शुक्रवार, 9 जुलाई 2010

अमेरिका में फेसबुक का चरम और खुलापन

अमेरिका के आंकड़े बताते हैं कि फेसबुक की सदस्यता अमेरिका में अपने चरम पर पहुँच गयी है और अब आगे उसके इस देश में विकास के चांस कम हैं। अमेरिका के जून 2010 के आंकड़े बताते हैं कि जून में फेसबुक में मात्र तीन लाख बीस हजार नए यूजर जुड़े हैं। जबकि इसके पहले वाले मई महीने में 7.8 मिलियन नए यूजर जुड़े थे।
      फेसबुक के यूजरों में 18 से 25 साल,26-34 साल और 35 से 44 साल की आयुवर्ग के सक्रिय यूजर हैं। यह भी हो सकता है कि मई-जून में अमेरिका में प्राइवेसी का मसला चलता रहा है। इस विवाद के कारण हो सकता है फेसबुक पर नए यूजर जाना ही नहीं चाहते हों। यह भी हो सकता है कि आंकड़ों में एरर हो। कोई भूल हो। यह भी हो सकता है कि अमेरिका के रहने वाले जितने लोगों की फेसबुक में रूचि हो वे सब उसके सदस्य बन चुके हों। फेसबुक कहना है कि उसके अमेरिका में 125 मिलियन सक्रिय यूजर हैं और सारी दुनिया में 500 मिलियन यूजर हैं। फेसबुक के आंकड़े बताते हैं कि तकरीबन 41 प्रतिशत अमेरिकियों का फेसबुक में खाता है। यह आंकड़ा सिर्फ कनाडा और ब्रिटेन में पार करके क्रमशः 48 और 44 प्रतिशत हुआ है।
     आज फेसबुक दुनिया की दूसरे नम्बर की साइट है जिस पर सबसे ज्यादा लोग आते हैं। गूगल का पहला स्थान है। फेसबुक पर सूचना,संदेश,धनोपार्जन ,फोटो शेयरिंग आदि का काम होता है। फेसबुक के पास सुनिश्चित आयु,अभिरूचि,देश,संस्कृति आदि के रूप में वर्गीकृत यूजर प्रोफाइल है जिसके आधार पर वह विज्ञापनदाता की बेहतर सेवा करता है।
      फेसबुक कंपनी अपनी आमदनी की सार्वजनिक घोषणा करने से बचती रही है फिर भी मीडिया का अनुमान है कि उसकी आय एक बिलियन डॉलर है। जबकि गूगल की सालाना आय 25 बिलियन डॉलर है। इस सारी रामकहानी का सार यही है कि फेसबुक ने अमेरिका में अपने जितने यूजर सदस्य बनाने थे वे बना लिए हैं अब अमेरिका में फेसबुक के विकास की संभावनाएं कम हैं। माइक्रोसॉफ्ट वालों ने फेसबुक में पैसा निवेश किया हुआ है और वे फेसबुक की कीमत 15 बिलियन डॉलर आंकते हैं। अगर यह फेसबुक का चरम है तो यहां से उसे नीचे लुढ़कना होगा। आज फेसबुक की समस्या है अपने यूजरों को बनाए रखने की। फेसबुक के पास दुनिया की जिन बड़ी कंपनियों की सदस्यता है वे हैं-
1. Coca-Cola 2. Starbucks ,3. Disney ,4. Victoria’s Secret ,5. Apple iTunes ,6. Vitaminwater, 7. YouTube ,8. Chick-fil-A 9. Red Bull, 10. T.G.I. Friday’s 11. Skittles ,12. Dunkin’ Donuts ,13. Best Buy, 14. NBA ,15. Adidas Originals ,16. Kellog’s Pop Tarts, 17. Krispy Kreme, 18. Mountain Dew ,19. JCPenney, 20. Papa John’s, 21. Disney/Pixar, 22. National Geographic, 23. McDonalds, 24. H&M,25. Gap ,26. Reese’s ,27. Dippin’ Dots, 28. Kohl’s, 29. Forever 21, 30. Ben & Jerry’s, 31. Puma ,32. Louis Vuitton ,33. CNN, 34. Pringles ,35. Pizza Hut ,36. Vogue, 37. Apple Students ,38. Dr. Pepper ,39. Vans 40. Six Flags ,41. MTV ,42. Harley-Davidson 43. Target ,44. Audi ,45. Gatorade ,46. Zara ,47. Taco Bell ,48. Buffalo Wild Wings, 49. Calvin Klein, 50. The Onion
     दूसरी ओर फेसबुक ने अपनी श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया है जिसे लगाते ही यूजर किसी भी बेवसाइट पर फेसबुक पर चल रही चर्चा या बहस या गतिविधि को ला सकता है। फेसबुक ने जिसतरह का नेट वातावरण बनाया है उसमें यूजर ज्यादा से ज्यादा खुलेपन और तकनीकी रूपों के खुले और पारदर्शी रूपों की मांग कर रहे हैं।  






2 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं

विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...