हूगो चावेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हूगो चावेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 7 मार्च 2013

हूगो चावेज और फेसबुक




वेनेजुएला के राष्ट्रपति हूगो चावेज नहीं रहे। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।चावेज ने अपने कामों से वेनेजुएला और लैटिन अमेरिकी देशों पर जबर्दस्त असर पैदा किया था,फिदेल के बाद वे इस क्षेत्र के सबसे जनप्रियनेता भी थे और सारी दुनिया में अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष के सबसे बड़े प्रतीक भी थे.क्रांतिकारी चावेज को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।
-2-
वेनेजुएला के क्रांतिकारी नेता चावेज की विशेषता थी कि वे प्रति सप्ताह 40 घंटे से ज्यादा टीवी -रेडियो से सीधे अपने देश की जनता के साथ संवाद करते थे। वे लिखी स्क्रिप्ट देखकर भाषण नहीं देते थे और न उनके लिए कोई स्क्रिप्ट लिखी गयी। स्वतःस्फूर्त बोलना,सोचना और आम जनता की इलैक्ट्रोनिकी माध्यमों के जरिए लाइव प्रसारण के माध्यम से समस्याओं पर खुलकर विचार विमर्श करना उनकी आदत थी.अपने देश की जनता से वे किस हद तक जुड़े थे यह इस बात से समझ में आएगा कि उन्होंने अपने देश की जनता के साथ जो वायदे किए उनको काफी हद तक पूरा किया। क्रांति को पार्टी के ऑफिस से निकालकर आम जनता का औजार बनाया और क्रांतिकारी विचारों के पारदर्शी और अबाधित बहस-मुबाहिसे की अपने देश में स्वस्थ परंपरा डाली। चावेज ने समाजवाद,क्रांति और लोकतंत्र के बीच में नए किस्म के पारदर्शी सामाजिक-राजनीतिक दर्शन और विश्वदृष्टिकोण को जन्म दिया।
-3-
चावेज का वेनेजुएला में बड़ा योगदान यह है कि वे देश में साइबर क्रांति के जनक भी बने। एक जमाने में स्वयॆ ट्विटर पर ट्विट भी किया करते थे बाद में उनको किंही कारणों से अपना एकाउंट बंद करना पड़ा। वेनेजुएला की आम जनता में साइबर संसार के प्रति व्यापक आकर्षण है, 86 प्रतिशत इंटरनेट यूजरों के फेसबुक एकाउंट हैं। Tendencias Digitales नामक पत्रिका ने वेनेजुएला के सन् 2008 के आंकड़े जारी किए हैं इनके अनुसार वेनेजुएला में फेसबुक में 1,200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वेनेजुएला में पांच लाख से ज्यादा ब्लेकबेरी फोन हैं। यह समूचे बाजार का 7 प्रतिशत हिस्सा है। यह लैटिन अमेरिका की तुलना में ढ़ाई प्रतिशत ज्यादा है।
जबकि ट्विटर में अभी 4 प्रतिशत लोग वेनेजुएला से हैं। वेनेजुएला के विपक्षी टीवी चैनल ग्लोबविजन के अनुसार विश्व के 20 सबसे ज्यादा प्रभावशाली ट्विटरएकाउंट वेनेजुएला के हैं। ये न्यूयार्क टाइम्स और सीएनएन जैसे महारथियों के साथ तेज प्रतिस्पर्धा में हैं। अकेले ग्लोबविजन के दो लाख अनुयायी हैं। ये आपस में भी संवाद करते हैं।
उल्लेखनीय है चावेज के खिलाफ कारपोरेट घरानों के नायक और संगठकर्ता की भूमिका टीवी चैनल निभाते रहे हैं। स्वयं चावेज ने सबसे जनप्रिय टीवी चैनल और 34 रेडियो स्टेशनों को देश के कानूनों का उल्लंघन करने के कारण बंद कर दिया। साथ ही ‘‘कम्युनिकेशन गुरिल्लाओं’’ की एक फौज गठित की है जो साइबर से लेकर मीडिया और स्कूलों तक चावेज और क्रांति का प्रचार करते रहते हैं।
