‍यावादी से वाम का मूल्‍यांकन कराइएगा तो कैसा मूल्‍यांकन होगा ? एक दलि‍त का गैर दलि‍त नजरि‍ए से कैसा मूल्‍यांकन होगा ? ,एक मुसलमान की समस्‍या पर गैर मुसलि‍म नजरि‍या कि‍तना हमदर्दी के साथ पेश आएगा ? प्रभाष जी आप जानते हैं अमेरि‍का में काले लोग जब मीडि‍या में काम करने आए तब ही काले लोगों का सही कवरेज हो पाया।
प्रभाष जोशी आप धर्मनि‍रपेक्ष हैं, मुसलमानों के हि‍मायती हैं।कृपया बताएं आपके संपादनकाल में मुसलमानों के कार्यव्‍यापार, जीवनशैली,सामाजि‍क दशा के बारे में कि‍तने लेख छपे थे। आपके यहां पांच अच्‍छे मुस्‍लि‍म पत्रकार नहीं थे, अब यह मत कहना मुसलमानों को लि‍खना पढना नहीं आता। खैर हि‍न्‍दू पत्रकारों को तो आता था उनसे ही मुसलमानों की जीवनदशा पर सकारात्‍मक नजरि‍ए से समूचे संपादनकाल में दस बेहतरीन खोजपरक लेख तैयार करवाए होते। कि‍सने रोका था। कोई चीज थी जो रोक रही थी। अभी भी हालात ज्‍यादा बेहतर नहीं हैं। आप मुसलमानों के बारे में वैसे सोच ही नहीं सकते क्‍योंकि‍ शासकवर्ग नहीं सोचते। आपकी पि‍छड़ों और दलि‍तों के प्रति‍ कि‍तनी और कैसी तटस्‍थ पत्रकारि‍ता रही है उसके बारे में भी वही सवाल उठता है जो मुसलमानों के बारे में उठता है। कारपोरेट पत्रकार -संपादक होने के नाते आपने जनप्रि‍य पदावली में 'शासकवर्गों के लि‍ए 'अवधारणात्‍मक नि‍यंत्रक' की भूमि‍का अदा की। कारपोरेट प्रेस में 'वस्‍तुपरकता' और 'तटस्‍थता' को मीडि‍या की सैद्धान्‍ति‍की में प्रभाष जोशी 'मेनीपुलेशन' कहते हैं। हिंदी के भोले पाठकों को इन पदबंधों से अब भ्रमि‍त करना संभव नहीं है।
आपके लेखन की एक वि‍शेषता है चीजों को व्‍यक्‍ति‍गत बनाने की, व्‍यक्‍ति‍गत चयन के आधार पर संप्रेषि‍त करने की। मीडि‍या थ्‍योरी में इसे बुनि‍यादी चीज से ध्‍यान हटाने की कला कहते हैं। अथवा जब कि‍सी अंतर्वस्‍तु को पतला करना हो तो इस पद्धति‍ का इस्‍तेमाल कि‍या जाता है। सब जानते हैं आप पचास साल से पत्रकारि‍ता कर रहे हैं। आप जि‍स वैचारि‍क संसार में मगन हैं वह 'पावर' का संसार है,कारपोरेट संसार है। उसे जनसंसार समझने की भूल नहीं करनी चाहि‍ए। अपने इसी लेख में आपने उन तमाम लोगों, व्‍यक्‍ति‍यों, नेताओं, पत्रकारों आदि‍ का जि‍क्र कि‍या है ,जि‍नसे आपके व्‍यक्‍ति‍गत संबंध रहे हैं, और हैं। यह 'मेनीपुलेशन' की शानदार केटेगरी है। वि‍श्‍वास न हो तो प्रभाष जोशी अपने कि‍ए के बारे में जरा हर्बर्ट शि‍लर और नॉम चोम्‍स्‍की से ही पूछ लो, उनकी कि‍ताबों में आपको अपने द्वारा इस्‍तेमाल कि‍ए जा रहे वैचारि‍क अस्‍त्रों का सही जबाव मि‍ल जाएगा। प्रभाष जोशी जब आप कि‍सी चीज को व्‍यक्‍ति‍गत चयन की केटेगरी में रखकर पेश करते हैं अथवा व्‍यक्‍ति‍गत बनाते हैं तो अति‍रि‍क्‍त असत्‍य से काम लेते हैं। अति‍रि‍क्‍त असत्‍य का सुंदर काल्‍पनि‍क भवि‍ष्‍य के साथ रि‍श्‍ता जोडते हैं। प्रभाष जोशी आप स्‍वयं ही बताएं सरकारी नीति‍यों और कारपोरेट घरानों पर आपने केन्‍द्रि‍त ढंग से कब हमला कि‍या ? मैं सि‍र्फ एक उदाहरण दूंगा। वि‍गत वर्षों में हिंदुस्‍तान टाइम्‍स ग्रुप ने 130 से ज्‍यादा कर्मचारि‍यों को नौकरी से नि‍काल दि‍या था,लंबे समय तक वे आंदोलन करते रहे, क्‍या आपको कभी अपने समानधर्माओं की याद आयी ? आप शानदार पत्रकार हैं लेकि‍न कारपोरेट घरानों के, जनता के नहीं। क्‍योंकि‍ आपको इस बात से कोई बेचैनी नहीं है कि‍ प्रेस में आखि‍रकार वि‍देशी पूंजी तेजी से क्‍यों आ रही है, आप उसका कहीं पर भी प्रति‍वाद नहीं करते, आप चुप क्‍यों हैं ? आपको रूपक मडरॉक से लेकर गार्जियन के मालि‍क तक सभी देशभक्‍त नजर आते हैं ? प्रभाष जोशी आपके संपादन की सबसे कमजोर कडी है वि‍देश की खबरें। सच सच बताना आपने वि‍देश की खबरें कम से कम क्‍यों छापीं ? जानते हैं संपादकीय मेनीपुलेशन का सबसे नरम स्‍थल है यह। आपने दुनि‍या को बदलने और देखने के बारे में अब तक जि‍तने भी वि‍कल्‍प सुझाएं हैं वे कि‍सी न कि‍सी रूप में सत्‍ताधारी वर्ग के ही वि‍कल्‍प हैं। जि‍से सचमुच में वि‍कल्‍प राजनीति‍ कहते हैं,वह सत्‍ताधारी वि‍चारों के परे होती है। आपने सारे जीवन पत्रकारि‍ता कम प्रौपेगैण्‍डा ज्‍यादा कि‍या है। प्रौपेगैंडि‍‍स्‍ट को ऑरवेल ने 'बडेभाई' कहा था।

