मंगलवार, 3 अगस्त 2010

आजतक को ऑक्टोपस का निमंत्रण




      ऑक्टोपस पाल के बारे में टीवी वाले अब चुप हैं। वे नहीं बता रहे कि ऑक्टोपस इन दिनों क्या कर रहा है ? किसकी भविष्यवाणी कर रहा है ? जब तक फुटबाल के मैच हो रहे थे, टीवी वालों की बच्चों की तरह उसमें दिलचस्पी थी , टीवी वालों ने और खासकर आजतक टीवी ने तो ऑक्टोपस के भाग्यज्ञान संबंधी वैदुष्य पर लंबी खबरें तक बना डाली थीं। लेकिन वे एक सामान्य चीज नहीं कर पाए कि कम से कम आजतक टीवी का भविष्यफल जरूर पूछ लेते।

     
राष्ट्रमंडल खेलों पर जिस तरह के संकट के बादल मंडरा रहे हैं उसके बारे में कुछ सवाल पूछ लेते। ज्यादा कुछ नहीं तो ऑक्टोपस के जीव के रूप में इतिहास पर चल रही नई खोजें सामने ला सकते थे। ऑक्टोपस अभी मीडिया में बिकाऊ माल है। उसकी खबर आज भी मीडिया की बेहतरीन खबर है। काश आजतक वाले इस ओर ध्यान देते।
   ऑक्टोपस के बारे में ताजा खबर अंटार्कटिका से आई है। वहां पर ऑक्टोपस का अतीत खोज रहे वैज्ञानिकों को ऑक्टोपस जैसे चार नए जीव मिले हैं। इनमें पहले का नाम है वेनोम। अंटाकर्टिका में मिला ऑक्टोपस टाइप जीव अनेक किस्म के जीवों को खा जाता है। वह सांप से लेकर मछली तक सबको खा जाता है। वेनोम पर वैज्ञानिक संभावित पेनकिलर दवा के कच्चे माल के रूप में अनुसंधान कर रहे हैं। वह नरवस सिस्टम में रहता है अतः उसमें दर्द निवारण दवा के लक्षणों की खोज की जा रही है। वैज्ञानिक यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वेनोम किन चीजों का इस्तेमाल करता है जिससे वह एकदम बर्फीले जाम में भी सक्रिय रहता है। 
(ऑक्टोपस के समानधर्माओं के ताजा फोटोग्राफ) 

1 टिप्पणी:

विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...