वेनेजुएला की 28 मिलियन आबादी में अभी 90 लाख इंटरनेट यूजर हैं। सरकार की योजना है कि सोशल नेटवर्किंग साइट को देश की नीतियों पर बहस के लिए शामिल किया जाए ,साधारण जनता को नीतियों के सवालों पर सक्रिय किया जाए।
-4-
चावेज ने वेनेजुएला में विश्व के शानदार लोकतांत्रिक चुनाव की मिसाल कायम की थी और जीत हासिल की थी। अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति जिमी कॉर्टर ने कहा कि मैंने अपने जीवन में दुनिया में 92 चुनावों की निगरानी की है और उनको संपन्न किया है लेकिन चावेज का चुनाव दुनिया का बेहतरीन लोकतांत्रिक चुनाव था। क्रांतिकारी लोग चुनावों के जरिए जनता का दिल कैसे जीतें और आम जनता में विचारों का युद्ध कैसे लड़ें इसके जो मानक चावेज ने बनाए हैं उनसे हमसब बहुत कुछ सीख सकते हैं।
-5-
लैटिन अमेरिकी देशों में क्रांतिकारियों के एकवर्ग में सत्ता में आने के बाद फिर से अपने ही कुनबे के लोगों का दमन करने का रिवाज रहा है लेकिन वेनेजुएला में अपने 14साल के शासन में चावेज अपने से भिन्न मत रखने वाले सैनिकों और पार्टी नेताओं का कभी दमन नहीं किया। दमनरहित 14शासन और साइबर क्रांति के जरिए प्रचार,संवाद और जनता को गोलबंद करने का काम किया। क्रांति को दमनरहित बनाया।
-6-
हूगो चावेज ने ऐसे दौर में अपने देश में अमेरिकी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया जिस समय सारी दुनिया में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सामने दुनिया की अधिकांश सरकारें नतमस्तक हो गयी थीं और सारी दुनिया में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण हो रहा था। चावेज ने तेल को क्रांति के संरक्षण के लक्ष्य के साथ नत्थी किया और उन तमाम देशों की मदद की जो समाजवाद के लिए जंग कर रहे थे।
उल्लेखनीय है मध्यपूर्व के तेलधनी देश सऊदीअरब ने तेल को प्रतिक्रियावाद-फंडामेंटलिज्म और अमेरिकी साम्राज्यवाद के विस्तार का औजार बनाया तो चावेज ने तेल के बहाने ही अमेरिकी विस्तारवाद को पंक्चर किया और गरीबों की जिन्दगी की रक्षा के साथ तेल को जोड़ा।
वेनेजुएला में सबसे ज्यादा स्कॉच ह्विस्की पी जाती है लेकिन चावेज शराब नहीं पीते थे। सादगीपूर्ण जीवनशैली,गरीब जनता से सीधे संवाद और संपर्क उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी।
-7-
जो लोग कहते हैं कि बुर्जुआ मीडिया ईमानदार और निरपेक्ष होता है उनको चावेज के मरने के बाद अमेरिकी बहुराष्ट्रीय मीडिया में चावेजविरोधी घृणा प्रचार को देखना चाहिए।
चावेज की मौत के बाद उनके बारे में अफवाहें फैलाने और उनका चरित्रहनन करना कारपोरेट मीडिया की निरपेक्ष छवि पर कभी न मिटनेवाला काला धब्बा है।
अमेरिकी मीडिया की केन्द्रीय विशेषता है समाजवाद को कलंकित करो, चावेज और वेनेजुएला में सत्तारूढ़ सरकार को षडयंत्रकारी और जनविरोधी घोषित करो।
