इन दिनों न्यूजीलैंड में ईसाइयों ने हंगामा किया हुआ है। बिलबोर्ड पर अर्ध्द नग्न सोए मेरी और जोजफ की तस्वीरें प्रकाशित की है। तस्वीर के नीचे लिखा है- "Poor Joseph. God is a hard act to follow.", कुछ लोगों का मानना है कि बड़े दिन पर ईसाइयत की तरफ ध्यान खींचने के इरादे से यह शरारत की गयी है। आकलैंड में जहां यह इमेज लगायी गयी थी वहां पर कुछ घंटे बाद हटा दी गयी। कुछ लोगों ने आपत्ति की तो अनेक स्थानीय चर्च को ईमेल मिले जिनमें कहा गया कि तस्वीर सुंदर है,प्रेम का संदेश देती है। जिसने तस्वीर बनायी उसका तर्क था कि क्रिसमश पर लोग ईसाइयत के प्रेम संदेश के बारे में सोचें ।

आज कल लोग आधुनिक कला के नाम पे अनाप शनाप खिलवाड कर रहे हैं ....या शायद हमारी ही समझ कुछ छोटी है ..जो भी हो है तो ये गलत ही ...हां इससे शायद उन लोगों थोडी समझ आ सके जो किसी न किसी बहाने से हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाते रहे हैं
जवाब देंहटाएं