( 'जनसत्‍ता' (6सि‍तम्‍बर 2009 ) में प्रकाशि‍त 'कागद कारे' की प्रति‍क्रि‍या में, 'मोहल्‍ला लाइव' पर 'आपने जीवनभर पत्रकारि‍ता कम और प्रौपेगैण्‍डा ज्‍यादा कि‍या' शीर्षक '7सि‍तम्‍बर 2009 को प्रकाशि‍त )

रविवार, 6 सितंबर 2009

धंधा और कारपोरेट प्रेस

प्रभाष जोशी, ‘ईमानदार’ हैं। कारपोरेट घरानों के कलमघि‍स्‍सु हैं। उन्‍होंने ‘सच’ कहा है,उसे गंभीरता से लेना चाहि‍ए। पहला सच ,प्रेस (संपादकों,पत्रकारों और प्रेस मालि‍कों) और राजनेताओं गहरा याराना होता है, उनका भी कि‍तने ही प्रधानमंत्रि‍यों और मुख्‍यमंत्रि‍यों के साथ याराना था। धन्‍य है दोस्‍ती और पेशे की ईमानदारी। कम से कम अखबार वालों के साथ राजनेता कभी ज्ञान,सलाह और समझ पाने के लि‍ए दोस्‍ती नहीं करते, प्रचार पाने के लि‍ए दोस्‍ती करते हैं। स्‍वयं प्रभाष जोशी यह काम करते रहे हैं,यह तथ्‍य भी वे लि‍ख चुके हैं। दि‍क्‍कत यह है कि‍ जोशीजी पेशेवर मीडि‍या वाले नहीं हैं,सामंती मीडि‍या वाले हैं। जोशीजी अपने मालि‍कों को ‘जनसंपर्क’ एजेंसी खोलने का सुझाव दे ही सकते थे,ऐसी ही एजेंसि‍यां वे सब काम करती हैं, जि‍नको वे करते रहे हैं अथवा उनके करीबी दोस्‍त पत्रकार करते रहे हैं। हिंदी प्रेस में यदि‍ इस बार खबरों के लि‍ए लेन-देन हुआ है तो यह कोई नयी बात नहीं है,यह तो बारह महि‍ने चलता रहता है,जोशी जी भी जानते हैं कि‍ कि‍स तरह चलता है यह धंधा। समस्‍या लेन देन में नहीं है। हम निंदा करेंगे,वे तब भी लेंगे। यह निंदा की समस्‍या नहीं है। यह चुनाव की समस्‍या भी नहीं है। यह कारपोरेट प्रेस की दैनन्‍दि‍न समस्‍या है। हमारे सामने प्रभाष जोशी चाहे जि‍तना सौगंध खाएं, कि‍तना ही अपने को सत्‍यवादी बताएं, कौन नहीं जानता कि‍ प्रत्‍येक संपादक अपने मालि‍क के लि‍ए ‘जनसंपर्क’ का काम करता है,पूंजीपति‍यों के लि‍ए ‘जनसंपर्क’ नहीं करेगा,तो उसे कोई नौकरी पर भी रखने वाला नहीं है, रि‍टायर्ड होने के बाद भी जब पगार मि‍लती है तो उसका लक्ष्‍य लेखन नहीं कुछ और है। प्रभाष जोशी की मुश्‍कि‍ल यह है कि‍ करना चाहते हैं कारपोरेट प्रेस का धंधा, लेकि‍न सामंती खोल और मूल्‍यों के आवरण को बनाए रखकर। वे जानते हैं क्‍या कर रहे हैं लेकि‍न दावा ‘सत्‍य’ की रक्षा का कर रहे हैं,’खबर’ की रक्षा का कर रहे हैं। उन्‍हें इस आवरण को फेंक देना चाहि‍ए। इससे अन्‍य संपादक भी प्रेरणा लेंगे,कारपोरेट प्रेस के पेशेवर नि‍यमों के तहत प्रभाष जोशी को परखना चाहि‍ए, जाति‍वाद इसका एक बडा हि‍स्‍सा है। अब जोशी जी यह न समझाएं कि‍ जाति‍ हि‍स्‍सा नहीं है। सि‍र्फ पेशेवर तरीकों के आधार पर चयन कि‍या था,हम प्रभाष जोशी और उनके भक्‍तों से यही कहना चाहते हैं कि‍ प्रभाष जोशी कारपोरेट घराने का पत्रकार है ,जनता के हि‍तों को लेकर लडने वाला पत्रकार नहीं है। जनता के हि‍तों को लेकर लडने वाले पत्रकार को प्रधानमंत्री,मुख्‍यमंत्री से दोस्‍ती गांठने की जरूरत नहीं पडती। प्रभाष जोशी कम से कम एक भी ऐसा रहस्‍योदघाटन बताएं जो कभी उन्‍होंने अपने दोस्‍त प्रधानमंत्री, मुख्‍यमंत्री , अथवा अपने कारपोरेट आकाओं (जो उनके दोस्‍त थे या हैं ) के बारे में कि‍या हो, कौन नहीं जानता चन्‍द्रशेखर जब प्रधानमंत्री बने थे तो प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठकर सीधे सौदे पटते थे,प्रधानमंत्री कार्यालय में ही रकम सरेआम ली जाती थी। जोशी जी उन व्‍यक्‍ति‍यों को भी जानते हैं जरा सुवि‍धा के लि‍ए स्‍वयं ही सत्‍य बोल दें तो पता चल जाएगा कि‍ खबर पर्दा कौन डालता रहा है, ,भारत के इति‍हास में प्रधानमंत्री के रूप में चन्‍द्रशेखर सबसे भ्रष्‍ट थे। कि‍सी भी कांग्रेसी नेता से इस तथ्‍य की आसानी से पुष्‍टि‍ हो सकती है। लेकि‍न ‘ईमानदारी’ और ‘सत्‍य’ के लि‍ए आग उगलने वाले प्रभाष जोशी को चन्‍द्रशेखर के कार्यालय का भ्रष्‍टाचार नजर ही नहीं आया। बलि‍हारी गुरू आपने गोवि‍न्‍द दि‍यो मि‍लाय। कारपोरेट घरानों की राजनेताओं के साथ कैसे ढील होती है और वे इसके बारे में कि‍तने तथ्‍य जानते हैं ,यदि‍ उसकी थोडी सी भी झलक वे देते तो देश का बडा भला होता।
( प्रभाष जोशी ने 'जनसत्‍ता' (6सि‍तम्‍बर 2009 )में 'कागद कारे' स्‍तम्‍भ में 'काले धंधे के रक्षक' शीर्षक से एक लेख लि‍खा है,यह लेख मोहल्‍ला लाइव पर उपलब्‍ध है,उसकी प्रति‍क्रि‍या में व्‍यक्‍त वि‍चार)