वेनेजुएला और चावेज पर नेट पर पढ़ते समय कम्युनिस्ट विरोध और चरित्रहनन को माइनस करके पढ़ा जाए तो बेहतर समझ बन सकती है।
-8-
चावेज की विशेषता है कि उसने क्रांतिकारियों को जंगलों में गुरिल्ला जिंदगी जीने और जंगल-जंगल भटकने की बजाय आम जनता और खासकर सत्ता के सामाजिक संतुलन को बदलने का नया पाठ निर्मित किया। गुरिल्ला रणनीति का क्रांतिकारी आंदोलन से अंत किया।
-9-
एक जमाना था सीआईए और उसके खरीदे हुए भाड़े के सैनिक लैटिन अमेरिका में दनदनाते हुए प्रतिक्रांतिकारी हमले किया करते थे,लेकिन चावेज के सत्ता में आने के बाद भाड़े के सैनिकों और सीआईए के हमलों का लैटिन अमेरिकी जनता ने जमकर एकजुट प्रतिवाद किया ,इस काम में चावेज क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत बने रहे।
चावेज ने दूसरा बड़ा काम यह किया कि मीडिया में अहर्ऩिश मौजूदगी के जरिए भाड़े के क्रांतिविरोधी पत्रकारों-विद्वानों-सैनिक अफसरों आदि के प्रचार को असरहीन बना दिया।
-10-

शनिवार, 8 मई 2010

‘ट्विटर’ से भागे वेनेजुएला के राष्ट्रपति हूगो चावेज

(वेनेजुएला के राष्ट्रपति हूगो चावेज)  
वेनेजुएला के महान क्रांतिकारी और राष्ट्रपति हूगो चावेज साइबरस्पेस से भाग खड़े हुए हैं। अभी साइबरस्पेस से चावेज का भागना और कुछ अर्सा पहले चीन के राष्ट्रपति हू जिन ताओ का ब्लॉग का गायब हो जाना,ये दोनों घटनाएं इस बात का संकेत है कि साइबरयुग का सामना करने और रीयलटाइम में जनता को जबाब देने लायक क्षमता क्रांतिकारियों में अभी पैदा होनी बाकी है।
     उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति 13 फरवरी 2009 के जनमत संग्रह के पहले तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने ‘ट्विटर’ पर जाने का फैसला लिया और ज्यों ही अपना पहला ‘ट्विट’ संदेश लिखा उसके मात्र 36 घंटे में उनके अनुयायियों की संख्या छियानवे हजार का आंकड़ा पार कर गयी।
      यह भी देखा गया कि ट्विटर चैनल ने किसी साजिश की धड़कन को सुना। इसके बाद चावेज ने अपना एकाउंट डिजिटल टेलीग्राम साइट पर लांच किया। यह एकाउंट क्यूबा के महान नेता फिदेल कास्त्रो के पास है। चावेज ने अपने पहले ‘ट्विटर’ संदेश में लिखा है- “Hey how’s it going? I appeared as I said I would: at midnight. I’m going to Brazil. And very happy to work for Venezuela. We shall be victorious!!”  लेकिन जल्दी चावेज ट्विटर से भाग खड़े हुए।
       उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला में इंटरनेट क्रांति आने के बाद से विभिन्न सामाजिक समूह सोशल नेटवर्क की ओर मुखातिब हो गए हैं। चावेज को लगा कि वे अपने देश की जनता के साथ ‘ट्विटर’ के जरिए जुड़ सकते हैं और वे साइबरस्पेस में आ गए।
      वेनेजुएला की आम जनता में साइबर संसार के प्रति व्यापक आकर्षण है, 86 प्रतिशत इंटरनेट यूजरों के फेसबुक एकाउंट हैं। Tendencias Digitales नामक पत्रिका ने वेनेजुएला के सन् 2008 के आंकड़े जारी किए हैं इनके अनुसार वेनेजुएला में फेसबुक में 1,200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वेनेजुएला में पांच लाख से ज्यादा ब्लेकबेरी फोन हैं। यह समूचे बाजार का 7 प्रतिशत हिस्सा है। यह लैटिन अमेरिका की तुलना में ढ़ाई प्रतिशत ज्यादा है।
