रविवार, 21 फ़रवरी 2010

पोर्न के छंद से निकला है टाइगर वुड फिनोमिना

   (सेक्स स्कैण्डल के पहले पत्नी और बच्चे के साथ टाइगर वुड)

(टाइगर वुड की पत्नी का स्वीडन में खरीदा गया नया घर )   
(टाइगर वुड के लाइव टेलीकास्ट के बाद रोती हुई पोर्न स्टार और वुड की प्रेमिका मिस जेम्स )        

टाइगर वुड ने माफी मांगकर इस सवाल पर सोचने के लिए मजबूर किया है कि टाइगर वुड ने ऐसा क्यो किया ? कई सालों से बहुस्त्रीगमन के चक्कर में वह क्यों पड़ा रहा ? आखिरकार अमेरिकी समाज में ऐसा क्या घट रहा है जिसके गर्भ से टाइगर वुड जैसे फिनोमिना का जन्म हुआ ? टाइगर वुड मूलत: पोर्न संस्कृति के प्रभाव के कारण ही बहुस्त्रीगामी बना। अलगाव,कामुक असंतोष को इंटरनेट ने हवा दी है। खासकर पोर्न नेट का व्यापक असर अमेरिका और सारी दुनिया पर पड़ रहा है। इंटरनेट ने स्त्रीशरीर की चाहत का नया छंद निर्मित किया है .टाइगर वुड उससे छंद पर थिरकने वाला मर्द था, पोर्न का छंद कभी भी शरीर, स्त्री और मन को तृप्ति प्रदान नहीं करता। पोर्न अतृप्तों का खोखला आनंद है। पोर्न का प्रभाव परिवार,कामुक इच्छाओं और पति-पत्नी के संबंधों को नष्ट करता है। पोर्न का प्रभाव एक से दूसरी स्त्री की ओर भगाता रहता है। पोर्न का बुनियादी प्रभाव यह होता है कि भोक्ता का वास्तव चीजों से संबंध कट जाता है। टाइगर वुड पोर्न संस्कृति के सामाजिक कुप्रभाव का आदर्श उदाहरण है।
  
      औरतों के दर्द और प्रेम का टाइगर वुड के यहां कोई मूल्य नहीं है। शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते समय टाइगर वुड ने एक क्षण के लिए भी नहीं सोचा कि जिस औरत को वह प्रेम करता है उस पर क्या गुजरेगी ? शुक्रवार को टेली लाइव प्रसारण सुनने के बाद मिस जेम्स असली नाम वेरोनिका सिविक डेनियल ने पहलीबार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह विगत तीन साल से वुड से प्यार करती रही है और वुड ने दो बार उसे गर्भवती किया था और दोनों बार उसने एबॉर्सन कराया।

मिस जेम्स की वकील ग्लोरिया ऑलरेड ने शनिवार को प्रेस को बताया कि उसकी 32 साल की मुवक्किल ने इस प्रेम के कारण अपने बाल कटा लिए और लाल रंग में डाई करा लिए। वेरोनिका ने वुड के लिए बड़ी कुर्बानी दी है। उसने वुड के कहने पर पोर्न का धंधा छोड़ दिया। जब यह स्कैंडल मीडिया में आया तो वुड ने छिपने को कहा। माफी मांगने से पहले उसने बताया तक नहीं। हम जानना चाहते हैं कि वह मेरे मुवक्किल से बार-बार झूठ क्यों बोलता रहा ? वह उससे फोन पर बात करे, बेहतर हो मिले और बताए ,व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगे। टाइगर वुड ने मिस जेम्स को तकरीबन एक हजार संदेश भेजे हैं। वह नियमित मिलता रहा है और उसने ताजिंदगी साथ रहने का वायदा भी किया था। टाइगर ने पोर्न स्टार को बार बार प्यार के लिए दबाव ड़ाला,अनुरोध किया। जिसके कारण वह उसे प्यार करने लगी थी। दूसरी ओर टाइगर वुड की पत्नी ने अमेरिका घर बेचकर स्वीडन में जाकर बसने का फैसला किया है वहां उसने नया घर खरीद लिया है। टाइगर वुड की मॉ अपने पुत्रमोह में इस कदर अंधी हैं कि उसे टाइगर वुड की कोई भी गलती नजर नहीं आ रही।












1 टिप्पणी:

  1. tiger wood jaise mardo se dunia bhari padi hai. ager usne mafi mangi hai to usper etna bawal nahi macna chahiey keonki aise kamajor purush aurat ko man bahalane ka khilona mante hai man bhar gaiya to wapas apne ghar aor bibi ke pas chale jate hain aur wapasi ke lei hi maafi mangne ka natak karte hain bina mafi mangay na to bibi accept karegi aor na hamara samaj.so yah hona h tha

    जवाब देंहटाएं

विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...