वर्चुअल संवाद महज खेल है संवाद नहीं

यूजर जब भी नेट पर लि‍खता है, अथवा कि‍सी लेखक के लि‍खे पर प्रति‍क्रि‍या व्‍यक्‍त करता है तो वह संवाद नहीं करता बल्‍कि‍ खेल खेलता है। नेट के वर्चुअल पन्‍ने पर लि‍खे संदेश ,लेख या टि‍प्‍पणी को जब आप पढ रहे होते हैं तो आप अकेले नहीं पढ रहे होते हैं, आप जब प्रति‍क्रि‍या व्‍यक्‍त कर रहे होते हैं तो एक ही साथ अनेक लोग प्रति‍क्रि‍या व्‍यक्‍त कर रहे होते हैं। ऐसे में यूजर के सामने कोई नहीं होता सि‍र्फ एक वर्चुअल पन्‍ने पर लि‍खा संदेश होता है जि‍सके साथ वह प्रति‍क्रि‍याओं का आदान प्रदान करता है। प्रभाष जोशी ,राजेन्‍द्र यादव,नामवर सिंह आदि‍ कि‍सी के भी बारे में पढें या लि‍खें,यह संवाद नहीं खेल है। वैसे ही जैसे आप नेट पर गेम खेलते हैं। जैसे नेट पर गेम खेलते हुए एक नहीं हजारों यूजर एक ही साथ खेलते हैं,आप भी खेलते हैं। नेट संवाद वर्चुअल बहुस्‍तरीय खेल है। ऐसे में आप वर्चुअल पन्‍ने को सम्‍बोधि‍त करते हैं,कि‍सी व्‍यक्‍ति‍ को नहीं। आप इसी पन्‍ने के साथ खेल रहे होते हैं। यह ऐसा संवाद है जि‍समें दो नहीं दो से ज्‍यादा लोग एक ही साथ संवाद कर रहे होते हैं। यहां सारा खेल वर्चुअल पाठाधारि‍त होता है। इस खेल में भाग लेने वालों को अपने ऑनलाइन व्‍यक्‍ति‍त्‍व को 'नाम' के पीछे छि‍पाना होता है। यह 'नाम' सही,गलत,असली,नकली कुछ भी हो सकता है। हमारे तमाम युवा जोश में अनाप-शनाप टीका-टि‍प्‍पणी करते हैं, वे समझते हैं वे कि‍सी से साक्षात कह रहे हैं,जबकि‍ वे साक्षात कि‍सी से नहीं कहते बल्‍कि‍ वर्चुअल पन्‍ने से कह रहे होते हैं,वे सोचते हैं, उन्‍होंने साक्षात कि‍सी को गाली दे दी,लेकि‍न वे साक्षात कि‍सी व्‍यक्‍ति‍ को नहीं वर्चुअल पन्‍ने के सामने राय जाहि‍र कर रहे होते हैं। नेट गेम के तो कुछ नि‍यम भी हैं, मानवीय वर्चुअल संवाद खेल का कोई नि‍यम नहीं है। यह नि‍यमरहि‍त संवाद है। इसमें संवाद के औपचारि‍क नि‍यमों का भी पालन नहीं होता। क्‍योंकि‍ यह वर्चुअल संवाद है। इस संवाद में भाग लेने वाला कि‍सी एक वि‍षय,एक क्षेत्र तक सीमि‍त नहीं रहता, वह इधर-उधर वि‍चरण करता है, इधर उधर की हांकता। वर्चुअल संवाद की लगाम उसके हाथ में होती है जि‍सके पास पाठ के नि‍यंत्रण की चाभी होती है। यूजर के हाथ में इसकी चाभी नहीं होती,आमतौर पर संवाद करने वालों के हाथ में संवाद का नि‍यंत्रण होता है,नेट में