      जबकि ट्विटर में अभी 4 प्रतिशत लोग वेनेजुएला से हैं। वेनेजुएला के विपक्षी टीवी चैनल ग्लोबविजन के अनुसार विश्व के 20 सबसे ज्यादा प्रभावशाली ‘ट्विटर’ एकाउंट वेनेजुएला के हैं। ये न्यूयार्क टाइम्स और सीएनएन जैसे महारथियों के साथ तेज प्रतिस्पर्धा में हैं। अकेले ग्लोबविजन के दो लाख अनुयायी हैं। ये आपस में भी संवाद करते हैं।
     उल्लेखनीय है चावेज के खिलाफ कारपोरेट घरानों के नायक और संगठकर्ता की भूमिका टीवी चैनल निभाते रहे हैं। स्वयं चावेज ने सबसे जनप्रिय टीवी चैनल और 34 रेडियो स्टेशनों को देश के कानूनों का उल्लंघन करने के कारण बंद कर दिया है। साथ ही ‘‘कम्युनिकेशन गुरिल्लाओं’’ की एक फौज गठित की है जो साइबर से लेकर मीडिया और स्कूलों तक चावेज और क्रांति का प्रचार करते रहते हैं।
    वेनेजुएला की 28 मिलियन आबादी में अभी 90 लाख इंटरनेट यूजर हैं। सरकार की योजना है कि सोशल नेटवर्किंग साइट को देश की नीतियों पर बहस के लिए शामिल किया जाए ,साधारण जनता को नीतियों के सवालों पर सक्रिय किया जाए।
    यहां हम चावेज के ट्विटर संदेश पर आई ट्विट का एक अंश दे रहे हैं-       
            
 chavezcandanga
.Argimiro आपकी मदद करना चाहते हैं. मेरी टीम में स्थित होगा. भेजें अपने. निर्देशांक साथी
के बारे में 9 घंटे पहले के माध्यम से ® ब्लैकबेरी कलरव के लिए हाय Geraldine. हम डोमिनिकन से पहुंचे और वास्तव में एक छोटे से थक गया. लेकिन खुश. मिशन पूरा. अब मैं. उपराष्ट्रपति की रिपोर्टों की जाँच
के बारे में 9 घंटे पहले के माध्यम से ® ब्लैकबेरी कलरव के लिए @ EfrainHilton Efrain, के लिए भी दिन अच्छा है कि तुम.
के बारे में 22 घंटे पहले के माध्यम से ® ब्लैकबेरी कलरव के लिए EfrainHilton करने के लिए उत्तर में
 सैंटो डोमिंगो करने के लिए जाने के लिए तैयार करने में पैलेस को रिफाइनरी डोमिनिक के 49% के हस्ताक्षर अधिग्रहण. इससे पहले कि मैं. Zelaya देखेंगे
के बारे में 22 घंटे पहले के माध्यम से ® ब्लैकबेरी कलरव के लिए @ hermees_perozo हर्मीस कम्यून्स खुशी हैं सामाजिक बुनियादी की सबसे बड़ी राशि को प्राप्त करने के लिए यूनिट. मैं Chupulún समर्थन करते हैं. डेम. Tlf
के बारे में 22 घंटे पहले के माध्यम से ® ब्लैकबेरी कलरव के लिए @ olgaalvarez0411 परिवार को अगर विनीज़वीलियन लिए प्रार्थना ओल्गा स्वास्थ्य Tascon की और सब. सुबह सैंटो डोमिंगो में आ रहा है यह स्पष्ट है.
1:01 5 मई के माध्यम से ® ब्लैकबेरी कलरव के लिए olgaalvarez0411 के लिए उत्तर में
 @ johanacrc Johana यह आह और अलविदा अलविदा क्यों कह नहीं मैं कर सकता हूँ? मैं तो बस एक इंसान हूँ और मैं रह चुके हैं. चाओ चाओ अलविदा ... मैं! जा रहा हूँ
7:43 3 मई के माध्यम से UberTwitter johanacrc करने के लिए उत्तर में
 मैं @ matisorel Matisorel नमस्ते. आप के लिए एक गले लगाने और Bolivarian लैटिन Americanist.
7:37 3 मई के माध्यम से UberTwitter @ Angbetan जवाब आप भी आदमी. भाग्यशाली मुझे कई संदेश प्राप्त करने के लिए इतनी. धन्यवाद. हम. ब्यूनस आयर्स करने के लिए उतार
7:32 3 मई के माध्यम से UberTwitter Angbetan करने के लिए उत्तर में
 @ Yeseniaga . कैसे के बारे में Yesenia. हम जल्दी ही कर रहे हैं सीखने. Diosito मैं पूरे परिवार पूछने के लिए अपने कल्याण और अपने. चाओ चाओ अलविदा.
6:22 3 मई के माध्यम से UberTwitter Yeseniaga करने के लिए उत्तर में
 @ dessiree_andre Dessiree वैसे मेरे प्रिय, तुम मुझे चुंबन भेज तुम एक. अब मैं. UNASUR बाहर जा रहा व्यस्त हूँ के लिए अर्जेंटीना के लिए शिखर वार्ता
06:15 3 मई के माध्यम से UberTwitter उत्तर में करने के लिए dessiree_andre
 @ marianadelucio क्रांतिकारी ... उसकी बहन के जन्मदिन पर बधाई अपने को
10:31 3 मई के माध्यम से UberTwitter उत्तर में marianadelucio करने के लिए
 @ marianadelucio अभिवादन मैरिएन. "मैं वास्तव में antidictador हूँ एक और मैं प्यार Lindo प्यार मेरे मेक्सिको. हे () cont'd http://tl.gd/14qfnl
10:28 3 मई के माध्यम से UberTwitter उत्तर में करने के लिए marianadelucio
 करने के लिए आपको दिन अच्छा मैंने पढ़ा क्ष पढ़ने QM. तुम कहाँ हो और कोई बात नहीं तुम कौन हो या क्या लगता है कि क्ष. अगर तुम यहाँ हो मैं तुम्हें विनीज़वीलियन के लिए काम कर रहा हूँ.
06:44 3 मई के माध्यम से UberTwitter मैं लोकप्रिय दिन नया इसके लिए आप सभी को बधाई देता है. और विशेष रूप से हमारे उम्मीदवारों के लिए. अब बोझ 26S करने के लिए!
08:40 2 मई के माध्यम से UberTwitter शुभ प्रभात मित्रों और दोस्तों. जैसा कि आप जानते है, मुझे घास जड़ों के खेल के साथ. मतदान स्टेशनों देखो तुम पर क्योंकि! Venceremos!
2 मई 06:51 माध्यम UberTwitter अरे जबरदस्त प्रगति कार्यकर्ताओं! अब हर रविवार को कल वोट देते हैं. . PSUV लोगों की भारी शक्ति प्रदर्शित करने के लिए
24:22 1 मई के माध्यम से UberTwitter श्रमिकों पर अपने बधाई दिन के लिए. मैं q आमंत्रित समाजवाद आप वर्ग काम करने की है किंगडम. अपने संदेश के लिए धन्यवाद
8:48 1 मई के माध्यम से UberTwitter नमस्ते मेरे प्यारे Candangueros और Candangueras. इस विस्फोट अप्रत्याशित दिया गया है एक. Gracias.Thanks. Barinas Evo के साथ अब. Venceremos!
अप्रैल 29 07:42 माध्यम UberTwitter EPA जैसे? प्रकट रूप में मैं आधी रात को कहा था. ब्राजील फोनों मैं जाओ. और बहुत खुश वेनेजुएला में काम करने के लिए. Venceremos!
09:43 PM अप्रैल 27 के माध्यम से UberTwitter              




विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...