ऐसा नहीं होता,नेट संवाद का नि‍यंत्रक वह है जि‍सके हाथ में पाठ का नि‍यंत्रण है। यह ऐसा संवाद है जो आर्थि‍क उत्‍पादन करता है। इस संवाद में यूजर का प्रत्‍यक्ष अप्रत्‍यक्ष पैसा खर्च होता है, संवाद को संप्रेषि‍त करने वाले सर्चइंजन मालि‍कों से लेकर नेट सेवा प्रदाता तक सभी को इससे बेशुमार लाभ होता है,यह लाभ छनकर नीचे तक आता है,इस अर्थ में नेट संवाद उत्‍पादक होता है। नेट संवाद में उम्र,जाति‍,धर्म,नस्‍ल ,सामाजि‍क हैसि‍यत आदि‍ का कोई महत्‍व नहीं है। इसके बावजूद संवाद में भाग लेने वाले यूजर हमेशा उम्र जाति‍,धर्म,नस्‍ल,रंग, आदि‍ के सवाल वैसे ही उठाते हैं जैसे वे वाचि‍क संवाद या लेखन में उठाते हैं। मजेदार बात यह है कि‍ नेट संवाद में लिंग भी नहीं होता। आप यदि‍ संवाद करने बाले को नाम से 'स्‍त्री' या 'पुरूष' के रूप में सम्‍बोधि‍त करते हैं तो यह सही नहीं है,सुवि‍धा के लि‍ए करते हैं तो कोई बात नहीं है। वरना वर्चुअल पन्‍ने पर कोई लिंग नहीं होता खाली संदेश होता है,आप संदेश को सम्‍बोधि‍त करते हैं। वर्चुअल में जो भी बातें करने आया है उसे मरना ही है,वह जीवि‍त नहीं होता। लि‍खते ही आप मर जाते हैं। खाली लि‍खा ही बचता है। वह भी जब पाठ का मालि‍क हटा देता है तो वह भी मर जाता है। सुवि‍धा के लि‍ए 'ऑनलाइन' जो है वह 'ऑफ लाइन' से भि‍न्‍न है। आप जैसा ऑनलाइन व्‍यवहार करते हैं ,ऑफ लाइन वैसा व्‍यवहार नहीं करते। इन दोनों में बुनि‍यादी अंतर है। ऑनलाइन आप कि‍सी से नहीं मि‍लते,सि‍र्फ वर्चुअल पन्‍ने से संवाद रूपी खेल खेलते हैं। इस खेल का सेतु है वेबसाइट। यह वर्चुअल जगह है। ठोस जगह नहीं है। यहां कोई नहीं है। बोलने वाला और सुनने वाला कोई नहीं है, यहां महज वर्चुअल संवाद है। 'ऑनलाइन' में शामि‍ल व्‍यक्‍ति‍ की इमेज पाठ से बनती है,पाठ के बाहर से नहीं,लेकि‍न यथार्थ इमेज के साथ इसका कोई मेल नहीं है। आप कुछ भी कहना चाहेंगे तो आपको कम्‍प्‍यूटर चाहि‍ए,इंटरनेट कनेक्‍शन चाहि‍ए। एक जगह चाहि‍ए,एक पता चाहि‍ए,संपर्क सूत्र चाहि‍ए और यह सब चाहि‍ए वर्चुअल स्‍थान में। इस अर्थ में वर्चुअल संवाद मंहगा है,इसके लि‍ए पैसा चाहि‍ए। यह सारी प्रक्रि‍या वर्चुअल वातावरण में चल रही है। यथार्थ वातावरण में नहीं। वर्चुअल पन्‍ने पर बन रही लेखकों की पहचान के साथ ही नेट यूजर अपनी पहचान भी जोडता है, इस या उसके बारे में अपनी राय व्‍यक्‍त करता है।

[देशकाल डॉट कॉम पर 6 सि‍तम्‍बर 2009 को प्रकाशि‍त )

शनिवार, 5 सितंबर 2009

गूगल की डाकेजनी का वि‍रोध करें

गूगल सर्च में जब आप कि‍ताब खोजने जाते हैं तो कि‍ताब की जगह कि‍ताब आधी, अधूरी मि‍लती है। आप कि‍ताब पढ़ते हैं, और अचानक पाते हैं कि उसके कई पन्‍ने गायब हैं। यह वैसे ही है, जैसे पुस्‍तकालय से कि‍सी कि‍ताब से कोई पाठक अपने काम के पन्‍ने फाड़कर ले जाए। फटी कि‍ताब, अधूरी कि‍ताब गूगल के ‘बुक सर्च’ का आम फि‍नोमि‍ना है। हमें समझ में नहीं आता ये गूगल वाले अधूरी कि‍ताब, कटी, फटी कि‍ताब यूजर को क्‍यों देते हैं? गूगल की नेट लाइब्रेरी में अनेक कि‍ताबें ऐसी भी हैं जि‍नका गूगल ने अभी तक कॉपीराइट नहीं लि‍या है। प्रकाशक से कॉपीराइट नहीं लि‍या है। गूगल में सीमि‍त पन्‍नों या आधी अधूरी शक्‍ल में नज़र आने वाली कि‍ताबें अवैध हैं। ये लेखक और प्रकाशक की अनुमति‍ के बि‍ना वेब पर प्रकाशि‍त कर दी गयी हैं। गूगल की इस जालसाज़ी का पर्दाफाश और प्रति‍वाद कि‍या जाना चाहि‍ए।

अमेरि‍का के प्रकाशकों और लेखकों ने इस सि‍लसि‍ले में कुछ महत्‍वपूर्ण कदम भी उठाये हैं। ये बातें इसलि‍ए जानना जरूरी हैं क्‍योंकि‍ गूगल वाले हिंदी कि‍ताबों की ओर भी आने वाले हैं। सौदे पटाने की तैयारि‍यां चल रही हैं। यह कॉपीराइट का नये कि‍स्‍म का मसला है। यह कि‍ताबों को सार्वजनि‍क संपदा से नि‍जी कारपोरेट संपदा में तब्‍दील करने वाला मसला है। यह सारा काम डि‍जि‍टलाइजेशन, ऑनलाइन लाइब्रेरी और यूजर के साथ न्‍याय के नाम पर कि‍या जा रहा है।

गूगल की धोखाधड़ी का तरीका यह है कि‍ आप ज्‍योंही कोई कि‍ताब बुकसर्च में देखते हैं, उसके कुछ पन्‍ने वहां पाते हैं। अंत में लि‍खा होता है पूरी कि‍ताब खरीदने के लि‍ए प्रकाशक से संपर्क करें। गूगल बुकसर्च में स्‍कैन करके कि‍ताब के आवरण, अनुक्रम और कुछ अंश डाल दि‍ये गये हैं। इसके अलावा अनेक कि‍ताबें भी हैं जो पूरी की पूरी उपलब्‍ध हैं, दुनि‍या की अनेक लाइब्रेरी भी हैं, जि‍नकी पूरी पुस्‍तक सूची गूगल बुकसर्च में उपलब्‍ध है। हार्वर्ड और मि‍सिंगन वि‍श्‍ववि‍द्यालय, न्‍यूयार्क पब्‍लि‍क लाइब्रेरी, ऑक्‍सफोर्ड और स्‍टेनफोर्ड की सभी कि‍ताबें गूगल बुक सर्च का हि‍स्‍सा हैं। कुल मि‍लाकर अब तक इसमें 70 लाख कि‍ताबों की सूची स्‍कैन करके डाल दी गयी हैं। गूगल दुनि‍या की सबसे ज्‍यादा व्‍यापार करने वाली इंटरनेट कंपनि‍यों में से एक है। यह कंपनी सालाना तकरीबन 140 बि‍लि‍यन डालर का कारोबार करती है।

गूगल का नारा है ‘शैतान मत बनो।’ सवाल यह है क्‍या वह अपने इस नारे पर कायम है? गूगल पर कई कलंक के टीके लगे हैं। उसने कई मोर्चों पर प्राइवेसी के दायरे का अति‍क्रमण कि‍या है। उसने अपने यूजर का पूरा हि‍साब सत्ता के शि‍खरपुरुषों को सौंपा है। खासकर चीन सरकार के हाथों उसने अपने यूजरों का पूरा हि‍साब सौंपकर जघन्‍य अपराध कि‍या है। यह कार्य उसने अपनी घोषि‍त कानूनी प्रति‍श्रुति‍ को ताक पर रखकर कि‍या है। गूगल की वचनबद्धता थी कि‍ अपने यूजर के बारे में कि‍सी भी तरह की जानकारी अन्‍य को जाहि‍र नहीं करेगा। महज चीन में व्‍यापार करने और मुनाफा कमाने के लि‍हाज से उसने यह घृणि‍ततम अपराध कि‍या है। करोड़ों चीनी नागरि‍कों के मानवाधि‍कारों का उल्‍लंघन कि‍या है। संचार क्रांति‍ के नाम पर जो चल रहा है, उसके क्‍या राजनीति‍क-सामाजि‍क दुष्‍परि‍णाम हो सकते हैं, यह इसका सबसे बुरा उदाहरण है।

गूगल के साथ इस मामले में माइक्रोसॉफ्ट आदि‍ कंपनि‍यों ने भी नागरि‍कों की प्राइवेसी को भंग करके अपने समस्‍त यूजरों के डाटा चीन सरकार को सौंप दि‍ये हैं। इसके आधार पर चीन में सरकार वि‍रोधि‍यों को पकड़-पकड़ कर जेलों में ठूंसा जा रहा है। डि‍जि‍टल टैक्‍नोलॉजी में कॉपीराइट के सवालों पर संगीत की दुनि‍या में हंगामा मचा हुआ है। संगीत के कॉपीराइट के सवाल अभी भी साधारण लोगों को झंझट में डाल रहे हैं। यहां पर सि‍र्फ पुस्‍तक के कापीराइट वि‍वाद से जुड़े प्रसंगों तक सीमि‍त रहेंगे।

गूगल की कॉपीराइट को लेकर अपनी नि‍जी धारणाएं हैं, जि‍न्‍हें अमेरि‍कन प्रकाशक संघ और लेखक संघ नहीं मानते। इन दोनों ही संगठनों ने अदालत में जाकर गूगल के द्वारा कि‍ये जा रहे कापीराइट उल्‍लंघन के बारे में मुकदमा दायर कि‍या। इसमें उन्‍होंने ‘गूगल बुक सर्च प्रकल्‍प’ की भूमि‍का पर सवाल खड़े कि‍ये हैं। इन दोनों संघों ने अपने पि‍टीशन में लि‍खा है कि‍ गूगल ने कि‍ताबों का डि‍जि‍टलाइजेशन करने के पहले अनुमति‍ नहीं ली। बगैर अनुमति‍ के उन्‍हें ऑनलाइन पर डाल दि‍या और अवैध ढंग से उनका व्‍यापारि‍क लाभ उठा रही है, इसके खि‍लाफ अदालत कार्रवाई करे। जबकि‍ गूगल का तर्क था कि‍ उसने अमेरि‍की कानूनों का पालन कि‍या है और कोई अवैध कि‍ताब उपलब्‍ध नहीं करायी है। दो साल तक यह वि‍वाद अदालत में चलता रहा और अंत में अदालत के बाहर दोनों पक्षों के बीच 28 अक्‍टूबर 2008 को एक समझौता हुआ, जि‍सके अनुसार ऑनलाइन पुनर्प्रकाशन के नि‍यमों को बनाया जाएगा, दुर्लभ कि‍ताबों, आउट ऑफ प्रिंट कि‍ताबों, बाजार में उपलब्‍ध कि‍ताबों के बारे में नि‍यम बनाये गये हैं, जि‍से ‘बुक्‍स राइट्स रजि‍स्‍ट्री’ नाम दि‍या है। इसमें लेखक संघ, प्रकाशक संघ ने भी अपनी सहमति‍ का इजहार कि‍या है। इस समझौते में अप्रकाशि‍त कि‍ताब, पत्रि‍का, संगीत, डायरी, पत्र आदि‍ सबको शामि‍ल कि‍या गया है। इसमें बड़े पैमाने पर मौजूद संगीत, गीत, संगीत स्‍वरलि‍पि‍ के कॉपीराइट के बारे में प्रावधान हैं। लेखक और प्रकाशक संघों के साथ हुए समझौते से सतह पर लगता है सब लोग खुश हैं। लेकिन सच्‍चाई यह नहीं है। 134 पन्‍ने और 15 परि‍शि‍ष्‍टों के साथ तैयार कि‍ये गये इस समझौते में अभी भी अनेक खाइयां हैं। यही वजह है कि‍ इन तीनों के बीच समझौता होने बावजूद अदालत ने तत्‍काल इस समझौते को मंजूरी नहीं दी। चार महीनों के लि‍ए फैसला टाल दि‍या। इसका प्रधान कारण है कि‍ ऑनलाइन प्रकाशन, ऑनलाइन संगीत और ऑनलाइन व्‍यापार में बहुराष्‍ट्रीय कंपनि‍‍यों के साथ जनता के सार्वजनि‍क हि‍त भी दांव पर लगे हैं।

अकेले 300 बड़ी प्रकाशक कंपनि‍यां हैं जि‍नके अरबों डालर का व्‍यापार दांव पर लगा है। कि‍ताबों के डि‍जिटलाइजेशन के कारण कि‍ताबों की खरीद पर सीधे असर पड़ा है, दूसरा मंदी से प्रकाशक परेशान हैं।‍ अनेक प्रकाशकों के मुनाफों में 6 प्रति‍शत से लेकर 21 प्रति‍शत तक की गि‍रावट दर्ज की गयी है। अनेक प्रकाशकों ने अपने यहां कर्मचारि‍यों की छंटनी की है। पुस्‍तक प्रकाशक इस तथ्‍य पर भी नजर गडाए हुए हैं कि‍ वीडि‍यो और संगीत उद्योग को डि‍जि‍टलाईजेशन के कारण जो व्‍यापारि‍क धक्‍का लगा है वैसा कि‍ताब प्रकाशकों को न लगे। लेकि‍न सच यही है कि‍ प्रकाशकों को धक्‍का लगेगा। प्रकाशक-लेखक संघों और गूगल के बीच में चल रहे मुकदमे की अगली सुनवाई अक्‍टूबर 2009 के आरंभ में होने की संभावनाएं हैं। इसी बीच में अदालत ने अन्‍य लोगों से भी इस मामले पर अपना पक्ष रखने की अपील की है। इसके बाद 4 मई 2009 को अमेरि‍कन लाइब्रेरी एसोसि‍एशन, एसोसि‍एशन ऑफ कॉलेज एंड रि‍सर्च लाइब्रेरी,एसोसि‍एशन और रि‍सर्च लाइब्रेरी ने अपना पक्ष अदालत में रखा है। इन संगठनों ने सवाल उठाया है कि‍ लेखक संघ, प्रकाशक संघ और गूगल के बीच हुए समझौते से पुस्‍तकालयों के बीच में असमानता बढ़ेगी, यूजर की प्राइवेसी की कोई सुरक्षा की गारंटी भी इस समझौते में नहीं है। इन संगठनों ने अपने पि‍टीशन में सवाल उठाया है कि‍ बाज़ार दर से तय होने वाले कि‍ताबों के दाम से उच्‍च शि‍क्षा के क्षेत्र में असमानता और भी बढ़ेगी। साथ ही अमेरि‍का के के-12 स्‍कूलों में असमानता बढ़ेगी। यह समझौता यूजर की प्राइवेसी के बारे में कुछ नहीं बोलता। इसके अलावा गूगल को उन तमाम पुस्‍तकालयों की डि‍जि‍टल कि‍ताबों को सुरक्षा और संरक्षण देना होगा जि‍नका वह गूगल में इस्‍तेमाल कर रहा है। उसे यह भी सुनि‍श्‍चि‍त करना होगा कि‍ डि‍जि‍टल कापी की नकल नहीं की जाए। इन संगठनों ने अदालत से अपील की है वह यह सुनि‍श्‍चि‍त बनाये कि‍ इस समझौते में शामि‍ल तीनों पक्ष लाइब्रेरी के बुनि‍यादी उसूलों – सूचना पाने का अधि‍कार, प्राइवेसी का संरक्षण, और बौद्धि‍क स्‍वातंत्रता के साथ कोई समझौता न करें।

गूगल, प्रकाशक और लेखक संघ के बीच का यह समझौता अगर लागू हो जाता है तो कि‍ताबों की दुनि‍या में गूगल बादशाह बन जाएगा। लाखों, करोड़ों कि‍ताबें उसकी इजारेदारी और स्‍वामि‍त्‍व का हि‍स्‍सा बन जाएंगी और यह सूचना क्रांति‍ की अब तक की सबसे भयावह जनवि‍रोधी घटना होगी। इस तरह की इजारेदारी के खि‍लाफ आम लोगों को जाग्रत कि‍या जाना चाहि‍ए। कि‍ताबें हम सबकी हैं उन्‍हें कि‍सी कारपोरेट घराने की संपदा में तब्‍दील नहीं करने दें। इस समझौते का अर्थ यह भी है कि‍ गूगल अब हमारे पुस्‍तकालयों का भी नि‍जीकरण करेगा। वह उन सभी कि‍ताबों का मालि‍क हो जाएगा जो उसके समझौते का हि‍स्‍सा हैं। उन कि‍ताबों का पुस्‍तकालयों से मुफ्त में इस्‍तेमाल असंभव हो जाएगा। अभी गूगल के हाथों उन तमाम कि‍ताबों के डि‍जि‍टल अधि‍कार चले गये हैं जो कॉपीराइट एक्‍ट के दायरे के बाहर हैं। अब वे कि‍ताबें डि‍जि‍टल रूप में गूगल की संपदा बन चुकी हैं। उनसे होने वाली आय को गूगल अकेले उठा रहा है। यह सीधे डि‍जि‍टल डाकेजनी है। आओ इस डाकेजनी के खि‍लाफ एकजुट हों।

(मोहल्‍ला लाइव डाट कॉम पर वि‍स्‍तार से जानने के लि‍ए देखें)

कि‍ताब ,कानून और पाबंदी

जसवंत सिंह की कि‍ताब पर गुजरात सरकार ने जो प्रति‍बंध लगाया था उसे गुजरात उच्‍चन्‍यायालय के तीन जजों की बैंच ने हटा दि‍या है। इस प्रसंग में दो बातें महत्‍वपूर्ण हैं,पहली बात यह कि‍ उच्‍च न्‍यायालय ने गुजरात सरकार को दोबारा प्रति‍बंध संबंधी आदेश जारी करने से रोका नहीं है। दूसरी महत्‍वपूर्ण बात है कि‍ गुजरात सरकार ने बि‍ना पढे ही कि‍ताब पर पाबंदी लगायी थी,इसी बात को आधार बनाकर प्रति‍बंध हटाया गया है। गुजरात सरकार नए सि‍रे से पाबंदी लगाने की तैयारी कर रही है। उच्‍च न्‍यायालय का मानना है राज्‍य सरकार ने बगैर पढे ही कि‍ताब पर पाबंदी लगायी है। ''राज्‍य सरकार की अधि‍सूचना में सि‍र्फ पुस्‍तक प्रकाशन पर पाबंदी लगायी गयी थी, उसकी अंतर्वस्‍तु पर नहीं।'' अधि‍सूचना में यह नहीं बताया गया है कि‍ कैसे अंतर्वस्‍तु के द्वारा सार्वजनि‍क सदभाव और राज्‍य के हि‍तों पर प्रभाव पडेगा। इस समझ के अभाव का अर्थ है कि‍ इस पर सोचा ही नहीं गया इसका अर्थ है समझ का अभाव,ध्‍यान रहे राज्‍य नागरि‍कों के मूलभूत अधि‍कारों के बारे में राज्‍य कार्रवाई कर रहा है अत: उसे ज्‍यादा सतर्कता से काम लेना चाहि‍ए।
गुजरात उच्‍चन्‍यायालय के इस फैसले का एक ही संदेश है कि‍ बि‍ना पढे,बि‍ना जाने,समझे कि‍सी भी पाबंदी को वैध नहीं माना जाएगा। सवाल उठता है क्‍या इस आधार पर राज्‍य सरकारें काम करेंगी ?

शुक्रवार, 4 सितंबर 2009

घि‍न आ रही है राजेन्‍द्र यादव ?

राजेन्‍द्र यादव जी, आप पूरी तरह चुक गए हैं, नामवर सिंह को छोटा बनाकर अपने बडे बनना चाहते हो,बडा घि‍नौना खेल है यह। अपने बारे में बोलो इतने खोखले हो क्‍यों गए हो ?'हंस' पत्रि‍का का इस तरह का दि‍शाहीन संपादकीय कैसे लि‍ख पाते हो़ ? तुम्‍हारे लि‍खे को देखकर लगता ही नहीं है कि‍ कभी तुमने अरून्‍धतीराय और रामचन्‍द्र गुहा से भी कुछ सीखा है ? बताओ राजेन्‍द्र यादव तुम इतने बौद्धि‍कतावि‍हीन क्‍यों हो ? क्‍या प्रेमचंद तुम्‍हें इस हाल में देखकर स्‍वर्ग में अपना सि‍र नहीं धुन रहे होंगे ? सच -सच बताओ राजेन्‍द्र यादव तुम्‍हारे अंदर गांव के कि‍सानों के लि‍ए कि‍तना दर्द है ? कि‍तने संपादकीय लि‍खें हैं कि‍सानों पर ? और कि‍तनी कहानि‍यां लि‍खी हैं ? नामवर सिंह को उनके हाल पर छोड दो,उनसे फि‍र कभी नि‍बट लेना, वैसे भी वे जब बोल रहे थे तब ही क्‍यों मसले को नि‍बटा नहीं लि‍या ? कि‍सने रोका था वहां पर नामवर सिंह की 'धुनाई' करने से। जानते हैं राजेन्‍द्रजी यह सम्‍पादकीय बेईमानी है पीछे से हमला करना। नामवर सिंह से सामने बोले होते तो ज्ञान के सारे अंजर-पंजर ढीले कर देते। अब पीछे से पत्रि‍का के संपादकीय पन्‍नों का दुरूपयोग कर रहे हो। घि‍न आती है ऐसी पत्रकारि‍ता पर। यह सि‍र्फ हि‍न्‍दी में ही संभव है। प्रति‍ष्‍ठानी प्रेस से कम से कम संपादकीय उसूल तो सीख लेते। कम से कम प्रेमचंद से ही सीख लेते। वैसे मैं 'टायरवाला' के तर्कों का कायल हूं। क्षमता हो तो संपादकीय लि‍खकर 'टायरवाला' की बातों का जबाव दो। (देशकाल डॉट कॉम पर प्रकाशि‍त इस माह के 'हंस' के संपादकीय की प्रति‍क्रि‍या में )

विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...